Friday, 23 Oct 2026 | 05:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

दलेर मेहंदी विवाद पर बेटे गुरदीप ने दिया रिएक्शन:बोले- पिता की सेहत एकदम फर्स्ट क्लास; उत्तराखंड CM धामी ने मीका से की बात

उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हुए विवाद के बीच गायक दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में गुरदीप ने अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर जताई जा रही चिंताओं का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता की सेहत एकदम फर्स्ट क्लास है। हालांकि, उन्होंने टिहरी गढ़वाल मेले में हुए विवाद पर सीधे तौर पर कुछ भी बोलने से परहेज किया। इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बात कर इस मामले को आपसी बातचीत से समाप्त करने की अपील की है। पिता की सेहत पर बोले बेटे गुरदीप मेहंदी गुरुवार को एक संगीत पुरस्कार समारोह में पहुंचे दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी से उनके पिता की अस्वस्थता को लेकर सवाल पूछा गया। गुरदीप ने कहा कि उनके पिता की तबीयत बिल्कुल ठीक है और वे ‘फर्स्ट क्लास, शानदार और सुपरहिट’ हैं। उत्तराखंड में मंत्री के साथ हुए विवाद के बारे में पूछे जाने पर गुरदीप ने कोई बयान नहीं दिया। उन्होंने आगे बताया कि काफी समय बाद किसी पंजाबी संगीत पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनकर वे काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। CM धामी ने मीका से फोन पर की बात विवाद बढ़ता देख उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को शांत कराने की पहल की है। ANI के मुताबिक, CM धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री सुबोध उनियाल का मकसद किसी भी कलाकार को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्हें दलेर मेहंदी की खराब तबीयत के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। CM ने कहा कि मंत्री द्वारा स्थिति स्पष्ट करने के बाद अब सभी को इस मामले को यही समाप्त मान लेना चाहिए। मीका सिंह ने जताई थी नाराजगी, कलाकार के सम्मान की मांग की इससे पहले दलेर मेहंदी के छोटे भाई और गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर उत्तराखंड सरकार का ध्यान इस ओर खींचा था। मीका ने लिखा था कि मंच पर बुलाकर किसी सीनियर कलाकार के साथ इस तरह का बर्ताव सही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दलेर मेहंदी बीमार होने के बावजूद अपना वादा पूरा करने आए थे और उन्होंने पूरे 1 घंटे 30 मिनट तक लाइव परफॉर्मेंस दी थी। मीका ने कहा कि शिकायत होने पर सम्मानजनक तरीके से बात की जानी चाहिए थी। 18 अक्टूबर को टिहरी के मेले में शुरू हुआ था विवाद यह पूरा मामला 18 अक्टूबर की शाम टिहरी गढ़वाल के ‘सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले’ का है। कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे दलेर मेहंदी को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर ही रोक दिया था। मंत्री ने उन पर शराब के नशे में होने, ठीक से न गाने और लिप-सिंक करने के आरोप लगाए थे। घटना के बाद अभिनेता राजपाल यादव, अनुपम खेर और बादशाह समेत कई कलाकारों ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया था और बताया था कि वे शराब नहीं पीते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट:76,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक टूटा; IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

July 23, 2026/
9:20 am

शेयर बाजार में आज यानी 23 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,400...

Sidharth Malhotra Success Story; Manish Malhotra Relation

September 25, 2026/
4:30 am

33 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक पहली फिल्म के रुकने से लेकर ‘शेरशाह’ की सफलता तक, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने...

चांदी ₹5,059 बढ़कर ₹2.22 लाख किलो पर पहुंची:10 ग्राम सोना ₹2,038 महंगा हुआ, इस साल दाम ₹9 हजार बढ़ चुके

June 29, 2026/
12:30 pm

सोने-चांदी की कीमतों में 29 जून को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो आज...

सुनहरे दौर में इंग्लैंड की महिला रग्बी टीम:5 ग्रैंड स्लैम, 38 जीत का सिलसिला, 8 बार सिक्स नेशंस कप जीता

May 25, 2026/
3:43 pm

फ्रांस के बॉरदॉ शहर में मैच खत्म होते ही इंग्लैंड की महिला रग्बी टीम (रेड रोजेज) की खिलाड़ी एक-दूसरे से...

Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi Against Minister

October 21, 2026/
3:22 pm

17 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तराखंड में दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने उनका...

राजनीति

दलेर मेहंदी विवाद पर बेटे गुरदीप ने दिया रिएक्शन:बोले- पिता की सेहत एकदम फर्स्ट क्लास; उत्तराखंड CM धामी ने मीका से की बात

दलेर मेहंदी विवाद पर बेटे गुरदीप ने दिया रिएक्शन:बोले- पिता की सेहत एकदम फर्स्ट क्लास; उत्तराखंड CM धामी ने मीका से की बात

उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हुए विवाद के बीच गायक दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में गुरदीप ने अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर जताई जा रही चिंताओं का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता की सेहत एकदम फर्स्ट क्लास है। हालांकि, उन्होंने टिहरी गढ़वाल मेले में हुए विवाद पर सीधे तौर पर कुछ भी बोलने से परहेज किया। इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बात कर इस मामले को आपसी बातचीत से समाप्त करने की अपील की है। पिता की सेहत पर बोले बेटे गुरदीप मेहंदी गुरुवार को एक संगीत पुरस्कार समारोह में पहुंचे दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी से उनके पिता की अस्वस्थता को लेकर सवाल पूछा गया। गुरदीप ने कहा कि उनके पिता की तबीयत बिल्कुल ठीक है और वे ‘फर्स्ट क्लास, शानदार और सुपरहिट’ हैं। उत्तराखंड में मंत्री के साथ हुए विवाद के बारे में पूछे जाने पर गुरदीप ने कोई बयान नहीं दिया। उन्होंने आगे बताया कि काफी समय बाद किसी पंजाबी संगीत पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनकर वे काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। CM धामी ने मीका से फोन पर की बात विवाद बढ़ता देख उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को शांत कराने की पहल की है। ANI के मुताबिक, CM धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री सुबोध उनियाल का मकसद किसी भी कलाकार को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्हें दलेर मेहंदी की खराब तबीयत के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। CM ने कहा कि मंत्री द्वारा स्थिति स्पष्ट करने के बाद अब सभी को इस मामले को यही समाप्त मान लेना चाहिए। मीका सिंह ने जताई थी नाराजगी, कलाकार के सम्मान की मांग की इससे पहले दलेर मेहंदी के छोटे भाई और गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर उत्तराखंड सरकार का ध्यान इस ओर खींचा था। मीका ने लिखा था कि मंच पर बुलाकर किसी सीनियर कलाकार के साथ इस तरह का बर्ताव सही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दलेर मेहंदी बीमार होने के बावजूद अपना वादा पूरा करने आए थे और उन्होंने पूरे 1 घंटे 30 मिनट तक लाइव परफॉर्मेंस दी थी। मीका ने कहा कि शिकायत होने पर सम्मानजनक तरीके से बात की जानी चाहिए थी। 18 अक्टूबर को टिहरी के मेले में शुरू हुआ था विवाद यह पूरा मामला 18 अक्टूबर की शाम टिहरी गढ़वाल के ‘सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले’ का है। कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे दलेर मेहंदी को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर ही रोक दिया था। मंत्री ने उन पर शराब के नशे में होने, ठीक से न गाने और लिप-सिंक करने के आरोप लगाए थे। घटना के बाद अभिनेता राजपाल यादव, अनुपम खेर और बादशाह समेत कई कलाकारों ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया था और बताया था कि वे शराब नहीं पीते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket