Thursday, 08 Oct 2026 | 07:47 AM

Trending :

EXCLUSIVE

‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज:साई पल्लवी-जुनैद खान की सुकून भरी लव स्टोरी की झलक, 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

हफ्तों के इंतजार के बाद आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश जोड़ी एक सुकून भरी और इमोशनल लव स्टोरी लेकर आती नजर आ रही है। ट्रेलर की शुरुआत एक शांत और दिल को छू लेने वाले माहौल से होती है, जो धीरे-धीरे एक जादुई प्रेम कहानी की झलक देता है। ट्रेलर में जुनैद खान एक ‘फॉर्च्यून बेल’ यानी किस्मत की घंटी का जिक्र करते दिखाई देते हैं। उनका कहना है कि अगर इस घंटी को सच्चे दिल से बजाया जाए तो प्यार की मुराद पूरी हो सकती है। इसी दौरान वह साई पल्लवी के किरदार मीरा की तरफ देखते हैं और मन ही मन यह दुआ करते हैं कि काश वह उनकी हो जाएं,चाहे सिर्फ एक दिन के लिए ही क्यों न हो। यही भावना फिल्म की कहानी की बुनियाद बनती दिख रही है। ट्रेलर में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री बेहद नैचुरल और फ्रेश लग रही है। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी एक अलग ही जादू पैदा करती है। जुनैद खान एक मासूम, थोड़ा झिझकने वाले और सरल स्वभाव के लड़के के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जबकि साई पल्लवी का किरदार आत्मविश्वासी और शांत नजर आता है। दोनों के स्वभाव का यह अंतर उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को और दिलचस्प बना देता है। फिल्म का ट्रीटमेंट भी पारंपरिक रोमांटिक फिल्मों की याद दिलाता है। कहानी कहने के अंदाज में एक क्लासिक आकर्षण और इमोशनल ईमानदारी नजर आती है, जो आज के दौर की फिल्मों में कम देखने को मिलती है। यही वजह है कि ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज किया गया था, जिसे सिंगर अरिजीत सिंह के होमटाउन में शूट किया गया है। गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और अरिजीत की आवाज ने इसमें अलग ही भावनात्मक गहराई जोड़ दी। खास बात यह भी है कि ‘एक दिन’ साई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म है। साउथ सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर साई पल्लवी को हिंदी दर्शक कितना पसंद करेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। यह फिल्म आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान के लंबे समय बाद साथ आने का मौका भी है। दोनों की जोड़ी पहले ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। ‘एक दिन’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चांदी ₹13 हजार गिरकर ₹2.37 लाख पर आई:5 दिन में ये ₹31 हजार गिरी, सोने की कीमत आज ₹4 हजार घटकर ₹1.52 लाख हुई

March 19, 2026/
12:48 pm

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 19 मार्च को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक...

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की गेंद पर CM सैनी ने जड़ा छक्का,VIDEO:ओवर में 2 सिक्स हिट किए; क्लार्क बोले- अब गेंदबाजी छोड़नी पड़ेगी

June 9, 2026/
6:09 am

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क के बीच देर रात क्रिकेट मैच खेला गया।...

Ram Charans Peddi Movie Release Pushed to June

April 15, 2026/
8:44 pm

5 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ एक्टर राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) रिलीज डेट आगे बढ़ा दी...

perfGogleBtn

March 15, 2026/
9:10 am

Last Updated:March 15, 2026, 09:10 IST कैंसर जैसी घातक बीमारी के खिलाफ लड़ाई में भी राका बाबा इन पत्तों की...

इजराइल की हाइफा ऑयल रिफाइनरी पर मिसाइल अटैक:पेट्रोल टैंक में आग लगी; फारस की खाड़ी में भारत के 18 जहाज मौजूद

March 31, 2026/
6:47 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 32वां दिन हैं। लेबनान के ईरान समर्थन उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया कि...

हिसार में शादी करने जा रहा फर्जी मेजर अरेस्ट:पुलवामा का रहने वाला, हिंदू बनकर शादी डॉट कॉम पर फंसाया; चंडीगढ़ से खरीदी ड्रेस

April 6, 2026/
1:41 pm

हरियाणा के कैथल पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी आर्मी मेजर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस...

google-color.svg

May 15, 2026/
4:46 pm

करेला स्वाद में भले ही कड़वा होता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए इसे “प्राकृतिक औषधि” माना जाता है. खासकर करेले...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज:साई पल्लवी-जुनैद खान की सुकून भरी लव स्टोरी की झलक, 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज:साई पल्लवी-जुनैद खान की सुकून भरी लव स्टोरी की झलक, 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

हफ्तों के इंतजार के बाद आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश जोड़ी एक सुकून भरी और इमोशनल लव स्टोरी लेकर आती नजर आ रही है। ट्रेलर की शुरुआत एक शांत और दिल को छू लेने वाले माहौल से होती है, जो धीरे-धीरे एक जादुई प्रेम कहानी की झलक देता है। ट्रेलर में जुनैद खान एक ‘फॉर्च्यून बेल’ यानी किस्मत की घंटी का जिक्र करते दिखाई देते हैं। उनका कहना है कि अगर इस घंटी को सच्चे दिल से बजाया जाए तो प्यार की मुराद पूरी हो सकती है। इसी दौरान वह साई पल्लवी के किरदार मीरा की तरफ देखते हैं और मन ही मन यह दुआ करते हैं कि काश वह उनकी हो जाएं,चाहे सिर्फ एक दिन के लिए ही क्यों न हो। यही भावना फिल्म की कहानी की बुनियाद बनती दिख रही है। ट्रेलर में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री बेहद नैचुरल और फ्रेश लग रही है। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी एक अलग ही जादू पैदा करती है। जुनैद खान एक मासूम, थोड़ा झिझकने वाले और सरल स्वभाव के लड़के के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जबकि साई पल्लवी का किरदार आत्मविश्वासी और शांत नजर आता है। दोनों के स्वभाव का यह अंतर उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को और दिलचस्प बना देता है। फिल्म का ट्रीटमेंट भी पारंपरिक रोमांटिक फिल्मों की याद दिलाता है। कहानी कहने के अंदाज में एक क्लासिक आकर्षण और इमोशनल ईमानदारी नजर आती है, जो आज के दौर की फिल्मों में कम देखने को मिलती है। यही वजह है कि ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज किया गया था, जिसे सिंगर अरिजीत सिंह के होमटाउन में शूट किया गया है। गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और अरिजीत की आवाज ने इसमें अलग ही भावनात्मक गहराई जोड़ दी। खास बात यह भी है कि ‘एक दिन’ साई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म है। साउथ सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर साई पल्लवी को हिंदी दर्शक कितना पसंद करेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। यह फिल्म आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान के लंबे समय बाद साथ आने का मौका भी है। दोनों की जोड़ी पहले ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। ‘एक दिन’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket