Thursday, 15 Oct 2026 | 04:16 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Atul Kulkarni Fast Support Sonam Wangchuk

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर अतुल कुलकर्णी ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में एक दिन का उपवास रखने का ऐलान किया। वहीं, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और कॉमेडियन समय रैना भी वांगचुक के समर्थन में आए।

अतुल कुलकर्णी ने कहा कि वह 16 जुलाई को अपने घर पर दिनभर का उपवास करेंगे। अतुल ने कहा कि इसका मकसद सोनम वांगचुक और उनके साथियों के दर्द को महसूस करना और सरकार से संवेदनशीलता दिखाने की अपील करना है। अतुल ने लोगों से भी एक दिन का उपवास रखने की अपील की।

अतुल कुलकर्णी 'रंग दे बसंती', 'हे राम' और 'द गाजी अटैक' समेत कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

अतुल कुलकर्णी ‘रंग दे बसंती’, ‘हे राम’ और ‘द गाजी अटैक’ समेत कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

बता दें कि सोनम वांगचुक NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल होकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वांगचुक की भूख हड़ताल का आज यानी 16 जुलाई को 19वां दिन है। उनकी हड़ताल को लेकर अब बॉलीवुड के कई कलाकारों ने पब्लिकली अपना समर्थन जताया।

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने आज इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने पहले कभी इस तरह सार्वजनिक बयान नहीं दिया, लेकिन इस बार चुप रहना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक देश के लिए किए गए अपने कार्यों और उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुसार, वांगचुक उन छात्रों के भविष्य के लिए अनशन कर रहे हैं, जिन्हें वे संकट में मानते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसे सिस्टम के खिलाफ लड़ाई है, जिसके कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं।

सोनाक्षी ने कहा कि देश के युवा अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर संवाद शुरू नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि वह भी देश की युवा हैं और देश का भला चाहती हैं, इसलिए उन्होंने अपनी बात सार्वजनिक रूप से रखने का फैसला किया।

उन्होंने यह भी कहा, “मैं बस यह पूछना चाहती हूं कि यह कब काफी होगा? जब ये लोग मर जाएंगे, तब क्या आप जागेंगे? और इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? जो हो रहा है, वह सही नहीं है। मैं बस यही कहना चाहती हूं।”

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब 19 दिन हो चुके हैं और किसी की बात सुनने के लिए इतना इंतजार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति, जिन्होंने देश के लिए काफी योगदान दिया है, उन्हें अपनी बात रखने के लिए अपनी सेहत दांव पर नहीं लगानी चाहिए। फातिमा ने कहा कि राजनीतिक विचार चाहे जो भी हों, छात्रों के भविष्य की रक्षा करना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए निकले और सोनम वांगचुक की सेहत सुरक्षित रहे। उन्होंने युवाओं के बेहतर भविष्य के समर्थन की भी अपील की।

कॉमेडियन समय रैना ने भी सोनम वांगचुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह उम्मीद और प्रार्थना कर रहे हैं कि वांगचुक सुरक्षित रहें और इस पूरे मामले का समाधान जल्द बातचीत के जरिए निकले।

सुरेंद्र शर्मा ने सोनम वांगचुक से की अपील

मशहूर कवि सुरेंद्र शर्मा ने सोनम वांगचुक के नाम एक वीडियो मैसेज जारी किया है। उन्होंने वांगचुक से आमरण अनशन खत्म करने की भावुक अपील की। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि देश को सोनम वांगचुक जैसे नेतृत्व की जरूरत है, इसलिए किसी मंत्री के इस्तीफे के लिए अपनी जान दांव पर नहीं लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश किसी एक इस्तीफे से बड़ा होता है और करोड़ों युवा आज वांगचुक को अपनी आवाज मानते हैं। शर्मा ने कहा कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो युवाओं की उम्मीद टूट जाएगी। अंत में उन्होंने वांगचुक से देशहित में अनशन खत्म कर संघर्ष जारी रखने की अपील की।

वहीं, इससे पहले सोनी राजदान, शबाना आजमी, रूबीना दिलैक, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह और अनुराग कश्यप जैसे कई सेलेब्स भी सोनम वांगचुक के समर्थन में पोस्ट कर चुके हैं। बता दें कि अभिनेत्री स्वरा भास्कर जंतर-मंतर पहुंचीं और सोनम वांगचुक से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया। वहीं, इससे पहले प्रकाश राज भी जंतर-मंतर पहुंचे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

……………..

यह खबर भी पढ़ें….

3 इडियट्स के ‘चतुर’ बोले-नहीं चाहता फुंसुख वांगडू मर जाएं:जीनत अमान ने कहा- अपने अच्छे दिमाग को चुपचाप मरते हुए मत देखिए

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में वीडियो पोस्ट करते हुए एक्टर ओमी वैद्य ने उन्हें प्रेरणादायक बताते हुए उनकी जान बचाने की अपील की थी। वहीं, जीनत अमान ने सरकार से बातचीत शुरू करने की मांग की और कहा था कि यह देश के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। पूरी खबर यहां पढें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान का दावा- पाकिस्तान में ISIS के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की

July 1, 2026/
9:13 am

अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में ISIS के ठिकानों पर...

TCS Nashik Sexual Harassment, POSH Non-Compliance

May 11, 2026/
8:48 pm

नई दिल्ली27 मिनट पहले कॉपी लिंक TCS की नासिक यूनिट से जुड़े सेक्सुअल हैरेसमेंट और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपी।...

Akshaye Khanna Struggle Success Story; Baldness

March 27, 2026/
4:30 am

5 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक बॉलीवुड में उतार‑चढ़ाव और बदलती परिस्थितियों के बावजूद अक्षय खन्ना हमेशा अपनी...

मैहर में भीषण गर्मी ने नहीं लगेंगे स्कूल:प्राइमरी क्लास तक की छुट्टी घोषित, 6वीं से 12वीं की कक्षाएं लगेंगी

April 21, 2026/
3:45 pm

मैहर जिले में भीषण गर्मी के कारण कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बिदिशा मुखर्जी ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के...

बैलेट बॉक्स गेम के आरोप देर रात तक कोलकाता में भारी तोड़फोड़, स्ट्रॉन्ग रम सॉपडें सीएम ममता, ईसी की सफाई

April 30, 2026/
10:19 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित राजनीतिक सिद्धांत में हुई पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया।...

राजनीति

Atul Kulkarni Fast Support Sonam Wangchuk

Atul Kulkarni Fast Support Sonam Wangchuk

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर अतुल कुलकर्णी ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में एक दिन का उपवास रखने का ऐलान किया। वहीं, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और कॉमेडियन समय रैना भी वांगचुक के समर्थन में आए।

अतुल कुलकर्णी ने कहा कि वह 16 जुलाई को अपने घर पर दिनभर का उपवास करेंगे। अतुल ने कहा कि इसका मकसद सोनम वांगचुक और उनके साथियों के दर्द को महसूस करना और सरकार से संवेदनशीलता दिखाने की अपील करना है। अतुल ने लोगों से भी एक दिन का उपवास रखने की अपील की।

अतुल कुलकर्णी 'रंग दे बसंती', 'हे राम' और 'द गाजी अटैक' समेत कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

अतुल कुलकर्णी ‘रंग दे बसंती’, ‘हे राम’ और ‘द गाजी अटैक’ समेत कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

बता दें कि सोनम वांगचुक NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल होकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वांगचुक की भूख हड़ताल का आज यानी 16 जुलाई को 19वां दिन है। उनकी हड़ताल को लेकर अब बॉलीवुड के कई कलाकारों ने पब्लिकली अपना समर्थन जताया।

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने आज इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने पहले कभी इस तरह सार्वजनिक बयान नहीं दिया, लेकिन इस बार चुप रहना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक देश के लिए किए गए अपने कार्यों और उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुसार, वांगचुक उन छात्रों के भविष्य के लिए अनशन कर रहे हैं, जिन्हें वे संकट में मानते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसे सिस्टम के खिलाफ लड़ाई है, जिसके कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं।

सोनाक्षी ने कहा कि देश के युवा अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर संवाद शुरू नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि वह भी देश की युवा हैं और देश का भला चाहती हैं, इसलिए उन्होंने अपनी बात सार्वजनिक रूप से रखने का फैसला किया।

उन्होंने यह भी कहा, “मैं बस यह पूछना चाहती हूं कि यह कब काफी होगा? जब ये लोग मर जाएंगे, तब क्या आप जागेंगे? और इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? जो हो रहा है, वह सही नहीं है। मैं बस यही कहना चाहती हूं।”

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब 19 दिन हो चुके हैं और किसी की बात सुनने के लिए इतना इंतजार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति, जिन्होंने देश के लिए काफी योगदान दिया है, उन्हें अपनी बात रखने के लिए अपनी सेहत दांव पर नहीं लगानी चाहिए। फातिमा ने कहा कि राजनीतिक विचार चाहे जो भी हों, छात्रों के भविष्य की रक्षा करना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए निकले और सोनम वांगचुक की सेहत सुरक्षित रहे। उन्होंने युवाओं के बेहतर भविष्य के समर्थन की भी अपील की।

कॉमेडियन समय रैना ने भी सोनम वांगचुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह उम्मीद और प्रार्थना कर रहे हैं कि वांगचुक सुरक्षित रहें और इस पूरे मामले का समाधान जल्द बातचीत के जरिए निकले।

सुरेंद्र शर्मा ने सोनम वांगचुक से की अपील

मशहूर कवि सुरेंद्र शर्मा ने सोनम वांगचुक के नाम एक वीडियो मैसेज जारी किया है। उन्होंने वांगचुक से आमरण अनशन खत्म करने की भावुक अपील की। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि देश को सोनम वांगचुक जैसे नेतृत्व की जरूरत है, इसलिए किसी मंत्री के इस्तीफे के लिए अपनी जान दांव पर नहीं लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश किसी एक इस्तीफे से बड़ा होता है और करोड़ों युवा आज वांगचुक को अपनी आवाज मानते हैं। शर्मा ने कहा कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो युवाओं की उम्मीद टूट जाएगी। अंत में उन्होंने वांगचुक से देशहित में अनशन खत्म कर संघर्ष जारी रखने की अपील की।

वहीं, इससे पहले सोनी राजदान, शबाना आजमी, रूबीना दिलैक, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह और अनुराग कश्यप जैसे कई सेलेब्स भी सोनम वांगचुक के समर्थन में पोस्ट कर चुके हैं। बता दें कि अभिनेत्री स्वरा भास्कर जंतर-मंतर पहुंचीं और सोनम वांगचुक से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया। वहीं, इससे पहले प्रकाश राज भी जंतर-मंतर पहुंचे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

……………..

यह खबर भी पढ़ें….

3 इडियट्स के ‘चतुर’ बोले-नहीं चाहता फुंसुख वांगडू मर जाएं:जीनत अमान ने कहा- अपने अच्छे दिमाग को चुपचाप मरते हुए मत देखिए

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में वीडियो पोस्ट करते हुए एक्टर ओमी वैद्य ने उन्हें प्रेरणादायक बताते हुए उनकी जान बचाने की अपील की थी। वहीं, जीनत अमान ने सरकार से बातचीत शुरू करने की मांग की और कहा था कि यह देश के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। पूरी खबर यहां पढें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket