Monday, 24 Aug 2026 | 12:40 PM

Trending :

EXCLUSIVE

277 Luminaries Condemn Shirtless Protest, Call it Calculated Move Against National Dignity

  • Hindi News
  • National
  • 277 Luminaries Condemn Shirtless Protest, Call It Calculated Move Against National Dignity

नई दिल्ली31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 20 फरवरी को AI समिट 2026 में शर्टलेस प्रदर्शन किया था।

भारत AI इम्पैक्ट समिट के दौरान भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) कार्यकर्ताओं के “शर्टलेस” (कमीज उतारकर) विरोध प्रदर्शन की देश के 277 प्रमुख लोगों ने निंदा की है। इनमें पूर्व हाई कोर्ट जज, सेवानिवृत्त अफसर, पूर्व राजदूत, सेना और पुलिस के रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

इन लोगों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यह प्रदर्शन राष्ट्रीय गरिमा के खिलाफ, सोची-समझी हरकत और बिना सोच-विचार की राजनीति का उदाहरण है। बयान पर 26 पूर्व जज (जिनमें दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बी सी पटेल शामिल हैं), 102 रिटायर्ड अफसर जिनमें 11 पूर्व राजदूत,149 पूर्व सैन्य व पुलिस अधिकारियों ने दस्तखत किए हैं।

प्रदर्शन का मकसद दुनिया के निवेशकों और साझेदार देशों को यह दिखाना था कि भारत में अस्थिरता है। उन्होंने ऐसी राजनीतिक संस्कृति को मिलकर अस्वीकार करने की अपील की, जो देश को बदनाम करने में गर्व महसूस करती है।

AI समिट में प्रदर्शन की 2 तस्वीरें…

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में टी-र्शट लेकर स्टेज पर चढ़ गए थे।

इस दौरान कुछ लोग प्रदर्शनकारियों के हाथ से टी-शर्ट लेकर फेंकते दिखे।

प्रदर्शन देश की छवि खराब करने वाला

बयान में कहा गया कि जब दुनिया के बड़े टेक्नोलॉजी नेता, उद्योगपति और विदेशी प्रतिनिधि भारत के भविष्य की भूमिका देखने के लिए जमा हुए थे, तब इस तरह का प्रदर्शन देश की छवि खराब करने वाला था।

दस्तखत करने वालों ने कहा कि इंटरनेशनल और हाईलेवल कार्यक्रम में इस तरह का विरोध करना दिखाता है कि कुछ लोग देश की प्रतिष्ठा से ज्यादा अपनी राजनीति को महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई अचानक हुआ विरोध नहीं था, बल्कि पहले से सोची-समझी योजना थी।

बयान में यह भी कहा गया कि इस तरह का प्रदर्शन देश के वैज्ञानिकों की मेहनत, इंजीनियरों की उम्मीदों और 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है।

दुनिया के सामने गलत मैसेज गया

बयान में कहा गया कि क्यूआर कोड के जरिए कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर कपड़े उतारकर नारेबाजी करना सुरक्षा और शिष्टाचार दोनों का उल्लंघन है। इसे राष्ट्रविरोधी बताया गया, जिससे दुनिया के सामने गलत मैसेज गया।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध करना अधिकार है, लेकिन देश को बदनाम करना सही नहीं है। असली राजनीतिक विरोध संसद और तर्क के जरिए होना चाहिए, न कि विदेशी मेहमानों के सामने इस तरह के प्रदर्शन से।

बयान में यह भी कहा गया कि इस घटना से भारत के विरोधियों को देश की छवि खराब करने का मौका मिला है।

PM ने 16 फरवरी को AI समिट का उद्घाटन किया था

2026 इंडिया AI इंपैक्ट समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 फरवरी 2026 से शुरू हुआ। यह 20 फरवरी तक होना था लेकिन भीड़ और आयोजनों के चलते इसे 21 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया।

PM नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को समिट का उद्घाटन किया था। यहां दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश किया।

समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल

इस समिट की थीम राष्ट्रीय विजन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’, यानी सभी का कल्याण, सभी का सुख पर आधारित थी। समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

करीब 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष, 60 से ज्यादा मंत्री, और 45 से ऊपर तकनीकी कंपनियों के प्रमुख भी शामिल हुए। इसके अलावा 300+ प्रदर्शक और 30+ देशों की थीम पवेलियन्स भी समिट का हिस्सा रहे, जो वैश्विक साझेदारी और AI के उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं।

———————

ये खबर भी पढ़ें:

AI समिट हंगामा- उदय भानु 4 दिन हिरासत में:पुलिस बोली- IYC प्रेसिडेंट ही मास्टरमाइंड; कांग्रेस ने कहा- गिरफ्तारी मोदी की सनक का नतीजा

दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब को पटियाला कोर्ट में पेश किया।

AI इम्पैक्ट समिट हंगामा मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है। उन्हें आज सुबह तिलक मार्ग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
उत्तराखंड के शूटर जसपाल राणा का निधन:जर्मनी से लौटते वक्त फ्लाइट में तबियत बिगड़ी; कल वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार

June 12, 2026/
10:20 am

पद्मश्री से सम्मानित उत्तराखंड के दिग्गज शूटर जसपाल राणा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 49 वर्षीय राणा पिछले 11...

ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको इस साल 9,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी:खर्च घटाने और AI अपनाने के लिए कदम उठाया; ग्लोबल सिगरेट वॉल्यूम 2.5% घटने का अनुमान

June 29, 2026/
3:26 pm

लंदन स्थित दुनिया की सबसे बड़ी तंबाकू कंपनियों में से एक ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको इस साल अपने कुल 47,000 कर्मचारियों...

DC vs PBKS Live Score: Follow latest updates from the IPL 2026 match. (AP Photo)

April 25, 2026/
4:10 pm

आखरी अपडेट:25 अप्रैल, 2026, 16:10 IST राघव चड्ढा ने कहा कि आप के कई सांसद पार्टी छोड़ने का विकल्प चुन...

CSK Vs GT IPL 2026 LIVE Score Update; Shubman Gill

April 26, 2026/
4:30 am

चेन्नई20 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 37वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।...

विशेष | डॉ. श्रीकांत लता एकनाथ शिंदे: शिवसेना ने हमेशा महाराष्ट्र में एनडीए को मजबूत करने के लिए काम किया

June 25, 2026/
3:45 pm

विशेष | शिवसेना ने हमेशा महाराष्ट्र में एनडीए की स्थिति को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है, और इन सांसदों...

कंगना रनोट को उनकी पार्टी भी सीरियसली नहीं लेती:CJP स्पोक्सपर्सन सौरभ दास के बयान पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- बेरोजगार, तुम्हारी उम्र में 2 नेशनल अवॉर्ड थे

July 29, 2026/
9:50 am

लगातार स्टूडेंट प्रोटेस्ट की आलोचना कर रहीं एक्ट्रेस और सासंद कंगना रनोट कॉकरोच जनता पार्टी के स्पोक्सपर्सन सौरव दास के...

Pakistan vs Bangladesh Live Cricket Score, 3rd ODI: Stay updated with PAK vs BAN Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Mirpur. (Picture Credit: AP)

March 15, 2026/
4:25 pm

आखरी अपडेट:मार्च 15, 2026, 16:25 IST बांग्लादेश से अवैध आप्रवासन लंबे समय से असम में सबसे विवादास्पद मुद्दों में से...

अशोक मित्तल ईडी का छापा: 'चुनाव से पहले मोदी का तोता...' आप के सांसद अशोक मित्तल ईडी के रेड पर संजय सिंह का तीखा हमला

April 15, 2026/
12:45 pm

ईडी ने बुधवार (15 अप्रैल 2026) को आम आदमी पार्टी के समाजवादी पार्टी के उपनेता अशोक कुमार मिशेल से जुड़े...

राजनीति

277 Luminaries Condemn Shirtless Protest, Call it Calculated Move Against National Dignity

277 Luminaries Condemn Shirtless Protest, Call it Calculated Move Against National Dignity
  • Hindi News
  • National
  • 277 Luminaries Condemn Shirtless Protest, Call It Calculated Move Against National Dignity

नई दिल्ली31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 20 फरवरी को AI समिट 2026 में शर्टलेस प्रदर्शन किया था।

भारत AI इम्पैक्ट समिट के दौरान भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) कार्यकर्ताओं के “शर्टलेस” (कमीज उतारकर) विरोध प्रदर्शन की देश के 277 प्रमुख लोगों ने निंदा की है। इनमें पूर्व हाई कोर्ट जज, सेवानिवृत्त अफसर, पूर्व राजदूत, सेना और पुलिस के रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

इन लोगों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यह प्रदर्शन राष्ट्रीय गरिमा के खिलाफ, सोची-समझी हरकत और बिना सोच-विचार की राजनीति का उदाहरण है। बयान पर 26 पूर्व जज (जिनमें दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बी सी पटेल शामिल हैं), 102 रिटायर्ड अफसर जिनमें 11 पूर्व राजदूत,149 पूर्व सैन्य व पुलिस अधिकारियों ने दस्तखत किए हैं।

प्रदर्शन का मकसद दुनिया के निवेशकों और साझेदार देशों को यह दिखाना था कि भारत में अस्थिरता है। उन्होंने ऐसी राजनीतिक संस्कृति को मिलकर अस्वीकार करने की अपील की, जो देश को बदनाम करने में गर्व महसूस करती है।

AI समिट में प्रदर्शन की 2 तस्वीरें…

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में टी-र्शट लेकर स्टेज पर चढ़ गए थे।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में टी-र्शट लेकर स्टेज पर चढ़ गए थे।

इस दौरान कुछ लोग प्रदर्शनकारियों के हाथ से टी-शर्ट लेकर फेंकते दिखे।

इस दौरान कुछ लोग प्रदर्शनकारियों के हाथ से टी-शर्ट लेकर फेंकते दिखे।

प्रदर्शन देश की छवि खराब करने वाला

बयान में कहा गया कि जब दुनिया के बड़े टेक्नोलॉजी नेता, उद्योगपति और विदेशी प्रतिनिधि भारत के भविष्य की भूमिका देखने के लिए जमा हुए थे, तब इस तरह का प्रदर्शन देश की छवि खराब करने वाला था।

दस्तखत करने वालों ने कहा कि इंटरनेशनल और हाईलेवल कार्यक्रम में इस तरह का विरोध करना दिखाता है कि कुछ लोग देश की प्रतिष्ठा से ज्यादा अपनी राजनीति को महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई अचानक हुआ विरोध नहीं था, बल्कि पहले से सोची-समझी योजना थी।

बयान में यह भी कहा गया कि इस तरह का प्रदर्शन देश के वैज्ञानिकों की मेहनत, इंजीनियरों की उम्मीदों और 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है।

दुनिया के सामने गलत मैसेज गया

बयान में कहा गया कि क्यूआर कोड के जरिए कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर कपड़े उतारकर नारेबाजी करना सुरक्षा और शिष्टाचार दोनों का उल्लंघन है। इसे राष्ट्रविरोधी बताया गया, जिससे दुनिया के सामने गलत मैसेज गया।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध करना अधिकार है, लेकिन देश को बदनाम करना सही नहीं है। असली राजनीतिक विरोध संसद और तर्क के जरिए होना चाहिए, न कि विदेशी मेहमानों के सामने इस तरह के प्रदर्शन से।

बयान में यह भी कहा गया कि इस घटना से भारत के विरोधियों को देश की छवि खराब करने का मौका मिला है।

PM ने 16 फरवरी को AI समिट का उद्घाटन किया था

2026 इंडिया AI इंपैक्ट समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 फरवरी 2026 से शुरू हुआ। यह 20 फरवरी तक होना था लेकिन भीड़ और आयोजनों के चलते इसे 21 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया।

PM नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को समिट का उद्घाटन किया था। यहां दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश किया।

समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल

इस समिट की थीम राष्ट्रीय विजन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’, यानी सभी का कल्याण, सभी का सुख पर आधारित थी। समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

करीब 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष, 60 से ज्यादा मंत्री, और 45 से ऊपर तकनीकी कंपनियों के प्रमुख भी शामिल हुए। इसके अलावा 300+ प्रदर्शक और 30+ देशों की थीम पवेलियन्स भी समिट का हिस्सा रहे, जो वैश्विक साझेदारी और AI के उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं।

———————

ये खबर भी पढ़ें:

AI समिट हंगामा- उदय भानु 4 दिन हिरासत में:पुलिस बोली- IYC प्रेसिडेंट ही मास्टरमाइंड; कांग्रेस ने कहा- गिरफ्तारी मोदी की सनक का नतीजा

दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब को पटियाला कोर्ट में पेश किया।

दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब को पटियाला कोर्ट में पेश किया।

AI इम्पैक्ट समिट हंगामा मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है। उन्हें आज सुबह तिलक मार्ग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket