Tuesday, 15 Sep 2026 | 02:28 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Bihar, Jharkhand, Bengal Rain Alert

Bihar, Jharkhand, Bengal Rain Alert
  • Hindi News
  • National
  • Bihar, Jharkhand, Bengal Rain Alert | Rajasthan, MP, Chhattisgarh 40 Degrees

नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/पटना/जयपुर/भोपाल17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मार्च में ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राजस्थान में तापमान 40°C से ज्यादा रहा, सबसे ज्यादा बाड़मेर में 40.6°C रहा। तेज गर्मी के साथ-साथ 2 जिलों में हीटवेव और 19 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही तेज गर्मी होने लगी है। ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च के बाद गर्मी और बढ़ेगी। मंगलवार को धार में पारा सबसे ज्यादा 39°C तापमान रहा। बाकी शहरों में 34°C से अधिक रहा।

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38°C से ज्यादा रहा, लेकिन आज सुबह लखनऊ, कानपुर समेत 15 शहरों में धुंध छाई। इसके कारण शाहजहांपुर में बस-कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत हुई। उन्नाव में भी 4 वाहनों की टक्कर में 10 लोग घायल हुए।

बिहार में आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें गोपालगंज, बेगूसराय और नालंदा शामिल हैं। मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान सुपौल का रहा, जो 32.1°C था। पटना का भी 32°C रहा।

पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है। उत्तराखंड के देहरादून में दिन का तापमान 31°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन का तापमान 35°C तक जा सकता है।

मौसम की 2 तस्वीरें…

उत्तराखंड के बागेश्वर में धुंध छाई। यहां दिन का तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

राजस्थान के नागौर में दिन का तापमान बढ़ा है। जो 35°C से ज्यादा है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार सुबह धुंध छाई।

गर्मी क्यों- फरवरी में बारिश कम, एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार असामान्य गर्मी के पीछे कई कारण हैं। फरवरी में उत्तर और मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ कम रहे। इस कारण बादल-बारिश कम हुई। सूर्य की गर्मी सीधे जमीन तक पहुंचने से सतह तेजी से गर्म हो रही है।

पश्चिम और मध्य भारत के ऊपर एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसमें हवा नीचे दबती है, जिससे बादल कम बनते हैं और गर्म हवाएं बनी रहती हैं। ये परिस्थितियां तापमान बढ़ाने के लिए अनुकूल रहती हैं।

कब मानी जाती है हीटवेव

मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40°C या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4°C से 6°C ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।

जून में अलनीनो संभव, गर्मी बढ़ेगी, मानसून भी बिगड़ सकता है

ला-नीना कमजोर हो रहा है। अगले 3 महीने एनसो न्यूट्रल की स्थिति रहेगी, यानी ला-नीना और अलनीनो दोनों ही एक्टिव नहीं रहेंगे। अमेरिकन मौसम एजेंसी नोआ के अनुसार, जून के शुरू में अलनीनो दस्तक दे सकता है। इसी दौरान देश में मानसून आता है।

अलनीनो न सिर्फ मानसून बिगाड़ेगा, बल्कि गर्मी का दौर भी लंबा करेगा। ला-नीना में सामान्य, या फिर सामान्य से ज्यादा बारिश होती है। तापमान सामान्य से कम रहता है। अलनीनो में पारा चढ़ता है और बारिश कम होती है।

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

  • 12 मार्च- हिमाचल और जम्मू-कश्मीर बारिश का अनुमान, पूर्वोत्तर में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश या बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।
  • 13 मार्च- केरल और आंध्र प्रदेश (विशेषकर तटीय क्षेत्रों) में मुख्यतः शुष्क मौसम रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल संभाग में टेम्परेचर सामान्य से 6°C ज्यादा, 15 मार्च से और बढ़ेगा तापमान

मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही तेज गर्मी होने लगी है। ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च के बाद गर्मी और बढ़ेगी। मंगलवार को धार में पारा सबसे ज्यादा 39°C तापमान रहा। बाकी शहरों में 34°C से अधिक रहा। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: प्रदेश के 15 शहरों में सुबह धुंध छाई, 7 गाड़ियों की टक्कर में 4 की मौत और 10 लोग घायल

उत्तर प्रदेश में आज सुबह लखनऊ, कानपुर समेत 15 शहरों में धुंध छाई। प्रयागराज में विजिबिलिटी सिर्फ 30 मीटर की रही। धुंध के चलते शाहजहांपुर में बस-कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। उन्नाव में 4 वाहनों की टक्कर में 10 लोग घायल हुए। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: राज्य के 19 जिलों में गिर सकते हैं ओले, दिन का तापमान 40°C पार, आज हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान के 2 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट है। मंगलवार को बाड़मेर में दिन का तापमान 40.6°C रहा, जो राज्य में सबसे ज्यादा था। झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 39.2°C, चित्तौड़गढ़ में 39°C, चूरू में 38.7°C, जोधपुर में 38.6°C और जैसलमेर में 38.5°C दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: राज्य के 3 शहरों में तापमान 35°C, दिन का पारा 7°C तक बढ़ा, सोनीपत-फरीदाबाद में धुंध छाई

हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 35°C के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 3 शहरों में तापमान 35°C या उससे ज्यादा रहा, जिनमें हिसार सबसे गर्म रहा, जहां 35.5°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: राज्य के 8 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, 11 मार्च के बाद बदलेगा मौसम

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 kmph की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। गोपालगंज, बेगूसराय और नालंदा में बादल छाए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: 14 मार्च से बारिश-आंधी का अलर्ट, तापमान सामान्य से 6.3°C अधिक

पंजाब और चंडीगढ़ में 14 मार्च से बारिश और आंधी का अलर्ट है। राज्य में तापमान सामान्य से 6.3°C ज्यादा है। 15 शहरों में तापमान 30°C से ज्यादा रहा। मंगलवार को फाजिल्का का तापमान 33°C, लुधियाना का 32.8°Cऔर चंडीगढ़ का 32.4°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
स्वेता राय बोलीं- मेरी कहानी ही इस फिल्म की ताकत:छोटे शहर से हॉलीवुड तक सफर, भोपाल में शूट, नए टैलेंट को मिलेगा बड़ा मौका

April 26, 2026/
6:30 am

हॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से बन रही फिल्म ‘फ्रॉम बॉलीवुड टू हॉलीवुड’...

Ricky Martin will perform at the ICC Men's T20 World Cup closing ceremony before the final match between India and New Zealand (PTI)

March 8, 2026/
9:35 pm

आखरी अपडेट:मार्च 08, 2026, 21:35 IST मोइत्रा ने यह टिप्पणी दिन में कोलकाता के धर्मतला में एसआईआर मुद्दे पर एक...

God is One for Taimur & Jeh

June 29, 2026/
4:52 pm

8 मिनट पहले कॉपी लिंक सैफ अली खान के चार बच्चे हैं- सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, तैमूर और...

अडाणी एंटरप्राइजेस ट्रंप प्रशासन को ₹2,300 करोड़ चुकाएगी:ईरान से गैस खरीदने के मामले में सेटलमेंट हुआ; अमेरिका में $10 बिलियन का निवेश करेंगे

May 18, 2026/
11:04 pm

भारतीय कारोबारी गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन का मामला सुलझा लिया है। इसके...

वे तेलंगाना राज्य 'बंगाल-तमिलनाडु' में प्रचार के शोर में चले गए, अब 23 अप्रैल को डेमोक्रेटिक पार्टी के भाग्य पर निर्णय

April 21, 2026/
4:59 pm

विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पहले चरण के मतदान से 48 घंटे पहले अब मंगलवार को चुनाव...

पहले पार्ट से भी लंबी होगी धुरंधर 2:सेंसर बोर्ड ने 21 बदलाव करवाए, गाली वाले डायलॉग म्यूट, 18 से कम उम्र के लोग नहीं देख पाएंगे

March 18, 2026/
10:00 am

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल चुका है। 19 मार्च को रिलीज हो रही इस...

जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक सिटी में परफॉर्म करना हमेशा खास

July 26, 2026/
2:42 pm

बॉलीवुड की चर्चित मोहन सिस्टर्स रविवार दोपहर जयपुर पहुंचीं। मशहूर गायिका नीति मोहन, अभिनेत्री और डांसर शक्ति मोहन और कोरियोग्राफर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Bihar, Jharkhand, Bengal Rain Alert

Bihar, Jharkhand, Bengal Rain Alert
  • Hindi News
  • National
  • Bihar, Jharkhand, Bengal Rain Alert | Rajasthan, MP, Chhattisgarh 40 Degrees

नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/पटना/जयपुर/भोपाल17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मार्च में ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राजस्थान में तापमान 40°C से ज्यादा रहा, सबसे ज्यादा बाड़मेर में 40.6°C रहा। तेज गर्मी के साथ-साथ 2 जिलों में हीटवेव और 19 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही तेज गर्मी होने लगी है। ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च के बाद गर्मी और बढ़ेगी। मंगलवार को धार में पारा सबसे ज्यादा 39°C तापमान रहा। बाकी शहरों में 34°C से अधिक रहा।

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38°C से ज्यादा रहा, लेकिन आज सुबह लखनऊ, कानपुर समेत 15 शहरों में धुंध छाई। इसके कारण शाहजहांपुर में बस-कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत हुई। उन्नाव में भी 4 वाहनों की टक्कर में 10 लोग घायल हुए।

बिहार में आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें गोपालगंज, बेगूसराय और नालंदा शामिल हैं। मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान सुपौल का रहा, जो 32.1°C था। पटना का भी 32°C रहा।

पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है। उत्तराखंड के देहरादून में दिन का तापमान 31°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन का तापमान 35°C तक जा सकता है।

मौसम की 2 तस्वीरें…

उत्तराखंड के बागेश्वर में धुंध छाई। यहां दिन का तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

उत्तराखंड के बागेश्वर में धुंध छाई। यहां दिन का तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

राजस्थान के नागौर में दिन का तापमान बढ़ा है। जो 35°C से ज्यादा है।

राजस्थान के नागौर में दिन का तापमान बढ़ा है। जो 35°C से ज्यादा है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार सुबह धुंध छाई।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार सुबह धुंध छाई।

गर्मी क्यों- फरवरी में बारिश कम, एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार असामान्य गर्मी के पीछे कई कारण हैं। फरवरी में उत्तर और मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ कम रहे। इस कारण बादल-बारिश कम हुई। सूर्य की गर्मी सीधे जमीन तक पहुंचने से सतह तेजी से गर्म हो रही है।

पश्चिम और मध्य भारत के ऊपर एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसमें हवा नीचे दबती है, जिससे बादल कम बनते हैं और गर्म हवाएं बनी रहती हैं। ये परिस्थितियां तापमान बढ़ाने के लिए अनुकूल रहती हैं।

कब मानी जाती है हीटवेव

मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40°C या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4°C से 6°C ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।

जून में अलनीनो संभव, गर्मी बढ़ेगी, मानसून भी बिगड़ सकता है

ला-नीना कमजोर हो रहा है। अगले 3 महीने एनसो न्यूट्रल की स्थिति रहेगी, यानी ला-नीना और अलनीनो दोनों ही एक्टिव नहीं रहेंगे। अमेरिकन मौसम एजेंसी नोआ के अनुसार, जून के शुरू में अलनीनो दस्तक दे सकता है। इसी दौरान देश में मानसून आता है।

अलनीनो न सिर्फ मानसून बिगाड़ेगा, बल्कि गर्मी का दौर भी लंबा करेगा। ला-नीना में सामान्य, या फिर सामान्य से ज्यादा बारिश होती है। तापमान सामान्य से कम रहता है। अलनीनो में पारा चढ़ता है और बारिश कम होती है।

अगले 2 दिन मौसम का हाल…

  • 12 मार्च- हिमाचल और जम्मू-कश्मीर बारिश का अनुमान, पूर्वोत्तर में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश या बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।
  • 13 मार्च- केरल और आंध्र प्रदेश (विशेषकर तटीय क्षेत्रों) में मुख्यतः शुष्क मौसम रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल संभाग में टेम्परेचर सामान्य से 6°C ज्यादा, 15 मार्च से और बढ़ेगा तापमान

मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही तेज गर्मी होने लगी है। ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च के बाद गर्मी और बढ़ेगी। मंगलवार को धार में पारा सबसे ज्यादा 39°C तापमान रहा। बाकी शहरों में 34°C से अधिक रहा। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: प्रदेश के 15 शहरों में सुबह धुंध छाई, 7 गाड़ियों की टक्कर में 4 की मौत और 10 लोग घायल

उत्तर प्रदेश में आज सुबह लखनऊ, कानपुर समेत 15 शहरों में धुंध छाई। प्रयागराज में विजिबिलिटी सिर्फ 30 मीटर की रही। धुंध के चलते शाहजहांपुर में बस-कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। उन्नाव में 4 वाहनों की टक्कर में 10 लोग घायल हुए। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: राज्य के 19 जिलों में गिर सकते हैं ओले, दिन का तापमान 40°C पार, आज हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान के 2 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट है। मंगलवार को बाड़मेर में दिन का तापमान 40.6°C रहा, जो राज्य में सबसे ज्यादा था। झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 39.2°C, चित्तौड़गढ़ में 39°C, चूरू में 38.7°C, जोधपुर में 38.6°C और जैसलमेर में 38.5°C दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: राज्य के 3 शहरों में तापमान 35°C, दिन का पारा 7°C तक बढ़ा, सोनीपत-फरीदाबाद में धुंध छाई

हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 35°C के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 3 शहरों में तापमान 35°C या उससे ज्यादा रहा, जिनमें हिसार सबसे गर्म रहा, जहां 35.5°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: राज्य के 8 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, 11 मार्च के बाद बदलेगा मौसम

बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 kmph की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। गोपालगंज, बेगूसराय और नालंदा में बादल छाए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: 14 मार्च से बारिश-आंधी का अलर्ट, तापमान सामान्य से 6.3°C अधिक

पंजाब और चंडीगढ़ में 14 मार्च से बारिश और आंधी का अलर्ट है। राज्य में तापमान सामान्य से 6.3°C ज्यादा है। 15 शहरों में तापमान 30°C से ज्यादा रहा। मंगलवार को फाजिल्का का तापमान 33°C, लुधियाना का 32.8°Cऔर चंडीगढ़ का 32.4°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket