Thursday, 08 Oct 2026 | 11:52 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Murshidabad-Malda 19 Lakh Documents Pending; BJP Calls It Action Against Infiltrators

  • Hindi News
  • National
  • Murshidabad Malda 19 Lakh Documents Pending; BJP Calls It Action Against Infiltrators

कोलकाता46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद शनिवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के मुताबिक, राज्य के करीब 60.06 लाख वोटर्स के दस्तावेज अभी भी जांच के घेरे में हैं।

इनमें सबसे बड़ी संख्या मुस्लिम बहुल और सीमावर्ती जिलों की है। आयोग ने राज्य की मतदाता सूची से कुल 63.66 लाख नाम हटा दिए हैं।

बंगाल के कुल वोटर्स की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ रह गई है। वहीं भाजपा ने इसे ‘घुसपैठियों के खिलाफ निर्णायक जंग’ करार दिया है।

मुर्शिदाबाद और मालदा पेडिंग केसेस में टॉप पर

चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार, मुर्शिदाबाद जिले में सबसे ज्यादा 11.01 लाख वोटर्स ऐसे हैं जिनकी स्क्रूटनी अभी पेंडिंग है। इसके ठीक बाद मालदा का नंबर आता है, जहां 8.28 लाख वोटर्स के दस्तावेजों की न्यायिक अधिकारियों द्वारा जांच की जानी बाकी है।

2011 की जनगणना के अनुसार मुर्शिदाबाद में 66% और मालदा में 51% मुस्लिम आबादी है और ये दोनों ही जिले बांग्लादेश की सीमा से सटे हुए हैं।

बॉर्डर वाले जिलों में सबसे ज्यादा ‘संदिग्ध’

उत्तर 24 परगना (5.91 लाख), दक्षिण 24 परगना (5.22 लाख) और उत्तर दिनाजपुर (4.80 लाख) जैसे सीमावर्ती जिलों में भी पेंडिंग मामलों की संख्या काफी अधिक है।

इसके उलट, राज्य के पहाड़ी और आदिवासी बहुल इलाकों जैसे कालिम्पोंग (6,790) और झाड़ग्राम (6,682) में ऐसे वोटर्स की संख्या सबसे कम पाई गई है।

इन 60 लाख वोटर्स का क्या होगा?

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने साफ किया है कि जिन वोटर्स का नाम ‘अंडर एडजूडिकेशन’ में रखा गया है, उन्हें फिलहाल लिस्ट से बाहर नहीं किया गया है।

न्यायिक अधिकारी इन दस्तावेजों की गहन जांच करेंगे और पूरी जांच के बाद ही सुधार या नाम हटाने की प्रक्रिया होगी।

आयोग का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम न कटे। इसके लिए आने वाले समय में सप्लीमेंट्री लिस्ट भी जारी की जा सकती है।

भाजपा बोली- वोटर लिस्ट से घुसपैठिए साफ

वहीं भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने दावा किया कि वोटर लिस्ट से हटाए गए 50 लाख से ज्यादा लोग ‘घुसपैठिए’ थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन घुसपैठियों के फर्जी कागज बनवाकर उन्हें अपना वोट बैंक बनाया और कानूनी सुरक्षा दी।

नवीन ने कहा कि ये घुसपैठिए भारतीयों के हक की सरकारी नौकरियों और योजनाओं का फायदा उठा रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि अब इन लोगों को बंगाल से बाहर करने का समय आ गया है। पूरी खबर पढ़ें…

—————————-

ये खबर भी पढ़ें:

बंगाल SIR- फाइनल लिस्ट में 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर:63 लाख लोगों के नाम हटे; अब तक 11 राज्यों-UT की अंतिम मतदाता सूची जारी

पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश हो गई। इसमें वोटर 7.66 करोड़ से घटकर 7,04,59,284 रह गए हैं। यानी SIR से अब तक 63.66 लाख नाम हटे हैं, जो कुल मतदाताओं का 8.3% है। दिसंबर में जारी मसौदा सूची में 58 लाख से अधिक नाम हटे थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
CSK Vs GT IPL 2026 LIVE Score Update; Shubman Gill

April 26, 2026/
4:30 am

चेन्नई20 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 37वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।...

लड्‌डू गोपाल की मूर्ति खोई, थाने पहुंची महिला:पुलिस से कहा- मां की धरोहर थी, ढूंढकर ला दो; पता बताने वाले को इनाम देने तैयार

March 19, 2026/
7:25 am

ग्वालियर में लड्‌डू गोपाल की मूर्ति खो गई तो महिला थाने जा पहुंची। पुलिस से मूर्ति को ढूंढने की गुहार...

बंगाल चुनाव 2026: कृष्णेंदु नाम के तीन उम्मीदवार एक सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, दिलचस्प है इस सीट पर लड़ाई

April 8, 2026/
11:49 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 294 में दो चरणों में वोटिंग होगी। पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29...

नेपाल बाढ़ में अबतक 1068 लोगों की मौत:4600 से ज्यादा की तलाश जारी; एक लड़की ने 17 रिश्तेदारों को खोया; चीन के 100 नागरिक लापता

September 2, 2026/
6:37 am

नेपाल में बाढ़ के एक हफ्ते बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आपदा में लापता लोगों की तलाश के बावजूद...

सेवनियां में किसानों का प्रदर्शन, बोले-धोखे से जमीन हड़प रहे:पुलिस-पटवारी पर बटाईदारों से मारपीट करने का आरोप लगाया

March 30, 2026/
11:18 am

सीहोर जिले के सेवनियां गांव में जमीन विवाद को लेकर किसानों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Murshidabad-Malda 19 Lakh Documents Pending; BJP Calls It Action Against Infiltrators

Murshidabad-Malda 19 Lakh Documents Pending; BJP Calls It Action Against Infiltrators
  • Hindi News
  • National
  • Murshidabad Malda 19 Lakh Documents Pending; BJP Calls It Action Against Infiltrators

कोलकाता46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद शनिवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के मुताबिक, राज्य के करीब 60.06 लाख वोटर्स के दस्तावेज अभी भी जांच के घेरे में हैं।

इनमें सबसे बड़ी संख्या मुस्लिम बहुल और सीमावर्ती जिलों की है। आयोग ने राज्य की मतदाता सूची से कुल 63.66 लाख नाम हटा दिए हैं।

बंगाल के कुल वोटर्स की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ रह गई है। वहीं भाजपा ने इसे ‘घुसपैठियों के खिलाफ निर्णायक जंग’ करार दिया है।

मुर्शिदाबाद और मालदा पेडिंग केसेस में टॉप पर

चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार, मुर्शिदाबाद जिले में सबसे ज्यादा 11.01 लाख वोटर्स ऐसे हैं जिनकी स्क्रूटनी अभी पेंडिंग है। इसके ठीक बाद मालदा का नंबर आता है, जहां 8.28 लाख वोटर्स के दस्तावेजों की न्यायिक अधिकारियों द्वारा जांच की जानी बाकी है।

2011 की जनगणना के अनुसार मुर्शिदाबाद में 66% और मालदा में 51% मुस्लिम आबादी है और ये दोनों ही जिले बांग्लादेश की सीमा से सटे हुए हैं।

बॉर्डर वाले जिलों में सबसे ज्यादा ‘संदिग्ध’

उत्तर 24 परगना (5.91 लाख), दक्षिण 24 परगना (5.22 लाख) और उत्तर दिनाजपुर (4.80 लाख) जैसे सीमावर्ती जिलों में भी पेंडिंग मामलों की संख्या काफी अधिक है।

इसके उलट, राज्य के पहाड़ी और आदिवासी बहुल इलाकों जैसे कालिम्पोंग (6,790) और झाड़ग्राम (6,682) में ऐसे वोटर्स की संख्या सबसे कम पाई गई है।

इन 60 लाख वोटर्स का क्या होगा?

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने साफ किया है कि जिन वोटर्स का नाम ‘अंडर एडजूडिकेशन’ में रखा गया है, उन्हें फिलहाल लिस्ट से बाहर नहीं किया गया है।

न्यायिक अधिकारी इन दस्तावेजों की गहन जांच करेंगे और पूरी जांच के बाद ही सुधार या नाम हटाने की प्रक्रिया होगी।

आयोग का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम न कटे। इसके लिए आने वाले समय में सप्लीमेंट्री लिस्ट भी जारी की जा सकती है।

भाजपा बोली- वोटर लिस्ट से घुसपैठिए साफ

वहीं भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने दावा किया कि वोटर लिस्ट से हटाए गए 50 लाख से ज्यादा लोग ‘घुसपैठिए’ थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन घुसपैठियों के फर्जी कागज बनवाकर उन्हें अपना वोट बैंक बनाया और कानूनी सुरक्षा दी।

नवीन ने कहा कि ये घुसपैठिए भारतीयों के हक की सरकारी नौकरियों और योजनाओं का फायदा उठा रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि अब इन लोगों को बंगाल से बाहर करने का समय आ गया है। पूरी खबर पढ़ें…

—————————-

ये खबर भी पढ़ें:

बंगाल SIR- फाइनल लिस्ट में 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर:63 लाख लोगों के नाम हटे; अब तक 11 राज्यों-UT की अंतिम मतदाता सूची जारी

पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश हो गई। इसमें वोटर 7.66 करोड़ से घटकर 7,04,59,284 रह गए हैं। यानी SIR से अब तक 63.66 लाख नाम हटे हैं, जो कुल मतदाताओं का 8.3% है। दिसंबर में जारी मसौदा सूची में 58 लाख से अधिक नाम हटे थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket