Sunday, 18 Oct 2026 | 12:37 PM

Trending :

EXCLUSIVE

दीपिका ने क्या सोनम वांगचुक के सपोर्ट में किया पोस्ट:सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल; दावा- एक्ट्रेस ने कुछ ही मिनटों में डिलीट किया

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच सोशल मीडिया पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर एक दावा वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर दीपिका की कथित इंस्टाग्राम स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने सोनम वांगचुक का समर्थन किया और देश के नेतृत्व पर सवाल उठाए। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने इसे पोस्ट करने के कुछ ही मिनटों बाद डिलीट कर दिया। हालांकि, जांच में यह दावा पूरी तरह झूठा पाया गया है। दीपिका के ऑफिशियल अकाउंट पर ऐसी कोई पोस्ट नहीं की गई थी। वायरल स्क्रीनशॉट में क्या दावा किया गया
बुधवार से सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से फैल रहा है। इसमें दिख रहा है कि दीपिका ने सोनम वांगचुक से जुड़ी एक पोस्ट को री-शेयर किया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, पोस्ट पर लिखा है, “वे उपवास कर रहे हैं और हम स्क्रॉल कर रहे हैं।” इसके साथ ही कथित तौर पर दीपिका का कैप्शन भी लिखा है, जिसमें लिखा है, “इस बारे में कोई बात क्यों नहीं कर रहा है? हम लोकतंत्र के सबसे काले दौर से गुजर रहे हैं। किसी फेल लीडर की तारीफ में कितनी भी फिल्में बना ली जाएं, हकीकत नहीं बदलती।” जांच में फेक निकला वायरल स्क्रीनशॉट
सोशल मीडिया पर चल रही इस बहस के बीच जब हकीकत का पता लगाया गया, तो मामला पूरी तरह फर्जी निकला। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट और उनके सोशल मीडिया आर्काइव रिकॉर्ड्स की जांच की गई। इसमें ऐसी किसी भी पोस्ट या स्टोरी का कोई सबूत नहीं मिला। फैक्ट चेक के मुताबिक, वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट पूरी तरह से डिजिटल तरीके से एडिट किया गया है। दीपिका की ओर से ऐसा कोई बयान या पोस्ट जारी नहीं किया गया था। इंटरनेट पर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है। वांगचुक के सपोर्ट में आए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी के साथ चल रहे इस आंदोलन को अब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को अभिनेत्री स्वरा भास्कर खुद प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं और सोनम वांगचुक से मुलाकात की। वहीं, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, शबाना आजमी और रूबीना दिलैक जैसी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सोनम वांगचुक से अपना अनशन खत्म करने की भावुक अपील की है। उनका कहना है कि देश को सोनम जैसे सच्चे लोगों की बहुत जरूरत है। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं स्वरा भास्कर
मंगलवार को अभिनेत्री स्वरा भास्कर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने वहां पहुंचकर सोनम वांगचुक और अभिजीत से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें कॉकरोच जनता पार्टी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गईं। इसके कैप्शन में लिखा गया कि बेबाक और निडर अभिनेत्री स्वरा भास्कर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। स्वरा ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर भी शेयर किया। उन्होंने अभिजीत का आभार जताते हुए लिखा कि हमारे बच्चों के भविष्य के लिए लड़ने के लिए आपका धन्यवाद। सोनम वांगचुक के लिए उन्होंने लिखा कि वे अथक रूप से बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं, मेरी पूरी एकजुटता उनके साथ है। सोनी राजदान ने की भावुक अपील
सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर अब चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को अभिनेत्री सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उनसे अनशन खत्म करने की अपील की। सोनी राजदान ने लिखा कि प्रिय सोनम वांगचुक, हम सब आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं। कृपया हमें इस तरह छोड़कर न जाएं। आगे की लड़ाई लड़ने के लिए आपका जीवित रहना जरूरी है, इसलिए आज ही अपना अनशन समाप्त करें। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा कि हमें आपकी जरूरत है, हमें छोड़कर मत जाइए। लड़ाई लंबी, सेहतमंद रहना जरूरी
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी इंस्टाग्राम पर सोनम वांगचुक के समर्थन में एक संदेश लिखा। शबाना ने लिखा कि प्रिय सोनम वांगचुक, आपके जैसे व्यक्ति की हमारे देश को बहुत जरूरत है। आप नाइंसाफी के खिलाफ और सच के लिए खड़े हैं, हमें आप पर गर्व है। हम आपसे विनती करते हैं कि आप अपना अनशन तोड़ दें, क्योंकि हमारे छात्रों के लिए आपका मार्गदर्शन उनका हौसला बढ़ाता है। उन्होंने आगे लिखा कि यह लड़ाई आगे तक लड़नी है, इसलिए आपका सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है, हम आपके साथ हैं।
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी सोनम वांगचुक का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक की कई तस्वीरें शेयर कीं और इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखा। अनुराग ने लिखा, एक समय था जब भूख हड़ताल का बहुत मतलब होता था। कोई भी यूं ही भूख हड़ताल पर नहीं बैठता। यह बहुत दुख की बात है कि व्यवस्था लोगों की जिंदगी के प्रति इतनी बेपरवाह हो गई है। उन्होंने आगे लिखा, सिर्फ वही इंसान ऐसा कदम उठा सकता है, जिसके अंदर दूसरों के लिए संवेदना हो और जो सच और न्याय पर भरोसा रखता हो। मुझमें वह हिम्मत नहीं है, जो सोनम वांगचुक दिखा रहे हैं। लेकिन सत्ता में बैठे लोगों की चुप्पी इतनी गूंजती हुई है कि वह उनकी गलती और लोगों की जान की परवाह न करने वाली सोच को दिखाती है। मैं सोनम वांगचुक जैसे बहादुर इंसान के साथ खड़ा हूं। नसीरुद्दीन, अरुंधति और रूबीना का भी मिला समर्थन
टेलीविजन अभिनेत्री रूबीना दिलैक ने भी इंस्टाग्राम पर सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा कि वे एक असली हीरो हैं, उन्हें देश की भलाई के लिए लड़ते हुए इस तरह मत मरने दीजिए। रूबीना ने अभिनेत्री जीनत अमान के एक पोस्ट को भी शेयर किया, जिसमें सरकार से पर्यावरण कार्यकर्ता के साथ शांतिपूर्ण बातचीत करने का अनुरोध किया गया था। इनके अलावा अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, लेखिका अरुंधति रॉय ने भी सोनम वांगचुक से अपना अनिश्चितकालीन अनशन वापस लेने का आग्रह किया है। ये खबर भी पढ़ें 3 इडियट्स के ‘चतुर’ बोले-नहीं चाहता फुंसुख वांगडू मर जाएं:जीनत अमान ने कहा- अपने अच्छे दिमाग को चुपचाप मरते हुए मत देखिए लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज यानी 14 जुलाई को 17वां दिन है। NEET पेपर लीक मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रदर्शन कर रही है। इसी में वांगचुक भी अनशन पर बैठे हैं। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पूर्व टीएमसी मंत्री पार्थ चटर्जी ने चुनावी झटके के बाद पार्टी नेतृत्व की आलोचना की | न्यूज18

May 28, 2026/
5:49 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी। सर्वाधिकार...

भास्कर एनालिसिसमौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो

May 1, 2026/
5:54 pm

लाइफ जैकेट… जिसमें जिंदगी ही नहीं बची थी। उसमें था मां के साथ लिपटे एक मासूम का शव! जबलपुर के...

वर्ल्ड अपडेट्स:लिथुआनिया में परमाणु हथियारों पर लगी संवैधानिक रोक हटाने की तैयारी, संसद में प्रस्ताव पेश

July 5, 2026/
11:23 am

रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच लिथुआनिया ने अपने संविधान से परमाणु हथियारों की तैनाती पर लगी रोक हटाने...

ईदगाह, अमरावत-पटेल नगर में कल बिजली कटौती:भोपाल के 35 इलाकों में असर; रायसेन रोड, राजीव नगर में भी सप्लाई नहीं

March 28, 2026/
5:42 pm

भोपाल के करीब 35 इलाकों में रविवार को 5 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली...

तमिलनाडु चुनाव 2026: ओवैसी की बड़ी अपील- DMK गठबंधन को वोट दें, स्टालिन को सत्ता में वापस लाना

April 21, 2026/
11:28 am

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक बड़ा...

रिपोर्ट-पुतिन को जंग खत्म करने पर सत्ता जाने का डर:कहा- डोनबास पर कब्जा किए बिना लड़ाई रोका तो मुझे फांसी पर लटका दिया जाएगा

September 1, 2026/
5:28 pm

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को डर है कि अगर उन्होंने पूरा डोनबास अपने कब्जे में लिए बिना यूक्रेन युद्ध...

Bangladesh Vs Australia Live Score: Follow Latest Updates From The 1st ODI. (AFP Photo)

June 10, 2026/
1:58 am

आखरी अपडेट:10 जून, 2026, 01:58 IST प्रधान मंत्री मोदी के शासन काल को अविश्वसनीय रूप से जटिल, हाइपर-कनेक्टेड राजनीतिक पारिस्थितिकी...

Bangladesh vs Pakistan Live Score: Follow latest updates from Day 4 of the 2nd Test. (AFP Photo)

May 19, 2026/
3:41 pm

आखरी अपडेट:19 मई, 2026, 15:41 IST टीएमसी ने आरोप लगाया कि हाल के चुनावों में भाजपा के सत्ता में आने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

दीपिका ने क्या सोनम वांगचुक के सपोर्ट में किया पोस्ट:सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल; दावा- एक्ट्रेस ने कुछ ही मिनटों में डिलीट किया

दीपिका ने क्या सोनम वांगचुक के सपोर्ट में किया पोस्ट:सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल; दावा- एक्ट्रेस ने कुछ ही मिनटों में डिलीट किया

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच सोशल मीडिया पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर एक दावा वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर दीपिका की कथित इंस्टाग्राम स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने सोनम वांगचुक का समर्थन किया और देश के नेतृत्व पर सवाल उठाए। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने इसे पोस्ट करने के कुछ ही मिनटों बाद डिलीट कर दिया। हालांकि, जांच में यह दावा पूरी तरह झूठा पाया गया है। दीपिका के ऑफिशियल अकाउंट पर ऐसी कोई पोस्ट नहीं की गई थी। वायरल स्क्रीनशॉट में क्या दावा किया गया
बुधवार से सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से फैल रहा है। इसमें दिख रहा है कि दीपिका ने सोनम वांगचुक से जुड़ी एक पोस्ट को री-शेयर किया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, पोस्ट पर लिखा है, “वे उपवास कर रहे हैं और हम स्क्रॉल कर रहे हैं।” इसके साथ ही कथित तौर पर दीपिका का कैप्शन भी लिखा है, जिसमें लिखा है, “इस बारे में कोई बात क्यों नहीं कर रहा है? हम लोकतंत्र के सबसे काले दौर से गुजर रहे हैं। किसी फेल लीडर की तारीफ में कितनी भी फिल्में बना ली जाएं, हकीकत नहीं बदलती।” जांच में फेक निकला वायरल स्क्रीनशॉट
सोशल मीडिया पर चल रही इस बहस के बीच जब हकीकत का पता लगाया गया, तो मामला पूरी तरह फर्जी निकला। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट और उनके सोशल मीडिया आर्काइव रिकॉर्ड्स की जांच की गई। इसमें ऐसी किसी भी पोस्ट या स्टोरी का कोई सबूत नहीं मिला। फैक्ट चेक के मुताबिक, वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट पूरी तरह से डिजिटल तरीके से एडिट किया गया है। दीपिका की ओर से ऐसा कोई बयान या पोस्ट जारी नहीं किया गया था। इंटरनेट पर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है। वांगचुक के सपोर्ट में आए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी के साथ चल रहे इस आंदोलन को अब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को अभिनेत्री स्वरा भास्कर खुद प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं और सोनम वांगचुक से मुलाकात की। वहीं, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, शबाना आजमी और रूबीना दिलैक जैसी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सोनम वांगचुक से अपना अनशन खत्म करने की भावुक अपील की है। उनका कहना है कि देश को सोनम जैसे सच्चे लोगों की बहुत जरूरत है। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं स्वरा भास्कर
मंगलवार को अभिनेत्री स्वरा भास्कर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने वहां पहुंचकर सोनम वांगचुक और अभिजीत से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें कॉकरोच जनता पार्टी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गईं। इसके कैप्शन में लिखा गया कि बेबाक और निडर अभिनेत्री स्वरा भास्कर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। स्वरा ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर भी शेयर किया। उन्होंने अभिजीत का आभार जताते हुए लिखा कि हमारे बच्चों के भविष्य के लिए लड़ने के लिए आपका धन्यवाद। सोनम वांगचुक के लिए उन्होंने लिखा कि वे अथक रूप से बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं, मेरी पूरी एकजुटता उनके साथ है। सोनी राजदान ने की भावुक अपील
सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर अब चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को अभिनेत्री सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उनसे अनशन खत्म करने की अपील की। सोनी राजदान ने लिखा कि प्रिय सोनम वांगचुक, हम सब आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं। कृपया हमें इस तरह छोड़कर न जाएं। आगे की लड़ाई लड़ने के लिए आपका जीवित रहना जरूरी है, इसलिए आज ही अपना अनशन समाप्त करें। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा कि हमें आपकी जरूरत है, हमें छोड़कर मत जाइए। लड़ाई लंबी, सेहतमंद रहना जरूरी
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी इंस्टाग्राम पर सोनम वांगचुक के समर्थन में एक संदेश लिखा। शबाना ने लिखा कि प्रिय सोनम वांगचुक, आपके जैसे व्यक्ति की हमारे देश को बहुत जरूरत है। आप नाइंसाफी के खिलाफ और सच के लिए खड़े हैं, हमें आप पर गर्व है। हम आपसे विनती करते हैं कि आप अपना अनशन तोड़ दें, क्योंकि हमारे छात्रों के लिए आपका मार्गदर्शन उनका हौसला बढ़ाता है। उन्होंने आगे लिखा कि यह लड़ाई आगे तक लड़नी है, इसलिए आपका सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है, हम आपके साथ हैं।
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी सोनम वांगचुक का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक की कई तस्वीरें शेयर कीं और इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखा। अनुराग ने लिखा, एक समय था जब भूख हड़ताल का बहुत मतलब होता था। कोई भी यूं ही भूख हड़ताल पर नहीं बैठता। यह बहुत दुख की बात है कि व्यवस्था लोगों की जिंदगी के प्रति इतनी बेपरवाह हो गई है। उन्होंने आगे लिखा, सिर्फ वही इंसान ऐसा कदम उठा सकता है, जिसके अंदर दूसरों के लिए संवेदना हो और जो सच और न्याय पर भरोसा रखता हो। मुझमें वह हिम्मत नहीं है, जो सोनम वांगचुक दिखा रहे हैं। लेकिन सत्ता में बैठे लोगों की चुप्पी इतनी गूंजती हुई है कि वह उनकी गलती और लोगों की जान की परवाह न करने वाली सोच को दिखाती है। मैं सोनम वांगचुक जैसे बहादुर इंसान के साथ खड़ा हूं। नसीरुद्दीन, अरुंधति और रूबीना का भी मिला समर्थन
टेलीविजन अभिनेत्री रूबीना दिलैक ने भी इंस्टाग्राम पर सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा कि वे एक असली हीरो हैं, उन्हें देश की भलाई के लिए लड़ते हुए इस तरह मत मरने दीजिए। रूबीना ने अभिनेत्री जीनत अमान के एक पोस्ट को भी शेयर किया, जिसमें सरकार से पर्यावरण कार्यकर्ता के साथ शांतिपूर्ण बातचीत करने का अनुरोध किया गया था। इनके अलावा अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, लेखिका अरुंधति रॉय ने भी सोनम वांगचुक से अपना अनिश्चितकालीन अनशन वापस लेने का आग्रह किया है। ये खबर भी पढ़ें 3 इडियट्स के ‘चतुर’ बोले-नहीं चाहता फुंसुख वांगडू मर जाएं:जीनत अमान ने कहा- अपने अच्छे दिमाग को चुपचाप मरते हुए मत देखिए लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज यानी 14 जुलाई को 17वां दिन है। NEET पेपर लीक मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रदर्शन कर रही है। इसी में वांगचुक भी अनशन पर बैठे हैं। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket