Sunday, 26 Jul 2026 | 03:41 PM

Trending :

Armaan Malik vs Tanishk Bagchi Controversy

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमाल मलिक ने म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची पर लगाए गए अपने आरोपों को दोहराते हुए नया बयान जारी किया। साथ ही उन्होंने तनिष्क को चेतावनी भी दी।

अमाल मलिक ने X पर लिखा,

QuoteImage

मैं ये ट्वीट सिर्फ इसलिए डिलीट कर रहा हूं ताकि अपनी टाइमलाइन का कचरा साफ कर सकूं। यह फैसला मैंने पूरी समझ के साथ लिया है। जो कहना था, मैं कह चुका हूं और इस इंसान को उसकी औकात भी दिखा चुका हूं। इससे पहले कि कोई पोर्टल क्लिकबेट हेडलाइन चलाए कि ‘अमाल मलिक ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए’, मैं साफ करना चाहता हूं कि पिछले कुछ दिनों में मैंने जो भी कहा, उस हर बात पर आज भी कायम हूं। मैं अपने किसी बयान से पीछे नहीं हट रहा हूं। मैं सिर्फ इन पोस्ट्स को यहां से हटा रहा हूं।

QuoteImage

अमाल ने आगे लिखा,

QuoteImage

करीब 10 साल तक मैंने अपने गुस्से को दबाकर रखा, लेकिन आज एक दशक बाद मुझे खुलकर सामने आना पड़ा, क्योंकि यहां कोई भी सही बात के लिए खड़ा नहीं होता और न ही इंडस्ट्री के गलत लोगों को बेनकाब करता है। यहां किसी में सच को सच कहने की हिम्मत नहीं है, लेकिन किसी न किसी को यह करना ही था। मैं उसके गलत कामों और अनैतिक हरकतों पर बहुत समय से चुप था।

QuoteImage

तनिष्क बागची का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा,

QuoteImage

आज मैंने एक बहुत बुरे इंसान की सच्चाई सबके सामने रख दी है। कर्म हर किसी का हिसाब रखता है। उन लोगों का भी, जो इतने सालों से उसकी गलत और अमानवीय हरकतों का साथ दे रहे हैं। अब सजा ऊपरवाला देगा और उसके घर में देर है, अंधेर नहीं। एक आखिरी बात बेटे, मुझसे तो औकात में ही रहना। यह मैं तुम्हें जिंदगीभर की चेतावनी दे रहा हूं और अगर अब से तुमने किसी के साथ भी कुछ गड़बड़ की, तो याद रखना, मैं फिर लौटूंगा तेरी बैंड बजाने। – अमाल मलिक

QuoteImage

अमाल मलिक का बयान।

अमाल मलिक का बयान।

इससे पहले अमाल ने तनिष्क पर दूसरों का म्यूजिक कॉपी करने, क्रेडिट लेने और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। अमाल ने दावा किया था कि तनिष्क ने टिप्स म्यूजिक कंपनी में काम करने वाली एक लड़की से शादी का वादा किया और बाद में अब्यूज कर छोड़ दिया। इतना ही नहीं अमाल ने दावा किया था कि वह उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम से धमकी दिलवा रहे हैं।

अमाल ने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर तनिष्क बागची के लिए लिखा था,

QuoteImage

तुमने मीटू का मामला रफा-दफा करवा लिया क्या? टिप्स म्यूजिक कंपनी के ए एंड आर डिपार्टमेंट में एक लड़की है। उससे शादी का वादा करके तुमने उसका शोषण किया और फिर उसे छोड़ दिया। आज तुमने किसी और से शादी कर ली। उस महिला पर तरस आता है जिसने तुम्हारे जैसे सांप को चुना। वह लड़की गहरे सदमे और अवसाद में है, और यह खबर बहुत तेजी से फैलेगी।

QuoteImage

आगे अमाल ने लिखा था,

QuoteImage

और कृपया देवेंद्र फडणवीस का नाम लेकर मुझे इनडायरेक्ट धमकियां देना बंद करो। ये सब मेरे साथ नहीं चलेगा, छोटे। मैं गलत नहीं हूं, इसलिए मुझे किसी बात का डर नहीं है। तुम मुझसे गंदी लड़ाई करना चाहते हो? तो सामने आओ। जिस स्कूल के तुम चपरासी भी नहीं बन सके, हम वहां के प्रिंसिपल, ट्रस्टी और म्यूजिक टीचर हैं, बेटे। अब कोर्ट में मिलते हैं। अगर सच में कुछ करना है, तो आ जाओ। तनिष्क बागची मैं आऊं क्या अपनी पर?

QuoteImage

सॉन्ग की ₹8 लाख रॉयल्टी नहीं मिली: तनिष्क फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर तनिष्क बागची ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उन्हें टाइटल सॉन्ग के लिए अभी तक 8 लाख रुपए की रॉयल्टी नहीं मिली। तनिष्क का बयान आने के बाद यशराज फिल्म्स (YRF) ने कहा था कि सभी पेमेंट कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार किए गए हैं, जिसके बाद तनिष्क ने अपनी पोस्ट हटा दी थी।

तनिष्क बागची की पोस्ट।

तनिष्क बागची की पोस्ट।

फिल्म 'सैयारा' के टाइटल सॉन्ग का म्यूजिक तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने दिया था।

फिल्म ‘सैयारा’ के टाइटल सॉन्ग का म्यूजिक तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने दिया था।

तनिष्क की पोस्ट के बाद अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह 2015 से ही म्यूजिक इंडस्ट्री की खामियों के खिलाफ लड़ रहे हैं और अब लोग 10 साल देर से जागे हैं।

इसके बाद से ही अमाल मलिक लगातार तनिष्क के खिलाफ कई पोस्ट शेयर किए। एक पोस्ट में अमाल ने तनिष्क को मिस्टर रिमिक्स और ऑरिजिनल गाने खराब करने वाला लिखा। अमाल ने तनिष्क पर फर्जी कैंपेन चलाने के आरोप लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई।

फिलहाल इस विवाद पर अब तक तनिष्क बागची की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

कौन हैं तनिष्क बागची?

  • तनिष्क बागची बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर, म्यूजिक प्रोड्यूसर, सिंगर और लिरिसिस्ट हैं।
  • बॉलीवुड में उन्हें बड़ी पहचान ‘बोलना’ (फिल्म कपूर एंड संस, 2016) से मिली।
  • आगे उन्होंने माही वे, जुग जुग जियो, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और सैयारा जैसे गाने कंपोज किए।
  • तनिष्क बागची को “रीमिक्स किंग” भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने कई पुराने लोकप्रिय गानों को नए अंदाज में पेश किया। इनमें शामिल हैं, हम्मा हम्मा, तम्मा तम्मा अगेन, तू चीज बड़ी है मस्त मस्त, दिलबर, आंख मारे, मेरे रश्क-ए-कमर, मनिके।

विवादों में रहे हैं अमाल मलिक

अमाल मलिक बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और कंपोजर हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत में सलमान खान की फिल्म जय हो और सोनम कपूर की खूबसूरत जैसी फिल्मों में कंपोजिशन किया।

अमाल मलिक के पॉपुलर गाने

  • सोच न सके (एयरलिफ्ट)
  • कर गई चुल (कपूर एंड संस)
  • सलामत (सरबजीत)
  • कौन तुझे यूं प्यार करेगा (एम.एस.धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी)
  • रोके न रुकें नैना (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)
  • ये आइना (कबीर सिंह)
  • चले आना (दे दे प्यार दे)

कुछ महीनों पहले ही अमाल मलिक ने भाई अरमान और परिवार से रिश्ता तोड़ने की अनाउंसमेंट की थी, जिससे वो सुर्खियों में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 18 में हिस्सा लिया था।

अमाल मलिक म्यूजिशियन डब्बू मलिक के बेटे और सिंगर अरमान मलिक के बड़े भाई हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इवेंट में फटे जूते पहनकर पहुंचे सलमान खान:लोगों ने सादगी की तारीफ की; बाद में पता चला ये लाखों के लग्जरी शूज

April 5, 2026/
1:40 pm

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म ‘फर्रे’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। इस...

जबलपुर में एनएसयूआई छात्रों का प्रदर्शन:राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी, राहुल गांधी पर टिप्पणी के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

April 20, 2026/
9:50 pm

जबलपुर में सोमवार को एनएसयूआई के छात्रों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी और दूरदर्शन के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव द्वारा...

People show their identity cards as they wait in a queue at a polling station to cast their votes during the Municipal Corporation elections, in Amritsar. (Source: PTI)

May 29, 2026/
1:24 pm

आखरी अपडेट:29 मई, 2026, 13:24 IST सांसद एस जोथिमनी ने कांग्रेस तमिलनाडु टिकट आवंटन में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और...

RPSC Ajmer Latest Update | Recruitment News 2026

May 26, 2026/
1:55 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।...

रिजेक्शन, प्यार और संघर्ष: अंशुमन‑महवश ने सुनाई दिल छूती कहानी:छोटे शहरों से निकले दोनों बोले- सफलता के पीछे दर्द और अधूरा इश्क

May 19, 2026/
5:30 am

अंशुमन पुष्कर और महवश जल्द ही वेब सीरीज ‘सतरंगी बदला का खेल’ में नजर आने वाले हैं। छोटे शहरों से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Armaan Malik vs Tanishk Bagchi Controversy

Armaan Malik vs Tanishk Bagchi Controversy

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमाल मलिक ने म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची पर लगाए गए अपने आरोपों को दोहराते हुए नया बयान जारी किया। साथ ही उन्होंने तनिष्क को चेतावनी भी दी।

अमाल मलिक ने X पर लिखा,

QuoteImage

मैं ये ट्वीट सिर्फ इसलिए डिलीट कर रहा हूं ताकि अपनी टाइमलाइन का कचरा साफ कर सकूं। यह फैसला मैंने पूरी समझ के साथ लिया है। जो कहना था, मैं कह चुका हूं और इस इंसान को उसकी औकात भी दिखा चुका हूं। इससे पहले कि कोई पोर्टल क्लिकबेट हेडलाइन चलाए कि ‘अमाल मलिक ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए’, मैं साफ करना चाहता हूं कि पिछले कुछ दिनों में मैंने जो भी कहा, उस हर बात पर आज भी कायम हूं। मैं अपने किसी बयान से पीछे नहीं हट रहा हूं। मैं सिर्फ इन पोस्ट्स को यहां से हटा रहा हूं।

QuoteImage

अमाल ने आगे लिखा,

QuoteImage

करीब 10 साल तक मैंने अपने गुस्से को दबाकर रखा, लेकिन आज एक दशक बाद मुझे खुलकर सामने आना पड़ा, क्योंकि यहां कोई भी सही बात के लिए खड़ा नहीं होता और न ही इंडस्ट्री के गलत लोगों को बेनकाब करता है। यहां किसी में सच को सच कहने की हिम्मत नहीं है, लेकिन किसी न किसी को यह करना ही था। मैं उसके गलत कामों और अनैतिक हरकतों पर बहुत समय से चुप था।

QuoteImage

तनिष्क बागची का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा,

QuoteImage

आज मैंने एक बहुत बुरे इंसान की सच्चाई सबके सामने रख दी है। कर्म हर किसी का हिसाब रखता है। उन लोगों का भी, जो इतने सालों से उसकी गलत और अमानवीय हरकतों का साथ दे रहे हैं। अब सजा ऊपरवाला देगा और उसके घर में देर है, अंधेर नहीं। एक आखिरी बात बेटे, मुझसे तो औकात में ही रहना। यह मैं तुम्हें जिंदगीभर की चेतावनी दे रहा हूं और अगर अब से तुमने किसी के साथ भी कुछ गड़बड़ की, तो याद रखना, मैं फिर लौटूंगा तेरी बैंड बजाने। – अमाल मलिक

QuoteImage

अमाल मलिक का बयान।

अमाल मलिक का बयान।

इससे पहले अमाल ने तनिष्क पर दूसरों का म्यूजिक कॉपी करने, क्रेडिट लेने और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। अमाल ने दावा किया था कि तनिष्क ने टिप्स म्यूजिक कंपनी में काम करने वाली एक लड़की से शादी का वादा किया और बाद में अब्यूज कर छोड़ दिया। इतना ही नहीं अमाल ने दावा किया था कि वह उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम से धमकी दिलवा रहे हैं।

अमाल ने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर तनिष्क बागची के लिए लिखा था,

QuoteImage

तुमने मीटू का मामला रफा-दफा करवा लिया क्या? टिप्स म्यूजिक कंपनी के ए एंड आर डिपार्टमेंट में एक लड़की है। उससे शादी का वादा करके तुमने उसका शोषण किया और फिर उसे छोड़ दिया। आज तुमने किसी और से शादी कर ली। उस महिला पर तरस आता है जिसने तुम्हारे जैसे सांप को चुना। वह लड़की गहरे सदमे और अवसाद में है, और यह खबर बहुत तेजी से फैलेगी।

QuoteImage

आगे अमाल ने लिखा था,

QuoteImage

और कृपया देवेंद्र फडणवीस का नाम लेकर मुझे इनडायरेक्ट धमकियां देना बंद करो। ये सब मेरे साथ नहीं चलेगा, छोटे। मैं गलत नहीं हूं, इसलिए मुझे किसी बात का डर नहीं है। तुम मुझसे गंदी लड़ाई करना चाहते हो? तो सामने आओ। जिस स्कूल के तुम चपरासी भी नहीं बन सके, हम वहां के प्रिंसिपल, ट्रस्टी और म्यूजिक टीचर हैं, बेटे। अब कोर्ट में मिलते हैं। अगर सच में कुछ करना है, तो आ जाओ। तनिष्क बागची मैं आऊं क्या अपनी पर?

QuoteImage

सॉन्ग की ₹8 लाख रॉयल्टी नहीं मिली: तनिष्क फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर तनिष्क बागची ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उन्हें टाइटल सॉन्ग के लिए अभी तक 8 लाख रुपए की रॉयल्टी नहीं मिली। तनिष्क का बयान आने के बाद यशराज फिल्म्स (YRF) ने कहा था कि सभी पेमेंट कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार किए गए हैं, जिसके बाद तनिष्क ने अपनी पोस्ट हटा दी थी।

तनिष्क बागची की पोस्ट।

तनिष्क बागची की पोस्ट।

फिल्म 'सैयारा' के टाइटल सॉन्ग का म्यूजिक तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने दिया था।

फिल्म ‘सैयारा’ के टाइटल सॉन्ग का म्यूजिक तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने दिया था।

तनिष्क की पोस्ट के बाद अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह 2015 से ही म्यूजिक इंडस्ट्री की खामियों के खिलाफ लड़ रहे हैं और अब लोग 10 साल देर से जागे हैं।

इसके बाद से ही अमाल मलिक लगातार तनिष्क के खिलाफ कई पोस्ट शेयर किए। एक पोस्ट में अमाल ने तनिष्क को मिस्टर रिमिक्स और ऑरिजिनल गाने खराब करने वाला लिखा। अमाल ने तनिष्क पर फर्जी कैंपेन चलाने के आरोप लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई।

फिलहाल इस विवाद पर अब तक तनिष्क बागची की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

कौन हैं तनिष्क बागची?

  • तनिष्क बागची बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर, म्यूजिक प्रोड्यूसर, सिंगर और लिरिसिस्ट हैं।
  • बॉलीवुड में उन्हें बड़ी पहचान ‘बोलना’ (फिल्म कपूर एंड संस, 2016) से मिली।
  • आगे उन्होंने माही वे, जुग जुग जियो, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और सैयारा जैसे गाने कंपोज किए।
  • तनिष्क बागची को “रीमिक्स किंग” भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने कई पुराने लोकप्रिय गानों को नए अंदाज में पेश किया। इनमें शामिल हैं, हम्मा हम्मा, तम्मा तम्मा अगेन, तू चीज बड़ी है मस्त मस्त, दिलबर, आंख मारे, मेरे रश्क-ए-कमर, मनिके।

विवादों में रहे हैं अमाल मलिक

अमाल मलिक बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और कंपोजर हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत में सलमान खान की फिल्म जय हो और सोनम कपूर की खूबसूरत जैसी फिल्मों में कंपोजिशन किया।

अमाल मलिक के पॉपुलर गाने

  • सोच न सके (एयरलिफ्ट)
  • कर गई चुल (कपूर एंड संस)
  • सलामत (सरबजीत)
  • कौन तुझे यूं प्यार करेगा (एम.एस.धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी)
  • रोके न रुकें नैना (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)
  • ये आइना (कबीर सिंह)
  • चले आना (दे दे प्यार दे)

कुछ महीनों पहले ही अमाल मलिक ने भाई अरमान और परिवार से रिश्ता तोड़ने की अनाउंसमेंट की थी, जिससे वो सुर्खियों में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 18 में हिस्सा लिया था।

अमाल मलिक म्यूजिशियन डब्बू मलिक के बेटे और सिंगर अरमान मलिक के बड़े भाई हैं।

अमाल मलिक म्यूजिशियन डब्बू मलिक के बेटे और सिंगर अरमान मलिक के बड़े भाई हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket