Monday, 14 Sep 2026 | 03:45 PM

Trending :

ईरान में अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया:बचने के लिए 2 दिन पहाड़ में छिपा रहा; अप्रैल में गिरा था F-15 विमान पाकिस्तान ने आतंकी मसूद-अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया:भगोड़ा घोषित किया; अक्टूबर में FATF बैठक होनी है, उससे पहले कार्रवाई की हनुमान अंश ने 38वें दिन कमाए 22 करोड़:कुल कलेक्श 268 करोड़, मिर्जापुर-हैवान से ज्यादा हो रही कमाई; अब मेकर्स तुलसीदास पर बनाएंगे फिल्म राम बोला हनुमान अंश ने 38वें दिन कमाए 22 करोड़:कुल कलेक्श 268 करोड़, मिर्जापुर-हैवान से ज्यादा हो रही कमाई; अब मेकर्स तुलसीदास पर बनाएंगे फिल्म राम बोला लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल:आरती के साथ शंख और डमरू बजाकर लिया बप्पा का आशीर्वाद Sohail Khan Ganpati Puja | Salman Khan Arpita Alvira Visit Mumbai
EXCLUSIVE

Antioxidant Rich Foods List; Heart Health Benefits

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Antioxidant Rich Foods List; Heart Health Benefits | Dark Chocolate Green Tea

1 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

एक मशहूर कहावत है- ‘ईट द रेनबो।’ इसका मतलब है, अपनी थाली में अलग-अलग रंगों वाले नेचुरल फूड शामिल करिए। ये सिर्फ कहावत नहीं बल्कि साइंटिफिक एडवाइज भी है। दरअसल, रेड स्ट्रॉबेरी, बैंगनी प्लम, हरी पत्तेदार सब्जियां और नीली ब्लूबेरी जैसे रंगीन फूड्स में पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट ‘पॉलीफेनॉल्स’ होते हैं।

‘लंदन के किंग्स कॉलेज’ की हालिया स्टडी के मुताबिक, लंबे समय तक पॉलीफेनॉल रिच डाइट लेने से हार्ट हेल्दी रहता है। ये स्टडी पीयर रिव्यू मेडिकल जर्नल ‘BMC मेडिसिन’ में पब्लिश हुई है।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि-

  • एंटीऑक्सिडेंट-रिच फूड हार्ट हेल्थ के लिए क्यों जरूरी हैं?
  • क्या ऐसे फूड एजिंग की रफ्तार को धीमा कर सकते हैं?
  • रोजाना कितनी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट लेना पर्याप्त है?

एक्सपर्ट: डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

सवाल- एंटीऑक्सिडेंट फूड क्या होते हैं?

जवाब- एंटीऑक्सिडेंट फूड को समझने के लिए पहले हमें दो बातें समझनी होंगी–

  • एंटीऑक्सिडेंट
  • फ्री रेडिकल्स

फ्री रेडिकल्स क्या है?

  • फ्री रेडिकल्स यानी ऐसे अनस्टेबल मॉलिक्यूल, जो शरीर की कोशिकाओं को डैमेज करते हैं।
  • आसान भाषा में इसे ऐसे समझें कि हमारे शरीर की सारी कोशिकाएं ऑक्सीजन की मदद से ऊर्जा बनाती हैं।
  • इस प्रोसेस में कुछ इलेक्ट्रॉन छूटकर बाहर चले जाते हैं और शरीर को डैमेज करते हैं।
  • ये जो छूटे हुए आवारा इलेक्ट्रॉन हैं, इन्हें ही फ्री रेडिकल्स कहते हैं।
  • और ये शरीर को जो नुकसान पहुंचाते हैं, उसे ही ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कहते हैं।

एंटीऑक्सिडेंट क्या है?

  • ऊपर हमने समझा कि फ्री रेडिकल्स हमारे दुश्मन हैं। अब जो दोस्त हमें इन दुश्मनों से बचाता है, वो एंटीऑक्सिडेंट है।
  • बेसिकली एंटीऑक्सिडेंट्स ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो इन फ्री रेडिकल्स को मारते हैं और शरीर को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं।
  • ये कुछ हद तक तो शरीर में बनते हैं, लेकिन बड़ी मात्रा में फूड से ही प्राप्त होते हैं।
  • जिन फूड्स में ये भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, उन्हें एंटीऑक्सिडेंट फूड कहते हैं।
  • एंटीऑक्सिडेंट रिच फूड में विटामिन A, C, E, बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन, ल्यूटिन, सेलेनियम और पॉलीफेनॉल जैसे तत्व होते हैं।

सवाल- एंटीऑक्सिडेंट फूड शरीर में जाकर क्या काम करते हैं? यह हेल्थ के लिए क्यों जरूरी हैं?

जवाब- एंटीऑक्सिडेंट फूड सेल्स को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। ये लंबे समय तक सेहत की सुरक्षा करने वाली ढाल की तरह काम करते हैं।

पॉइंटर्स से समझते हैं कि ये शरीर में क्या काम करते हैं-

  • ये इंफ्लेमेशन को कंट्रोल करते हैं।
  • ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखते हैं।
  • ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।
  • सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं।

जब शरीर में एंटीऑक्सिडेंट का स्तर बैलेंस्ड रहता है, तो इम्यून सिस्टम भी ज्यादा प्रभावी ढंग से काम करता है।

सवाल- कौन–कौन से फूड एंटीऑक्सिडेंट रिच होते हैं?

जवाब- आइए ग्राफिक से जानते हैं कि किन फूड्स में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

सवाल- एंटीऑक्सिडेंट फूड हार्ट हेल्थ के लिए क्यों जरूरी है?

जवाब- हार्ट डिजीज की शुरुआत अक्सर आर्टरीज में इंफ्लेमेशन और अंदरूनी डैमेज से होती है। जब शरीर में मौजूद LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) ऑक्सिडाइज्ड हो जाता है, तो वह आर्टरीज की वॉल्स पर जमा होने लगता है। समय के साथ यही जमाव प्लाक बनाता है, जिससे ब्लड फ्लो प्रभावित होता है।

इसके कारण हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है। एंटीऑक्सिडेंट फूड इस पूरे प्रोसेस को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे ब्लड फ्लो बेहतर रहता है और दिल पर दबाव कम पड़ता है।

सवाल- क्या एंटीऑक्सिडेंट रिच फूड इम्यूनिटी बढ़ाते हैं?

जवाब- हां, विटामिन C, E और बीटा-कैरोटीन जैसे तत्व संक्रमण से लड़ने वाली इम्यून सेल्स को मजबूत बनाते हैं।

सवाल- क्या एंटीऑक्सिडेंट्स रिच फूड एजिंग स्पीड को कम करते हैं?

जवाब- हां, एजिंग की मुख्य वजह ऑक्सिडेटिव डैमेज होती है। जब सेल्स बार-बार फ्री रेडिकल्स के संपर्क में आती हैं, तो उनके डीएनए, प्रोटीन और लिपिड्स (बॉडी फैट, जो एनर्जी स्टोर करने और शरीर के सही कामकाज में मदद करते हैं।) डैमेज होते हैं। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज होती है। एंटीऑक्सिडेंट रिच फूड इस डैमेज को कम करके सेल्स की उम्र बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे एजिंग स्पीड कम होती है।

सवाल- एंटीऑक्सिडेंट्स सप्लीमेंट्स की जरूरत कब पड़ती है?

जवाब- अगर आप बैलेंस्ड डाइट लेते हैं तो आमतौर पर सप्लीमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है। फिर भी कुछ लोगों को डॉक्टर सप्लीमेंट की सलाह दे सकते हैं। जैसे-

  • जो प्रदूषित इलाके में रहते हैं।
  • जो स्मोकिंग करते हैं।
  • जिन्हें क्रॉनिक स्ट्रेस है।
  • जिन्हें बार-बार इंफेक्शन होता है।
  • जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है।
  • जिन्हें क्रॉनिक डिजीज है।
  • जिनकी कोई दवा चल रही है।
  • जो बुजुर्ग हैं।

सवाल- रोजाना कितनी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट फूड लेना पर्याप्त है?

जवाब- एंटीऑक्सिडेंट की कोई तय मात्रा निर्धारित नहीं है। इन्हें संतुलित डाइट से लेना बेहतर माना जाता है। पर्याप्त एंटीऑक्सिडेंट्स के लिए रोज कम-से-कम 4–5 सर्विंग फल और सब्जियां लेना पर्याप्त है।

सवाल- क्या ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट लेने से हेल्थ को कोई नुकसान भी हो सकता है?

जवाब- एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर के लिए फायदेमंद जरूर हैं, लेकिन हर चीज की तरह इनकी भी एक सीमा है। खासकर जब इन्हें हाई-डोज सप्लीमेंट्स के रूप में लिया जाता है, तो यह उल्टा असर डाल सकते हैं। शरीर में फ्री रेडिकल्स पूरी तरह ‘दुश्मन’ नहीं होते, उनका एक नेचुरल बैलेंस भी जरूरी होता है। इसलिए–

  • जरूरत से ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट इस संतुलन को बिगाड़ सकते हैं। इससे मेटाबॉलिक प्रोसेस प्रभावित हो सकता है।
  • इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया असंतुलित हो सकती है।
  • कुछ मामलों में टॉक्सिसिटी का जोखिम भी बढ़ सकता है।

सवाल- एंटीऑक्सिडेंट फूड को अपनी डाइट में कैसे शामिल करें?

जवाब- इसके लिए किसी खास या महंगे डाइट प्लान की जरूरत नहीं होती। कोशिश करें कि आपकी थाली में अलग-अलग रंग के फल और सब्जियां शामिल हों और प्रोसेस्ड स्नैक्स की जगह नेचुरल ऑप्शन चुनें।

कुल मिलाकर, एंटीऑक्सिडेंट रिच फूड कोई ट्रेंड नहीं, बल्कि साइंस-बेस्ड हेल्थ स्ट्रैटेजी है। हार्ट हेल्थ बेहतर रखनी हो, इम्यूनिटी मजबूत करनी हो या उम्र बढ़ने की रफ्तार को संतुलित रखना हो, तो रंगीन और नेचुरल डाइट अहम भूमिका निभाती है।

यह डाइट न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण देती है, बल्कि लंबे समय तक सेहतमंद रहने में भी मदद करती है।

……………………..,

जरूरत की ये खबर भी पढ़ें…

जरूरत की खबर- विटामिन-C कम तो जल्दी-जल्दी पड़ेंगे बीमार:रोज चाहिए 75mg, जानें डेफिशिएंसी के संकेत, इन फूड्स में है सबसे ज्यादा

हमें स्वस्थ रहने के लिए कई जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। विटामिन C इनमें से एक है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, स्किन को हेल्दी रखने, घाव भरने में मदद करने और आयरन के अवशोषण में अहम भूमिकाएं निभाता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पंजाब- AAP ऑब्जर्वर की मीटिंग में MLA भी बुलाए:बैठक की लोकेशन बदली, ग्रुप फोटो भी होगी; सांसदों के पार्टी छोड़ने से टूट का खतरा

April 29, 2026/
10:41 am

पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद AAP में विधायकों की टूट बचाने के लिए प्रदेश प्रभारी...

हुमायूँ कबीर का पलटवार पर टीएमसी के दावे, एआई वीडियो को बताया; बीजेपी का भी आया रिएक्शन

April 10, 2026/
12:26 pm

पश्चिम बंगाल में डेमोक्रेट पार्टी के बीच कैथोलिक कांग्रेस ने आम जनता पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर पर आरोप लगाया...

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर भड़के मुकेश खन्ना:कहा- ये चोर, डाकू से भी ऊपर, भगवान को लूट रहे हैं; 8 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

June 27, 2026/
9:33 am

सीनियर एक्टर मुकेश खन्ना राम मंदिर में हुए चढ़ावा घोटाले पर भड़क गए हैं। उनका कहना है कि मंदिर में...

देवास में असमय बारिश से रबी फसलें चौपट:तेज आंधी से गेहूं प्रभावित, भाजपा जिलाध्यक्ष की कलेक्टर से सर्वे व मुआवजे की मांग

February 22, 2026/
11:27 am

देवास जिले में पिछले दो दिनों से हुई असमय वर्षा और तेज हवा-आंधी के कारण गेहूं सहित अन्य रबी फसलों...

Rashmika Mandanna Hip Injury Recovery Update

August 15, 2026/
7:30 pm

14 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों हिप इंजरी से रिकवर कर...

वॉलमार्ट का दांव- छोटे-बड़े हर ऑपरेशन में एआई तैनात:20 लाख कर्मचारियों वाला वॉलमार्ट एआई से रिटेल और शॉपिंग का तरीका बदल रहा

June 9, 2026/
1:19 pm

ग्लोबल रिटेल चेन वॉलमार्ट की सालाना मीटिंग में यह साफ हो गया है कि कंपनी बिजनेस की रफ्तार बढ़ाने के...

RAS 2024 Interview Phase 7 Starts March 5

March 4, 2026/
7:31 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से RAS-2024 के 7वें चरण के इंटरव्यू कल यानी 5 मार्च से शुरू होंगे।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Antioxidant Rich Foods List; Heart Health Benefits

Antioxidant Rich Foods List; Heart Health Benefits
  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Antioxidant Rich Foods List; Heart Health Benefits | Dark Chocolate Green Tea

1 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

एक मशहूर कहावत है- ‘ईट द रेनबो।’ इसका मतलब है, अपनी थाली में अलग-अलग रंगों वाले नेचुरल फूड शामिल करिए। ये सिर्फ कहावत नहीं बल्कि साइंटिफिक एडवाइज भी है। दरअसल, रेड स्ट्रॉबेरी, बैंगनी प्लम, हरी पत्तेदार सब्जियां और नीली ब्लूबेरी जैसे रंगीन फूड्स में पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट ‘पॉलीफेनॉल्स’ होते हैं।

‘लंदन के किंग्स कॉलेज’ की हालिया स्टडी के मुताबिक, लंबे समय तक पॉलीफेनॉल रिच डाइट लेने से हार्ट हेल्दी रहता है। ये स्टडी पीयर रिव्यू मेडिकल जर्नल ‘BMC मेडिसिन’ में पब्लिश हुई है।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि-

  • एंटीऑक्सिडेंट-रिच फूड हार्ट हेल्थ के लिए क्यों जरूरी हैं?
  • क्या ऐसे फूड एजिंग की रफ्तार को धीमा कर सकते हैं?
  • रोजाना कितनी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट लेना पर्याप्त है?

एक्सपर्ट: डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

सवाल- एंटीऑक्सिडेंट फूड क्या होते हैं?

जवाब- एंटीऑक्सिडेंट फूड को समझने के लिए पहले हमें दो बातें समझनी होंगी–

  • एंटीऑक्सिडेंट
  • फ्री रेडिकल्स

फ्री रेडिकल्स क्या है?

  • फ्री रेडिकल्स यानी ऐसे अनस्टेबल मॉलिक्यूल, जो शरीर की कोशिकाओं को डैमेज करते हैं।
  • आसान भाषा में इसे ऐसे समझें कि हमारे शरीर की सारी कोशिकाएं ऑक्सीजन की मदद से ऊर्जा बनाती हैं।
  • इस प्रोसेस में कुछ इलेक्ट्रॉन छूटकर बाहर चले जाते हैं और शरीर को डैमेज करते हैं।
  • ये जो छूटे हुए आवारा इलेक्ट्रॉन हैं, इन्हें ही फ्री रेडिकल्स कहते हैं।
  • और ये शरीर को जो नुकसान पहुंचाते हैं, उसे ही ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कहते हैं।

एंटीऑक्सिडेंट क्या है?

  • ऊपर हमने समझा कि फ्री रेडिकल्स हमारे दुश्मन हैं। अब जो दोस्त हमें इन दुश्मनों से बचाता है, वो एंटीऑक्सिडेंट है।
  • बेसिकली एंटीऑक्सिडेंट्स ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो इन फ्री रेडिकल्स को मारते हैं और शरीर को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं।
  • ये कुछ हद तक तो शरीर में बनते हैं, लेकिन बड़ी मात्रा में फूड से ही प्राप्त होते हैं।
  • जिन फूड्स में ये भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, उन्हें एंटीऑक्सिडेंट फूड कहते हैं।
  • एंटीऑक्सिडेंट रिच फूड में विटामिन A, C, E, बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन, ल्यूटिन, सेलेनियम और पॉलीफेनॉल जैसे तत्व होते हैं।

सवाल- एंटीऑक्सिडेंट फूड शरीर में जाकर क्या काम करते हैं? यह हेल्थ के लिए क्यों जरूरी हैं?

जवाब- एंटीऑक्सिडेंट फूड सेल्स को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। ये लंबे समय तक सेहत की सुरक्षा करने वाली ढाल की तरह काम करते हैं।

पॉइंटर्स से समझते हैं कि ये शरीर में क्या काम करते हैं-

  • ये इंफ्लेमेशन को कंट्रोल करते हैं।
  • ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखते हैं।
  • ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।
  • सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं।

जब शरीर में एंटीऑक्सिडेंट का स्तर बैलेंस्ड रहता है, तो इम्यून सिस्टम भी ज्यादा प्रभावी ढंग से काम करता है।

सवाल- कौन–कौन से फूड एंटीऑक्सिडेंट रिच होते हैं?

जवाब- आइए ग्राफिक से जानते हैं कि किन फूड्स में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

सवाल- एंटीऑक्सिडेंट फूड हार्ट हेल्थ के लिए क्यों जरूरी है?

जवाब- हार्ट डिजीज की शुरुआत अक्सर आर्टरीज में इंफ्लेमेशन और अंदरूनी डैमेज से होती है। जब शरीर में मौजूद LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) ऑक्सिडाइज्ड हो जाता है, तो वह आर्टरीज की वॉल्स पर जमा होने लगता है। समय के साथ यही जमाव प्लाक बनाता है, जिससे ब्लड फ्लो प्रभावित होता है।

इसके कारण हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है। एंटीऑक्सिडेंट फूड इस पूरे प्रोसेस को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे ब्लड फ्लो बेहतर रहता है और दिल पर दबाव कम पड़ता है।

सवाल- क्या एंटीऑक्सिडेंट रिच फूड इम्यूनिटी बढ़ाते हैं?

जवाब- हां, विटामिन C, E और बीटा-कैरोटीन जैसे तत्व संक्रमण से लड़ने वाली इम्यून सेल्स को मजबूत बनाते हैं।

सवाल- क्या एंटीऑक्सिडेंट्स रिच फूड एजिंग स्पीड को कम करते हैं?

जवाब- हां, एजिंग की मुख्य वजह ऑक्सिडेटिव डैमेज होती है। जब सेल्स बार-बार फ्री रेडिकल्स के संपर्क में आती हैं, तो उनके डीएनए, प्रोटीन और लिपिड्स (बॉडी फैट, जो एनर्जी स्टोर करने और शरीर के सही कामकाज में मदद करते हैं।) डैमेज होते हैं। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज होती है। एंटीऑक्सिडेंट रिच फूड इस डैमेज को कम करके सेल्स की उम्र बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे एजिंग स्पीड कम होती है।

सवाल- एंटीऑक्सिडेंट्स सप्लीमेंट्स की जरूरत कब पड़ती है?

जवाब- अगर आप बैलेंस्ड डाइट लेते हैं तो आमतौर पर सप्लीमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है। फिर भी कुछ लोगों को डॉक्टर सप्लीमेंट की सलाह दे सकते हैं। जैसे-

  • जो प्रदूषित इलाके में रहते हैं।
  • जो स्मोकिंग करते हैं।
  • जिन्हें क्रॉनिक स्ट्रेस है।
  • जिन्हें बार-बार इंफेक्शन होता है।
  • जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है।
  • जिन्हें क्रॉनिक डिजीज है।
  • जिनकी कोई दवा चल रही है।
  • जो बुजुर्ग हैं।

सवाल- रोजाना कितनी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट फूड लेना पर्याप्त है?

जवाब- एंटीऑक्सिडेंट की कोई तय मात्रा निर्धारित नहीं है। इन्हें संतुलित डाइट से लेना बेहतर माना जाता है। पर्याप्त एंटीऑक्सिडेंट्स के लिए रोज कम-से-कम 4–5 सर्विंग फल और सब्जियां लेना पर्याप्त है।

सवाल- क्या ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट लेने से हेल्थ को कोई नुकसान भी हो सकता है?

जवाब- एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर के लिए फायदेमंद जरूर हैं, लेकिन हर चीज की तरह इनकी भी एक सीमा है। खासकर जब इन्हें हाई-डोज सप्लीमेंट्स के रूप में लिया जाता है, तो यह उल्टा असर डाल सकते हैं। शरीर में फ्री रेडिकल्स पूरी तरह ‘दुश्मन’ नहीं होते, उनका एक नेचुरल बैलेंस भी जरूरी होता है। इसलिए–

  • जरूरत से ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट इस संतुलन को बिगाड़ सकते हैं। इससे मेटाबॉलिक प्रोसेस प्रभावित हो सकता है।
  • इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया असंतुलित हो सकती है।
  • कुछ मामलों में टॉक्सिसिटी का जोखिम भी बढ़ सकता है।

सवाल- एंटीऑक्सिडेंट फूड को अपनी डाइट में कैसे शामिल करें?

जवाब- इसके लिए किसी खास या महंगे डाइट प्लान की जरूरत नहीं होती। कोशिश करें कि आपकी थाली में अलग-अलग रंग के फल और सब्जियां शामिल हों और प्रोसेस्ड स्नैक्स की जगह नेचुरल ऑप्शन चुनें।

कुल मिलाकर, एंटीऑक्सिडेंट रिच फूड कोई ट्रेंड नहीं, बल्कि साइंस-बेस्ड हेल्थ स्ट्रैटेजी है। हार्ट हेल्थ बेहतर रखनी हो, इम्यूनिटी मजबूत करनी हो या उम्र बढ़ने की रफ्तार को संतुलित रखना हो, तो रंगीन और नेचुरल डाइट अहम भूमिका निभाती है।

यह डाइट न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण देती है, बल्कि लंबे समय तक सेहतमंद रहने में भी मदद करती है।

……………………..,

जरूरत की ये खबर भी पढ़ें…

जरूरत की खबर- विटामिन-C कम तो जल्दी-जल्दी पड़ेंगे बीमार:रोज चाहिए 75mg, जानें डेफिशिएंसी के संकेत, इन फूड्स में है सबसे ज्यादा

हमें स्वस्थ रहने के लिए कई जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। विटामिन C इनमें से एक है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, स्किन को हेल्दी रखने, घाव भरने में मदद करने और आयरन के अवशोषण में अहम भूमिकाएं निभाता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket