Tuesday, 15 Sep 2026 | 04:03 AM

Trending :

EXCLUSIVE

हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर:फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी; एक दिन पहले फिट घोषित किया गया था

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में मंगलवार को फिटनेस टेस्ट पास करने के कुछ ही घंटों बाद हार्दिक को जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। सीरीज 13 जून से शुरू हो रही है। 32 साल के हार्दिक IPL के दौरान मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए पीठ की जकड़न का शिकार हो गए थे। वे इसी चोट से उबरकर फिटनेस क्लियरेंस सर्टिफिकेट लेने बेंगलुरु पहुंचे थे। न्यूज एजेंसी PTI ने BCCI सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अब नई चोट की वजह से उन्हें रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के लिए कम से कम तीन हफ्ते का समय लगेगा, जिसके चलते वे आगामी सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। फिटनेस असेसमेंट में 10 ओवर की गेंदबाजी करना पड़ा भारी
जानकारी के अनुसार, हार्दिक पंड्या बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट के आखिरी दौर में थे। असेसमेंट के दौरान उन्होंने अपनी पूरी क्षमता देखने के लिए मैदान पर पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की। माना जा रहा है कि लंबे ब्रेक के बाद अचानक गेंदबाजी का पूरा कोटा डालने के कारण ही उनकी जांघ की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा और वे नई चोट का शिकार हो गए। शनिवार से शुरू हो रही है सीरीज, लखनऊ और चेन्नई में भी मुकाबले
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार (13 जून) को धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज के बाकी दो मैच क्रमशः 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में आयोजित होने हैं। हार्दिक ने IPL 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कुछ मैच मिस किए थे, लेकिन वे 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के आखिरी मुकाबले में मैदान पर लौटे थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ग्वालियर में हिट एंड रन में किसान की मौत:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी के परखच्चे उड़े, शादी से लौट रहे किसान की मौत

April 29, 2026/
12:03 am

ग्वालियर में रिश्तेदार की शादी से लौटकर घर जा रहा किसान हिट एंड रन का शिकार हो गया। घटना मोहना...

Uddhav and Aaditya Thackeray. (File)

June 22, 2026/
10:25 am

आखरी अपडेट:22 जून, 2026, 10:25 IST सामना में असली शिव सेना वाली टिप्पणी को लेकर अमित शाह, बीजेपी और एकनाथ...

थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे शरवरी और वेदांग रैना:मैं वापस आऊंगा' पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट, कहा- दर्शकों ने फिल्म को अपनाया

June 28, 2026/
4:46 pm

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में फिल्म के मुख्य कलाकार शरवरी...

वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने फिर तूफानी पारी खेली:119 गेंद पर 168 रन बनाए, इसमें 19 चौके और 6 छक्के शामिल

June 24, 2026/
1:51 pm

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने फिर तूफानी पारी खेली। उन्होंने एक लोकल टूर्नामेंट में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर:फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी; एक दिन पहले फिट घोषित किया गया था

हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर:फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी; एक दिन पहले फिट घोषित किया गया था

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में मंगलवार को फिटनेस टेस्ट पास करने के कुछ ही घंटों बाद हार्दिक को जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। सीरीज 13 जून से शुरू हो रही है। 32 साल के हार्दिक IPL के दौरान मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए पीठ की जकड़न का शिकार हो गए थे। वे इसी चोट से उबरकर फिटनेस क्लियरेंस सर्टिफिकेट लेने बेंगलुरु पहुंचे थे। न्यूज एजेंसी PTI ने BCCI सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अब नई चोट की वजह से उन्हें रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के लिए कम से कम तीन हफ्ते का समय लगेगा, जिसके चलते वे आगामी सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। फिटनेस असेसमेंट में 10 ओवर की गेंदबाजी करना पड़ा भारी
जानकारी के अनुसार, हार्दिक पंड्या बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट के आखिरी दौर में थे। असेसमेंट के दौरान उन्होंने अपनी पूरी क्षमता देखने के लिए मैदान पर पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की। माना जा रहा है कि लंबे ब्रेक के बाद अचानक गेंदबाजी का पूरा कोटा डालने के कारण ही उनकी जांघ की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा और वे नई चोट का शिकार हो गए। शनिवार से शुरू हो रही है सीरीज, लखनऊ और चेन्नई में भी मुकाबले
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार (13 जून) को धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज के बाकी दो मैच क्रमशः 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में आयोजित होने हैं। हार्दिक ने IPL 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कुछ मैच मिस किए थे, लेकिन वे 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के आखिरी मुकाबले में मैदान पर लौटे थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket