Tuesday, 24 Nov 2026 | 10:16 PM

Trending :

Shatrughan Sinha Defends Sonakshi Amid Jharkhand Controversy

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शत्रुघ्न सिन्हा की सोनाक्षी सबसे छोटी यानी तीसरी संतान हैं। उनके दो बड़े जुड़वां भाई हैं, जिनके नाम लव सिन्हा और कुश सिन्हा हैं।

एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में कहा है कि उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की ऑनलाइन ट्रोलिंग के पीछे बीजेपी का IT सेल है।

एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में उनसे सोनाक्षी के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर सिन्हा ने कहा कि सोनाक्षी एक समझदार लड़की हैं और उन्हें पता है कि कब और किस मुद्दे पर अपनी बात रखनी है।

इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि सोनाक्षी पर आरोप लगे कि उन्होंने CJP के जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर खुलकर राय रखी थी, लेकिन झारखंड में छात्रों से जुड़े हालिया मामले में वह चुप नजर आईं।

इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कुछ ही दिन पहले सोनाक्षी की ओर से झारखंड के बच्चों के समर्थन में बहुत जबरदस्त, बहुत वोकल और बहुत स्ट्रॉन्ग सपोर्ट आया था।

सोनाक्षी के राजनीति में आने पर भी रिएक्ट किया

सोनाक्षी के भविष्य में राजनीति में आने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं कह नहीं सकता, लेकिन उन्होंने आगे कहा कि सोनाक्षी वर्थी फादर (काबिल पिता) की मोस्ट वर्थी डॉटर (सबसे काबिल बेटी) हैं।

सोनाक्षी की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने दावा किया कि उनकी बेटी के खिलाफ होने वाली ट्रोलिंग पेड ट्रोल्स की तरफ से होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कुछ लोग और IT सेल ऐसे ट्रोल्स के जरिए विरोध करने वालों को निशाना बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे ट्रोल्स को खुद नहीं पता होता कि उन्हें क्या लिखना है। उनके मुताबिक, उन्हें तैयार कंटेंट या ड्राफ्ट दिया जाता है और वे उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पुराने सोशल मीडिया ट्रेंड्स का उदाहरण देते हुए दावा किया कि पहले भी कई फिल्म स्टार्स और स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के ट्वीट एक जैसे नजर आते थे। उन्होंने कहा कि कई बार उनके शब्द, विराम चिह्न और यहां तक कि डॉट-कॉमा तक एक जैसे होते थे।

उन्होंने कहा कि सोनाक्षी इन ट्रोल्स को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेतीं। शत्रुघ्न के मुताबिक, सोनाक्षी ने भी कहा है कि वह ट्रोलिंग को देखती ही नहीं हैं।

बता दें कि सोनाक्षी ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में कई पोस्ट किए थे। वहीं अभिनेत्री ने झारखंड के छात्र प्रदर्शन को लेकर भी समर्थन जताया था।

रांची में छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग कर रहे थे। तब सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “हमारे देश के छात्रों को इस तरह परेशान होते देख दुख होता है। ये कब रुकेगा?”

सोनाक्षी की पोस्ट।

सोनाक्षी की पोस्ट।

……………

सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर लगाई दंड-बैठक:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जेन Z से माफी मांगी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर जेन Z की तारीफ की थी।

वीडियो में सोनाक्षी ने कहा था कि उन्होंने पहले जेन Z को हल्के में लिया था, लेकिन अब उनकी सोच बदल गई है। उन्होंने कैमरे के सामने कान पकड़कर दंड-बैठक भी की और कहा कि अब वह भी जेन Z जैसी बनना चाहती हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

April 26, 2026/
4:09 pm

आवश्यक सामग्री: 1 ककड़ी, पुदीने के पत्ते, 2-3 हरी मिर्च, 3-4 लहसुन की कलियां, 1 टुकड़ा अदरक, 1-2 मसाले का...

चार बार का चैंपियन जर्मनी फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर:पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में हराया; आखिरी मिनट में मार्टिनेली के गोल से जीता ब्राजील

June 30, 2026/
7:18 am

फुटबॉल वर्ल्ड कप में मंगलवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जब पराग्वे ने चार बार की वर्ल्ड चैंपियन...

पाकिस्तान जाने की तैयारी में ईरानी डेलिगेशन:स्पीकर गालिबाफ ने बैठक से पहले शर्त रखी, अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस आएं तभी शामिल होंगे

April 21, 2026/
6:17 am

ईरान का डेलिगेशन अमेरिका के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान जाने की तैयारी कर रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो...

CBSE 12th results 2026 expected to be out anytime soon on cbse.gov.in. (Representative/File)

April 27, 2026/
4:12 pm

आखरी अपडेट:27 अप्रैल, 2026, 16:12 IST आप नेता सौरभ भारद्वाज ने परिणीति चोपड़ा के साथ राघव चड्ढा की शादी पर...

कनाडा के 3 पंजाबी सांसदों की सीक्रेट विजिट पर विवाद:पूछा जा रहा- यात्रा पर खर्चा किसने किया; हथियारबंद निहंगों से मिलने पर सवाल उठ रहे

February 23, 2026/
5:15 am

कनाडा में मुख्य विपक्षी पार्टी कंजर्वेटिव पार्टी ऑफ कनाडा के पंजाबी मूल के 3 सांसदों की पंजाब यात्रा पर सवाल...

वर्ल्ड अपडेट्स:नेतन्याहू बोले- भारत में इजराइल का जबरदस्त समर्थन, मेरे सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वहीं से

May 29, 2026/
8:29 am

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और इजराइल के रिश्तों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई...

हनुमान जयंती पर खैरुआ सरकार धाम में उमड़ी भारी भीड़:दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें, करीब 2 एकड़ क्षेत्र में फैला मंदिर

April 2, 2026/
11:01 am

सतना में हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिले के हनुमान मंदिरों में सुबह से भक्तों की भारी भीड़...

राजनीति

Shatrughan Sinha Defends Sonakshi Amid Jharkhand Controversy

Shatrughan Sinha Defends Sonakshi Amid Jharkhand Controversy

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शत्रुघ्न सिन्हा की सोनाक्षी सबसे छोटी यानी तीसरी संतान हैं। उनके दो बड़े जुड़वां भाई हैं, जिनके नाम लव सिन्हा और कुश सिन्हा हैं।

एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में कहा है कि उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की ऑनलाइन ट्रोलिंग के पीछे बीजेपी का IT सेल है।

एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में उनसे सोनाक्षी के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर सिन्हा ने कहा कि सोनाक्षी एक समझदार लड़की हैं और उन्हें पता है कि कब और किस मुद्दे पर अपनी बात रखनी है।

इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि सोनाक्षी पर आरोप लगे कि उन्होंने CJP के जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर खुलकर राय रखी थी, लेकिन झारखंड में छात्रों से जुड़े हालिया मामले में वह चुप नजर आईं।

इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कुछ ही दिन पहले सोनाक्षी की ओर से झारखंड के बच्चों के समर्थन में बहुत जबरदस्त, बहुत वोकल और बहुत स्ट्रॉन्ग सपोर्ट आया था।

सोनाक्षी के राजनीति में आने पर भी रिएक्ट किया

सोनाक्षी के भविष्य में राजनीति में आने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं कह नहीं सकता, लेकिन उन्होंने आगे कहा कि सोनाक्षी वर्थी फादर (काबिल पिता) की मोस्ट वर्थी डॉटर (सबसे काबिल बेटी) हैं।

सोनाक्षी की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने दावा किया कि उनकी बेटी के खिलाफ होने वाली ट्रोलिंग पेड ट्रोल्स की तरफ से होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कुछ लोग और IT सेल ऐसे ट्रोल्स के जरिए विरोध करने वालों को निशाना बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे ट्रोल्स को खुद नहीं पता होता कि उन्हें क्या लिखना है। उनके मुताबिक, उन्हें तैयार कंटेंट या ड्राफ्ट दिया जाता है और वे उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पुराने सोशल मीडिया ट्रेंड्स का उदाहरण देते हुए दावा किया कि पहले भी कई फिल्म स्टार्स और स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के ट्वीट एक जैसे नजर आते थे। उन्होंने कहा कि कई बार उनके शब्द, विराम चिह्न और यहां तक कि डॉट-कॉमा तक एक जैसे होते थे।

उन्होंने कहा कि सोनाक्षी इन ट्रोल्स को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेतीं। शत्रुघ्न के मुताबिक, सोनाक्षी ने भी कहा है कि वह ट्रोलिंग को देखती ही नहीं हैं।

बता दें कि सोनाक्षी ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में कई पोस्ट किए थे। वहीं अभिनेत्री ने झारखंड के छात्र प्रदर्शन को लेकर भी समर्थन जताया था।

रांची में छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग कर रहे थे। तब सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “हमारे देश के छात्रों को इस तरह परेशान होते देख दुख होता है। ये कब रुकेगा?”

सोनाक्षी की पोस्ट।

सोनाक्षी की पोस्ट।

……………

सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर लगाई दंड-बैठक:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जेन Z से माफी मांगी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर जेन Z की तारीफ की थी।

वीडियो में सोनाक्षी ने कहा था कि उन्होंने पहले जेन Z को हल्के में लिया था, लेकिन अब उनकी सोच बदल गई है। उन्होंने कैमरे के सामने कान पकड़कर दंड-बैठक भी की और कहा कि अब वह भी जेन Z जैसी बनना चाहती हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket