Saturday, 10 Oct 2026 | 10:03 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Swiggy Instamart Gets 9 FSSAI Notices

Swiggy Instamart Gets 9 FSSAI Notices

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फूड रेगुलेटर FSSAI ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट को 9 नोटिस जारी किए हैं। FSSAI को शिकायत मिली थी कि प्लेटफॉर्म ने उन्हें सड़े अंडे, खराब दूध और एक्सपायरी डेट वाले पैक्ड फूड डिलीवर किया।

FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट से इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण और कम्पलायंस रिपोर्ट मांगी है। यदि कंपनी तय समय में सही जवाब नहीं देती है, तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

बच्चे का खराब खाना वापस लेकर दोबारा भेजा

FSSAI ने ग्राहकों से मिली शिकायतों की डिटेल साझा करते हुए बताया कि एक बेहद गंभीर मामले में बच्चों के खाने का प्रोडक्ट बेहद खराब और असुरक्षित हालत में डिलीवर किया गया था। इस प्रोडक्ट में खराबी थी और इसे गलत तरीके से स्टोरेज करने की बात सामने आई थी ।

इतना ही नहीं ग्राहक द्वारा इसे वापस करने के बाद भी कथित तौर पर इसी खराब प्रोडक्ट को दोबारा सप्लाई कर दिया गया। इसके अलावा, ग्राहकों ने स्विगी इंस्टामार्ट के जरिए खराब अंडे, खराब दूध और डैमेज पैकेज्ड फूड आइटम्स की डिलीवरी मिलने की भी शिकायतें की हैं।

बिना वैलिड लाइसेंस के बिक रहा था सामान

जांच के दौरान FSSAI ने पाया कि प्लेटफॉर्म पर वेंडर्स के ऑनबोर्डिंग और वेरिफिकेशन सिस्टम में बड़ी कमियां हैं। स्विगी इंस्टामार्ट पर कुछ ऐसे फूड बिजनेस लिस्टेड पाए गए जिनका FSSAI लाइसेंस नंबर या तो गलत था, इनवैलिड था या फिर था ही नहीं।

इतना ही नहीं, कई फूड बिजनेस पार्टनर्स को उन नामों के तहत लिस्ट किया गया था जो उनके आधिकारिक FSSAI रजिस्ट्रेशन नाम से बिल्कुल अलग थे। इससे फूड प्रोडक्ट्स की ट्रेसिबिलिटी यानी वो सामान कहा आया है ये पता लगाना और उनकी क्वालिटी मॉनिटरिंग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

शिकायत पर गंभीर नहीं था प्लेटफॉर्म

FSSAI के मुताबिक, ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने या मामले को आगे बढ़ाने के बाद भी स्विगी इंस्टामार्ट की तरफ से कोई संतोषजनक रिस्पॉन्स या सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया।

एक शिकायतकर्ता ने बताया कि फूड सेफ्टी से जुड़ी इतनी गंभीर चिंता पर ध्यान देने के बजाय प्लेटफॉर्म ने केवल पैसे रिफंड करके अपना पल्ला झाड़ लिया। FSSAI ने साफ किया है कि यह नोटिस सेलर ऑनबोर्डिंग, शिकायत निवारण सिस्टम और फूड सेफ्टी कम्प्लायंस सिस्टम की कमियों को उजागर करता है।

FSSAI बोली- कई और कंपनियों पर भी एक्शन

फूड रेगुलेटर पिछले कुछ समय से नियमों का उल्लंघन करने वाले फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) के खिलाफ काफी सख्त है। FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को दिए गए इन 9 नोटिस की जानकारी खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करके दी है।

रेगुलेटर ने बताया कि ये नोटिस ग्राहकों की शिकायतों के साथ-साथ खुद संज्ञान लेकर जारी किए गए हैं। हाल ही में FSSAI ने देश की कई बड़ी एनर्जी ड्रिंक्स निर्माताओं, शराब कंपनियों, फूड ब्रांड्स और अन्य क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को भी नियमों की अनदेखी के लिए नोटिस भेजे हैं।

अगर आपको खराब खाना मिले तो क्या करें?

ग्राहक FSSAI के ‘Food Safety Connect’ ऐप या नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। केवल रिफंड लेना समाधान नहीं है, एक्सपायर्ड खाना सेहत के लिए जानलेवा हो सकता है।

भारत में तेजी से बढ़ रहा क्विक-कॉमर्स मार्केट

भारत में क्विक-कॉमर्स मार्केट (स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट, जैप्टो) बहुत तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ‘फास्ट डिलीवरी’ के चक्कर में डार्क स्टोर्स पर क्वालिटी चेक और प्रॉपर कोल्ड स्टोरेज की कमी एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

——————————————————–

ये खबर भी पढें…

पाकिस्तान में पेट्रोल 13.18 और डीजल 13.80 रुपया महंगा:पेट्रोल 310.71 और हाई-स्पीड डीजल 323.30 रुपया लीटर मिल रहा, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल के दाम में 13.18 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल में 13.80 रुपया प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 310.71 रुपया और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 323.30 रुपया लीटर हो गई है। नई कीमतें 11 जुलाई से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Jill Biden expressed the pain of the White House.

June 9, 2026/
3:20 pm

वॉशिंगटन50 मिनट पहले कॉपी लिंक जिल ने हालिया इंटरव्यू में अपनी चुप्पी को पीढ़ीगत बताया। उन्होंने कहा, ‘हम इसी तरह...

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा स्टील के कोलकाता वाले खतरे के निमंत्रण पर लाल से टूटे हुए, बोले- 'उनके घर में दरवाजे...'

April 7, 2026/
6:59 am

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा स्टार्स कोलकाता पर हमलों के खतरे पर डेमोक्रेट कांग्रेस (टीएमसी) ने सोमवार (06 अप्रैल, 2026)...

PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया:जियो इंटेलिजेंस जैसे AI मॉडल्स को जाना, 300 से ज्यादा कंपनियों ने पेश किए इनोवेशंस

February 16, 2026/
4:00 am

भारत में आज 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’...

Akshay Kumars Airport Banter | Welcome To The Jungle June 26

June 21, 2026/
2:42 pm

7 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का मुंबई एयरपोर्ट पर एक बार फिर अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Swiggy Instamart Gets 9 FSSAI Notices

Swiggy Instamart Gets 9 FSSAI Notices

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फूड रेगुलेटर FSSAI ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट को 9 नोटिस जारी किए हैं। FSSAI को शिकायत मिली थी कि प्लेटफॉर्म ने उन्हें सड़े अंडे, खराब दूध और एक्सपायरी डेट वाले पैक्ड फूड डिलीवर किया।

FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट से इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण और कम्पलायंस रिपोर्ट मांगी है। यदि कंपनी तय समय में सही जवाब नहीं देती है, तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

बच्चे का खराब खाना वापस लेकर दोबारा भेजा

FSSAI ने ग्राहकों से मिली शिकायतों की डिटेल साझा करते हुए बताया कि एक बेहद गंभीर मामले में बच्चों के खाने का प्रोडक्ट बेहद खराब और असुरक्षित हालत में डिलीवर किया गया था। इस प्रोडक्ट में खराबी थी और इसे गलत तरीके से स्टोरेज करने की बात सामने आई थी ।

इतना ही नहीं ग्राहक द्वारा इसे वापस करने के बाद भी कथित तौर पर इसी खराब प्रोडक्ट को दोबारा सप्लाई कर दिया गया। इसके अलावा, ग्राहकों ने स्विगी इंस्टामार्ट के जरिए खराब अंडे, खराब दूध और डैमेज पैकेज्ड फूड आइटम्स की डिलीवरी मिलने की भी शिकायतें की हैं।

बिना वैलिड लाइसेंस के बिक रहा था सामान

जांच के दौरान FSSAI ने पाया कि प्लेटफॉर्म पर वेंडर्स के ऑनबोर्डिंग और वेरिफिकेशन सिस्टम में बड़ी कमियां हैं। स्विगी इंस्टामार्ट पर कुछ ऐसे फूड बिजनेस लिस्टेड पाए गए जिनका FSSAI लाइसेंस नंबर या तो गलत था, इनवैलिड था या फिर था ही नहीं।

इतना ही नहीं, कई फूड बिजनेस पार्टनर्स को उन नामों के तहत लिस्ट किया गया था जो उनके आधिकारिक FSSAI रजिस्ट्रेशन नाम से बिल्कुल अलग थे। इससे फूड प्रोडक्ट्स की ट्रेसिबिलिटी यानी वो सामान कहा आया है ये पता लगाना और उनकी क्वालिटी मॉनिटरिंग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

शिकायत पर गंभीर नहीं था प्लेटफॉर्म

FSSAI के मुताबिक, ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने या मामले को आगे बढ़ाने के बाद भी स्विगी इंस्टामार्ट की तरफ से कोई संतोषजनक रिस्पॉन्स या सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया।

एक शिकायतकर्ता ने बताया कि फूड सेफ्टी से जुड़ी इतनी गंभीर चिंता पर ध्यान देने के बजाय प्लेटफॉर्म ने केवल पैसे रिफंड करके अपना पल्ला झाड़ लिया। FSSAI ने साफ किया है कि यह नोटिस सेलर ऑनबोर्डिंग, शिकायत निवारण सिस्टम और फूड सेफ्टी कम्प्लायंस सिस्टम की कमियों को उजागर करता है।

FSSAI बोली- कई और कंपनियों पर भी एक्शन

फूड रेगुलेटर पिछले कुछ समय से नियमों का उल्लंघन करने वाले फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) के खिलाफ काफी सख्त है। FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को दिए गए इन 9 नोटिस की जानकारी खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करके दी है।

रेगुलेटर ने बताया कि ये नोटिस ग्राहकों की शिकायतों के साथ-साथ खुद संज्ञान लेकर जारी किए गए हैं। हाल ही में FSSAI ने देश की कई बड़ी एनर्जी ड्रिंक्स निर्माताओं, शराब कंपनियों, फूड ब्रांड्स और अन्य क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को भी नियमों की अनदेखी के लिए नोटिस भेजे हैं।

अगर आपको खराब खाना मिले तो क्या करें?

ग्राहक FSSAI के ‘Food Safety Connect’ ऐप या नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। केवल रिफंड लेना समाधान नहीं है, एक्सपायर्ड खाना सेहत के लिए जानलेवा हो सकता है।

भारत में तेजी से बढ़ रहा क्विक-कॉमर्स मार्केट

भारत में क्विक-कॉमर्स मार्केट (स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट, जैप्टो) बहुत तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ‘फास्ट डिलीवरी’ के चक्कर में डार्क स्टोर्स पर क्वालिटी चेक और प्रॉपर कोल्ड स्टोरेज की कमी एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

——————————————————–

ये खबर भी पढें…

पाकिस्तान में पेट्रोल 13.18 और डीजल 13.80 रुपया महंगा:पेट्रोल 310.71 और हाई-स्पीड डीजल 323.30 रुपया लीटर मिल रहा, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल के दाम में 13.18 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल में 13.80 रुपया प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 310.71 रुपया और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 323.30 रुपया लीटर हो गई है। नई कीमतें 11 जुलाई से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket