Saturday, 10 Oct 2026 | 02:30 AM

Trending :

EXCLUSIVE

इंदौर में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:मां की गोद में हो गया था अचेत, साइलेंट अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक को अचानक बेचैनी और घबराहट हुई, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार रजत (23) पुत्र रमेश शर्मा निवासी शारदा नगर सोमवार दोपहर घर पर ही था। परिजनों ने बताया कि दोपहर में वह कुछ देर के लिए बाहर गया था। लौटने के बाद वह लेट गया और मां से कहा कि उसे बेचैनी हो रही है और ठीक नहीं लग रहा। उसने एसीटीडी (गैस) जैसी परेशानी की बात भी कही। गैस की दवा लेने से भी नहीं मिला आराम पिता ने उसे गैस की दवा दे दी और खुद कोल्ड ड्रिंक लेने बाहर चले गए। इसी दौरान रजत की हालत अचानक बिगड़ गई और वह मां की गोद में अचेत हो गया। घबराए परिजन उसे तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा सही कारणों का खुलासा रजत एक निजी कंपनी में कार्यरत था और उसकी नाइट शिफ्ट रहती थी। परिवार में दो बड़े भाई हैं। पिता फर्नीचर का काम करते थे, लेकिन कुछ समय पहले उनका हार्ट ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से वे घर पर ही रह रहे हैं। हीरानगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पीएम मोदी का नया रिकॉर्ड, बॉलीवुड कलाकारों ने दी बधाई:कंगना, अनूप जलोटा और भंडारकर ने की काम की तारीफ; जलोटा बोले- वे हमेशा पीएम रहें

June 10, 2026/
2:35 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। वह भारत के इतिहास में...

रूस की तरफ से मध्यस्थ बनेंगे पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़:यूक्रेन के सरकारी बैंक से चल रहा विवाद; रूस पर संपत्ति छीनने का आरोप

August 12, 2026/
3:27 pm

रूस ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ को यूक्रेन के सरकारी बैंक ओश्चादबैंक से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय...

'टटीरी' सॉन्ग कंट्रोवर्सी पर रैपर बादशाह ने मांगी माफी:NCW के सामने पेश हुए; बोले- 50 बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे, कभी नहीं गाएंगे ऐसे गाने

April 7, 2026/
7:44 pm

बॉलीवुड सिंगर-रैपर बदशाह ने टटीरी सांन्ग पर चल रही कंट्रोवर्सी में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होकर माफी...

फिल्म प्रोड्यूसर आरबी चौधरी की सड़क हादसे में मौत:ब्यावर-पिंडवाड़ा रोड पर टकराई कार, बेटा जीवा भी साउथ का मशहूर एक्टर

May 5, 2026/
8:09 pm

ब्यावर जिले में सड़क हादसे में साउथ फिल्मों के प्रोड्यूसर आर. के. चौधरी (76) की मौत हो गई। हाईवे पर...

दुनिया की टॉप-100 कंपनियों में एक भी भारतीय नहीं:रिलायंस, एयरटेल और TCS की मार्केट वैल्यू घटी; शेयर मार्केट में लगातार गिरावट का असर

May 19, 2026/
8:54 pm

मार्केट वैल्यू के आधार पर दुनिया की टॉप-100 कंपनियों की लिस्ट में अब भारत की एक भी कंपनी नहीं बची...

US President Donald Trump waves prior boarding Air Force One at Joint Base Andrews, Maryland, on May 12, 2026 as he departs for a 3-day state visit to China. (Photo: AFP)

May 13, 2026/
11:04 am

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 11:04 IST प्रतीक यादव की मृत्यु: व्यक्तिगत दुःख के समय, अपर्णा यादव को अपनी परेशान शादी...

पाकिस्तान के पहले सिख एंकर के दफ्तर पर रेड:बोले- पुलिस ने वर्करों को पीटा, सामान चुराया; इमरान खान की खबर चलाने पर लगा था बैन

September 2, 2026/
5:25 am

पाकिस्तान के 79 साल के इतिहास में सिख समुदाय से पहले टेलीविजन एंकर और पत्रकार के तौर पर पहचान बनाने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

इंदौर में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:मां की गोद में हो गया था अचेत, साइलेंट अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

इंदौर में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:मां की गोद में हो गया था अचेत, साइलेंट अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक को अचानक बेचैनी और घबराहट हुई, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार रजत (23) पुत्र रमेश शर्मा निवासी शारदा नगर सोमवार दोपहर घर पर ही था। परिजनों ने बताया कि दोपहर में वह कुछ देर के लिए बाहर गया था। लौटने के बाद वह लेट गया और मां से कहा कि उसे बेचैनी हो रही है और ठीक नहीं लग रहा। उसने एसीटीडी (गैस) जैसी परेशानी की बात भी कही। गैस की दवा लेने से भी नहीं मिला आराम पिता ने उसे गैस की दवा दे दी और खुद कोल्ड ड्रिंक लेने बाहर चले गए। इसी दौरान रजत की हालत अचानक बिगड़ गई और वह मां की गोद में अचेत हो गया। घबराए परिजन उसे तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा सही कारणों का खुलासा रजत एक निजी कंपनी में कार्यरत था और उसकी नाइट शिफ्ट रहती थी। परिवार में दो बड़े भाई हैं। पिता फर्नीचर का काम करते थे, लेकिन कुछ समय पहले उनका हार्ट ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से वे घर पर ही रह रहे हैं। हीरानगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket