Tuesday, 17 Nov 2026 | 06:43 PM

Trending :

Vaibhav Suryavanshi T20 Final Innings: Experts Reaction

दांबुला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 गेंद पर 94 रन बनाने के बाद कहा कि पहले 10 ओवर में ज्यादा रन बनाना उनका टारगेट था। मैच के बाद वैभव ने इंटरव्यू में कहा- ‘मैंने बहुत ज्यादा नहीं सोचा था, बस शुरुआती 10 ओवरों का पूरा फायदा उठाना चाहता था।’

वनडे में अपने अनुभव पर वैभव बोले कि इस सीरीज में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- मैंने 50 ओवर के मैच बहुत मैच खेले हैं। लोगों को शायद इसके बारे में पता नहीं है।’

‘कोई दबाव नहीं था, प्लान के हिसाब से बैटिंग की’

वैभव से जब पूछ गया कि मैच से पहले क्या उनपर कोई दबाव था। इसपर वैभव ने कहा- ‘कोई दबाव नहीं था, लेकिन मैं बस प्लान के हिसाब से बैटिंग करना चाहता था। इसके लिए मैंने कोच से बात की और प्रैक्टिस की थी।’

वैभव ने कहा कि सीरीज में अलग सिचुएशन, अलग पिच पर खेलकर बहुत मजा आया।

वैभव ने 11 गेंद पर लिस्ट-A का सबसे तेज फिफ्टी लगाई।

वैभव की पारी पर क्या बोले दिग्गज?

वैभव की पारी पर कई दिग्गजों ने प्रतिक्रिया दी है। शिखर धवन ने कहा-

‘हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता, और वैभव लगातार इसे साबित कर रहे हैं। सिर्फ 29 गेंद में 94 रनों की पारी और लिस्ट-ए का सबसे तेज अर्धशतक! निडर, रोमांचक और इंटेंट से भरी बल्लेबाजी। ऐसे ही चमकते रहो, चैंपियन!’

कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि,

‘एहसास हुआ कि वैभव 50 ओवर के क्रिकेट में और ज्यादा तबाही मचा सकते हैं! आखिर शुरुआत के 10 ओवरों तक 30 गज के बाहर सिर्फ 2 फील्डर होते हैं, ना कि 6 ओवर!’

हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने x पर लिखा,

‘दबाव? कैसा दबाव? वैभव तो एक अलग ही लेवल पर खेल रहे हैं! 50 ओवर के फाइनल मैच में 29 गेंदें, 94 रन। यह बच्चा प्योर एंटरटेनमेंट है!’

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने वैभव लिखकर दिल वाली इमोजी डाली।

तिलक बोले- दो हार के बाद टीम ने शानदार वापसी की

भारत-A टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि अफगानिस्तान और श्रीलंका से लगातार हारने के बाद टीम ने जज्बा दिखाया। तिलक ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के पास घरेलू क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। इससे टीम को फायदा मिला।

फाइनल को लेकर तिलक ने कहा- ‘वैभव और आर्य की अच्छी ओपनिंग के बाद हमारा फोकस बीच के ओवरों में साझेदारी करने और डेथ ओवर्स में बड़े हिट लगाने पर था।’

वहीं सुधार की गुंजाईश पर बात करते हुए तिलक ने कहा कि ‘गेंदबाजी में सुधार की गुंजाइश है। भले ही जीत से सब खुश हैं, लेकिन गेंदबाजों को इस सीरीज से सीखने को बहुत कुछ था।’

तिलक ने कहा- गेंदबाजी में सुधार की जरुरत।

श्रीलंका-A के कप्तान बोले- वैभव ने पावरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी की

श्रीलंकाई टीम के कप्तान सेहान अराचिगे ने कहा कि वैभव ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने भारतीय पारी के आखिरी दो ओवर को भी हार का जिम्मेदार माना। भारत ने आखिरी 12 गेंद पर 39 रन बनाए थे।

सीरीज में प्रदर्शन को लेकर सेहान ने कहा- ‘युवा खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया और सीनियर खिलाड़ियों ने भी। यह एक अच्छा टूर्नामेंट था।’

देखिए पूरा मैच…

वैभव सूर्यवंशी की फास्टेस्ट फिफ्टी से इंडिया-A चैंपियन:29 गेंदों पर 94 रन बनाए, फाइनल में श्रीलंका-A को 66 रन से हराया

इंडिया-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली। इंडिया-ए ने दांबुला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। पूरी खबर पढें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
2 तेज गेंदबाजों ने छोड़ा राजस्थान का साथ:अब हरियाणा और गुजरात से खेलेंगे; IPL में 154Km/ घंटे की रफ्तार से कर चुके बॉलिंग

June 13, 2026/
8:13 am

राजस्थान के 2 तेज गेंदबाज अशोक शर्मा और गणेश सुथार अब राजस्थान की ओर से क्रिकेट नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों...

अमेरिका की वर्ल्ड कप जर्सी की कहानी:2022 के विद्रोह के बाद खिलाड़ियों ने खुद तय की 2026 की डिजाइन; अवे जर्सी तो नाइट क्लब में पहन सकते हैं

March 19, 2026/
2:27 pm

जून में शुरू हो रहे 2026 फीफा वर्ल्ड कप का खुमार छाने लगा है। इस बीच, अमेरिकी पुरुष फुटबॉल टीम...

ब्रांड्स का नया ट्रेंड; नस्ली न्याय से बढ़ी सेल्स:जेन जी को टारगेट करने वाले ब्रांड्स को करना पड़ रहा उनके मुद्दों को सपोर्ट

August 10, 2026/
2:20 pm

भारतीय ब्रांड्स ने जेन जी यानी 14 से 29 साल तक की युवा पीढ़ी की भाषा और सौंदर्यबोध अपनाने में...

Bihar Bridge Collapse Video; Bhagalpur Vikramshila Setu

May 4, 2026/
6:09 am

भागलपुर9 मिनट पहले कॉपी लिंक बिहार के भागलपुर में 4.7 किमी लंबे विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा रविवार देर...

Starting from 2026, CBSE has introduced a two-exam system for Class 10 students.(Representative/File Photo)

June 16, 2026/
10:54 am

आखरी अपडेट:16 जून, 2026, 10:54 IST वरिष्ठ विद्रोही नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि गुट खुद को “असली” टीएमसी के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Vaibhav Suryavanshi T20 Final Innings: Experts Reaction

Vaibhav Suryavanshi T20 Final Innings: Experts Reaction

दांबुला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 गेंद पर 94 रन बनाने के बाद कहा कि पहले 10 ओवर में ज्यादा रन बनाना उनका टारगेट था। मैच के बाद वैभव ने इंटरव्यू में कहा- ‘मैंने बहुत ज्यादा नहीं सोचा था, बस शुरुआती 10 ओवरों का पूरा फायदा उठाना चाहता था।’

वनडे में अपने अनुभव पर वैभव बोले कि इस सीरीज में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- मैंने 50 ओवर के मैच बहुत मैच खेले हैं। लोगों को शायद इसके बारे में पता नहीं है।’

‘कोई दबाव नहीं था, प्लान के हिसाब से बैटिंग की’

वैभव से जब पूछ गया कि मैच से पहले क्या उनपर कोई दबाव था। इसपर वैभव ने कहा- ‘कोई दबाव नहीं था, लेकिन मैं बस प्लान के हिसाब से बैटिंग करना चाहता था। इसके लिए मैंने कोच से बात की और प्रैक्टिस की थी।’

वैभव ने कहा कि सीरीज में अलग सिचुएशन, अलग पिच पर खेलकर बहुत मजा आया।

वैभव ने 11 गेंद पर लिस्ट-A का सबसे तेज फिफ्टी लगाई।

वैभव ने 11 गेंद पर लिस्ट-A का सबसे तेज फिफ्टी लगाई।

वैभव की पारी पर क्या बोले दिग्गज?

वैभव की पारी पर कई दिग्गजों ने प्रतिक्रिया दी है। शिखर धवन ने कहा-

‘हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता, और वैभव लगातार इसे साबित कर रहे हैं। सिर्फ 29 गेंद में 94 रनों की पारी और लिस्ट-ए का सबसे तेज अर्धशतक! निडर, रोमांचक और इंटेंट से भरी बल्लेबाजी। ऐसे ही चमकते रहो, चैंपियन!’

कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि,

‘एहसास हुआ कि वैभव 50 ओवर के क्रिकेट में और ज्यादा तबाही मचा सकते हैं! आखिर शुरुआत के 10 ओवरों तक 30 गज के बाहर सिर्फ 2 फील्डर होते हैं, ना कि 6 ओवर!’

हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने x पर लिखा,

‘दबाव? कैसा दबाव? वैभव तो एक अलग ही लेवल पर खेल रहे हैं! 50 ओवर के फाइनल मैच में 29 गेंदें, 94 रन। यह बच्चा प्योर एंटरटेनमेंट है!’

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने वैभव लिखकर दिल वाली इमोजी डाली।

तिलक बोले- दो हार के बाद टीम ने शानदार वापसी की

भारत-A टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि अफगानिस्तान और श्रीलंका से लगातार हारने के बाद टीम ने जज्बा दिखाया। तिलक ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के पास घरेलू क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। इससे टीम को फायदा मिला।

फाइनल को लेकर तिलक ने कहा- ‘वैभव और आर्य की अच्छी ओपनिंग के बाद हमारा फोकस बीच के ओवरों में साझेदारी करने और डेथ ओवर्स में बड़े हिट लगाने पर था।’

वहीं सुधार की गुंजाईश पर बात करते हुए तिलक ने कहा कि ‘गेंदबाजी में सुधार की गुंजाइश है। भले ही जीत से सब खुश हैं, लेकिन गेंदबाजों को इस सीरीज से सीखने को बहुत कुछ था।’

तिलक ने कहा- गेंदबाजी में सुधार की जरुरत।

तिलक ने कहा- गेंदबाजी में सुधार की जरुरत।

श्रीलंका-A के कप्तान बोले- वैभव ने पावरप्ले में अच्छी बल्लेबाजी की

श्रीलंकाई टीम के कप्तान सेहान अराचिगे ने कहा कि वैभव ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने भारतीय पारी के आखिरी दो ओवर को भी हार का जिम्मेदार माना। भारत ने आखिरी 12 गेंद पर 39 रन बनाए थे।

सीरीज में प्रदर्शन को लेकर सेहान ने कहा- ‘युवा खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया और सीनियर खिलाड़ियों ने भी। यह एक अच्छा टूर्नामेंट था।’

देखिए पूरा मैच…

वैभव सूर्यवंशी की फास्टेस्ट फिफ्टी से इंडिया-A चैंपियन:29 गेंदों पर 94 रन बनाए, फाइनल में श्रीलंका-A को 66 रन से हराया

इंडिया-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली। इंडिया-ए ने दांबुला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। पूरी खबर पढें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket