Tuesday, 29 Sep 2026 | 09:35 AM

Trending :

EXCLUSIVE

शादी में गोआ पहुंचे साउथ और बॉलीवुड स्टार्स:अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ, चिरंजीवी और नागार्जुन ट्रेडिशनल लुक में नजर आए; तृषा कृष्णन भी शामिल हुईं

अभिनेत्री और राजनेता खुशबू सुंदर और फिल्ममेकर सुंदर सी की बड़ी बेटी अवंतिका सुंदर शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने 25 जून को गोवा के एक लग्जरी रिसॉर्ट में श्रवण श्रीनिवासन के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार शामिल हुए। सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें चिरंजीवी, नागार्जुन, अनिल कपूर, वेंकटेश और जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स एक साथ नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी शादी में शामिल हुईं। खुशबू सुंदर ने इस शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को भी न्योता भेजा था। देखें शादी की तस्वीरें.… चिरंजीवी, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर का गेट-टुगेदर
इस शादी के जरिए सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकारों का एक बड़ा गेट-टुगेदर देखने को मिला। एक वीडियो में चिरंजीवी और जैकी श्रॉफ आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य क्लिप में चिरंजीवी, जैकी श्रॉफ, वेंकटेश, अनिल कपूर और नागार्जुन एक साथ बैठकर हंसते-मजाक करते और एक-दूसरे की तस्वीरें खींचते हुए दिखे। एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी शादी में शामिल हुईं। वे गोल्डन साड़ी और डायमंड नेकलेस में पहली रो में बैठकर चिरंजीवी और उनकी पत्नी से बात करती नजर आईं। वाइट और गोल्ड रही शादी की थीम
शादी के फंक्शंस के लिए एक खास ड्रेस कोड रखा गया था। समारोह में पहुंचे ज्यादातर मेहमान पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधानों जैसे वेष्टी और मुंडू में नजर आए। शादी की थीम वाइट और गोल्ड कलर पर आधारित थी, जिससे पूरा माहौल पारंपरिक लग रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सभी स्टार्स इसी कॉम्बिनेशन के कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री विजय को दिया था पर्सनल न्योता
खुशबू सुंदर ने इस शादी के लिए कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों को भी आमंत्रित किया था। इस महीने की शुरुआत में, 3 जून को खुशबू सुंदर अपने परिवार के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के आवास पर गई थीं। उन्होंने विजय को शादी का पर्सनल कार्ड दिया था। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए खुशबू ने विजय को अपना भाई बताया था और लिखा था कि उनके व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वे बहुत गर्मजोशी से मिले। हालांकि, मुख्यमंत्री इस शादी समारोह में शामिल नहीं हो सके। प्रधानमंत्री मोदी से भी की थी मुलाकात
मुख्यमंत्री विजय के अलावा खुशबू सुंदर और उनके पति सुंदर सी ने पिछले महीने नई दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण पत्र सौंपा था। खुशबू सुंदर ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम

July 28, 2026/
7:03 pm

केंद्र सरकार ने देशभर में चीनी की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने...

ऑनलाइन शॉपिंग में प्रोटीन पर खर्च तीन गुना बढ़ा:फास्ट फूड में ‘हाई प्रोटीन’ का चलन, सितारे भी शुरू कर रहे फूड ब्रांड्स

May 30, 2026/
4:00 pm

भारत में अब ‘हाई-प्रोटीन’ फूड्स का ट्रेंड सिर्फ फिटनेस की दुनिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फास्ट फूड्स में भी...

authorimg

April 29, 2026/
5:52 am

हम जितनी चीजें खा रहे हैं उनमें कितनी में केमिकल है, हमें बिल्कुल पता नहीं है. पर यह बात तो...

भोपाल में मृत बछड़ा फेंकने वाला गिरफ्तार:आरोपी को पकड़ने पुलिस ने 400 सीसीटीवी खंगाले; चमड़े के पर्स-बटुए बनाता है

March 29, 2026/
9:42 pm

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास सड़क किनारे मृत बछड़ा फेंककर धार्मिक भावनाएं भड़काने की घटना...

Prime Minister Narendra Modi speaks to an aide as US President Donald Trump looks on during a work meeting as part of the G7 summit, in Evian, eastern France, on June 16, 2026. (Photo: AFP)

June 17, 2026/
9:19 am

आखरी अपडेट:17 जून, 2026, 09:21 IST सांसदों की मुलाकात शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के आवास पर होने की संभावना है,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शादी में गोआ पहुंचे साउथ और बॉलीवुड स्टार्स:अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ, चिरंजीवी और नागार्जुन ट्रेडिशनल लुक में नजर आए; तृषा कृष्णन भी शामिल हुईं

शादी में गोआ पहुंचे साउथ और बॉलीवुड स्टार्स:अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ, चिरंजीवी और नागार्जुन ट्रेडिशनल लुक में नजर आए; तृषा कृष्णन भी शामिल हुईं

अभिनेत्री और राजनेता खुशबू सुंदर और फिल्ममेकर सुंदर सी की बड़ी बेटी अवंतिका सुंदर शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने 25 जून को गोवा के एक लग्जरी रिसॉर्ट में श्रवण श्रीनिवासन के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार शामिल हुए। सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें चिरंजीवी, नागार्जुन, अनिल कपूर, वेंकटेश और जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स एक साथ नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी शादी में शामिल हुईं। खुशबू सुंदर ने इस शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को भी न्योता भेजा था। देखें शादी की तस्वीरें.… चिरंजीवी, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर का गेट-टुगेदर
इस शादी के जरिए सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकारों का एक बड़ा गेट-टुगेदर देखने को मिला। एक वीडियो में चिरंजीवी और जैकी श्रॉफ आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य क्लिप में चिरंजीवी, जैकी श्रॉफ, वेंकटेश, अनिल कपूर और नागार्जुन एक साथ बैठकर हंसते-मजाक करते और एक-दूसरे की तस्वीरें खींचते हुए दिखे। एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी शादी में शामिल हुईं। वे गोल्डन साड़ी और डायमंड नेकलेस में पहली रो में बैठकर चिरंजीवी और उनकी पत्नी से बात करती नजर आईं। वाइट और गोल्ड रही शादी की थीम
शादी के फंक्शंस के लिए एक खास ड्रेस कोड रखा गया था। समारोह में पहुंचे ज्यादातर मेहमान पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधानों जैसे वेष्टी और मुंडू में नजर आए। शादी की थीम वाइट और गोल्ड कलर पर आधारित थी, जिससे पूरा माहौल पारंपरिक लग रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सभी स्टार्स इसी कॉम्बिनेशन के कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री विजय को दिया था पर्सनल न्योता
खुशबू सुंदर ने इस शादी के लिए कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों को भी आमंत्रित किया था। इस महीने की शुरुआत में, 3 जून को खुशबू सुंदर अपने परिवार के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के आवास पर गई थीं। उन्होंने विजय को शादी का पर्सनल कार्ड दिया था। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए खुशबू ने विजय को अपना भाई बताया था और लिखा था कि उनके व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वे बहुत गर्मजोशी से मिले। हालांकि, मुख्यमंत्री इस शादी समारोह में शामिल नहीं हो सके। प्रधानमंत्री मोदी से भी की थी मुलाकात
मुख्यमंत्री विजय के अलावा खुशबू सुंदर और उनके पति सुंदर सी ने पिछले महीने नई दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण पत्र सौंपा था। खुशबू सुंदर ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket