Monday, 07 Sep 2026 | 01:36 AM

Trending :

ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' बताया:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' कहा:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी
EXCLUSIVE

शादीशुदा जिंदगी पर बोले आर माधवन:मैं डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास आदमी हूं, इसलिए पत्नी के प्रति हमेशा वफादार रहा

अभिनेता आर माधवन और उनकी पत्नी सरिता ने हाल ही में अपनी शादी की 27वीं सालगिरह मनाई है। इस मौके पर माधवन का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपनी सफल शादीशुदा जिंदगी और वफादारी पर कई खुलासे किए हैं। इ-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में माधवन ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ काम करने के बाद भी वे हमेशा अपनी पत्नी के प्रति वफादार रहे। उन्होंने खुद को एक ‘डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास’ आदमी बताया जो दिनभर काम करने के बाद घर लौटकर पत्नी के साथ समय बिताने को प्राथमिकता देता है। पत्नी सरिता को बताया जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा
आर माधवन ने इंटरव्यू में बताया कि वे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार अपनी पत्नी सरिता से करते हैं। सरिता उन्हें पूरी तरह से समझती हैं और हमेशा जमीन से जुड़े रहने में मदद करती हैं। माधवन के मुताबिक, सरिता उनके माता-पिता, बेटे वेदांत और उनके पैसों (फाइनेंस) का पूरा ध्यान रखती हैं। वे माधवन को एक बेहतर एक्टर बनने के लिए पूरी आजादी देती हैं। माधवन ने कहा कि वे बहुत किस्मत वाले हैं कि सरिता उनकी जिंदगी में हैं क्योंकि वे बिना कोई क्रेडिट चाहे परिवार के लिए बहुत मेहनत करती हैं। वफादार रहना पारिवारिक संस्कार का हिस्सा
फिल्म इंडस्ट्री में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर बात करते हुए माधवन ने कहा कि वफादार रहना उनके लिए बहुत आसान और स्वाभाविक रहा है। उन्होंने इसे अपने पारिवारिक संस्कारों से जोड़ा। माधवन ने अपने परिवार से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उनका पूरा परिवार आखिरी समय तक जमशेदजी टाटा के प्रति इतना वफादार था कि घर में भगवान की मूर्तियों के साथ टाटा की फोटो पर भी माला चढ़ाई जाती थी। इसलिए उनके लिए बेवफा होना अपनी पारिवारिक परंपरा के खिलाफ जाने जैसा है। खुद को बताया डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास मैन
माधवन ने खुलकर स्वीकार किया कि वे सुंदर लड़कियों की तरफ आकर्षित होते हैं, लेकिन आखिर में वे अपने घर लौटना ही पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं एक डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास आदमी हूं। सुंदर लड़कियां मुझे अच्छी लगती हैं, लेकिन मैं बाहर रहने का कोई बहाना बनाने के बजाय घर जाकर पत्नी के साथ बैठना बेहतर समझता हूं।’ माधवन ने बताया कि उनके रिश्ते में शुरू से ही पारदर्शिता रही है। उनका मोबाइल फोन और बैंक अकाउंट हमेशा उनकी पत्नी के पास ही रहते हैं। डायरेक्टर मणि रत्नम की सलाह ने किया काम
माधवन ने मशहूर फिल्म डायरेक्टर मणि रत्नम की एक सलाह का भी जिक्र किया जो उनके वैवाहिक जीवन में बहुत काम आई। मणि रत्नम ने उनसे कहा था कि जब रिश्ता अच्छा चल रहा हो, तो उसे बार-बार यह देखने के लिए टेस्ट नहीं करना चाहिए कि पार्टनर आपसे कितना प्यार करता है। कई बार बेवजह परखने से ही रिश्ते खराब हो जाते हैं। माधवन ने इस सलाह को माना। जब वे तमिल सिनेमा के स्टार बने और उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग बढ़ी, तो उन्होंने सबसे पहले अपने शादीशुदा होने की घोषणा की थी। वे अपने फैंस के खत भी सरिता के साथ मिलकर ही खोलते थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दिव्यांग को 14 साल से नहीं मिला मुआवजा:6.34 लाख का भुगतान अटका, कलेक्टर ने दिए निर्देश

April 7, 2026/
1:43 pm

सिंगरौली जिले के बलियरी निवासी दिव्यांग मोहम्मद शोएब को पिछले 14 वर्षों से मुआवजे का भुगतान नहीं मिला है। एनटीपीसी...

CDSCSO Drug Alert Update; 141 Medicines Samples Failed

April 22, 2026/
9:30 am

हिमाचल में बनी दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं। – प्रतीकात्मक फोटो केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच...

कश्मीर में ईरान के लिए ₹18 करोड़ चंदा जुटाया गया:बड़गाम जिला सबसे आगे, सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी फंडिंग में इस्तेमाल की आशंका

March 26, 2026/
12:52 pm

कश्मीर घाटी में ईरान के समर्थन में करोड़ों रुपए का चंदा जुटाया गया है। इससे देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट...

अर्जुन रामपाल के 'भारत माता की जय' नारे पर विवाद:लेखिका ने आर्टिकल में उठाए सावाल; गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने लेख को बताया शर्मनाक

March 26, 2026/
7:43 pm

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में विलेन बने एक्टर अर्जुन रामपाल एक नए विवाद में फंस गए हैं। हाल ही में...

250वें स्वतंत्रता दिवस पर जश्न में डूबा अमेरिका:न्यूयॉर्क में परेड, वॉशिंगटन में फाइटर प्लेन्स की उड़ान, मियामी ड्रॉन शो और आतिशबाजी की 20 तस्वीरें

July 5, 2026/
8:39 am

अमेरिका आज अपनी आजादी के 250 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस मौके पर वॉशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क,...

अनेर नदी में डूबने से 3 सगे भाई-बहनों की मौत:घाट किनारे कपड़े और चप्पलें मिली, बड़वानी में मामा के घर आए थे

April 23, 2026/
12:01 am

बड़वानी जिले के सेंधवा के पास वरला तहसील के बिलवा गांव में बुधवार दोपहर मामा के घर घूमने आए तीन...

सिक्योरिटी के सीटी बजाने से नाराज हुए थे शाहरुख खान:वानखेड़े विवाद पर पूर्व एसीपी बोले- मुझे बताया गया कि शाहरुख राड़ा कर रहा है

May 2, 2026/
3:22 pm

साल 2012 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए विवाद पर तत्कालीन एसीपी इकबाल शेख ने हाल ही में बताया...

राजनीति

शादीशुदा जिंदगी पर बोले आर माधवन:मैं डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास आदमी हूं, इसलिए पत्नी के प्रति हमेशा वफादार रहा

शादीशुदा जिंदगी पर बोले आर माधवन:मैं डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास आदमी हूं, इसलिए पत्नी के प्रति हमेशा वफादार रहा

अभिनेता आर माधवन और उनकी पत्नी सरिता ने हाल ही में अपनी शादी की 27वीं सालगिरह मनाई है। इस मौके पर माधवन का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपनी सफल शादीशुदा जिंदगी और वफादारी पर कई खुलासे किए हैं। इ-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में माधवन ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ काम करने के बाद भी वे हमेशा अपनी पत्नी के प्रति वफादार रहे। उन्होंने खुद को एक ‘डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास’ आदमी बताया जो दिनभर काम करने के बाद घर लौटकर पत्नी के साथ समय बिताने को प्राथमिकता देता है। पत्नी सरिता को बताया जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा
आर माधवन ने इंटरव्यू में बताया कि वे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार अपनी पत्नी सरिता से करते हैं। सरिता उन्हें पूरी तरह से समझती हैं और हमेशा जमीन से जुड़े रहने में मदद करती हैं। माधवन के मुताबिक, सरिता उनके माता-पिता, बेटे वेदांत और उनके पैसों (फाइनेंस) का पूरा ध्यान रखती हैं। वे माधवन को एक बेहतर एक्टर बनने के लिए पूरी आजादी देती हैं। माधवन ने कहा कि वे बहुत किस्मत वाले हैं कि सरिता उनकी जिंदगी में हैं क्योंकि वे बिना कोई क्रेडिट चाहे परिवार के लिए बहुत मेहनत करती हैं। वफादार रहना पारिवारिक संस्कार का हिस्सा
फिल्म इंडस्ट्री में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर बात करते हुए माधवन ने कहा कि वफादार रहना उनके लिए बहुत आसान और स्वाभाविक रहा है। उन्होंने इसे अपने पारिवारिक संस्कारों से जोड़ा। माधवन ने अपने परिवार से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उनका पूरा परिवार आखिरी समय तक जमशेदजी टाटा के प्रति इतना वफादार था कि घर में भगवान की मूर्तियों के साथ टाटा की फोटो पर भी माला चढ़ाई जाती थी। इसलिए उनके लिए बेवफा होना अपनी पारिवारिक परंपरा के खिलाफ जाने जैसा है। खुद को बताया डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास मैन
माधवन ने खुलकर स्वीकार किया कि वे सुंदर लड़कियों की तरफ आकर्षित होते हैं, लेकिन आखिर में वे अपने घर लौटना ही पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं एक डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास आदमी हूं। सुंदर लड़कियां मुझे अच्छी लगती हैं, लेकिन मैं बाहर रहने का कोई बहाना बनाने के बजाय घर जाकर पत्नी के साथ बैठना बेहतर समझता हूं।’ माधवन ने बताया कि उनके रिश्ते में शुरू से ही पारदर्शिता रही है। उनका मोबाइल फोन और बैंक अकाउंट हमेशा उनकी पत्नी के पास ही रहते हैं। डायरेक्टर मणि रत्नम की सलाह ने किया काम
माधवन ने मशहूर फिल्म डायरेक्टर मणि रत्नम की एक सलाह का भी जिक्र किया जो उनके वैवाहिक जीवन में बहुत काम आई। मणि रत्नम ने उनसे कहा था कि जब रिश्ता अच्छा चल रहा हो, तो उसे बार-बार यह देखने के लिए टेस्ट नहीं करना चाहिए कि पार्टनर आपसे कितना प्यार करता है। कई बार बेवजह परखने से ही रिश्ते खराब हो जाते हैं। माधवन ने इस सलाह को माना। जब वे तमिल सिनेमा के स्टार बने और उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग बढ़ी, तो उन्होंने सबसे पहले अपने शादीशुदा होने की घोषणा की थी। वे अपने फैंस के खत भी सरिता के साथ मिलकर ही खोलते थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket