Sunday, 25 Oct 2026 | 09:38 AM

Trending :

'हम हिंदू हैं, हमारे यहां तलाक शब्द नहीं है',:पत्नी सुनीता के तलाक की अर्जी वापस लेने को लेकर गोविंदा ने दिया रिएक्शन BHEL & ISRO Recruitment 2026 दलेर मेहंदी को नशे में बताकर मंत्री ने किया अपमानित:गौहर खान को थप्पड़ पड़ने से लेकर, सुनील पाल को भगाए जाने तक, जानिए मंच पर हुए ऐसे ही विवाद अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे दलेर मेहंदी को नशे में बताकर मंत्री ने किया अपमानित:गौहर खान को थप्पड़ पड़ने से लेकर, सुनील पाल को भगाए जाने तक, जानिए मंच पर हुए ऐसे ही विवाद अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे
EXCLUSIVE

Baseball player heals thumb injury with piano

केन रोसेंथल. द न्यूयॉर्क टाइम्स24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शर्जर के अनुसार, ‘पियानो बजाना अंगुलियों के लिए वेटलिफ्टिंग जैसा है।’

स्पोर्ट्स मेडिकल साइंस की दुनिया में एक कहावत है- ‘जब डॉक्टर जवाब दे दें, तो समझो करियर खत्म।’ लेकिन 41 साल के मैक्स शर्जर ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया। बेसबॉल के इतिहास के सबसे घातक पिचर में से एक शर्जर के लिए यह सीजन केवल वापसी का नहीं, बल्कि एक ‘चमत्कार’ का है। जिस अंगूठे के दर्द ने उन्हें संन्यास की कगार पर खड़ा कर दिया था, उसका इलाज किसी अस्पताल में नहीं, बल्कि पियानो के जरिए मिला।

दरअसल, शर्जर दो साल से दाएं हाथ के अंगूठे में सूजन और असहनीय दर्द से जूझ रहे थे। अमेरिका के टॉप सर्जन्स ने हाथ खड़े कर दिए थे। उनके पास इस दर्द का कोई सर्जिकल समाधान नहीं था। हालात इतने खराब हो गए थे कि पिछले सीजन शर्जर ने साथी खिलाड़ी क्रिस बासिट से कह दिया था कि अगर प्रैक्टिस के दौरान दर्द हुआ, तो वे खेल को अलविदा कह देंगे।

शर्जर की वापसी की कहानी टोरंटो के एक अपार्टमेंट से शुरू होती है। बच्चों को खेल-खेल में पियानो सिखाते वक्त उन्हें अहसास हुआ कि पियानो की भारी ‘कीज’ दबाते वक्त उनके अंगूठे में वह खिंचाव हो रहा है, जो कोई फिजियोथेरेपी नहीं दे पा रही थी। शर्जर ने कोई क्लासिकल संगीत नहीं सीखा था। उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर ‘डॉ. ड्रे’ और ‘एमिनेम’ के रैप गानों की धुनें सीखीं।

वे हर टूर पर अपना कीबोर्ड साथ ले जाने लगे। रात 11 बजे मैच खत्म होने के बाद वे होटल के कमरों में धीमी आवाज में घंटों पियानो बजाते, ताकि अंगुलियों के पोरों की मांसपेशियां मजबूत हो सकें। पियानो बजाने से उनके हाथ की मांसपेशियों में जो लचीलापन आया, उसने अंगूठे के जोड़ों पर पड़ने वाले दबाव को खत्म कर दिया।

इस ‘पियानो रिहैब’ का असर यह हुआ कि शर्जर ने वर्ल्ड सीरीज के सबसे अहम गेम में बेहतरीन शुरुआत की। 41 की उम्र में जहां खिलाड़ी कमेंट्री बॉक्स में होते हैं, वहां शर्जर को टोरंटो ब्लू जेस ने फिर 25 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। साथी खिलाड़ी बासिट कहते हैं, ‘पूरी दुनिया में इतने महंगे इलाज मौजूद थे, लेकिन एक पियानो ने मैक्स का करियर बचा लिया। यह सिर्फ मैक्स जैसा पागलपन की हद तक जुनूनी खिलाड़ी ही सोच सकता था।’

पियानो की हार्ड कीज दबाने से सुधरती है पिचिंग ग्रिप

बेसबॉल पिचिंग में ‘फास्टबॉल’ फेंकने के लिए अंगूठे और तर्जनी के बीच जबरदस्त दबाव की जरूरत होती है। पियानो की कीज को दबाने के लिए अंगुलियों की जिस निपुणता की जरूरत होती है, वह सीधे तौर पर पिचिंग ग्रिप को सुधारती है। शर्जर के अनुसार, ‘पियानो बजाना अंगुलियों के लिए वेटलिफ्टिंग जैसा है।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
BAN Vs AUS Live Score: Follow latest updates from the 1st T20I in Chattogram. (Picture Credit: X/BCBtigers)

June 17, 2026/
12:30 pm

आखरी अपडेट:17 जून, 2026, 12:30 IST संजय राउत ने चेतावनी दी कि पार्टी छोड़ने के इच्छुक किसी भी सांसद को...

ट्रम्प बोले-भारत के साथ ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं:पहले से तय समझौते पर बात बढ़ेगी; पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, वे काफी स्मार्ट हैं

February 21, 2026/
1:28 am

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले और ट्रम्प के दोबारा नए टैरिफ के ऐलान के बाद...

हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी- 2मिनट में ओला-उबर, एंबुलेंस क्यों नहीं?:रोड सेफ्टी पर सुनवाई; हाईवे पर 300 अवैध कट-प्वाइंट्स का मुद्दा उठा, एनएचएआई से भी जवाब तलब

April 28, 2026/
9:01 am

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोड सेफ्टी को लेकर दायर जनहित याचिका पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने सुनवाई के दौरान...

RPSC RAS 2024 Result Out

April 18, 2026/
12:09 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप...

धुरंधर देखकर परेश रावल बोले- काश मैं इसमें होता:यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि गाथा है; आदित्य धर की ‘उरी’ में कर चुके हैं काम

April 6, 2026/
2:33 pm

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर और उसके सीक्वल की जबरदस्त सफलता के बीच एक्टर परेश रावल का एक बयान...

‘हनुमान अंश’ की पार्वती बोलीं- चाहती हूं, PM फिल्म देखें:आस्था को अंधविश्वास मानने से इनकार; बताया बुंदेली भाषा से कैसे मिला फिल्म में रोल

September 27, 2026/
11:31 am

चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ में माता पार्वती का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा परांजपे रविवार को खंडवा पहुंचीं। मीडिया से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Baseball player heals thumb injury with piano

Baseball player heals thumb injury with piano

केन रोसेंथल. द न्यूयॉर्क टाइम्स24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शर्जर के अनुसार, ‘पियानो बजाना अंगुलियों के लिए वेटलिफ्टिंग जैसा है।’

स्पोर्ट्स मेडिकल साइंस की दुनिया में एक कहावत है- ‘जब डॉक्टर जवाब दे दें, तो समझो करियर खत्म।’ लेकिन 41 साल के मैक्स शर्जर ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया। बेसबॉल के इतिहास के सबसे घातक पिचर में से एक शर्जर के लिए यह सीजन केवल वापसी का नहीं, बल्कि एक ‘चमत्कार’ का है। जिस अंगूठे के दर्द ने उन्हें संन्यास की कगार पर खड़ा कर दिया था, उसका इलाज किसी अस्पताल में नहीं, बल्कि पियानो के जरिए मिला।

दरअसल, शर्जर दो साल से दाएं हाथ के अंगूठे में सूजन और असहनीय दर्द से जूझ रहे थे। अमेरिका के टॉप सर्जन्स ने हाथ खड़े कर दिए थे। उनके पास इस दर्द का कोई सर्जिकल समाधान नहीं था। हालात इतने खराब हो गए थे कि पिछले सीजन शर्जर ने साथी खिलाड़ी क्रिस बासिट से कह दिया था कि अगर प्रैक्टिस के दौरान दर्द हुआ, तो वे खेल को अलविदा कह देंगे।

शर्जर की वापसी की कहानी टोरंटो के एक अपार्टमेंट से शुरू होती है। बच्चों को खेल-खेल में पियानो सिखाते वक्त उन्हें अहसास हुआ कि पियानो की भारी ‘कीज’ दबाते वक्त उनके अंगूठे में वह खिंचाव हो रहा है, जो कोई फिजियोथेरेपी नहीं दे पा रही थी। शर्जर ने कोई क्लासिकल संगीत नहीं सीखा था। उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर ‘डॉ. ड्रे’ और ‘एमिनेम’ के रैप गानों की धुनें सीखीं।

वे हर टूर पर अपना कीबोर्ड साथ ले जाने लगे। रात 11 बजे मैच खत्म होने के बाद वे होटल के कमरों में धीमी आवाज में घंटों पियानो बजाते, ताकि अंगुलियों के पोरों की मांसपेशियां मजबूत हो सकें। पियानो बजाने से उनके हाथ की मांसपेशियों में जो लचीलापन आया, उसने अंगूठे के जोड़ों पर पड़ने वाले दबाव को खत्म कर दिया।

इस ‘पियानो रिहैब’ का असर यह हुआ कि शर्जर ने वर्ल्ड सीरीज के सबसे अहम गेम में बेहतरीन शुरुआत की। 41 की उम्र में जहां खिलाड़ी कमेंट्री बॉक्स में होते हैं, वहां शर्जर को टोरंटो ब्लू जेस ने फिर 25 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। साथी खिलाड़ी बासिट कहते हैं, ‘पूरी दुनिया में इतने महंगे इलाज मौजूद थे, लेकिन एक पियानो ने मैक्स का करियर बचा लिया। यह सिर्फ मैक्स जैसा पागलपन की हद तक जुनूनी खिलाड़ी ही सोच सकता था।’

पियानो की हार्ड कीज दबाने से सुधरती है पिचिंग ग्रिप

बेसबॉल पिचिंग में ‘फास्टबॉल’ फेंकने के लिए अंगूठे और तर्जनी के बीच जबरदस्त दबाव की जरूरत होती है। पियानो की कीज को दबाने के लिए अंगुलियों की जिस निपुणता की जरूरत होती है, वह सीधे तौर पर पिचिंग ग्रिप को सुधारती है। शर्जर के अनुसार, ‘पियानो बजाना अंगुलियों के लिए वेटलिफ्टिंग जैसा है।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket