Friday, 11 Sep 2026 | 08:34 PM

Trending :

Seattle Food Festival Shooting | Space Needle Incident News

सिएटल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के सिएटल में रविवार शाम एक फूड फेस्टिवल के दौरान फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई। बच्चे समेत 5 लोग घायल हुए हैं। घटना स्पेस नीडल के पास आयोजित ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फेस्टिवल के आखिरी घंटों में हुई। सिएटल फायर डिपार्टमेंट की प्रवक्ता ग्रेस नुनेज ने इसकी जानकारी दी।

फायरिंग शाम करीब 6 बजे हुई। पुलिस ने इलाके की जांच शुरू कर दी और लोगों से शहर के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित घटनास्थल के पास नहीं जाने की अपील की। अभी यह साफ नहीं है कि इस मामले में किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं।

सिएटल में रविवार को ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल के दौरान हुई फायरिंग के बाद घटनास्थल पर तैनात फोर्स।

5 घायलों को अस्पताल ले जाया गया

सिएटल फायर डिपार्टमेंट की प्रवक्ता ग्रेस नुनेज के मुताबिक, फायरिंग में मारे गए दोनों लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। 5 घायलों को हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

घायलों में 56 साल की महिला की हालत गंभीर है। 2 साल का बच्चा, 23 साल का युवक और 39 साल की महिला की हालत स्थिर बताई गई है। वहीं 40 साल की एक महिला को मामूली चोटें आई हैं।

सिएटल सेंटर में रविवार को ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल के दौरान हुई फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची सिएटल पुलिस।

फायरिंग के बाद बड़ी संख्या में पुलिस और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सिएटल सेंटर इवेंट्स कैंपस के आसपास का इलाका खाली कराना शुरू किया। अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि फेस्टिवल के किस हिस्से में फायरिंग हुई। इस आयोजन में खुले और इनडोर, दोनों तरह के क्षेत्र शामिल थे।

गवर्नर बोले- स्टेट पेट्रोल SWAT टीम मदद के लिए तैनात

वॉशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने कहा कि उन्हें घटना को लेकर लगातार जानकारी दी जा रही है। स्थानीय पुलिस की मदद के लिए स्टेट पेट्रोल SWAT अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।

फर्ग्यूसन ने एक बयान में कहा, “मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों और उन सभी लोगों के साथ हैं, जो लोगों को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहे हैं।”

खाने का सामान लेकर लौटे थे लोग, तभी गोलियां चलीं

फेस्टिवल में मौजूद फेथ एडिया हंटर ने बताया कि वह और उनके दोस्त क्रेप बेचने वाले एक स्टॉल से खाना लेकर लौटे ही थे तभी फायरिंग शुरू हो गई। उन्हें एहसास हुआ कि शूटर उनके पास ही था।

हंटर ने कहा, “जब यह शुरू हुआ, तब हम उसके ठीक पास थे। इसलिए हम भागे और भीड़ के साथ इमारत के अंदर चले गए।” उन्होंने बताया कि वह और कुछ अन्य लोग पास के सिएटल चिल्ड्रन्स म्यूजियम में जाकर छिप गए।

फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी में कई फूड वेंडर अपने स्टॉल छोड़कर बाहर की ओर भाग गए। कई घंटे बाद भी कुछ वेंडर पुलिस की घेराबंदी के बाहर खड़े रहे और इंतजार करते रहे कि उन्हें अपने टेंट, खाना और खाना बनाने का सामान लेने के लिए वापस जाने की अनुमति कब मिलेगी।

वेंडर ने कहा- पहले पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी

फेस्टिवल में वेंडर रॉबर्टो रामिरेज ने बताया कि उन्हें पहले पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि गोली चलाने वाला मौजूद है और लोग घबराकर भागने लगे।

रामिरेज ने कहा, “अचानक सब कुछ खाली हो गया। लोग बहुत डरे हुए थे।”

उन्होंने बताया कि शुरुआती अफरा-तफरी के बाद भी कुछ नए लोग फेस्टिवल में पहुंचते रहे। उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने इन लोगों को भी वहां से जाने के लिए कहा।

फेस्टिवल में मौजूद एस्टन वाकोनाबो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो बूथ की लाइन में खड़े थे। तभी किसी ने उन्हें पीछे से धक्का दिया। उन्होंने मुड़कर देखा तो लोगों की भीड़ तेजी से भाग रही थी।

वाकोनाबो ने बताया, “लोग छिप रहे थे, एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे और जमीन पर गिर रहे थे। बच्चों की स्ट्रोलर भी गिर रही थीं। तभी मैंने गोलियों की आवाज सुनी।”

उन्होंने कहा, “जब मैंने पॉप-पॉप-पॉप की आवाज सुनी, तभी मुझे समझ आया कि गोली चलाने वाला कोई व्यक्ति है।”

वाकोनाबो ने अपनी गर्लफ्रेंड को सुरक्षित जगह पहुंचाने के बाद दोबारा घटनास्थल की ओर जाने की बात कही। उनके मुताबिक, वहां उन्होंने कई घायलों को जमीन पर पड़े देखा और उनकी तस्वीरें भी लीं।

सीएटल की कांग्रेसवुमन प्रमिला जयपाल ने ‘बेवजह की हिंसा’ की निंदा की

प्रमिला जयपाल

प्रमिला जयपाल

सीएटल का प्रतिनिधित्व करने वाली कांग्रेसवुमन प्रमिला जयपाल ने सीएटल सेंटर में हुई फायरिंग के बाद इसे ‘बेवजह की हिंसा’ बताते हुए निंदा की।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमारी संवेदनाएं इस बेवजह की हिंसा से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।”

जयपाल ने बताया कि वह सीएटल की मेयर केटी विल्सन और गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन के संपर्क में हैं। स्थिति की जानकारी जुटाने के लिए सरकार के अलग-अलग स्तरों के बीच समन्वय किया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सक्रिय जांच जारी रहने तक वे इलाके से दूर रहें।

1982 से हो रहा है फूड फेस्टिवल

‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल की शुरुआत 1982 में हुई थी। फेस्टिवल की वेबसाइट के मुताबिक, 3 दिन चलने वाले इस आयोजन में खाने-पीने की चीजों के साथ अलग-अलग तरह के कार्यक्रम होते हैं और करीब 3.5 लाख लोग इसमें शामिल होते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Khabar Hatke- UP Twins Marry One Girl

May 5, 2026/
4:30 am

उत्तर प्रदेश में जुड़वा भाइयों ने एक ही लड़की से शादी कर ली। वहीं, एक अरबपति की बेटी को प्यास...

World News Updates; Trump Pakistan China

April 20, 2026/
1:47 pm

1 मिनट पहले कॉपी लिंक जापान में सोमवार को 7.4 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया। जिसके बाद तटीय क्षेत्रों में...

कथित तौर पर प्रमुख सांसदों के एनडीए की ओर बढ़ने से यूबीटी सेना को बड़े विभाजन का सामना करना पड़ रहा है | उद्धव ठाकरे | सादा बोलो

June 18, 2026/
6:56 pm

एक बड़ा राजनीतिक झटका सामने आ रहा है क्योंकि यूबीटी सेना कथित तौर पर आंतरिक विभाजन का सामना कर रही...

Pakistan Vs England Live Cricket Score, T20 World Cup 2026 Super 8s: Stay updated with PAK vs ENG Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Pallekele. (Picture Credit: AP)

February 24, 2026/
7:51 pm

आखरी अपडेट:24 फ़रवरी 2026, 19:51 IST सीएम ममता बनर्जी ने “केरल के भाइयों और बहनों” को नाम परिवर्तन की सफलता...

PAK पीएम बोले- अमेरिका-ईरान डील का फाइनल ड्राफ्ट तैयार:US ने कहा- तेहरान को पैसा नहीं मिलेगा; ईरान ने कहा- होर्मुज फिर से खुलेगा

June 13, 2026/
6:35 am

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते का फाइनल ड्राफ्ट तैयार...

Akshay Kumar Welcome To The Jungle Box Office

June 30, 2026/
7:26 pm

1 घंटे पहले कॉपी लिंक अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Seattle Food Festival Shooting | Space Needle Incident News

Seattle Food Festival Shooting | Space Needle Incident News

सिएटल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के सिएटल में रविवार शाम एक फूड फेस्टिवल के दौरान फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई। बच्चे समेत 5 लोग घायल हुए हैं। घटना स्पेस नीडल के पास आयोजित ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फेस्टिवल के आखिरी घंटों में हुई। सिएटल फायर डिपार्टमेंट की प्रवक्ता ग्रेस नुनेज ने इसकी जानकारी दी।

फायरिंग शाम करीब 6 बजे हुई। पुलिस ने इलाके की जांच शुरू कर दी और लोगों से शहर के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित घटनास्थल के पास नहीं जाने की अपील की। अभी यह साफ नहीं है कि इस मामले में किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं।

सिएटल में रविवार को ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल के दौरान हुई फायरिंग के बाद घटनास्थल पर तैनात फोर्स।

सिएटल में रविवार को ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल के दौरान हुई फायरिंग के बाद घटनास्थल पर तैनात फोर्स।

5 घायलों को अस्पताल ले जाया गया

सिएटल फायर डिपार्टमेंट की प्रवक्ता ग्रेस नुनेज के मुताबिक, फायरिंग में मारे गए दोनों लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। 5 घायलों को हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

घायलों में 56 साल की महिला की हालत गंभीर है। 2 साल का बच्चा, 23 साल का युवक और 39 साल की महिला की हालत स्थिर बताई गई है। वहीं 40 साल की एक महिला को मामूली चोटें आई हैं।

सिएटल सेंटर में रविवार को ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल के दौरान हुई फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची सिएटल पुलिस।

सिएटल सेंटर में रविवार को ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल के दौरान हुई फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची सिएटल पुलिस।

फायरिंग के बाद बड़ी संख्या में पुलिस और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सिएटल सेंटर इवेंट्स कैंपस के आसपास का इलाका खाली कराना शुरू किया। अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि फेस्टिवल के किस हिस्से में फायरिंग हुई। इस आयोजन में खुले और इनडोर, दोनों तरह के क्षेत्र शामिल थे।

गवर्नर बोले- स्टेट पेट्रोल SWAT टीम मदद के लिए तैनात

वॉशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने कहा कि उन्हें घटना को लेकर लगातार जानकारी दी जा रही है। स्थानीय पुलिस की मदद के लिए स्टेट पेट्रोल SWAT अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।

फर्ग्यूसन ने एक बयान में कहा, “मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों और उन सभी लोगों के साथ हैं, जो लोगों को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहे हैं।”

खाने का सामान लेकर लौटे थे लोग, तभी गोलियां चलीं

फेस्टिवल में मौजूद फेथ एडिया हंटर ने बताया कि वह और उनके दोस्त क्रेप बेचने वाले एक स्टॉल से खाना लेकर लौटे ही थे तभी फायरिंग शुरू हो गई। उन्हें एहसास हुआ कि शूटर उनके पास ही था।

हंटर ने कहा, “जब यह शुरू हुआ, तब हम उसके ठीक पास थे। इसलिए हम भागे और भीड़ के साथ इमारत के अंदर चले गए।” उन्होंने बताया कि वह और कुछ अन्य लोग पास के सिएटल चिल्ड्रन्स म्यूजियम में जाकर छिप गए।

फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी में कई फूड वेंडर अपने स्टॉल छोड़कर बाहर की ओर भाग गए। कई घंटे बाद भी कुछ वेंडर पुलिस की घेराबंदी के बाहर खड़े रहे और इंतजार करते रहे कि उन्हें अपने टेंट, खाना और खाना बनाने का सामान लेने के लिए वापस जाने की अनुमति कब मिलेगी।

वेंडर ने कहा- पहले पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी

फेस्टिवल में वेंडर रॉबर्टो रामिरेज ने बताया कि उन्हें पहले पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि गोली चलाने वाला मौजूद है और लोग घबराकर भागने लगे।

रामिरेज ने कहा, “अचानक सब कुछ खाली हो गया। लोग बहुत डरे हुए थे।”

उन्होंने बताया कि शुरुआती अफरा-तफरी के बाद भी कुछ नए लोग फेस्टिवल में पहुंचते रहे। उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने इन लोगों को भी वहां से जाने के लिए कहा।

फेस्टिवल में मौजूद एस्टन वाकोनाबो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो बूथ की लाइन में खड़े थे। तभी किसी ने उन्हें पीछे से धक्का दिया। उन्होंने मुड़कर देखा तो लोगों की भीड़ तेजी से भाग रही थी।

वाकोनाबो ने बताया, “लोग छिप रहे थे, एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे और जमीन पर गिर रहे थे। बच्चों की स्ट्रोलर भी गिर रही थीं। तभी मैंने गोलियों की आवाज सुनी।”

उन्होंने कहा, “जब मैंने पॉप-पॉप-पॉप की आवाज सुनी, तभी मुझे समझ आया कि गोली चलाने वाला कोई व्यक्ति है।”

वाकोनाबो ने अपनी गर्लफ्रेंड को सुरक्षित जगह पहुंचाने के बाद दोबारा घटनास्थल की ओर जाने की बात कही। उनके मुताबिक, वहां उन्होंने कई घायलों को जमीन पर पड़े देखा और उनकी तस्वीरें भी लीं।

सीएटल की कांग्रेसवुमन प्रमिला जयपाल ने ‘बेवजह की हिंसा’ की निंदा की

प्रमिला जयपाल

प्रमिला जयपाल

सीएटल का प्रतिनिधित्व करने वाली कांग्रेसवुमन प्रमिला जयपाल ने सीएटल सेंटर में हुई फायरिंग के बाद इसे ‘बेवजह की हिंसा’ बताते हुए निंदा की।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमारी संवेदनाएं इस बेवजह की हिंसा से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।”

जयपाल ने बताया कि वह सीएटल की मेयर केटी विल्सन और गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन के संपर्क में हैं। स्थिति की जानकारी जुटाने के लिए सरकार के अलग-अलग स्तरों के बीच समन्वय किया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सक्रिय जांच जारी रहने तक वे इलाके से दूर रहें।

1982 से हो रहा है फूड फेस्टिवल

‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल की शुरुआत 1982 में हुई थी। फेस्टिवल की वेबसाइट के मुताबिक, 3 दिन चलने वाले इस आयोजन में खाने-पीने की चीजों के साथ अलग-अलग तरह के कार्यक्रम होते हैं और करीब 3.5 लाख लोग इसमें शामिल होते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket