Wednesday, 07 Oct 2026 | 01:50 PM

Trending :

फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार:तत्काल 1.15 करोड़ का ड्राफ्ट जमा कराया, 7 चेक बाउंस मामलों में पेश हुए एक्टर कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे:सोशल मीडिया पर दी जानकारी; लिखा- एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे:सोशल मीडिया पर दी जानकारी; लिखा- एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है Jaya Bachchan Controversy | Kangana Ranaut Targets MP After Delhi Video
EXCLUSIVE

Pratapgarh Library News | Amitabh Bachchan Statement on Village Library

मनु कुमार सिंह, उन्नति खरे / प्रतापगढ़41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ में हरिवंश राय बच्चन के नाम पर बनी लाइब्रेरी 20 साल भी शुरू नहीं हो पाई है। जया बच्चन ने इस लाइब्रेरी का लोकार्पण किया था। उन्होंने बेटे-बहू और पति अमिताभ बच्चन के साथ गांव आने का वादा भी किया था। लेकिन, यह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच पर अमिताभ बच्चन ने इस बात को लेकर माफी मांगी। कहा- आप लोग घबराइए नहीं, जल्द ही लाइब्रेरी शुरू होगी।

दैनिक भास्कर की टीम जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर बाबूपट्‌टी पहुंची। गांववालों से बात की। उनका कहना है कि अमिताभ बच्चन के आने की उम्मीद तो जगी है, लेकिन वो पहले भी KBC पर ऐसा वादा कर चुके हैं। इतने सालों में बिल्डिंग जर्जर हो गई और खिड़की-दरवाजे टूटने लगे हैं। अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव से रिपोर्ट…

प्रतापगढ़ के डड़वा महोखरी गांव के रहने वाले चंद्र प्रकाश तिवारी KBC में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहुंचे थे। उनसे बात करने के दौरान बिगबी ने माफी मांगी थी।

कभी अपने गांव नहीं आए अमिताभ बच्चन

रानीगंज तहसील में डॉ. हरिवंश राय बच्चन का पैतृक गांव बाबूपट्‌टी है। अमिताभ बच्चन आज तक यहां नहीं आए हैं। बच्चन परिवार की गांव में जो जमीन थी, उसे दान दे दिया गया था। उसी पर लाइब्रेरी बनाई गई है। 2004 में मछलीशहर से तत्कालीन सपा सांसद सीएन सिंह ने लाइब्रेरी बनाने के लिए अपनी निधि से 22 लाख रुपए दिए थे। 5 मार्च, 2006 को जया बच्चन और अमर सिंह ने गांव पहुंचकर लाइब्रेरी का लोकार्पण किया था।

जया बच्चन ने चौरा देवी का आशीर्वाद लिया था

जया बच्चन ने बहू के रूप में मां चौरा देवी स्थल पर माथा टेककर आरती उतारी थी। फिर परिवार की महिलाओं से भी मिली थीं। इसके बाद जया बच्चन ने गांववालों से कहा था कि बेटे अभिषेक बच्चन की शादी के बाद बहू ऐश्वर्या को साथ लेकर गांव आएंगी। इसके साथ ही गांव में एक बालिका डिग्री कॉलेज खुलवाने की भी बात कही थी।

2006 में तैयार हुई बिल्डिंग 20 साल बाद देख-रेख के अभाव में जर्जर हो गई है।

खिड़की-दरवाजे टूटे, बिल्डिंग जर्जर हुई

तब गांववालों में उम्मीद जगी थी कि अमिताभ बच्चन अपने पैतृक गांव आएंगे। इससे गांव का विकास होगा। लेकिन, धीरे-धीरे यह उम्मीद कम होती चली गई। गांव में न कॉलेज खुला और न ही जया बच्चन बेटे-बहू को लेकर पहुंचीं। लाइब्रेरी की बिल्डिंग तो बन गई, लेकिन वहां किताबें कभी नहीं पहुंचीं। देख-रेख नहीं हुई, तो बिल्डिंग भी जर्जर होने लगी। खिड़की-दरवाजे टूट चुके हैं। फर्श भी टूट गई है।

KBC के मंच पर पहुंचे थे चंद्र प्रकाश तिवारी

शुक्रवार (2 अक्टूबर) को केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर चंद्र प्रकाश तिवारी पहुंचे थे। चंद्र प्रकाश पट्टी तहसील के डड़वा महोखरी गांव के रहने वाले हैं। अमिताभ के पूछने पर चंद्र प्रकाश ने अपने गांव का नाम नहीं बताया। बल्कि, उन्होंने कहा कि वह बाबूपट्टी गांव के बगल के गांव के रहने वाले हैं।

लाइब्रेरी में लगे खिड़की-दरवाजे टूट चुके हैं। यहां हर हर तरफ गंदगी फैली है।

अमिताभ बोले- लाइब्रेरी हमारी पत्नी का विचार था

बाबूपट्‌टी का नाम सुनते ही अमिताभ बच्चन ने कहा- यह हमारे पूर्वजों का जन्मस्थान था। बाबूजी वहीं से आए थे। हम वहां कुछ करना चाह रहे थे, लेकिन इसमें रुकावट हो गई। वहां के लोग बहुत नाराज हैं। प्रतापगढ़… बाबूपट्टी के लोगों से भैया हम माफी चाहते हैं। हम लाइब्रेरी खोल देंगे, आप घबराइए मत।

हमारी पत्नीजी गई थीं वहां और उनका यह विचार था कि यहां पर बच्चों के लिए कोई पढ़ने की जगह नहीं है। क्यों न हम लोग एक लाइब्रेरी बनाकर दे दें। हम बोले ठीक है। बिल्डिंग-विल्डिंग बन गई, लेकिन खाली पड़ी हुई है। तो अब हम उसके अंदर कुछ भरेंगे।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि लाइब्रेरी बनाने का आइडिया हमारी पत्नी जया बच्चन का था। हम इसे जल्द शुरू कराएंगे।

गांव के लोगों को अभी भी बिगबी के वादे पर भरोसा

भले ही कई बार आश्वासन देने के बाद भी अमिताभ न पहुंचे हों, लेकिन गांववालों को अभी भी उनके वादे पर भरोसा है। बिगबी के वादे के बाद लोगों की धूमिल होती उम्मीदें फिर से जग गई हैं। गांव के लोगों में उत्साह है।

ऋषभ द्विवेदी कहते हैं कि मैंने कई बार बिगबी को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं मिला।

ऋषभ बोले- KBC में बिगबी को गांव की याद आती है

गांव के ऋषभ द्विवेदी ने बताया- जब अमिताभ बच्चन ने अपनी गलती मानी, तो गांववालों को गर्व हुआ। हालांकि, उन्हें माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं थी। जब भी केबीसी आता है, तभी अमिताभ बच्चन को गांव की याद आती है।

शो में 3 बार पहले भी उन्होंने गांव आने और कुछ करने की बात कही, लेकिन बाद में कोई जवाब नहीं मिला। मैं पिछले 10 साल से ट्विटर, इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आता।

पुरुषोत्तम द्विवेदी का कहना है कि अमिताभ ने आश्वासन तो कई बार दिया, लेकिन आए कभी नहीं।

पुरुषोत्तम बोले- बिगबी का स्वागत कर लें, तो धन्य हो जाएं

पुरुषोत्तम द्विवेदी कहते हैं- अमिताभ ने आश्वासन तो बहुत दिए, लेकिन आए नहीं। अब मन में ग्लानि भी है कि इतनी बड़ी हस्तियां आश्वासन देती हैं, लेकिन परिणाम नहीं दिखता। इस बार 100% उम्मीद लग रही है कि वो आएंगे। हर चीज का समय-मुहूर्त होता है। एक बार उनका स्वागत हो जाए गांववालों की तरफ से, तो हम लोग धन्य हो जाएंगे।

गांव के अमिताभ श्रीवास्तव का कहना है- अमिताभ बच्चन के आने की पूरी उम्मीद लग रही है। हमारे परिवार वाले बहुत खुशी मना रहे हैं। हो सकता है कि पहले कोई दिक्कत हो गई होगी, इसलिए नहीं आ सके।

अमिताभ श्रीवास्तव कहते हैं कि इस बार बिगबी जरूर आएंगे।

एक बार फिर से गांव के विकास की उम्मीद जगी

महाराष्ट्र की संस्था ‘डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान’ ने ‘मातृभूमि योजना’ के तहत गांव को गोद लिया है। फर्स्ट फेज में गांव के डेवलपमेंट पर एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रतिष्ठान 1 करोड़ रुपए देगा, जबकि पंचायत राज विभाग 40 लाख रुपए मंजूर करेगा। पंचायत राज विभाग ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। अब प्रतिष्ठान से पैसे जमा होने का इंतजार है।

पहले चरण में डॉ. हरिवंश राय बच्चन के नाम पर सीसी रोड, स्ट्रीट लाइटें और एक लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव है। ग्राम प्रधान/प्रशासक विकास यादव की मानें, तो डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान के संस्थापक निवृत्ति यादव 11 अक्टूबर को बाबूपट्टी आ सकते हैं। करीब 15 दिन पहले यह जानकारी फोन पर निवृत्ति यादव की ओर से दी गई थी।

————————

यह खबर भी पढ़ें…

कॉमेडियन को पकड़ने आधी रात दीवार कूदकर पहुंची सुल्तानपुर पुलिस; इंस्पेक्टर बोला- मेरी पावर समझ नहीं रहे

सुल्तानपुर में अवधी गायक और कॉमेडियन संजय यदुवंशी को मारपीट के मामले में पकड़ने के लिए पुलिस सोमवार आधी रात उनके घर पहुंची। गेट पर ताला लगा था, तो पुलिसकर्मी दीवार फांदकर अंदर घुसे, लेकिन संजय घर पर नहीं मिले। इस दौरान उनके पिता, मां और भाई की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड कप का नया ‘कलर कोड; गुलाबी जूतों का राज:लोगों का ध्यान खींचने और अलग दिखने के लिए खिलाड़ियों की पसंद बना

June 18, 2026/
1:27 pm

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में गोल, जीत और हार की कहानियां तो हर दिन बन रही हैं। लेकिन, इस बार...

मैक्सिको में सेना ने ड्रग तस्कर को मार गिराया:समर्थक भड़के; एयरपोर्ट में तोड़फोड़ की, सड़क पर सैकड़ो गाड़ियों में आग लगाई

February 23, 2026/
5:34 am

मैक्सिकन सेना ने रविवार को एक ऑपरेशन के तहत सबसे बड़े ड्रग तस्कर नेमेसियो रुबन ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ एल मेंचो...

बांग्लादेश में 20 साल का सबसे बड़ा बिजली संकट:अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, भारत भी ज्यादा मदद नहीं कर पाएगा

September 17, 2026/
1:32 pm

बांग्लादेश इस समय 20 साल के सबसे गंभीर बिजली संकट से जूझ रहा है। देश में बिजली की कमी से...

विजय की नई फिल्म चर्चा में:‘स्त्री’ के मेकर्स के साथ हाथ मिला सकते हैं विजय देवरकोंडा, पैन-इंडिया फिल्म की तैयारी

June 15, 2026/
3:19 pm

तेलुगु सिनेमा के बड़े स्टार और लगातार अपने करियर की दिशा बदलते नजर आ रहे विजय देवरकोंडा एक और बड़े...

प्रियंका चोपड़ा-महेश बाबू की ‘वाराणसी’ की कहानी लीक:विलेन के मिशन पर टाइम ट्रैवल करेंगे महेश, इतिहास से 2027 तक का दिखेगा सफर

April 8, 2026/
7:18 pm

एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘वाराणसी’ फिल्म का प्लॉट लीक हो गया है। प्रियंका चोपड़ा और महेश...

CM विजय ने स्टाफ की टेबल उठाने में की मदद:शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर बगल में खड़े राहुल गांधी भी हैरान हुए

May 11, 2026/
10:32 am

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने अभिनेता-राजनेता विजय ने रविवार को चेन्नई में हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद स्टेज पर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Pratapgarh Library News | Amitabh Bachchan Statement on Village Library

Pratapgarh Library News | Amitabh Bachchan Statement on Village Library

मनु कुमार सिंह, उन्नति खरे / प्रतापगढ़41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ में हरिवंश राय बच्चन के नाम पर बनी लाइब्रेरी 20 साल भी शुरू नहीं हो पाई है। जया बच्चन ने इस लाइब्रेरी का लोकार्पण किया था। उन्होंने बेटे-बहू और पति अमिताभ बच्चन के साथ गांव आने का वादा भी किया था। लेकिन, यह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच पर अमिताभ बच्चन ने इस बात को लेकर माफी मांगी। कहा- आप लोग घबराइए नहीं, जल्द ही लाइब्रेरी शुरू होगी।

दैनिक भास्कर की टीम जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर बाबूपट्‌टी पहुंची। गांववालों से बात की। उनका कहना है कि अमिताभ बच्चन के आने की उम्मीद तो जगी है, लेकिन वो पहले भी KBC पर ऐसा वादा कर चुके हैं। इतने सालों में बिल्डिंग जर्जर हो गई और खिड़की-दरवाजे टूटने लगे हैं। अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव से रिपोर्ट…

प्रतापगढ़ के डड़वा महोखरी गांव के रहने वाले चंद्र प्रकाश तिवारी KBC में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहुंचे थे। उनसे बात करने के दौरान बिगबी ने माफी मांगी थी।

प्रतापगढ़ के डड़वा महोखरी गांव के रहने वाले चंद्र प्रकाश तिवारी KBC में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहुंचे थे। उनसे बात करने के दौरान बिगबी ने माफी मांगी थी।

कभी अपने गांव नहीं आए अमिताभ बच्चन

रानीगंज तहसील में डॉ. हरिवंश राय बच्चन का पैतृक गांव बाबूपट्‌टी है। अमिताभ बच्चन आज तक यहां नहीं आए हैं। बच्चन परिवार की गांव में जो जमीन थी, उसे दान दे दिया गया था। उसी पर लाइब्रेरी बनाई गई है। 2004 में मछलीशहर से तत्कालीन सपा सांसद सीएन सिंह ने लाइब्रेरी बनाने के लिए अपनी निधि से 22 लाख रुपए दिए थे। 5 मार्च, 2006 को जया बच्चन और अमर सिंह ने गांव पहुंचकर लाइब्रेरी का लोकार्पण किया था।

जया बच्चन ने चौरा देवी का आशीर्वाद लिया था

जया बच्चन ने बहू के रूप में मां चौरा देवी स्थल पर माथा टेककर आरती उतारी थी। फिर परिवार की महिलाओं से भी मिली थीं। इसके बाद जया बच्चन ने गांववालों से कहा था कि बेटे अभिषेक बच्चन की शादी के बाद बहू ऐश्वर्या को साथ लेकर गांव आएंगी। इसके साथ ही गांव में एक बालिका डिग्री कॉलेज खुलवाने की भी बात कही थी।

2006 में तैयार हुई बिल्डिंग 20 साल बाद देख-रेख के अभाव में जर्जर हो गई है।

2006 में तैयार हुई बिल्डिंग 20 साल बाद देख-रेख के अभाव में जर्जर हो गई है।

खिड़की-दरवाजे टूटे, बिल्डिंग जर्जर हुई

तब गांववालों में उम्मीद जगी थी कि अमिताभ बच्चन अपने पैतृक गांव आएंगे। इससे गांव का विकास होगा। लेकिन, धीरे-धीरे यह उम्मीद कम होती चली गई। गांव में न कॉलेज खुला और न ही जया बच्चन बेटे-बहू को लेकर पहुंचीं। लाइब्रेरी की बिल्डिंग तो बन गई, लेकिन वहां किताबें कभी नहीं पहुंचीं। देख-रेख नहीं हुई, तो बिल्डिंग भी जर्जर होने लगी। खिड़की-दरवाजे टूट चुके हैं। फर्श भी टूट गई है।

KBC के मंच पर पहुंचे थे चंद्र प्रकाश तिवारी

शुक्रवार (2 अक्टूबर) को केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर चंद्र प्रकाश तिवारी पहुंचे थे। चंद्र प्रकाश पट्टी तहसील के डड़वा महोखरी गांव के रहने वाले हैं। अमिताभ के पूछने पर चंद्र प्रकाश ने अपने गांव का नाम नहीं बताया। बल्कि, उन्होंने कहा कि वह बाबूपट्टी गांव के बगल के गांव के रहने वाले हैं।

लाइब्रेरी में लगे खिड़की-दरवाजे टूट चुके हैं। यहां हर हर तरफ गंदगी फैली है।

लाइब्रेरी में लगे खिड़की-दरवाजे टूट चुके हैं। यहां हर हर तरफ गंदगी फैली है।

अमिताभ बोले- लाइब्रेरी हमारी पत्नी का विचार था

बाबूपट्‌टी का नाम सुनते ही अमिताभ बच्चन ने कहा- यह हमारे पूर्वजों का जन्मस्थान था। बाबूजी वहीं से आए थे। हम वहां कुछ करना चाह रहे थे, लेकिन इसमें रुकावट हो गई। वहां के लोग बहुत नाराज हैं। प्रतापगढ़… बाबूपट्टी के लोगों से भैया हम माफी चाहते हैं। हम लाइब्रेरी खोल देंगे, आप घबराइए मत।

हमारी पत्नीजी गई थीं वहां और उनका यह विचार था कि यहां पर बच्चों के लिए कोई पढ़ने की जगह नहीं है। क्यों न हम लोग एक लाइब्रेरी बनाकर दे दें। हम बोले ठीक है। बिल्डिंग-विल्डिंग बन गई, लेकिन खाली पड़ी हुई है। तो अब हम उसके अंदर कुछ भरेंगे।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि लाइब्रेरी बनाने का आइडिया हमारी पत्नी जया बच्चन का था। हम इसे जल्द शुरू कराएंगे।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि लाइब्रेरी बनाने का आइडिया हमारी पत्नी जया बच्चन का था। हम इसे जल्द शुरू कराएंगे।

गांव के लोगों को अभी भी बिगबी के वादे पर भरोसा

भले ही कई बार आश्वासन देने के बाद भी अमिताभ न पहुंचे हों, लेकिन गांववालों को अभी भी उनके वादे पर भरोसा है। बिगबी के वादे के बाद लोगों की धूमिल होती उम्मीदें फिर से जग गई हैं। गांव के लोगों में उत्साह है।

ऋषभ द्विवेदी कहते हैं कि मैंने कई बार बिगबी को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं मिला।

ऋषभ द्विवेदी कहते हैं कि मैंने कई बार बिगबी को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं मिला।

ऋषभ बोले- KBC में बिगबी को गांव की याद आती है

गांव के ऋषभ द्विवेदी ने बताया- जब अमिताभ बच्चन ने अपनी गलती मानी, तो गांववालों को गर्व हुआ। हालांकि, उन्हें माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं थी। जब भी केबीसी आता है, तभी अमिताभ बच्चन को गांव की याद आती है।

शो में 3 बार पहले भी उन्होंने गांव आने और कुछ करने की बात कही, लेकिन बाद में कोई जवाब नहीं मिला। मैं पिछले 10 साल से ट्विटर, इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आता।

पुरुषोत्तम द्विवेदी का कहना है कि अमिताभ ने आश्वासन तो कई बार दिया, लेकिन आए कभी नहीं।

पुरुषोत्तम द्विवेदी का कहना है कि अमिताभ ने आश्वासन तो कई बार दिया, लेकिन आए कभी नहीं।

पुरुषोत्तम बोले- बिगबी का स्वागत कर लें, तो धन्य हो जाएं

पुरुषोत्तम द्विवेदी कहते हैं- अमिताभ ने आश्वासन तो बहुत दिए, लेकिन आए नहीं। अब मन में ग्लानि भी है कि इतनी बड़ी हस्तियां आश्वासन देती हैं, लेकिन परिणाम नहीं दिखता। इस बार 100% उम्मीद लग रही है कि वो आएंगे। हर चीज का समय-मुहूर्त होता है। एक बार उनका स्वागत हो जाए गांववालों की तरफ से, तो हम लोग धन्य हो जाएंगे।

गांव के अमिताभ श्रीवास्तव का कहना है- अमिताभ बच्चन के आने की पूरी उम्मीद लग रही है। हमारे परिवार वाले बहुत खुशी मना रहे हैं। हो सकता है कि पहले कोई दिक्कत हो गई होगी, इसलिए नहीं आ सके।

अमिताभ श्रीवास्तव कहते हैं कि इस बार बिगबी जरूर आएंगे।

अमिताभ श्रीवास्तव कहते हैं कि इस बार बिगबी जरूर आएंगे।

एक बार फिर से गांव के विकास की उम्मीद जगी

महाराष्ट्र की संस्था ‘डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान’ ने ‘मातृभूमि योजना’ के तहत गांव को गोद लिया है। फर्स्ट फेज में गांव के डेवलपमेंट पर एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रतिष्ठान 1 करोड़ रुपए देगा, जबकि पंचायत राज विभाग 40 लाख रुपए मंजूर करेगा। पंचायत राज विभाग ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। अब प्रतिष्ठान से पैसे जमा होने का इंतजार है।

पहले चरण में डॉ. हरिवंश राय बच्चन के नाम पर सीसी रोड, स्ट्रीट लाइटें और एक लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव है। ग्राम प्रधान/प्रशासक विकास यादव की मानें, तो डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान के संस्थापक निवृत्ति यादव 11 अक्टूबर को बाबूपट्टी आ सकते हैं। करीब 15 दिन पहले यह जानकारी फोन पर निवृत्ति यादव की ओर से दी गई थी।

————————

यह खबर भी पढ़ें…

कॉमेडियन को पकड़ने आधी रात दीवार कूदकर पहुंची सुल्तानपुर पुलिस; इंस्पेक्टर बोला- मेरी पावर समझ नहीं रहे

सुल्तानपुर में अवधी गायक और कॉमेडियन संजय यदुवंशी को मारपीट के मामले में पकड़ने के लिए पुलिस सोमवार आधी रात उनके घर पहुंची। गेट पर ताला लगा था, तो पुलिसकर्मी दीवार फांदकर अंदर घुसे, लेकिन संजय घर पर नहीं मिले। इस दौरान उनके पिता, मां और भाई की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket