Sunday, 25 Oct 2026 | 01:10 AM

Trending :

जयपुर में छाईं ‘गुलाबी क्वीन’ जैस्मीन सैंडलास:‘केसरिया बालम’ की दी प्रस्तुति; बंधेज ड्रेस में आईं नजर, सिंगर के गानों पर नाची मां बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा:कुणाल कोहली ने जताई चिंता, बोले- बिना कपड़ों के सोते हैं लोग; मुंबई पुलिस से की शिकायत सलमान की ‘मातृभूमि’ को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी नहीं:दूसरी स्क्रीनिंग के बाद भी अटकी फिल्म; सेंसर सर्टिफिकेट और रिलीज डेट पर सस्पेंस कायम Kuldeep Rathore Success Story | JEE Advanced Failure to IIT Madras Startup टाइगर के शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा बोले:वे सिर्फ मोहरे होते हैं, जश्न मनाने से पहले अंडरवर्ल्ड को समझना होगा टाइगर के शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा बोले:वे सिर्फ मोहरे होते हैं, जश्न मनाने से पहले अंडरवर्ल्ड को समझना होगा
EXCLUSIVE

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, पंजाबी एक्टर-सिंगर बंटे:बब्बू मान बोले- हर बार हम ही क्यों लाठी खाएं; सोनम बाजवा ने टूटे दिल की इमोजी लगाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री बंट गई है। एक तरफ दिलजीत दोसांझ और सोनू सूद ने लाठीचार्ज पर सवाल उठाए। उन्होंने छात्रों के अधिकारों और उनकी मांगों को जायज ठहराया है। वहीं बब्बू मान ने आंदोलन के समर्थन से इनकार कर दिया। बब्बू मान ने तो सीधे सवाल उठाया कि जब 2020 में दिल्ली में किसान आंदोलन हुआ तो CJP बनाने वाले अभिजीत दीपके वहां आए थे क्या?। पंजाबी हर बार लाठियां खाने के लिए आगे नहीं आ सकते। वहीं जसबीर जस्सी ने सभी पार्टियों को अपील की कि इस मामले को संवेदनशीलता से देखा जाए। इसका राजनीतिकरण न किया जाए। एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम पर टूटे हुए दिल की इमोजी लगाई। जानिए, CJP के आंदोलन पर किसने क्या कहा… दिलजीत दोसांझ बोले- स्टूडेंट्स की बात सुनी जाए
दिलजीत दोसांझ ने कहा- आज जो हुआ, बहुत बुरा हुआ। स्टूडेंट्स के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था। मेरी अधिकारियों से गुजारिश है कि स्टूडेंट्स की मांगों को सुना जाए। लोगों की आवाज रब की आवाज होती है। मुझ पर पहले ही एंटी नेशनलिस्ट का टैग बहुत बार लग चुका है। अब भी मुझे एंटी नेशनलिस्ट कहा जाएगा। किसान आंदोलन के बाद मुझे काफी कानूनी दिक्कतें आईं, जिनके बारे में मैं डिस्कस भी नहीं कर सकता। दिलजीत की पोस्ट.. जस्सी जसबीर बोले- प्यार से बात करना चाहिए
‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी’ फेम पंजाबी सिंगर जस्सी जसबीर ने सोशल मीडिया पर लिखा- छात्र आखिरकार हमारे अपने बच्चों की तरह हैं। इसलिए उनसे प्यार और सम्मान के साथ बात की जानी चाहिए। उनकी बात और उनकी चिंताओं को भी गंभीरता से सुना जाना चाहिए। इस पूरे मामले में किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। जस्सी ने आगे कहा- छात्रों से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि संवेदनशीलता के साथ देखा जाना चाहिए। इस पोस्ट के साथ उन्होंने भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अभिनेता विजय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज तक, राष्ट्रपति भवन और शिक्षा मंत्रालय समेत कई प्रमुख नेताओं, राजनीतिक दलों और संस्थानों को भी टैग किया है। सोनू सूद ने लाठीचार्ज पर सवाल उठाए
पंजाब में मोगा के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस की लाठियों की नहीं, बल्कि गले लगाने वाले प्यार भरे हाथों और सहानुभूति की ज़रूरत है। सोनू सूद ने शासन और प्रशासन से अपील की कि वे छात्रों के मुद्दों को आक्रामकता के बजाय संवेदनशीलता और बातचीत के साथ हल करने का प्रयास करें। सोनम बाजवा बोलीं- सवाल करना कब से गलत हो गया
पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, सवाल करना कब से इतना गलत हो गया?” इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल का इमोजी भी लगाया। हालांकि पोस्ट में उन्होंने किसी व्यक्ति, घटना या विवाद का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे CJP के आंदोलन में हुए लाठीचार्ज से जोड़कर देखा जा रहा है। बब्बू मान बोले- हर बार पंजाबी ही लाठियां क्यों खाएं
मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने कहा कि 1947 के विभाजन से लेकर 1984 और हालिया किसान आंदोलन तक, पंजाबियों ने हर संघर्ष में सबसे आगे रहकर बहुत कुछ सहा और खोया है। जब किसान आंदोलन चल रहा था, तब क्या CJP प्रमुख अभिजीत दीपके उनके समर्थन में आए थे?। मान ने कहा- अगर वे तब साथ नहीं खड़े थे, तो पंजाबियों को अब बिना सोचे-समझे उनके समर्थन में क्यों जाना चाहिए?। पंजाबियों की भी अपनी जिंदगी है और वे हमेशा ही लाठियां खाने के लिए आगे नहीं आ सकते। इसी वजह से कई पंजाबी और वे खुद इस प्रदर्शन का समर्थन नहीं कर रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का 13वां टेस्ट कामयाब:पहली बार पानी में सुरक्षित लैंड कराया, अंतरिक्ष में 20 स्टारलिंक सैटेलाइट भी तैनात किए

July 25, 2026/
6:38 am

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप की 13वीं टेस्ट उड़ान कामयाब रही। पिछले हफ्ते इंजन इग्निशन में खराबी के कारण...

Mithun Chakraborty Surgery | Suvendu Adhikari Hospital Visit Kolkata

August 7, 2026/
1:45 pm

कोलकाता13 मिनट पहले कॉपी लिंक मुख्यमंत्री शुभेंदु अस्पताल पहुंचकर मिथुन से मिलते हुए। सीनियर एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती...

JEE Mains Result 2026 Live: NTA JEE Main Session 2 scorecard soon at jeemain.nta.nic.in.

April 17, 2026/
4:54 pm

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 16:54 IST बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पीएम मोदी पर ‘जादूगर’ वाले बयान पर राहुल गांधी...

US Secretary of State Marco Rubio stressed that Quad cooperation continues beyond formal meetings.

May 26, 2026/
12:40 pm

आखरी अपडेट:26 मई, 2026, 12:40 IST विधायक उन 25 अन्नाद्रमुक विधायकों में से थे, जिन्होंने पहले पार्टी व्हिप का उल्लंघन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, पंजाबी एक्टर-सिंगर बंटे:बब्बू मान बोले- हर बार हम ही क्यों लाठी खाएं; सोनम बाजवा ने टूटे दिल की इमोजी लगाई

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, पंजाबी एक्टर-सिंगर बंटे:बब्बू मान बोले- हर बार हम ही क्यों लाठी खाएं; सोनम बाजवा ने टूटे दिल की इमोजी लगाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री बंट गई है। एक तरफ दिलजीत दोसांझ और सोनू सूद ने लाठीचार्ज पर सवाल उठाए। उन्होंने छात्रों के अधिकारों और उनकी मांगों को जायज ठहराया है। वहीं बब्बू मान ने आंदोलन के समर्थन से इनकार कर दिया। बब्बू मान ने तो सीधे सवाल उठाया कि जब 2020 में दिल्ली में किसान आंदोलन हुआ तो CJP बनाने वाले अभिजीत दीपके वहां आए थे क्या?। पंजाबी हर बार लाठियां खाने के लिए आगे नहीं आ सकते। वहीं जसबीर जस्सी ने सभी पार्टियों को अपील की कि इस मामले को संवेदनशीलता से देखा जाए। इसका राजनीतिकरण न किया जाए। एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम पर टूटे हुए दिल की इमोजी लगाई। जानिए, CJP के आंदोलन पर किसने क्या कहा… दिलजीत दोसांझ बोले- स्टूडेंट्स की बात सुनी जाए
दिलजीत दोसांझ ने कहा- आज जो हुआ, बहुत बुरा हुआ। स्टूडेंट्स के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था। मेरी अधिकारियों से गुजारिश है कि स्टूडेंट्स की मांगों को सुना जाए। लोगों की आवाज रब की आवाज होती है। मुझ पर पहले ही एंटी नेशनलिस्ट का टैग बहुत बार लग चुका है। अब भी मुझे एंटी नेशनलिस्ट कहा जाएगा। किसान आंदोलन के बाद मुझे काफी कानूनी दिक्कतें आईं, जिनके बारे में मैं डिस्कस भी नहीं कर सकता। दिलजीत की पोस्ट.. जस्सी जसबीर बोले- प्यार से बात करना चाहिए
‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी’ फेम पंजाबी सिंगर जस्सी जसबीर ने सोशल मीडिया पर लिखा- छात्र आखिरकार हमारे अपने बच्चों की तरह हैं। इसलिए उनसे प्यार और सम्मान के साथ बात की जानी चाहिए। उनकी बात और उनकी चिंताओं को भी गंभीरता से सुना जाना चाहिए। इस पूरे मामले में किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। जस्सी ने आगे कहा- छात्रों से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि संवेदनशीलता के साथ देखा जाना चाहिए। इस पोस्ट के साथ उन्होंने भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अभिनेता विजय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज तक, राष्ट्रपति भवन और शिक्षा मंत्रालय समेत कई प्रमुख नेताओं, राजनीतिक दलों और संस्थानों को भी टैग किया है। सोनू सूद ने लाठीचार्ज पर सवाल उठाए
पंजाब में मोगा के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस की लाठियों की नहीं, बल्कि गले लगाने वाले प्यार भरे हाथों और सहानुभूति की ज़रूरत है। सोनू सूद ने शासन और प्रशासन से अपील की कि वे छात्रों के मुद्दों को आक्रामकता के बजाय संवेदनशीलता और बातचीत के साथ हल करने का प्रयास करें। सोनम बाजवा बोलीं- सवाल करना कब से गलत हो गया
पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, सवाल करना कब से इतना गलत हो गया?” इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल का इमोजी भी लगाया। हालांकि पोस्ट में उन्होंने किसी व्यक्ति, घटना या विवाद का नाम नहीं लिया, लेकिन इसे CJP के आंदोलन में हुए लाठीचार्ज से जोड़कर देखा जा रहा है। बब्बू मान बोले- हर बार पंजाबी ही लाठियां क्यों खाएं
मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने कहा कि 1947 के विभाजन से लेकर 1984 और हालिया किसान आंदोलन तक, पंजाबियों ने हर संघर्ष में सबसे आगे रहकर बहुत कुछ सहा और खोया है। जब किसान आंदोलन चल रहा था, तब क्या CJP प्रमुख अभिजीत दीपके उनके समर्थन में आए थे?। मान ने कहा- अगर वे तब साथ नहीं खड़े थे, तो पंजाबियों को अब बिना सोचे-समझे उनके समर्थन में क्यों जाना चाहिए?। पंजाबियों की भी अपनी जिंदगी है और वे हमेशा ही लाठियां खाने के लिए आगे नहीं आ सकते। इसी वजह से कई पंजाबी और वे खुद इस प्रदर्शन का समर्थन नहीं कर रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket