Sunday, 25 Oct 2026 | 08:40 AM

Trending :

दलेर मेहंदी को नशे में बताकर मंत्री ने किया अपमानित:गौहर खान को थप्पड़ पड़ने से लेकर, सुनील पाल को भगाए जाने तक, जानिए मंच पर हुए ऐसे ही विवाद अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे दलेर मेहंदी को नशे में बताकर मंत्री ने किया अपमानित:गौहर खान को थप्पड़ पड़ने से लेकर, सुनील पाल को भगाए जाने तक, जानिए मंच पर हुए ऐसे ही विवाद अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे जयपुर में छाईं ‘गुलाबी क्वीन’ जैस्मीन सैंडलास:‘केसरिया बालम’ की दी प्रस्तुति; बंधेज ड्रेस में आईं नजर, सिंगर के गानों पर नाची मां बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा:कुणाल कोहली ने जताई चिंता, बोले- बिना कपड़ों के सोते हैं लोग; मुंबई पुलिस से की शिकायत
EXCLUSIVE

Kangana Ranaut Supports UP Governor Anandiben Patel Cooking Statement

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने महिलाओं को कुकिंग सीखने की सलाह दी थी। आनंदीबेन ने कहा था की महिलाएं चाहे टीचर बनें या आईएएस ऑफिसर, उन्हें अपने परिवार के लिए खाना बनाना आना चाहिए।

इस पर कंगना ने अपने बचपन का उदाहरण देते हुए कहा कि खाना खिलाना और देखभाल करना महिलाओं का असली स्वभाव है। गवर्नर के इस बयान का समर्थन करने के बाद कंगना रनोट को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है।

बचपन में चूल्हा बनाकर खेलती थी कंगना कंगना रनोट ने एक्स पर अपनी पुरानी यादें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि जब हम छोटे थे, तो मेरा भाई फुटबॉल और क्रिकेट खेलता था। लेकिन मैं बहुत ध्यान से गुड़ियों के घर बनाती थी, उनके कपड़े सिलती थी और उनके लिए खाना बनाती थी। इसे देखकर घर के सभी लोग खुश होते थे।

मैंने छोटे-छोटे मिट्टी के चूल्हे भी बनाए थे और एक मां की तरह गुड़ियों की देखभाल करती थी। कंगना ने कहा कि यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे हमें अलग से सीखने की जरूरत पड़े। भगवान ने हमें इंसानियत को पालने की जिम्मेदारी दी है, यही हमारा असली स्वभाव है।

महिलाओं को बताया शक्ति और अन्नपूर्णा अपने पोस्ट में कंगना ने आगे लिखा कि महिलाओं के इसी स्वभाव के कारण उन्हें समाज में देवी, शक्ति, अन्नपूर्णा और माता जैसे नाम दिए गए हैं। किसी को प्यार करना, खाना खिलाना और उसका पालन-पोषण करना एक सुखद अनुभव है। कंगना ने इसके साथ ही यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल के कानपुर में दिए भाषण का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया। इस वीडियो में आनंदीबेन पटेल एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं को कुकिंग और मातृत्व की सीख देती नजर आ रही हैं।

आनंदीबेन ने कहा की महिलाएं चाहे टीचर बनें या आईएएस ऑफिसर, उन्हें अपने परिवार के लिए खाना बनाना आना चाहिए।

गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने भाषण में क्या कहा कानपुर के कार्यक्रम में गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने कहा था कि आज की महिलाओं को अपने परिवार के लिए खाना बनाना सीखना चाहिए। आप चाहे टीचर बनें या आईएएस ऑफिसर, आपको सबसे पहले एक कुशल मां बनना चाहिए।

उन्होंने मां के कर्तव्यों पर बात करते हुए कहा कि एक मां का काम अपनी बेटी को हर तरह से तैयार करना है, ताकि उसे ससुराल में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

अगर कोई समस्या आती भी है, तो वह अपने दम पर उससे निपट सके। हमें अपनी बेटियों को यह मजबूती देनी होगी।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताया विरोध कंगना रनोट का यह पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़े वर्ग ने इसका विरोध किया है। यूजर्स ने कंगना पर पुरानी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। एक यूजर ने लिखा कि महिलाएं स्वभाव से इसमें अच्छी होती हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि पुरुषों को भी खाना बनाने के लिए बढ़ावा दिया जाए।

दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों ही जेंडर को भूख लगती है, इसलिए दोनों को कमाना और खाना बनाना आना चाहिए। समय बदल गया है लेकिन कुछ लोग अभी भी पुरानी सोच में जी रहे हैं।

क्वीन 2 की शूटिंग पूरी, कानूनी विवाद में फंसी फिल्म वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनोट ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘क्वीन 2’ की शूटिंग पूरी की है। हालांकि, यह फिल्म रिलीज से पहले ही कानूनी विवादों में घिर गई है। फैंटम स्टूडियोज ने फिल्म के मेकर्स पर बौद्धिक संपदा (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) के अवैध इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए 250 करोड़ रुपए का केस दर्ज कराया है।

ये खबर भी पढ़ें

बिना इजाजत क्वीन-2 बनाने के आरोप पर प्रोडक्शन की सफाई:कहा- ये सीक्वल-प्रीक्वल नहीं, टाइटल पर किसी का अधिकार नहीं, 250 करोड़ का मुकदमा दायर हुआ है

कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म विवादों से घिर गई है। फैंटम स्टूडियो ने दावा किया है कि ये उनकी फिल्म क्वीन का सीक्वल है, जिसे गैरकानूनी तरीके से जियो स्टार (स्टार स्टूडियो 18) बिना उनकी इजाजत के बना रहा है। फैंटम स्टूडियो ने जियो स्टार के खिलाफ 250 करोड़ का मुकदमा भी दायर किया है, हालांकि अब मामले में प्रोडक्शन ने सभी दावों को बेबुनियाद बताया है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जरूरत की खबर- 'मच्छर अगरबत्तियों' में खतरनाक केमिकल्स:खरीदने से पहले चेक करें ये 7 चीजें, नेचुरल तरीकों से मच्छर भगाने के 11 टिप्स

March 13, 2026/
4:30 am

बीते महीने महाराष्ट्र सरकार ने मच्छर भगाने वाली दो बड़ी अगरबत्ती कंपनियों को प्रतिबंधित कर दिया। हम अक्सर मच्छर अगरबत्ती...

Deputy CM Samrat Choudhary will be the first BJP CM of Bihar. (Image: PTI/File)

April 15, 2026/
6:30 am

आखरी अपडेट:15 अप्रैल, 2026, 06:30 IST यह लोकप्रिय कहानी सतही है कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा में जाकर और सम्राट...

ईरान डील पर अमेरिका में सवाल:ट्रम्प जंग से क्यों पीछे हटे; रिपब्लिकन नेताओं ने समझौते को सरेंडर बताया

June 19, 2026/
6:45 am

अमेरिकी उपराष्ट्रति जेडी वेंस ने इजराइल की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ हुई डील की आलोचना...

Shashi Shekhar Vempati New CBFC Chairperson

May 6, 2026/
2:34 pm

30 मिनट पहले कॉपी लिंक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के नए अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पति। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय...

Watch CSK vs PBKS live.

April 3, 2026/
7:52 pm

आखरी अपडेट:03 अप्रैल, 2026, 19:52 IST एलडीएफ की जीत, द्विध्रुवीय एलडीएफ यूडीएफ प्रतियोगिता, खंडित जनादेश, स्थानीय मुद्दे और गठबंधन अंकगणित...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Kangana Ranaut Supports UP Governor Anandiben Patel Cooking Statement

Kangana Ranaut Supports UP Governor Anandiben Patel Cooking Statement

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने महिलाओं को कुकिंग सीखने की सलाह दी थी। आनंदीबेन ने कहा था की महिलाएं चाहे टीचर बनें या आईएएस ऑफिसर, उन्हें अपने परिवार के लिए खाना बनाना आना चाहिए।

इस पर कंगना ने अपने बचपन का उदाहरण देते हुए कहा कि खाना खिलाना और देखभाल करना महिलाओं का असली स्वभाव है। गवर्नर के इस बयान का समर्थन करने के बाद कंगना रनोट को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है।

बचपन में चूल्हा बनाकर खेलती थी कंगना कंगना रनोट ने एक्स पर अपनी पुरानी यादें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि जब हम छोटे थे, तो मेरा भाई फुटबॉल और क्रिकेट खेलता था। लेकिन मैं बहुत ध्यान से गुड़ियों के घर बनाती थी, उनके कपड़े सिलती थी और उनके लिए खाना बनाती थी। इसे देखकर घर के सभी लोग खुश होते थे।

मैंने छोटे-छोटे मिट्टी के चूल्हे भी बनाए थे और एक मां की तरह गुड़ियों की देखभाल करती थी। कंगना ने कहा कि यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे हमें अलग से सीखने की जरूरत पड़े। भगवान ने हमें इंसानियत को पालने की जिम्मेदारी दी है, यही हमारा असली स्वभाव है।

महिलाओं को बताया शक्ति और अन्नपूर्णा अपने पोस्ट में कंगना ने आगे लिखा कि महिलाओं के इसी स्वभाव के कारण उन्हें समाज में देवी, शक्ति, अन्नपूर्णा और माता जैसे नाम दिए गए हैं। किसी को प्यार करना, खाना खिलाना और उसका पालन-पोषण करना एक सुखद अनुभव है। कंगना ने इसके साथ ही यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल के कानपुर में दिए भाषण का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया। इस वीडियो में आनंदीबेन पटेल एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं को कुकिंग और मातृत्व की सीख देती नजर आ रही हैं।

आनंदीबेन ने कहा की महिलाएं चाहे टीचर बनें या आईएएस ऑफिसर, उन्हें अपने परिवार के लिए खाना बनाना आना चाहिए।

आनंदीबेन ने कहा की महिलाएं चाहे टीचर बनें या आईएएस ऑफिसर, उन्हें अपने परिवार के लिए खाना बनाना आना चाहिए।

गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने भाषण में क्या कहा कानपुर के कार्यक्रम में गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने कहा था कि आज की महिलाओं को अपने परिवार के लिए खाना बनाना सीखना चाहिए। आप चाहे टीचर बनें या आईएएस ऑफिसर, आपको सबसे पहले एक कुशल मां बनना चाहिए।

उन्होंने मां के कर्तव्यों पर बात करते हुए कहा कि एक मां का काम अपनी बेटी को हर तरह से तैयार करना है, ताकि उसे ससुराल में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

अगर कोई समस्या आती भी है, तो वह अपने दम पर उससे निपट सके। हमें अपनी बेटियों को यह मजबूती देनी होगी।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताया विरोध कंगना रनोट का यह पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़े वर्ग ने इसका विरोध किया है। यूजर्स ने कंगना पर पुरानी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। एक यूजर ने लिखा कि महिलाएं स्वभाव से इसमें अच्छी होती हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि पुरुषों को भी खाना बनाने के लिए बढ़ावा दिया जाए।

दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों ही जेंडर को भूख लगती है, इसलिए दोनों को कमाना और खाना बनाना आना चाहिए। समय बदल गया है लेकिन कुछ लोग अभी भी पुरानी सोच में जी रहे हैं।

क्वीन 2 की शूटिंग पूरी, कानूनी विवाद में फंसी फिल्म वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनोट ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘क्वीन 2’ की शूटिंग पूरी की है। हालांकि, यह फिल्म रिलीज से पहले ही कानूनी विवादों में घिर गई है। फैंटम स्टूडियोज ने फिल्म के मेकर्स पर बौद्धिक संपदा (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) के अवैध इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए 250 करोड़ रुपए का केस दर्ज कराया है।

ये खबर भी पढ़ें

बिना इजाजत क्वीन-2 बनाने के आरोप पर प्रोडक्शन की सफाई:कहा- ये सीक्वल-प्रीक्वल नहीं, टाइटल पर किसी का अधिकार नहीं, 250 करोड़ का मुकदमा दायर हुआ है

कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म विवादों से घिर गई है। फैंटम स्टूडियो ने दावा किया है कि ये उनकी फिल्म क्वीन का सीक्वल है, जिसे गैरकानूनी तरीके से जियो स्टार (स्टार स्टूडियो 18) बिना उनकी इजाजत के बना रहा है। फैंटम स्टूडियो ने जियो स्टार के खिलाफ 250 करोड़ का मुकदमा भी दायर किया है, हालांकि अब मामले में प्रोडक्शन ने सभी दावों को बेबुनियाद बताया है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket