Sunday, 27 Sep 2026 | 11:28 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Vaibhav Suryawanshi ICC Rules Separate Dressing Room England

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर टीम के बाकी खिलाड़ियों से अलग ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल करेंगे। सूर्यवंशी के लिए यह फैसला ICC और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की अंडर-16 खिलाड़ियों से जुड़ी सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत लिया गया है।

हालांकि सूर्यवंशी मैचों के दौरान भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में मौजूद रह सकेंगे और टीम मीटिंग्स का भी हिस्सा होंगे। उन्हें कपड़े बदलने के लिए अलग चेंजिंग रूम और वॉशरूम का इस्तेमाल करना होगा।

यह नियम इंग्लैंड में होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान लागू रहेगा। आयरलैंड में होने वाले दो टी-20 मुकाबलों में भी यही व्यवस्था रहेगी या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

माता-पिता पूरे दौरे में साथ रहेंगे

ECB ने ब्रिटिश अखबार द गार्डियन को बताया कि ICC इवेंट्स के दौरान उसकी सेफगार्डिंग प्रक्रियाएं लागू रहती हैं और खिलाड़ियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। बोर्ड के हिसाब से भारतीय टीम के टीम लायजन ऑफिसर (TLO) और सभी मेजबान मैदानों के सेफगार्डिंग अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

ECB ने यह भी कहा कि सूर्यवंशी के माता-पिता पूरे दौरे में उनके साथ रहेंगे और उसी होटल में ठहरेंगे, जहां भारतीय टीम रुकेगी। आमतौर पर ऐसा नहीं होता, लेकिन खिलाड़ी की उम्र को देखते हुए इस व्यवस्था को विशेष अनुमति दी गई है।

वैभव के पिता संजीव और माता आरती सूर्यवंशी।

BCCI उठाएगा माता-पिता का खर्च

BCCI सचिव देवजीत सैकिया पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सूर्यवंशी के माता-पिता आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उनके साथ रहेंगे। बोर्ड उनके यात्रा और रहने का पूरा खर्च उठाएगा।

सूर्यवंशी कई सीनियर ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रह चुके हैं

सूर्यवंशी इससे पहले भी कई सीनियर टीमों के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रह चुके हैं। वे घरेलू क्रिकेट में बिहार की टीम, IPL में राजस्थान रॉयल्स और हाल ही में श्रीलंका में खेली गई ट्राई सीरीज के दौरान इंडिया-ए टीम के साथ रहे हैं।

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

अगर सूर्यवंशी आयरलैंड या इंग्लैंड के खिलाफ किसी टी-20 मुकाबले में डेब्यू करते हैं, तो वे भारत के सबसे युवा मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर बन जाएंगे। वे 16 साल और 205 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए

वैभव 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था।

पहले आयरलैंड, फिर इंग्लैंड दौरा

भारतीय टीम 26 और 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां पांच टी-20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

टी-20 सीरीज के मुकाबले चेस्टर-ली-स्ट्रीट (1 जुलाई), मैनचेस्टर (4 जुलाई), नॉटिंघम (7 जुलाई), ब्रिस्टल (9 जुलाई) और साउथैम्प्टन (11 जुलाई) में खेले जाएंगे।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

————————– वैभव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने दोबारा शतक बनाया

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने फिर तूफानी पारी खेली। उन्होंने एक लोकल टूर्नामेंट में 119 गेंद पर 168 रन बनाए। उनकी पारी में 19 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
AP Inter Results 2026 Date And Time Live Updates: Check steps to download BIEAP 11th, 12th results.

April 14, 2026/
4:10 pm

आखरी अपडेट:14 अप्रैल, 2026, 16:10 IST बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का नामांकन कुछ ही देर में लोकभवन में पेश किया...

हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया का तलाक:4 साल बाद खत्म हुआ रिश्ता, एक्ट्रेस ने नहीं मांगी कोई एलिमनी

March 11, 2026/
6:30 pm

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल खतूरिया ने आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म कर ली है। मुंबई की फैमिली...

महू में दो मकानों में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों का घरेलू सामान जलकर खाक, दमकल ने पाया काबू

April 14, 2026/
10:06 pm

महू के सिमरोल थाना क्षेत्र के शिव नगर में सोमवार रात आग लगने से दो परिवारों का भारी नुकसान हो...

संडे प्रोफाइल : जो मैनचिन:अमेरिकी राजनीति में तीसरे विकल्प की खोज में जुटे डेमोक्रेटिक पार्टी के पूर्व सांसद

July 26, 2026/
3:01 pm

डेमोक्रेटिक पार्टी के पूर्व सांसद जो मैनचिन उन राजनेताओं में हैं, जिनका अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखने में ज्यादा यकीन...

भास्कर अपडेट्स:नासिक TCS केस की आरोपी निदा की एंटीसिपेटरी बेल याचिका खारिज

May 3, 2026/
10:03 am

नासिक कोर्ट ने शनिवार को TCS की नासिक यूनिट से जुड़े सेक्सुअल हैरेसमेंट और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में...

Dehradun Student Murder: UP B.Tech Student Killed, 3 Arrested

March 24, 2026/
10:08 am

देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र दिव्यांशु जटराणा की हत्या कर दी गई। देहरादून में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र दिव्यांशु...

File photos of Uddhav Thackeray/Sanjay Raut (PTI)

June 17, 2026/
9:51 am

आखरी अपडेट:17 जून, 2026, 09:51 IST एकनाथ शिंदे के विद्रोह के चार साल बाद महाराष्ट्र का राजनीतिक नक्शा फिर से...

तस्वीर का विवरण

April 22, 2026/
10:03 pm

प्रभावकारिता की सफाई: सैमसंग एयर फिल्टर एसी की कूलिंग पर 15% तक का डिस्काउंट मिलता है। जब फिल्टर में डस्ट...

राजनीति

Vaibhav Suryawanshi ICC Rules Separate Dressing Room England

Vaibhav Suryawanshi ICC Rules Separate Dressing Room England

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर टीम के बाकी खिलाड़ियों से अलग ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल करेंगे। सूर्यवंशी के लिए यह फैसला ICC और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की अंडर-16 खिलाड़ियों से जुड़ी सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत लिया गया है।

हालांकि सूर्यवंशी मैचों के दौरान भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में मौजूद रह सकेंगे और टीम मीटिंग्स का भी हिस्सा होंगे। उन्हें कपड़े बदलने के लिए अलग चेंजिंग रूम और वॉशरूम का इस्तेमाल करना होगा।

यह नियम इंग्लैंड में होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान लागू रहेगा। आयरलैंड में होने वाले दो टी-20 मुकाबलों में भी यही व्यवस्था रहेगी या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

माता-पिता पूरे दौरे में साथ रहेंगे

ECB ने ब्रिटिश अखबार द गार्डियन को बताया कि ICC इवेंट्स के दौरान उसकी सेफगार्डिंग प्रक्रियाएं लागू रहती हैं और खिलाड़ियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। बोर्ड के हिसाब से भारतीय टीम के टीम लायजन ऑफिसर (TLO) और सभी मेजबान मैदानों के सेफगार्डिंग अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

ECB ने यह भी कहा कि सूर्यवंशी के माता-पिता पूरे दौरे में उनके साथ रहेंगे और उसी होटल में ठहरेंगे, जहां भारतीय टीम रुकेगी। आमतौर पर ऐसा नहीं होता, लेकिन खिलाड़ी की उम्र को देखते हुए इस व्यवस्था को विशेष अनुमति दी गई है।

वैभव के पिता संजीव और माता आरती सूर्यवंशी।

वैभव के पिता संजीव और माता आरती सूर्यवंशी।

BCCI उठाएगा माता-पिता का खर्च

BCCI सचिव देवजीत सैकिया पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सूर्यवंशी के माता-पिता आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उनके साथ रहेंगे। बोर्ड उनके यात्रा और रहने का पूरा खर्च उठाएगा।

सूर्यवंशी कई सीनियर ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रह चुके हैं

सूर्यवंशी इससे पहले भी कई सीनियर टीमों के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रह चुके हैं। वे घरेलू क्रिकेट में बिहार की टीम, IPL में राजस्थान रॉयल्स और हाल ही में श्रीलंका में खेली गई ट्राई सीरीज के दौरान इंडिया-ए टीम के साथ रहे हैं।

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

अगर सूर्यवंशी आयरलैंड या इंग्लैंड के खिलाफ किसी टी-20 मुकाबले में डेब्यू करते हैं, तो वे भारत के सबसे युवा मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर बन जाएंगे। वे 16 साल और 205 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए

वैभव 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था।

पहले आयरलैंड, फिर इंग्लैंड दौरा

भारतीय टीम 26 और 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां पांच टी-20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

टी-20 सीरीज के मुकाबले चेस्टर-ली-स्ट्रीट (1 जुलाई), मैनचेस्टर (4 जुलाई), नॉटिंघम (7 जुलाई), ब्रिस्टल (9 जुलाई) और साउथैम्प्टन (11 जुलाई) में खेले जाएंगे।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

————————– वैभव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने दोबारा शतक बनाया

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने फिर तूफानी पारी खेली। उन्होंने एक लोकल टूर्नामेंट में 119 गेंद पर 168 रन बनाए। उनकी पारी में 19 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket