Tuesday, 04 Aug 2026 | 06:38 PM

Trending :

Brazil Tops Group C After 3-0 Win Over Haiti

कुन्हा के डबल गोल से जीता ब्राजील:ग्रुप-सी के टॉप पर आया, हैती फुटबॉल वर्ल्डकप से बाहर होने वाली पहली टीम

फिलाडेल्फिया19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत से ब्राजील ग्रुप-सी के टॉप पर आ गई। जबकि, हैती टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई।

मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड माथियस कुन्हा को इस मैच की स्टार्टिंग-11 में मौका मिला। उन्होंने 23वें और 36वें मिनट में गोल दागे। एक गोल विनीसियस जूनियर के बूट से आया। अब 24 जून को ब्राजील का मैच स्कॉटलैंड से होगा, जबकि हैती अपने अंतिम ग्रुप मैच में मोरक्को से भिड़ेगा।

सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच- विनीसियस जूनियर

पहले हाफ में आए तीनों गोल

  • पहला: 23वें मिनट में विनीसियस जूनियर के शॉट पर बॉल गोल पोस्ट से लगकर वापस आ गई। यहां कुन्हा ने रिबाउंड पर गोल दागा। उन्होंने वर्ल्ड कप में पहला गोल किया।
  • दूसरा: 36वें मिनट में विनीसियस ने मिडफील्ड में एक और बेहतरीन पास देकर कुन्हा के लिए मौका बनाया। कुन्हा ने बाएं फुट से जोरदार शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया।
  • तीसरा: हाफ टाइम से ठीक पहले मिडफील्डर लुकस पेक्ता के फ्लिक पास पर विनीसियस ने डबल टच के बाद हैती के गोलकीपर एलेक्जेंडर प्लेसिड के पैरों के बीच से गोल में भेज दिया।
गोल सेलिब्रेट करते माथियस कुन्हा। उन्होंने मैदान पर तैराने का इशारा करके सेलिब्रेट किया।

ब्राजील ने 24 साल पुराना वर्ल्ड कप रिकॉर्ड दोहराया

  • ब्राजील ने 24 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मैच में तीन गोल दागे हैं। इससे पहले टीम ने 2002 में चीन के खिलाफ 4 और कोस्टा रिका के खिलाफ 5 गोल दागे थे।
  • ब्राजील वर्ल्ड कप इतिहास में 41वीं बार किसी मैच में तीन या उससे अधिक गोल दागे हैं। यह टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी देश द्वारा सबसे ज्यादा बार हासिल की गई उपलब्धि है।
  • ब्राजील वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बन गई है। उसने 116 मैचों में 241 गोल दागे। ब्राजील ने जर्मनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। जर्मनी के 239 गोल दागे हैं।

डिफेंस ने संभाली जिम्मेदारी, दूसरा हाफ गोल रहित रहा

मैच के दूसरे हाफ में हैती ने वापसी की कोशिश की, लेकिन ब्राजील के मजबूत डिफेंस और गोलकीपर के सामने कोई खास मौका नहीं बना सका। 1974 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में खेल रही हैती की टीम दो मैचों में हार के बाद नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई।

विनीसियस जूनियर सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच।

मैच 30: स्कॉटलैंड Vs मोरक्को; 0-1

साइबारी का लगातार दूसरे मैच में गोल, मोरक्को जीता

मोरक्को ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-सी मैच में स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया। टीम 4 अंक के साथ ग्रुप सी के टॉप पर है। उसने पहले मैच में ब्राजील को ड्रॉ पर रोका था।

बूस्टन स्टेडियम में शनिवार को खेले गए इस मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल स्ट्राइकर इस्माइल साइबारी ने किया, जो विश्व कप 2026 का अब तक का सबसे तेज गोल और विश्व कप इतिहास में मोरक्को का सबसे तेज गोल भी बन गया।

ब्राहिम डियाज के सटीक पास पर साइबारी स्कॉटलैंड के डिफेंस को भेदते हुए आगे बढ़े और गोलकीपर एंगस गन को छकाकर गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। वे वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती दो मुकाबलों में गोल करने वाले केवल दूसरे अफ्रीकी खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मिस्र के मोहम्मद सलाह ने 2018 विश्व कप में हासिल की थी।

गोल डिफरेंस से ब्राजील आगे

इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में ब्राजील पहले और मोरक्को दूसरे स्थान पर है। दोनों के एक समान 4-4 अंक हैं, हालांकि ब्राजील गोल डिफरेंस की वजह से टेबल के टॉप पर है। ब्राजील का गोल डिफरेंस 3 है, जबकि मोरक्को का 1 है।

गोल डिफरेंस टूर्नामेंट में किसी टीम के टोटल गोल और गंवाए गए गोल के बीच का अंतर होता है। उदाहरण के रुप में किसी टीम ने टूर्नामेंट में 5 गोल दागे हैं और 3 गोल खाए हैं, तो उसका गोल डिफरेंस 2 होगा।

——————————————-

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

अमेरिका 32 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में, ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया

मेजबान अमेरिका ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में प्रवेश कर लिया है। उसने शनिवार के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। अमेरिकी टीम ने 32 साल बाद नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बुरहानपुर में अध्यापक संगठनों ने बनाया संयुक्त शिक्षा मोर्चा:प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना, TET रद्द करने की मांग पर आंदोलन

March 30, 2026/
12:28 pm

मध्य प्रदेश के अध्यापक संगठनों ने 29 मार्च को भोपाल के गांधी भवन में एक संयुक्त बैठक की। इस बैठक...

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda's wedding is taking place in Udaipur.

February 13, 2026/
3:09 pm

आखरी अपडेट:13 फरवरी, 2026, 15:09 IST सीएम एमके स्टालिन की तमिलनाडु चुनाव में 1.3 करोड़ मतदाताओं तक पहुंच के बीच,...

कोहली भारत की सबसे वैल्युएबल हस्ती:ब्रांड वैल्यू 3542 करोड़ रुपए, शाहरुख खान दूसरे नंबर पर

June 9, 2026/
8:20 am

लदिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली भारत की सबसे मूल्यवान हस्तियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 3,542...

अमेरिका में बच्ची से रेप केस में स्नैपचैट पर मुकदमा:क्विक एड जैसे फीचर्स ने रेपिस्ट को बच्ची तक पहुंचाया, भारत में एप के 25 करोड़ एक्टिव मंथली यूजर

June 26, 2026/
3:00 am

सोशल मीडिया एप स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप पर अमेरिका के मिसौरी में मुकदमा दायर किया गया है। इस मुकदमे...

शिल्पा शिंदे पर सीएम फडणवीस से कानूनी कार्रवाई की मांग:प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप लगाए; शिल्पा का पोस्ट- 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो'

June 6, 2026/
5:07 pm

टेलीविजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के एक हालिया खुलासे पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने कड़ी आपत्ति जताई है।...

भोपाल के खेत में मिले गाय के अवशेष:किसान बोला- घर के पास खुले में बंधी थी, सुबह खाल और पैर मिला

April 26, 2026/
10:35 pm

भोपाल के सुखी सेवनिया इलाके में गाय के अवशेष मिले हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर...

राजनीति

Brazil Tops Group C After 3-0 Win Over Haiti

कुन्हा के डबल गोल से जीता ब्राजील:ग्रुप-सी के टॉप पर आया, हैती फुटबॉल वर्ल्डकप से बाहर होने वाली पहली टीम

फिलाडेल्फिया19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत से ब्राजील ग्रुप-सी के टॉप पर आ गई। जबकि, हैती टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई।

मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड माथियस कुन्हा को इस मैच की स्टार्टिंग-11 में मौका मिला। उन्होंने 23वें और 36वें मिनट में गोल दागे। एक गोल विनीसियस जूनियर के बूट से आया। अब 24 जून को ब्राजील का मैच स्कॉटलैंड से होगा, जबकि हैती अपने अंतिम ग्रुप मैच में मोरक्को से भिड़ेगा।

सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच- विनीसियस जूनियर

पहले हाफ में आए तीनों गोल

  • पहला: 23वें मिनट में विनीसियस जूनियर के शॉट पर बॉल गोल पोस्ट से लगकर वापस आ गई। यहां कुन्हा ने रिबाउंड पर गोल दागा। उन्होंने वर्ल्ड कप में पहला गोल किया।
  • दूसरा: 36वें मिनट में विनीसियस ने मिडफील्ड में एक और बेहतरीन पास देकर कुन्हा के लिए मौका बनाया। कुन्हा ने बाएं फुट से जोरदार शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया।
  • तीसरा: हाफ टाइम से ठीक पहले मिडफील्डर लुकस पेक्ता के फ्लिक पास पर विनीसियस ने डबल टच के बाद हैती के गोलकीपर एलेक्जेंडर प्लेसिड के पैरों के बीच से गोल में भेज दिया।
गोल सेलिब्रेट करते माथियस कुन्हा। उन्होंने मैदान पर तैराने का इशारा करके सेलिब्रेट किया।

गोल सेलिब्रेट करते माथियस कुन्हा। उन्होंने मैदान पर तैराने का इशारा करके सेलिब्रेट किया।

ब्राजील ने 24 साल पुराना वर्ल्ड कप रिकॉर्ड दोहराया

  • ब्राजील ने 24 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मैच में तीन गोल दागे हैं। इससे पहले टीम ने 2002 में चीन के खिलाफ 4 और कोस्टा रिका के खिलाफ 5 गोल दागे थे।
  • ब्राजील वर्ल्ड कप इतिहास में 41वीं बार किसी मैच में तीन या उससे अधिक गोल दागे हैं। यह टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी देश द्वारा सबसे ज्यादा बार हासिल की गई उपलब्धि है।
  • ब्राजील वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बन गई है। उसने 116 मैचों में 241 गोल दागे। ब्राजील ने जर्मनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। जर्मनी के 239 गोल दागे हैं।

डिफेंस ने संभाली जिम्मेदारी, दूसरा हाफ गोल रहित रहा

मैच के दूसरे हाफ में हैती ने वापसी की कोशिश की, लेकिन ब्राजील के मजबूत डिफेंस और गोलकीपर के सामने कोई खास मौका नहीं बना सका। 1974 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में खेल रही हैती की टीम दो मैचों में हार के बाद नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई।

विनीसियस जूनियर सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच।

विनीसियस जूनियर सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच।

मैच 30: स्कॉटलैंड Vs मोरक्को; 0-1

साइबारी का लगातार दूसरे मैच में गोल, मोरक्को जीता

मोरक्को ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-सी मैच में स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया। टीम 4 अंक के साथ ग्रुप सी के टॉप पर है। उसने पहले मैच में ब्राजील को ड्रॉ पर रोका था।

बूस्टन स्टेडियम में शनिवार को खेले गए इस मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल स्ट्राइकर इस्माइल साइबारी ने किया, जो विश्व कप 2026 का अब तक का सबसे तेज गोल और विश्व कप इतिहास में मोरक्को का सबसे तेज गोल भी बन गया।

ब्राहिम डियाज के सटीक पास पर साइबारी स्कॉटलैंड के डिफेंस को भेदते हुए आगे बढ़े और गोलकीपर एंगस गन को छकाकर गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। वे वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती दो मुकाबलों में गोल करने वाले केवल दूसरे अफ्रीकी खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मिस्र के मोहम्मद सलाह ने 2018 विश्व कप में हासिल की थी।

गोल डिफरेंस से ब्राजील आगे

इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में ब्राजील पहले और मोरक्को दूसरे स्थान पर है। दोनों के एक समान 4-4 अंक हैं, हालांकि ब्राजील गोल डिफरेंस की वजह से टेबल के टॉप पर है। ब्राजील का गोल डिफरेंस 3 है, जबकि मोरक्को का 1 है।

गोल डिफरेंस टूर्नामेंट में किसी टीम के टोटल गोल और गंवाए गए गोल के बीच का अंतर होता है। उदाहरण के रुप में किसी टीम ने टूर्नामेंट में 5 गोल दागे हैं और 3 गोल खाए हैं, तो उसका गोल डिफरेंस 2 होगा।

——————————————-

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

अमेरिका 32 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में, ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया

मेजबान अमेरिका ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में प्रवेश कर लिया है। उसने शनिवार के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। अमेरिकी टीम ने 32 साल बाद नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket