Saturday, 10 Oct 2026 | 11:18 PM

Trending :

EXCLUSIVE

जयपुर पहुंचे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा:ब्लैक मास्क में एयरपोर्ट से निकले, टाइट सिक्योरिटी रही; सौरभ शुक्ला भी आए नजर

जयपुर में शुक्रवार शाम को फिल्मी सितारों की हलचल देखने को मिली। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा जयपुर पहुंचे। दोनों सितारे ब्लैक मास्क लगाए और कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकले। इस दौरान अभिनेता सौरभ शुक्ला भी नजर आए। सितारों की मौजूदगी ने एयरपोर्ट पर लोगों का ध्यान खींचा। सुरक्षा के लिए बाहरी राज्य से बाउंसर्स बुलाए जाने की जानकारी सामने आई है। इन बाउंसर्स ने एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों को दोनों कलाकारों के फोटो और वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश की। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही दोनों अपनी-अपनी गाड़ियों से रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा जयपुर में ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय हीरा कंपनी डी बीयर्स ग्रुप के एक खास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। यह हाई-प्रोफाइल आयोजन ऐतिहासिक सिटी पैलेस में रखा गया है, जहां शाही विरासत और आधुनिक लग्जरी का संगम देखने को मिलेगा। यहां देखिए कुछ फोटोज… सिटी पैलेस में डी बीयर्स का खास आयोजन इस आयोजन की खास बात जयपुर के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह का डी बीयर्स के नए चेहरे के रूप में परिचय कराया जाना है। ऐतिहासिक सिटी पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय लग्जरी ब्रांड और जयपुर की शाही विरासत एक मंच पर नजर आएंगे। अल्लू अर्जुन के जयपुर पहुंचने की खबर सामने आने के बाद एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने की उम्मीद में लोगों की नजरें उन पर टिकी रहीं। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रखी गई थी। ब्लैक मास्क में चेहरा ढके अल्लू अर्जुन सीधे अपनी कार तक पहुंचे और वहां से होटल के लिए रवाना हो गए। गुरु रंधावा के लिए भी इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उन्हें भी एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल की ओर ले जाया गया। एयरपोर्ट पर सौरभ शुक्ला ने प्रशंसकों के साथ खिंचवाई तस्वीरें जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दिग्गज अभिनेता सौरभ शुक्ला भी नजर आए। अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा के विपरीत सौरभ शुक्ला प्रशंसकों के साथ सहज अंदाज में मिले और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। सौरभ शुक्ला जयपुर में नाटक ‘बर्फ’ की प्रस्तुतियों के लिए पहुंचे हैं। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 10 और 11 अक्टूबर को ‘बर्फ’ नाटक का मंचन किया जाएगा। ऐसे में इस सप्ताहांत जयपुर में फिल्म और संगीत जगत के सितारों के साथ रंगमंच के दर्शकों के लिए भी खास आकर्षण रहेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Smoke rises after an Israeli strike on a bridge in lebanon. (File Image: Reuters)

March 26, 2026/
9:25 am

आखरी अपडेट:26 मार्च, 2026, 09:25 IST सूत्रों का कहना है कि ‘चार्जशीट’ दस्तावेज़ एक प्रमुख अभियान उपकरण होगा, बीजेपी इसे...

Asha Bhosle Ashes Immersed in Ganga Kashi

April 20, 2026/
6:09 pm

आशा भोसले की अस्थियां लेकर बेटे आंनद और पोती जनाई सोमवार को काशी पहुंचे। यहां अस्सी घाट पर गंगा में...

अमेरिका में ट्रम्प टैरिफ का सबसे बड़ा रिफंड शुरू:ब्याज समेत 90 दिन में पैसा वापस मिलेगा, ₹13.8 लाख करोड़ लौटाने हैं

April 20, 2026/
4:38 pm

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में लगाए गए टैरिफ को अवैध ठहराने के बाद रिफंड की प्रक्रिया शुरू...

ICC टी-20 रैंकिंग- बुमराह बिना मैच खेले टॉप–5 में पहुंचे:अफ्रीकी बॉलर बॉश के पॉइंट्स गिरने से फायदा; अभिषेक लगातार 8 महीने से नंबर–1 बैटर

March 18, 2026/
3:25 pm

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी-20 बॉलर्स की रैंकिंग के टॉप-5 में वापसी कर ली है। वे बिना...

PAK सुप्रीम-कोर्ट का इमरान खान को अस्पताल भेजने का आदेश:आज ही इलाज के लिए ट्रांसफर करने को कहा; मेडिकल बोर्ड भी बनेगा

August 18, 2026/
1:22 pm

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और PTI संस्थापक इमरान खान को इलाज के...

RBSE 12th Result 2026 Date Live: Scorecards soon at rajeduboard.rajasthan.gov.in.

March 30, 2026/
10:30 am

आखरी अपडेट:30 मार्च, 2026, 10:30 IST बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार का 20 साल का कार्यकाल आज...

ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार फाइनल में पहुंची:विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया; बेथ मूनी की नाबाद फिफ्टी

June 30, 2026/
10:57 pm

ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

जयपुर पहुंचे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा:ब्लैक मास्क में एयरपोर्ट से निकले, टाइट सिक्योरिटी रही; सौरभ शुक्ला भी आए नजर

जयपुर पहुंचे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा:ब्लैक मास्क में एयरपोर्ट से निकले, टाइट सिक्योरिटी रही; सौरभ शुक्ला भी आए नजर

जयपुर में शुक्रवार शाम को फिल्मी सितारों की हलचल देखने को मिली। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा जयपुर पहुंचे। दोनों सितारे ब्लैक मास्क लगाए और कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकले। इस दौरान अभिनेता सौरभ शुक्ला भी नजर आए। सितारों की मौजूदगी ने एयरपोर्ट पर लोगों का ध्यान खींचा। सुरक्षा के लिए बाहरी राज्य से बाउंसर्स बुलाए जाने की जानकारी सामने आई है। इन बाउंसर्स ने एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों को दोनों कलाकारों के फोटो और वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश की। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही दोनों अपनी-अपनी गाड़ियों से रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा जयपुर में ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय हीरा कंपनी डी बीयर्स ग्रुप के एक खास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। यह हाई-प्रोफाइल आयोजन ऐतिहासिक सिटी पैलेस में रखा गया है, जहां शाही विरासत और आधुनिक लग्जरी का संगम देखने को मिलेगा। यहां देखिए कुछ फोटोज… सिटी पैलेस में डी बीयर्स का खास आयोजन इस आयोजन की खास बात जयपुर के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह का डी बीयर्स के नए चेहरे के रूप में परिचय कराया जाना है। ऐतिहासिक सिटी पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय लग्जरी ब्रांड और जयपुर की शाही विरासत एक मंच पर नजर आएंगे। अल्लू अर्जुन के जयपुर पहुंचने की खबर सामने आने के बाद एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने की उम्मीद में लोगों की नजरें उन पर टिकी रहीं। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रखी गई थी। ब्लैक मास्क में चेहरा ढके अल्लू अर्जुन सीधे अपनी कार तक पहुंचे और वहां से होटल के लिए रवाना हो गए। गुरु रंधावा के लिए भी इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उन्हें भी एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल की ओर ले जाया गया। एयरपोर्ट पर सौरभ शुक्ला ने प्रशंसकों के साथ खिंचवाई तस्वीरें जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दिग्गज अभिनेता सौरभ शुक्ला भी नजर आए। अल्लू अर्जुन और गुरु रंधावा के विपरीत सौरभ शुक्ला प्रशंसकों के साथ सहज अंदाज में मिले और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। सौरभ शुक्ला जयपुर में नाटक ‘बर्फ’ की प्रस्तुतियों के लिए पहुंचे हैं। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 10 और 11 अक्टूबर को ‘बर्फ’ नाटक का मंचन किया जाएगा। ऐसे में इस सप्ताहांत जयपुर में फिल्म और संगीत जगत के सितारों के साथ रंगमंच के दर्शकों के लिए भी खास आकर्षण रहेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket