Tuesday, 06 Oct 2026 | 01:14 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Actor Rajpal Yadav Reprimanded by Supreme Court in Cheque Bounce Case

चेक बाउंस के सात मामलों में दोषी एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट के आदेश के बावजूद 5 करोड़ नहीं जमा करने पर सोमवार को जस्टिस जॉयमाल्य बागची नाराज हो गए।

.

उन्होंने कहा, “इस घमंड को सही जगह दिखानी होगी। आपको पता होना चाहिए कि कब मुंह खोलना है। आपकी जगह जेल में है।”

सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को आखिरी मौका देते हुए मंगलवार (6 अक्टूबर) तक पैसे जमा करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।

कोर्ट ने इससे पहले 15 सितंबर को भी उन्हें भुगतान के लिए समय दिया था। साथ ही उन्हें सरेंडर करने से मिली अंतरिम राहत 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी।

राजपाल ने कहा था- पांच बार जेल जाने को तैयार, लेकिन एक पैसा नहीं दूंगा

कोर्ट रूम LIVE…

CJI सूर्यकांत: आपने 15 सितंबर को दिए गए आदेश का पालन क्यों नहीं किया? आपको रकम जमा करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था।

राजपाल यादव के वकील: बैंक में डिमांड ड्राफ्ट की प्रक्रिया चल रही है। 50 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट तैयार है।

कोर्ट: क्या यह डिमांड ड्राफ्ट असली है? हमें इसकी जानकारी नहीं है।

राजपाल यादव के वकील: डिमांड ड्राफ्ट बैंक में है और उसे प्रोसेस किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता के वकील: ये फिल्म अभिनेता हैं और यहां भी एक्टिंग कर रहे हैं। उन्हें अदालत की गरिमा का सम्मान नहीं है।

राजपाल यादव के वकील: शिकायतकर्ता गरीब नहीं हैं।

जस्टिस जॉयमाल्या बागची: वे आपसे ज्यादा अमीर हो सकते हैं, लेकिन जितनी रकम आपने उनसे ली है, उस हद तक वे गरीब हैं। इस अहंकार को सही जगह दिखाना होगा। आपको पता होना चाहिए कि कब मुंह खोलना है। आपकी जगह जेल में है।

कोर्ट में 50 लाख का डिमांड ड्राफ्ट दिखाया

सुनवाई के दौरान राजपाल यादव की ओर से 50 लाख रुपए के डिमांड ड्राफ्ट की कॉपी पेश की गई। उनके वकील ने बताया, ड्राफ्ट बैंक में प्रोसेस हो रहा है। इस पर बेंच ने कहा, उसे अभी यह भी नहीं पता कि ड्राफ्ट वास्तविक है या नहीं। कोर्ट ने यह भी कहा कि राजपाल यादव को 5 अक्टूबर तक 5 करोड़ रुपए जमा करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया।

शिकायतकर्ता की ओर से पेश वकील ने राजपाल यादव के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभिनेता कोर्ट में भी ‘एक्टिंग’ कर रहे हैं। जब राजपाल यादव के वकील ने कहा कि शिकायतकर्ता गरीब नहीं हैं, तो जस्टिस बागची ने जवाब दिया कि वे भले ही ज्यादा अमीर हों, लेकिन जिस रकम से उन्हें नुकसान हुआ है, उस हद तक वे गरीब हैं।

राजपाल यादव ने फिल्म के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

2010 में फिल्म के लिए लिया था 5 करोड़ का फंड

यह मामला करीब 16 साल पुराना है। शिकायतकर्ता कंपनी के मुताबिक, 2010 में राजपाल यादव को उनकी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी गई थी। फिल्म के निर्देशन और निर्माण से जुड़े राजपाल यादव पर रकम लौटाने की जिम्मेदारी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते हुए और भुगतान के लिए चेक जारी किए गए, लेकिन उनमें से सात चेक बाउंस हो गए।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई थी 3 महीने की सजा

मामले में राजपाल यादव को दोषी ठहराया गया था। जुलाई 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने सातों मामलों में उनकी सजा बरकरार रखते हुए तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। सभी सजाएं एक साथ चलने का आदेश दिया गया था। इसके बाद राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी।

सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर में उन्हें सरेंडर करने से अंतरिम राहत दी थी, लेकिन इसके लिए भुगतान की शर्त रखी थी। 15 सितंबर को कोर्ट ने उन्हें रकम जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया था। अब भुगतान की शर्त पूरी नहीं होने पर कोर्ट ने उन्हें आखिरी मौका दिया है।

********************

यह खबर भी पढ़िए:-

भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर 1000 का जुर्माना:पत्नी से तलाक केस में कोर्ट नहीं पहुंचे; ज्योति सिंह ने मांगी है 10 करोड़ की एलिमनी

भोजपुरी के पावर स्टार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह पर कोर्ट ने 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। मामला पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक और गुजारा भत्ता से जुड़ा है।

दरअसल, यूपी के बलिया की पारिवारिक अदालत में गुजारा भत्ता से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने उन पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख तय की है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
विदेशी डिग्री का क्रेज खत्म,घर लौटे 52 लाख चीनी छात्र:कम हुआ विदेश जाने का रुझान; पिछले साल 94% छात्र स्वदेश लौटे

August 10, 2026/
12:16 pm

चीन में विदेश जाकर पढ़ाई करने का चलन तेजी से कम हो रहा है। माता-पिता मानते हैं कि देश के...

तस्वीर का विवरण

June 2, 2026/
5:18 pm

आम में प्राकृतिक शर्करा की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए जिन लोगों को टकराव की समस्या है, उन्हें आम...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: अगर टीएमसी की सीट आ गई तो क्या सलाह के बाद कांग्रेस देवी का समर्थन? पार्टी का जवाब हैरान कर देने वाला है

April 15, 2026/
10:59 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं, कांग्रेस ने अपना चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। बंगाल कांग्रेस...

उत्तराखंड के शूटर जसपाल राणा का निधन:जर्मनी से लौटते वक्त फ्लाइट में तबियत बिगड़ी; कल वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार

June 12, 2026/
10:20 am

पद्मश्री से सम्मानित उत्तराखंड के दिग्गज शूटर जसपाल राणा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 49 वर्षीय राणा पिछले 11...

चंडीगढ़ में आज एयर शो से पहले बारिश:खुले में बैठने की व्यवस्था चुनौती; सुखना लेक बंद, बिना प्री-बुकिंग एंट्री नहीं

March 27, 2026/
5:00 am

चंडीगढ़ में सुखना लेक पर आज दो दिवसीय एयर शो शुरू होगा, जिसका प्रदर्शन सुबह सढ़े 10 से 11:45 बजे...

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने सरपंच को धमकाया, VIDEO:मंच से उतारकर बोले- MLA-मंत्री तक को कुछ नहीं समझता, भीड़ से भी धक्का-मुक्की की

February 19, 2026/
10:43 am

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक लाइव शो के दौरान उन्होंने स्टेज पर खड़े पूर्व...

Stock Market Live Updates: Sensex, Nifty Rally Over Hopes Of Fresh Peace Talks

April 16, 2026/
11:19 am

आखरी अपडेट:16 अप्रैल, 2026, 11:19 IST रिजिजू ने विपक्ष पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और इस बात...

भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:भारत मंडपम और इंदौर की घटनाओं को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

February 22, 2026/
4:11 pm

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारत मंडपम में हुई घटनाओं और इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव को लेकर कांग्रेस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Actor Rajpal Yadav Reprimanded by Supreme Court in Cheque Bounce Case

Actor Rajpal Yadav Reprimanded by Supreme Court in Cheque Bounce Case

चेक बाउंस के सात मामलों में दोषी एक्टर राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट के आदेश के बावजूद 5 करोड़ नहीं जमा करने पर सोमवार को जस्टिस जॉयमाल्य बागची नाराज हो गए।

.

उन्होंने कहा, “इस घमंड को सही जगह दिखानी होगी। आपको पता होना चाहिए कि कब मुंह खोलना है। आपकी जगह जेल में है।”

सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को आखिरी मौका देते हुए मंगलवार (6 अक्टूबर) तक पैसे जमा करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।

कोर्ट ने इससे पहले 15 सितंबर को भी उन्हें भुगतान के लिए समय दिया था। साथ ही उन्हें सरेंडर करने से मिली अंतरिम राहत 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी।

राजपाल ने कहा था- पांच बार जेल जाने को तैयार, लेकिन एक पैसा नहीं दूंगा

कोर्ट रूम LIVE…

CJI सूर्यकांत: आपने 15 सितंबर को दिए गए आदेश का पालन क्यों नहीं किया? आपको रकम जमा करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था।

राजपाल यादव के वकील: बैंक में डिमांड ड्राफ्ट की प्रक्रिया चल रही है। 50 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट तैयार है।

कोर्ट: क्या यह डिमांड ड्राफ्ट असली है? हमें इसकी जानकारी नहीं है।

राजपाल यादव के वकील: डिमांड ड्राफ्ट बैंक में है और उसे प्रोसेस किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता के वकील: ये फिल्म अभिनेता हैं और यहां भी एक्टिंग कर रहे हैं। उन्हें अदालत की गरिमा का सम्मान नहीं है।

राजपाल यादव के वकील: शिकायतकर्ता गरीब नहीं हैं।

जस्टिस जॉयमाल्या बागची: वे आपसे ज्यादा अमीर हो सकते हैं, लेकिन जितनी रकम आपने उनसे ली है, उस हद तक वे गरीब हैं। इस अहंकार को सही जगह दिखाना होगा। आपको पता होना चाहिए कि कब मुंह खोलना है। आपकी जगह जेल में है।

कोर्ट में 50 लाख का डिमांड ड्राफ्ट दिखाया

सुनवाई के दौरान राजपाल यादव की ओर से 50 लाख रुपए के डिमांड ड्राफ्ट की कॉपी पेश की गई। उनके वकील ने बताया, ड्राफ्ट बैंक में प्रोसेस हो रहा है। इस पर बेंच ने कहा, उसे अभी यह भी नहीं पता कि ड्राफ्ट वास्तविक है या नहीं। कोर्ट ने यह भी कहा कि राजपाल यादव को 5 अक्टूबर तक 5 करोड़ रुपए जमा करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसका पालन नहीं किया।

शिकायतकर्ता की ओर से पेश वकील ने राजपाल यादव के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभिनेता कोर्ट में भी ‘एक्टिंग’ कर रहे हैं। जब राजपाल यादव के वकील ने कहा कि शिकायतकर्ता गरीब नहीं हैं, तो जस्टिस बागची ने जवाब दिया कि वे भले ही ज्यादा अमीर हों, लेकिन जिस रकम से उन्हें नुकसान हुआ है, उस हद तक वे गरीब हैं।

राजपाल यादव ने फिल्म के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

राजपाल यादव ने फिल्म के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

2010 में फिल्म के लिए लिया था 5 करोड़ का फंड

यह मामला करीब 16 साल पुराना है। शिकायतकर्ता कंपनी के मुताबिक, 2010 में राजपाल यादव को उनकी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी गई थी। फिल्म के निर्देशन और निर्माण से जुड़े राजपाल यादव पर रकम लौटाने की जिम्मेदारी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते हुए और भुगतान के लिए चेक जारी किए गए, लेकिन उनमें से सात चेक बाउंस हो गए।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई थी 3 महीने की सजा

मामले में राजपाल यादव को दोषी ठहराया गया था। जुलाई 2026 में दिल्ली हाईकोर्ट ने सातों मामलों में उनकी सजा बरकरार रखते हुए तीन महीने की जेल की सजा सुनाई थी। सभी सजाएं एक साथ चलने का आदेश दिया गया था। इसके बाद राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी।

सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर में उन्हें सरेंडर करने से अंतरिम राहत दी थी, लेकिन इसके लिए भुगतान की शर्त रखी थी। 15 सितंबर को कोर्ट ने उन्हें रकम जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया था। अब भुगतान की शर्त पूरी नहीं होने पर कोर्ट ने उन्हें आखिरी मौका दिया है।

********************

यह खबर भी पढ़िए:-

भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर 1000 का जुर्माना:पत्नी से तलाक केस में कोर्ट नहीं पहुंचे; ज्योति सिंह ने मांगी है 10 करोड़ की एलिमनी

भोजपुरी के पावर स्टार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह पर कोर्ट ने 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। मामला पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक और गुजारा भत्ता से जुड़ा है।

दरअसल, यूपी के बलिया की पारिवारिक अदालत में गुजारा भत्ता से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने उन पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख तय की है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket