Monday, 09 Nov 2026 | 10:27 PM

Trending :

Wife searcing for her husband udayanidhi stalin personal dig at CM vijay

  • Hindi News
  • National
  • Wife Searcing For Her Husband Udayanidhi Stalin Personal Dig At CM Vijay

चेन्नई16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्टालिन ने यह टिप्पणी तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय के संबोधन की शैली पर निशाना साधते हुए की।

तमिलनाडु की राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणियों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष के नेता उधयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर अप्रत्यक्ष रूप से व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि चेंगलपट्टू कोर्ट में एक पत्नी अपने पति को खोज रही है।

स्टालिन ने यह टिप्पणी तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय के संबोधन की शैली पर निशाना साधते हुए की। उन्होंने कहा कि पूरे तमिलनाडु को चेंगलपट्टू कोर्ट में पति को खोज रही पत्नी की कहानी पता है और मुख्यमंत्री को अब अभिनेता की छवि छोड़कर मुख्यमंत्री की भूमिका में व्यवहार करना चाहिए।

हालांकि स्टालिन ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी को मुख्यमंत्री विजय और उनकी अलग रह रही पत्नी संगीता सोर्नालिंगम से जोड़कर देखा जा रहा है। संगीता ने पिछले वर्ष दिसंबर में तलाक की याचिका दायर की थी, जिस पर चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

पार्टी को केवल अभिनेता की पार्टी कहकर खारिज करना गलत: विजय

इससे पहले CM विजय ने विधानसभा में अपने फिल्मी करियर को लेकर उठने वाले सवालों का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग कहते हैं कि वह सीधे फिल्म सेट से मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन यह सिर्फ एक “रील” है।

विजय ने अपने संबोधन में कहा कि अधिकांश लोग पहले राजनीतिक दल बनाते हैं और बाद में जनता के बीच जाते हैं, जबकि उन्होंने पहले जनता के बीच जाकर समर्थन हासिल किया और उसके बाद पार्टी बनाई। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी को केवल अभिनेता की पार्टी कहकर खारिज करना गलत है।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने 2026 का विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के अकेले लड़ा था।

विधानसभा में CM विजय फिल्मी स्टाइल में भाषण देते नजर आए।

भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर DMK व्यक्तिगत हमले करती है: TVK

स्टालिन की टिप्पणी के बाद TVK ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएमके पर हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि जब भी विजय डीएमके पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं, तब जवाब देने के बजाय व्यक्तिगत हमले किए जाते हैं।

TVK ने कहा कि विपक्ष के पास आरोपों का जवाब नहीं है और वह केवल सत्ता से चिपके रहने की राजनीति कर रहा है। पार्टी ने इसे निम्नस्तरीय राजनीतिक हमला बताते हुए कहा कि जनता ऐसे बयानों को समझती है।

तमिलनाडु में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में डीएमके सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद से राज्य की राजनीति में TVK और डीएमके के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगातार तेज होते जा रहे हैं।

विजय ने कहा- पार्टी फंड इकट्ठा के नाम पर गलत तरीके से इस्तेमाल किए गए जनता के पैसे को वापस लाएगी।

विजय ने साधा डीएमके पर निशाना

आज विधानसभा में बोलते हुए अभिनेता से नेता बने विजय ने डीएमके पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पार्टी फंड इकट्ठा करने के नाम पर कथित तौर पर गलत तरीके से इस्तेमाल किए गए जनता के पैसे को वापस लाएगी।

अपना भाषण जारी रखते हुए विजय ने कहा कि पिछली डीएमके सरकार के उलट टीवीके कभी भी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं होगी और न ही किसी को सरकारी खजाने को “लूटने” देगी।

उनकी तीखी टिप्पणियों पर विपक्ष की तरफ से तुरंत और कड़ा विरोध हुआ। उदयनिधि ने ‘पॉइंट ऑफ ऑर्डर’ उठाते हुए विरोध जताया और कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसी बात तभी कहनी चाहिए, जब उनके पास सबूत हों।

———————-

विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

सीएम विजय और संगीता के तलाक मामले की सुनवाई टली: दोनों खुद कोर्ट में नहीं पहुंचे, अगली सुनवाई 7 अगस्त को

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पूर्व एक्टर विजय तथा उनकी पत्नी संगीता के बीच चल रहे तलाक मामले की सुनवाई सोमवार को चेंगलपट्टू जिले के महिला कोर्ट में हुई, लेकिन दोनों पक्ष अदालत में पेश नहीं हुए। कोर्ट ने पहले व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Salman Khan Film Matrubhoomi Certificate Halted by CBFC

July 3, 2026/
5:59 pm

42 मिनट पहले कॉपी लिंक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का क्लियरेंस...

सिंगर नील यंग ने ट्रम्प की टीम पर किया केस:बिना अनुमति गाना बजाने पर मांगे ₹95 करोड़; 2020 में भी किया था मुकदमा

October 27, 2026/
12:24 pm

अमेरिकी-कनाडाई सिंगर नील यंग ने सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प की पॉलिटिकल एक्शन कमेटी ट्रम्प 47 कमेटी इंक. पर 10 मिलियन...

बीजेपी ने खत्म की क्षेत्रीय राजनीति: बीजेपी ने बनाई गठबंधन दी क्षत्रपों की राजनीति! तीन राज्यों में कमल खिलने से क्षेत्रीय प्रतियोगिता कैसे डूब गई?

May 5, 2026/
12:08 pm

भारत की राजनीति में आज एक क्रांतिकारी बदलाव आया है जब 2026 के चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी...

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन 16 विकेट गिरे:इंग्लैंड पहली पारी में 140 पर ऑलआउट; न्यूजीलैंड 61/6; रॉबिन्सन को 4 विकेट

June 5, 2026/
12:08 pm

न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे का पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन...

UP Govt Jobs 295 Recruitment

April 16, 2026/
8:00 pm

37 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बिहार में इंस्ट्रक्टर के 726 पदों पर भर्ती की,...

जमीन के लालच में पिता को नशा मुक्ति केंद्र भेजा:शिवपुरी में कोर्ट की तारीख से पहले बेटों पर साजिश का आरोप; 17 बीघा जमीन का विवाद है

May 1, 2026/
5:49 pm

शिवपुरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन के लालच में दो बेटों ने अपने ही पिता...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Wife searcing for her husband udayanidhi stalin personal dig at CM vijay

Wife searcing for her husband udayanidhi stalin personal dig at CM vijay
  • Hindi News
  • National
  • Wife Searcing For Her Husband Udayanidhi Stalin Personal Dig At CM Vijay

चेन्नई16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्टालिन ने यह टिप्पणी तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय के संबोधन की शैली पर निशाना साधते हुए की।

तमिलनाडु की राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणियों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष के नेता उधयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर अप्रत्यक्ष रूप से व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि चेंगलपट्टू कोर्ट में एक पत्नी अपने पति को खोज रही है।

स्टालिन ने यह टिप्पणी तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय के संबोधन की शैली पर निशाना साधते हुए की। उन्होंने कहा कि पूरे तमिलनाडु को चेंगलपट्टू कोर्ट में पति को खोज रही पत्नी की कहानी पता है और मुख्यमंत्री को अब अभिनेता की छवि छोड़कर मुख्यमंत्री की भूमिका में व्यवहार करना चाहिए।

हालांकि स्टालिन ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी को मुख्यमंत्री विजय और उनकी अलग रह रही पत्नी संगीता सोर्नालिंगम से जोड़कर देखा जा रहा है। संगीता ने पिछले वर्ष दिसंबर में तलाक की याचिका दायर की थी, जिस पर चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

पार्टी को केवल अभिनेता की पार्टी कहकर खारिज करना गलत: विजय

इससे पहले CM विजय ने विधानसभा में अपने फिल्मी करियर को लेकर उठने वाले सवालों का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग कहते हैं कि वह सीधे फिल्म सेट से मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन यह सिर्फ एक “रील” है।

विजय ने अपने संबोधन में कहा कि अधिकांश लोग पहले राजनीतिक दल बनाते हैं और बाद में जनता के बीच जाते हैं, जबकि उन्होंने पहले जनता के बीच जाकर समर्थन हासिल किया और उसके बाद पार्टी बनाई। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी को केवल अभिनेता की पार्टी कहकर खारिज करना गलत है।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने 2026 का विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के अकेले लड़ा था।

विधानसभा में CM विजय फिल्मी स्टाइल में भाषण देते नजर आए।

विधानसभा में CM विजय फिल्मी स्टाइल में भाषण देते नजर आए।

भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर DMK व्यक्तिगत हमले करती है: TVK

स्टालिन की टिप्पणी के बाद TVK ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएमके पर हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि जब भी विजय डीएमके पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं, तब जवाब देने के बजाय व्यक्तिगत हमले किए जाते हैं।

TVK ने कहा कि विपक्ष के पास आरोपों का जवाब नहीं है और वह केवल सत्ता से चिपके रहने की राजनीति कर रहा है। पार्टी ने इसे निम्नस्तरीय राजनीतिक हमला बताते हुए कहा कि जनता ऐसे बयानों को समझती है।

तमिलनाडु में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में डीएमके सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद से राज्य की राजनीति में TVK और डीएमके के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगातार तेज होते जा रहे हैं।

विजय ने कहा- पार्टी फंड इकट्ठा के नाम पर गलत तरीके से इस्तेमाल किए गए जनता के पैसे को वापस लाएगी।

विजय ने कहा- पार्टी फंड इकट्ठा के नाम पर गलत तरीके से इस्तेमाल किए गए जनता के पैसे को वापस लाएगी।

विजय ने साधा डीएमके पर निशाना

आज विधानसभा में बोलते हुए अभिनेता से नेता बने विजय ने डीएमके पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पार्टी फंड इकट्ठा करने के नाम पर कथित तौर पर गलत तरीके से इस्तेमाल किए गए जनता के पैसे को वापस लाएगी।

अपना भाषण जारी रखते हुए विजय ने कहा कि पिछली डीएमके सरकार के उलट टीवीके कभी भी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं होगी और न ही किसी को सरकारी खजाने को “लूटने” देगी।

उनकी तीखी टिप्पणियों पर विपक्ष की तरफ से तुरंत और कड़ा विरोध हुआ। उदयनिधि ने ‘पॉइंट ऑफ ऑर्डर’ उठाते हुए विरोध जताया और कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसी बात तभी कहनी चाहिए, जब उनके पास सबूत हों।

———————-

विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

सीएम विजय और संगीता के तलाक मामले की सुनवाई टली: दोनों खुद कोर्ट में नहीं पहुंचे, अगली सुनवाई 7 अगस्त को

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पूर्व एक्टर विजय तथा उनकी पत्नी संगीता के बीच चल रहे तलाक मामले की सुनवाई सोमवार को चेंगलपट्टू जिले के महिला कोर्ट में हुई, लेकिन दोनों पक्ष अदालत में पेश नहीं हुए। कोर्ट ने पहले व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket