Sunday, 06 Sep 2026 | 10:31 PM

Trending :

ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' बताया:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' कहा:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी
EXCLUSIVE

गौतम अडाणी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति:मुकेश अंबानी और मसायोशी सन को पीछे छोड़ा; नेटवर्थ 89.2 अरब डॉलर पहुंची

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अडाणी ग्रुप के शेयरों में आई जोरदार तेजी के बाद उनकी नेटवर्थ बढ़कर 89.2 अरब डॉलर (यानी करीब 7.44 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। इस उछाल के साथ उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और सॉफ्टबैंक के सीईओ मसायोशी सन को पीछे छोड़ दिया है। मसायोशी सन इससे पहले एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे, लेकिन उनकी जापानी इन्वेस्टमेंट फर्म के शेयरों में भारी गिरावट आने के कारण वे पिछड़ गए। अडाणी (89.2 अरब डॉलर) के बाद दूसरे नंबर पर मुकेश अंबानी (88 अरब डॉलर) और तीसरे पर मसायोशी सन (87 अरब डॉलर) हैं। अडाणी ग्रुप के शेयर, इस साल 56% तक चढ़े हाल के दिनों में अडाणी ग्रुप के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। इस साल 2026 में अब तक अडाणी ग्रुप के अलग-अलग शेयरों में 23% से लेकर 56% तक की शानदार तेजी आ चुकी है। शुक्रवार को ग्रुप की कंपनियों के शेयरों का हाल कुछ ऐसा रहा… अमेरिकी कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद संपत्ति $10 बिलियन बढ़ी पिछले महीने अमेरिकी न्याय विभाग ने अडाणी ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज किए जाने के बाद से गौतम अडाणी की संपत्ति में करीब 94.95 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इससे पहले, ग्रुप पर सोलर एनर्जी सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए 25 करोड़ डॉलर की रिश्वतखोरी के आरोप लगे थे, जिससे निवेशक निवेश नहीं कर रहे थे। इससे भी पहले, साल 2023 में अमेरिकी शॉर्ट-सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप पर शेयरों में हेरफेर और कॉर्पोरेट इतिहास की सबसे बड़ी धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिससे शेयर औंधे मुंह गिर गए थे। हालांकि, पिछले साल नियामकों ने इन आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि ये दावे “साबित नहीं” हो सके। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अडाणी 23वें नंबर पर फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार, गौतम अडाणी इस समय दुनिया के 23वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके ठीक बाद मुकेश अंबानी और मसायोशी सन का नंबर आता है। शुक्रवार को अडाणी दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रईस रहे, जिनकी संपत्ति एक ही दिन में 2.5 अरब डॉलर बढ़ गई। इस लिस्ट में पहले नंबर पर दिग्गज निवेशक वारेन बफेट रहे, जिनकी नेटवर्थ में शुक्रवार को 3 अरब डॉलर का उछाल आया। इलॉन मस्क अब भी नंबर-1, गूगल के फाउंडर्स से दोगुनी संपत्ति दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में एलन मस्क का दबदबा कायम है। 800 अरब डॉलर से ज्यादा की नेटवर्थ के साथ वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। मस्क की संपत्ति दूसरे नंबर पर मौजूद गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज से दोगुनी से भी ज्यादा है। इस लिस्ट में लैरी पेज के बाद तीसरे स्थान पर गूगल के ही दूसरे को-फाउंडर सर्गी ब्रिन का कब्जा है। ————– ये खबर भी पढ़ें… 85% इथेनॉल मिक्स वाला फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च: दिल्ली में पहला पंप खुला; पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता मिलेगा, कीमत ₹82.12 प्रति लीटर 85% एथेनॉल मिक्स वाला E85 फ्यूल दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल (IOC) के पूसा रोड आउटलेट पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। खास बात ये है कि यह पेट्रोल से ₹20 प्रति लीटर सस्ता है। इससे न सिर्फ आम लोगों का गाड़ी चलाने का खर्च कम होगा, बल्कि कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता भी घटेगी। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चिनार ड्रीम सिटी में लिफ्ट गिरने का मामला:उप समिति अध्यक्ष सहित दो सदस्यों पर लापरवाही बरतने की FIR दर्ज

March 28, 2026/
11:07 pm

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित चिनार ड्रीम सिटी में 28 फरवरी को लिफ्ट गिरने से एक रहवासी गंभीर रूप...

अमेरिका-ईरान समझौते के करीब, ट्रम्प ने शर्तें गिनाईं:होर्मुज खुलेगा, माइंस हटेंगी; परमाणु कार्यक्रम पर भी सहमति का दावा

May 30, 2026/
6:33 am

अमेरिका और ईरान के बीच जल्द ही समझौता हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यह दावा किया है।...

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुमायूँ कबीर इलाके में कलकत्ता के खिलाफ हिंसा हुई, बोले-सोसायटी के घरों में हुई बस्तियाँ

May 7, 2026/
8:50 am

आम जनता पार्टी के अध्यक्ष हुमायूँ कबीर ने बुधवार (6 मई, 2026) को पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा...

एपल ला रहा ₹70 हजार वाला सबसे सस्ता मैकबुक:बजट सेगमेंट में नया फोन लॉन्च होने की भी उम्मीद; 4 मार्च को न्यूयॉर्क में इवेंट

February 17, 2026/
11:04 am

एपल ने साल 2026 के अपने पहले बड़े इवेंट की घोषणा कर दी है। इसमें कंपनी अपना अब तक का...

नागपुर में रेडियोएक्टिव खतरे की धमकी वाली चिट्‌ठी मिली,अलर्ट:RSS मुख्यालय, मेट्रो और BJP ऑफिस में मटेरियल रखे जाने का जिक्र, जांच में कुछ नहीं मिला

April 30, 2026/
6:20 pm

नागपुर में एक अनजान चिट्ठी के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया...

हापुड़ में ट्रक-बस की टक्कर, 6 बारातियों की मौत:टकराने के बाद बस पर गिरा, लोग अंदर दबे, गाड़ी काटकर निकाले गए

April 13, 2026/
7:20 am

यूपी के हापुड़ में रविवार देर रात 1.30 बजे बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे...

दतिया में रात में 8.25 मिमी बारिश दर्ज:न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट, फसलों को नुकसान की आशंका

April 8, 2026/
11:55 am

दतिया में अप्रैल महीने में जहां आमतौर पर तेज गर्मी और लू का असर देखने को मिलता है, वहीं इस...

राजनीति

गौतम अडाणी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति:मुकेश अंबानी और मसायोशी सन को पीछे छोड़ा; नेटवर्थ 89.2 अरब डॉलर पहुंची

गौतम अडाणी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति:मुकेश अंबानी और मसायोशी सन को पीछे छोड़ा; नेटवर्थ 89.2 अरब डॉलर पहुंची

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अडाणी ग्रुप के शेयरों में आई जोरदार तेजी के बाद उनकी नेटवर्थ बढ़कर 89.2 अरब डॉलर (यानी करीब 7.44 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। इस उछाल के साथ उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और सॉफ्टबैंक के सीईओ मसायोशी सन को पीछे छोड़ दिया है। मसायोशी सन इससे पहले एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे, लेकिन उनकी जापानी इन्वेस्टमेंट फर्म के शेयरों में भारी गिरावट आने के कारण वे पिछड़ गए। अडाणी (89.2 अरब डॉलर) के बाद दूसरे नंबर पर मुकेश अंबानी (88 अरब डॉलर) और तीसरे पर मसायोशी सन (87 अरब डॉलर) हैं। अडाणी ग्रुप के शेयर, इस साल 56% तक चढ़े हाल के दिनों में अडाणी ग्रुप के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। इस साल 2026 में अब तक अडाणी ग्रुप के अलग-अलग शेयरों में 23% से लेकर 56% तक की शानदार तेजी आ चुकी है। शुक्रवार को ग्रुप की कंपनियों के शेयरों का हाल कुछ ऐसा रहा… अमेरिकी कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद संपत्ति $10 बिलियन बढ़ी पिछले महीने अमेरिकी न्याय विभाग ने अडाणी ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज किए जाने के बाद से गौतम अडाणी की संपत्ति में करीब 94.95 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इससे पहले, ग्रुप पर सोलर एनर्जी सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए 25 करोड़ डॉलर की रिश्वतखोरी के आरोप लगे थे, जिससे निवेशक निवेश नहीं कर रहे थे। इससे भी पहले, साल 2023 में अमेरिकी शॉर्ट-सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप पर शेयरों में हेरफेर और कॉर्पोरेट इतिहास की सबसे बड़ी धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिससे शेयर औंधे मुंह गिर गए थे। हालांकि, पिछले साल नियामकों ने इन आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि ये दावे “साबित नहीं” हो सके। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अडाणी 23वें नंबर पर फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार, गौतम अडाणी इस समय दुनिया के 23वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके ठीक बाद मुकेश अंबानी और मसायोशी सन का नंबर आता है। शुक्रवार को अडाणी दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रईस रहे, जिनकी संपत्ति एक ही दिन में 2.5 अरब डॉलर बढ़ गई। इस लिस्ट में पहले नंबर पर दिग्गज निवेशक वारेन बफेट रहे, जिनकी नेटवर्थ में शुक्रवार को 3 अरब डॉलर का उछाल आया। इलॉन मस्क अब भी नंबर-1, गूगल के फाउंडर्स से दोगुनी संपत्ति दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में एलन मस्क का दबदबा कायम है। 800 अरब डॉलर से ज्यादा की नेटवर्थ के साथ वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। मस्क की संपत्ति दूसरे नंबर पर मौजूद गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज से दोगुनी से भी ज्यादा है। इस लिस्ट में लैरी पेज के बाद तीसरे स्थान पर गूगल के ही दूसरे को-फाउंडर सर्गी ब्रिन का कब्जा है। ————– ये खबर भी पढ़ें… 85% इथेनॉल मिक्स वाला फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च: दिल्ली में पहला पंप खुला; पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता मिलेगा, कीमत ₹82.12 प्रति लीटर 85% एथेनॉल मिक्स वाला E85 फ्यूल दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल (IOC) के पूसा रोड आउटलेट पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। खास बात ये है कि यह पेट्रोल से ₹20 प्रति लीटर सस्ता है। इससे न सिर्फ आम लोगों का गाड़ी चलाने का खर्च कम होगा, बल्कि कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता भी घटेगी। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket