Saturday, 06 Jun 2026 | 03:42 AM

Trending :

10 घंटे में 10 लाख साइन-अप: अन्नामलाई ने अपने नए आंदोलन के लिए ‘असाधारण प्रतिक्रिया’ की सराहना की | भारत समाचार रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे मजबूत हुआ:RBI पॉलिसी के बाद ₹94.93 पर हुआ बंद; रेपो रेट 5.25% पर बरकरार अन्नामलाई ने नए राजनीतिक संगठन की घोषणा की, तमिलनाडु भाजपा से बड़े पैमाने पर इस्तीफे की शुरुआत | शीर्ष बिंदु | भारत समाचार पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव से भारत नाराज:कहा- इससे अवैध कब्जा वैध नहीं होगा; वहां 7 जून को 24 सीटों पर वोटिंग वापसी, गिरावट, या धुरी? भाजपा से बाहर निकलने की तीन बातें – और जहां अन्नामलाई फिट बैठते हैं | भारत समाचार
EXCLUSIVE
सराफा व्यापारियों ने बरगी हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि:जबलपुर के सराफा चौक पर हुई सभा; क्रूज स्टाफ पर कार्रवाई की मांग

सराफा व्यापारियों ने बरगी हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि:जबलपुर के सराफा चौक पर हुई सभा; क्रूज स्टाफ पर कार्रवाई की मांग

जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के बाद शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है। सराफा एसोसिएशन जबलपुर ने सराफा चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान मृतकों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सभा में सराफा परिवार से जुड़े प्रमुख व्यवसायी प्रकाश जोहरी, नीतू सोनी और लापता विराज सोनी को याद किया गया। व्यापारियों ने बताया कि हादसे के दौरान नीतू सोनी ने अन्य लोगों को लाइफ जैकेट पहनाने में मदद की, लेकिन खुद जैकेट नहीं पहन सकीं, जिससे उनकी जान चली गई। इस घटना को लेकर व्यापारियों में गहरा आक्रोश देखा गया। क्रूज के जिम्मेदार कर्मचारियों पर हो कार्रवाई सराफा एसोसिएशन ने प्रशासन से क्रूज के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि हादसे के समय क्रूज स्टाफ ने यात्रियों की सुरक्षा की अनदेखी की और अपनी जान बचाने की कोशिश करते हुए पर्यटकों को संकट में छोड़ दिया। ये रहे मौजूद श्रद्धांजलि सभा में मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ, जबलपुर अध्यक्ष नवीन सराफ, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सराफ, अजय वक्तावर, मंत्री अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेंद्र ओसवाल, सहसचिव केके सुहाने सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सर्राफा व्यापारियों ने एकत्र होकर मृतकों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की और हादसे के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई।

Read More »
गढ़ीमलहरा बस स्टैंड पर ट्रक ने पिता-पुत्र को कुचला:इलाज कराने आए थे; तेज रफ्तार बना हादसे का कारण

गढ़ीमलहरा बस स्टैंड पर ट्रक ने पिता-पुत्र को कुचला:इलाज कराने आए थे; तेज रफ्तार बना हादसे का कारण

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में तीन वर्षीय मासूम और उसके पिता की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुरा निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र यादव अपने 3 साल के पुत्र तनिश यादव को इलाज दिलाने के लिए बाइक से गढ़ीमलहरा आए थे। जैसे ही वे गढ़ीमलहरा बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। हादसे के तत्काल बाद राहगीरों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत 3 वर्षीय तनिश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल जितेंद्र सिंह यादव को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रोमा वार्ड में भर्ती किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ट्रक को जब्त कर लिया है। जिला अस्पताल में दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Read More »
Indore Beauty Wellness Championship | Anuradha Paudwal To Attend July 2026

Indore Beauty Wellness Championship | Anuradha Paudwal To Attend July 2026

इंदौर में ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। 20 से 22 जुलाई तक फीनिक्स सिटाडेल मॉल में देशभर के कलाकार, प्रशिक्षु, विशेषज्ञ और इंडस्ट्री लीडर्स एक ही मं . इस मेगा इवेंट में देशभर से बड़ी संख्या में विजिटर्स शामिल होने का अनुमान है। इसमें 500 से ज्यादा प्रतिभागी, 50 से अधिक इंडस्ट्री विशेषज्ञ और 25 से ज्यादा लाइव सेशन्स आयोजित किए जाएंगे। चैंपियनशिप के दौरान मेकअप, हेयर आर्टिस्ट्री, स्किन और ब्यूटी, नेल आर्ट और बार्बरिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागी रेड कार्पेट लुक, ब्राइडल लुक, अवांट-गार्ड स्टाइल, हेयर कटिंग व कलरिंग, फेशियल, वैक्सिंग और नेल आर्ट जैसी आधुनिक तकनीकों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। फैशन शो, कॉन्फ्रेंस और नेटवर्किंग का भी अवसर आयोजन की खासियत यह है कि इसमें केवल प्रतियोगिताएं ही नहीं, बल्कि लाइव स्टेज प्रेजेंटेशन, ग्रैंड फैशन शो, इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस, नेटवर्किंग सेशंस और विशेषज्ञों के व्याख्यान भी शामिल होंगे। इससे प्रतिभागियों को सीखने, कौशल निखारने और इंडस्ट्री के अग्रणी विशेषज्ञों से जुड़ने का मौका मिलेगा। तीन दिनों का खास कार्यक्रम पहला दिन: उद्घाटन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह। दूसरा दिन: हेयर आर्टिस्ट्री शो और ग्रैंड फैशन शो। तीसरा दिन: ब्यूटी और वेलनेस प्रतियोगिताएं, कॉन्फ्रेंस और समापन समारोह। करियर ग्रोथ और ग्लोबल एक्सपोजर का मंच इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को इंडस्ट्री एक्सपोजर, स्किल अपग्रेडेशन, नेटवर्किंग और करियर ग्रोथ के कई अवसर मिलेंगे। साथ ही वे अपने हुनर को बड़े मंच पर प्रदर्शित कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान बना सकेंगे। इस चैंपियनशिप का नेतृत्व ब्यूटी एजुकेशन क्षेत्र की हस्ती उन्नति सिंह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आर्टिस्ट्स चैंपियनशिप केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक सशक्त पहल है, जो देश की ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री को नई दिशा दे रही है। हमारा उद्देश्य हर प्रतिभाशाली कलाकार को मंच देना है, ताकि वे अपनी मेहनत और कौशल के दम पर आगे बढ़ सकें और वैश्विक स्तर पर पहचान बना सकें।

Read More »
दतिया पहुंचीं एक्टर शिल्पा शेट्टी, पीतांबरा पीठ में किए दर्शन:मंदिर में हलचल बढ़ी, सुरक्षा कड़ी रही, दर्शन के बाद ग्वालियर रवाना हुईं

दतिया पहुंचीं एक्टर शिल्पा शेट्टी, पीतांबरा पीठ में किए दर्शन:मंदिर में हलचल बढ़ी, सुरक्षा कड़ी रही, दर्शन के बाद ग्वालियर रवाना हुईं

दतिया में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शुक्रवार शाम अचानक दतिया पहुंचीं। उनके साथ पति और उद्योगपति राज कुंद्रा भी मौजूद रहे। दोनों सड़क मार्ग से विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित वानखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक भी किया। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के अचानक मंदिर पहुंचने की खबर लगते ही परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्सुकता बढ़ गई। दर्शन के दौरान कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में हलचल और सन्नाटा दोनों का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने के लिए रुक गए। हालांकि अभिनेत्री ने किसी से औपचारिक मुलाकात नहीं की और पूजा के बाद सीधे रवाना हो गईं। दरबार में विधि-विधान से पूजा की बताया गया है कि शिल्पा शेट्टी ने मां पीतांबरा और मां बगलामुखी के दरबार में विधि-विधान से पूजा की। मंदिर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क रहीं। उनकी मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई थी। पूजा-अर्चना के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सड़क मार्ग से ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। अभिनेत्री की अचानक धार्मिक यात्रा शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

Read More »
नाती ने रची थी दादी की हत्या की साजिश:शिवपुरी में सुपारी लेकर आए दोस्त ने पैर छूकर मार दी थी गोली

नाती ने रची थी दादी की हत्या की साजिश:शिवपुरी में सुपारी लेकर आए दोस्त ने पैर छूकर मार दी थी गोली

शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में 22 अप्रैल को हुई बुजुर्ग महिला रामसखी धाकड़ की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, इस वारदात का मास्टरमाइंड महिला का नाती निकला, जिसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। घटना 22 अप्रैल की दोपहर की है, जब तीन युवक बाइक पर सवार होकर डेहरवारा गांव पहुंचे। उन्होंने शादी का कार्ड देने के बहाने रामसखी धाकड़ के घर का दरवाजा खुलवाया। जैसे ही महिला बाहर आईं, एक युवक ने पहले उनके पैर छुए और फिर तुरंत उनके सिर में गोली मार दी। यह वारदात नातिन के सामने हुई थी। बंटवारे से नाखुश था परिवार जांच में सामने आया कि रामसखी धाकड़ की शादी लक्ष्मी नारायण लोधी से हुई थी। परिवार के पास करीब 35 बीघा जमीन थी, जिसका बंटवारा पहले ही हो चुका था। रामसखी अपनी हिस्से की जमीन अपने बेटे मुनेश धाकड़ के नाम करना चाहती थीं, जिससे परिवार में विवाद बढ़ गया था। शुरुआत में शक सौतेले बेटों पर गया था, जिन पर नामांतरण का विरोध करने का आरोप था। एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच के बाद इस हत्या का मास्टरमाइंड रामसखी की सौतेली बेटी गुड्डी धाकड़ का बेटा पुष्पराज धाकड़ निकला। पुलिस के मुताबिक, पुष्पराज अपनी मां के साथ रामसखी द्वारा कथित दुर्व्यवहार से नाराज था और इसी का बदला लेने के लिए उसने हत्या की योजना बनाई। पैसों का लालच देकर कराई थी हत्या पुष्पराज की दोस्ती शिवपुरी में रहने वाले निकेंद्र रावत से थी, जो कर्ज में डूबा हुआ था। पुष्पराज ने निकेंद्र को पैसों का लालच देकर हत्या के लिए राजी किया। हत्या के दिन दोनों शादी का कार्ड लेकर घर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल निकेंद्र की थी और गोली भी उसी ने चलाई थी। वारदात से पहले करीब 36 हजार रुपए खर्च किए गए थे और आगे और पैसे देने की बात तय हुई थी। दोनों आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है। तेंदुआ थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

Read More »
सतना में खराब ईवी स्कूटर को ‘कचरा गाड़ी’ बनाकर घुमाया:बार-बार खराबी से परेशान मालिक का अनोखा विरोध, बाजार में लोगों से कचरा डलवाया

सतना में खराब ईवी स्कूटर को ‘कचरा गाड़ी’ बनाकर घुमाया:बार-बार खराबी से परेशान मालिक का अनोखा विरोध, बाजार में लोगों से कचरा डलवाया

सतना जिले के बिरसिंहपुर में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपनी खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर को ‘कचरा गाड़ी’ बनाकर बाजार में घुमाया। यह अनोखा विरोध बजाज चेतक ईवी स्कूटर की बार-बार आ रही तकनीकी खराबी से परेशान होकर किया गया। राहुल पांडे ने 14 महीने पहले अपने पिता के लिए लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए में यह स्कूटर खरीदी थी। उनके अनुसार, खरीदने के बाद से ही इसमें लगातार तकनीकी खराबी आ रही थी। स्कूटर चलते-चलते अचानक बंद हो जाती थी, जिसे वे ‘वायरस आने’ जैसी समस्या बताते हैं। कई बार उन्हें वाहन को टैंपो में लादकर सतना स्थित एजेंसी तक ले जाना पड़ा। हाल ही में सर्विसिंग के बाद भी स्कूटर घर लौटते समय फिर से बंद हो गई, जिससे वे काफी परेशान हो गए। ‘कचरा गाड़ी’ का पोस्टर लगा बाजार में घुमाया लगातार हो रही इन समस्याओं से तंग आकर राहुल पांडे और उनके छोटे भाई रोहित पांडे ने विरोध का एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने स्कूटर को एक मालवाहक वाहन पर रखा, उस पर ‘कचरा गाड़ी’ का पोस्टर लगाया और उसे पूरे बिरसिंहपुर बाजार में घुमाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस ‘कचरा गाड़ी’ में कचरा डालें और ऐसी स्कूटर खरीदने से बचें। कई स्थानीय लोगों ने स्कूटर में कचरा डालकर उनके विरोध का समर्थन किया। सर्विस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए इस प्रदर्शन ने बाजार में लोगों का ध्यान खींचा और इलेक्ट्रिक वाहनों की गुणवत्ता तथा उनकी सर्विस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि उपभोक्ताओं को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो संबंधित कंपनियों और एजेंसियों को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे बजाज कंपनी की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Read More »
खरगोन में नारी शक्ति वंदन बिल का समर्थन:भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली, तख्तियां लेकर नारेबाजी

खरगोन में नारी शक्ति वंदन बिल का समर्थन:भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली, तख्तियां लेकर नारेबाजी

खरगोन में भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम 4:30 बजे भाजपा कार्यालय से एक रैली निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने नारेबाजी की। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “महिलाओं के अधिकारों पर वार, कांग्रेस है इसका जिम्मेदार”, “महिलाओं का अपमान, कांग्रेस है बेईमान”, “मां की गरिमा रखनी होगी, अपमान करने वालों को सजा देनी होगी” जैसे नारे लिखे थे। इस दौरान पूर्वा व्यास, शीला पटेल, शुभा खोड़े, वीणा जायसवाल, माया खोड़े, रंगा डावर, बेबीबाई मंडलोई, पार्षद संध्या दांगी, मीनाक्षी मुछाल, साधना बड़ोले, सुनीता गंगले, यामिनी सोनी सहित कई मातृशक्ति मौजूद रहीं। जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने कांग्रेस और विपक्ष को बिल पारित न होने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। ब्राह्मणे ने इस आंदोलन को राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तीकरण से जुड़ा एक व्यापक अभियान बताया। इस अवसर पर जिला संयोजक अनिता बंसल, अमिता मंत्री, ज्योति येवतिकर, जिला उपाध्यक्ष प्रभा राठौर और नपाध्यक्ष छाया जोशी ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में शालिनी रतोरिया और पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन भी मंच पर उपस्थित थे। पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, जिला महामंत्री विवेक भटोरे, मंत्री प्रकाश ठाकुर, महामंत्री हरिसिंह चावड़ा, जिला मांगीलाल गाडगे सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Read More »
बुरहानपुर में बिना हेलमेट चालकों पर चालान:पुलिस ने जागरूक कर नियमों का पालन कराया, सीट बेल्ट और नशे में ड्राइविंग पर भी चेतावनी

बुरहानपुर में बिना हेलमेट चालकों पर चालान:पुलिस ने जागरूक कर नियमों का पालन कराया, सीट बेल्ट और नशे में ड्राइविंग पर भी चेतावनी

बुरहानपुर पुलिस ने शुक्रवार को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के चालान काटे और उन्हें हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक किया। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी स्तर पर पुलिस टीमें सक्रिय हैं। ये टीमें आमजन से संवाद स्थापित कर रही हैं, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के बारे में बता रही हैं। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली चोटें सबसे घातक होती हैं और हेलमेट जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन है। शुक्रवार को निंबोला थाना प्रभारी राहुल कांबले और उनके स्टाफ ने निंबोला क्षेत्र में अभियान चलाया। इसी तरह, देड़तलाई चौकी प्रभारी शंकर लोने और उनके स्टाफ ने ग्राम देड़तलाई में यातायात विशेष जागरूकता अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा का पालन करना न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के चालान भी काटे गए। अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें नशे की हालत में वाहन चलाने के खतरों, नाबालिगों को वाहन न देने की जिम्मेदारी, राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेस ट्रीटमेंट योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

Read More »
मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को एक साल:चार ट्रॉली कचरा निकला; 102वें दिन श्रमदान में जुटे लोग, अब प्रतिदिन चलेगा अभियान

मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को एक साल:चार ट्रॉली कचरा निकला; 102वें दिन श्रमदान में जुटे लोग, अब प्रतिदिन चलेगा अभियान

मंदसौर में शिवना नदी शुद्धिकरण अभियान ने एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर शुक्रवार को एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें नदी से चार ट्राली कचरा निकाला गया। विधायक विपिन जैन ने घोषणा की कि यह अभियान अब प्रतिदिन चलाया जाएगा। अभियान के 102वें दिन बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे एकत्र हुए। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे, युवा और ग्रामीण शामिल थे। सभी ने मिलकर लगभग दो घंटे तक श्रमदान किया। इस दौरान नदी से प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य कचरा हटाया गया, साथ ही किनारों पर उगी गाजर घास भी साफ की गई। विधायक विपिन जैन ने कहा कि जनसंकल्प और सामूहिक श्रमदान के कारण नदी के स्वरूप में सकारात्मक बदलाव दिख रहा है। उन्होंने बताया कि जहां पहले गंदगी और प्रदूषण का माहौल था, वहीं अब स्वच्छता और जागरूकता का वातावरण बन रहा है। विधायक ने शहरवासियों से अपील की कि वे प्रतिदिन चलने वाले इस अभियान में शामिल होकर श्रमदान करें, ताकि शिवना नदी को पूरी तरह स्वच्छ बनाया जा सके। इस शुद्धिकरण अभियान में बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, महिला नेता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सक्रिय भागीदारी निभाई।

Read More »
ट्रेड यूनियन बोला-नए लेबर कोड श्रमिकों के लिए डेथ वारंट:मजदूर दिवस पर कहा- 10 हजार में मजदूरों से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा

ट्रेड यूनियन बोला-नए लेबर कोड श्रमिकों के लिए डेथ वारंट:मजदूर दिवस पर कहा- 10 हजार में मजदूरों से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा

नीमच में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने गांधी वाटिका में सभा की। इस दौरान मजदूर नेताओं ने सरकार की नीतियों और नए लेबर कोड को लेकर जमकर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने साफ मांग रखी कि काम के घंटे 8 ही रहने चाहिए और कम से कम इतना वेतन जरूर मिले जिससे घर चल सके। सभा में कामरेड विजय बैरागी और निरंजन गुप्ता ने बताया कि आज जो मजदूरों को 8 घंटे काम की सुविधा मिली है, उसके लिए शिकागो के शहीदों ने अपनी जान दी थी। उन्होंने अफसोस जताया कि आज के दौर में मजदूर एक बार फिर उन्हीं पुरानी मुसीबतों से घिर गए हैं, जिनके खिलाफ सालों पहले लड़ाई लड़ी गई थी। पुलिसिया कार्रवाई और शोषण पर नाराजगी सुनील शर्मा और नितेश यादव ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश के फैक्ट्रियों में हालात खराब हैं। आरोप लगाया गया कि जब मजदूर अपने हक की बात करते हैं, तो उन पर पुलिस का इस्तेमाल किया जाता है और उन्हें जेल में डाल दिया जाता है। नेताओं ने यह भी कहा कि नीमच और आसपास के इलाकों में मजदूरों से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है, जो सरासर शोषण है। महंगाई और कम वेतन की मार कैलाश चंद्र सेन और मुकेश बाबा ने बताया कि आज के दौर में 8 से 10 हजार रुपए की सैलरी में मकान का किराया देना, बच्चों को पढ़ाना और इलाज कराना नामुमकिन हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि दुनिया में चल रहे युद्ध और महंगाई का सारा बोझ मजदूरों और किसानों की कमर तोड़ रहा है। नए लेबर कोड को बताया ‘डेथ वारंट’ आशा कार्यकर्ता सुनीता धाकड़ ने साल 2025 से लागू हुए चार नए लेबर कोड पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने इसे मजदूरों के लिए ‘डेथ वारंट’ (मौत का फरमान) बताते हुए कहा कि इससे पक्की नौकरियां खत्म हो जाएंगी और मजदूर पूरी तरह से ठेकेदारों के रहमोकरम पर बंधुआ बनकर रह जाएंगे। किसान और मजदूर मिलकर लड़ेंगे लड़ाई आखिर में युवा किसान नेता राधेश्याम नागदा ने कहा कि जिस तरह किसानों ने लंबी लड़ाई लड़कर कृषि कानून वापस कराए थे, अब वैसे ही मजदूर और किसान मिलकर सरकार की इन नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। सभा में बड़ी संख्या में मजदूर और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सोहराब के किरदार पर रणवीर बोले- उसे बस अटेंशन चाहिए:रजत कपूर की फिल्म में असल जिंदगी से जुड़े किरदार, विनय पाठक बोले- बदलाव जरूरी

April 11, 2026/
5:30 am

फिल्म ‘एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा’ पर रजत कपूर, विनय पाठक और रणवीर शौरी ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। रजत...

जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे

May 31, 2026/
3:32 pm

अगले महीने यानी जून में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की...

बालाघाट में ओवरब्रिज के उद्घाटन में विधायक को रोका:वारासिवनी में सांसद ने किया पूजन; MLA बोले- यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन, कार्यकर्ताओं के साथ फीता काटा

April 10, 2026/
4:25 pm

बालाघाट के वारासिवनी में बुधवार को रेलवे ओवरब्रिज के उद्घाटन के दौरान पुलिस और कांग्रेस विधायक विवेक पटेल के बीच...

Pakistan vs Bangladesh Live Cricket Score, 3rd ODI: Stay updated with PAK vs BAN Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Mirpur. (Picture Credit: X/@BCBtigers)

March 15, 2026/
1:10 pm

आखरी अपडेट:मार्च 15, 2026, 13:10 IST कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग...

राजनीति