Friday, 31 Jul 2026 | 02:34 PM

Trending :

EXCLUSIVE
जमीन के लालच में पिता को नशा मुक्ति केंद्र भेजा:शिवपुरी में कोर्ट की तारीख से पहले बेटों पर साजिश का आरोप; 17 बीघा जमीन का विवाद है

जमीन के लालच में पिता को नशा मुक्ति केंद्र भेजा:शिवपुरी में कोर्ट की तारीख से पहले बेटों पर साजिश का आरोप; 17 बीघा जमीन का विवाद है

शिवपुरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन के लालच में दो बेटों ने अपने ही पिता को नशे का आदी बताकर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित का चचेरा भाई तलाश करते हुए केंद्र पहुंचा और उसे मिलने नहीं दिया गया, इसके बाद शुक्रवार को उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक गुना जिले के श्यामपुर निवासी जगदीश रघुवंशी ने बताया कि उनके चचेरे भाई गंगाराम रघुवंशी को उनके ही बेटों ने साजिश के तहत नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। बेटे 20 साल पहले अलग रहने लगे थे बताया जा रहा है कि गंगाराम की पत्नी और उनके दो बेटे सतीश और विक्की करीब 20 साल पहले अलग रहने लगे थे। इसी दौरान उन्होंने चालाकी से गंगाराम के नाम की करीब 17 बीघा जमीन अपने नाम करा ली थी, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। अब जब जमीन के नामांतरण की प्रक्रिया चल रही थी, तब गंगाराम ने इस पर आपत्ति दर्ज करा दी। यह मामला एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है। 16 अप्रैल को केस की तारीख लगी थी और अगली सुनवाई 30 अप्रैल को तय थी। आरोप- बेटों ने अगवा करवाकर भर्ती किया आरोप है कि 20 अप्रैल को जब गंगाराम एक शादी समारोह में शामिल होने गुना आए थे, तभी उनके बेटों ने उन्हें अगवा कर लिया और शिवपुरी के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। आरोप है कि बेटों का मकसद था कि गंगाराम 30 अप्रैल की कोर्ट तारीख पर उपस्थित न हो सकें, जिससे वे जमीन पर कब्जा कर सकें। जगदीश रघुवंशी ने गंगाराम की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। जब वह तलाश करते हुए नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे तो उन्हें मिलने नहीं दिया गया, जिससे शक और गहरा गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। केंद्र मैनेजर बोले- नशे की हालत में लाए गए थे मामले में नशा मुक्ति केंद्र प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। केंद्र के मैनेजर ब्रजेश पाठक का कहना है कि गंगाराम को उनके बेटे लेकर आए थे और वह नशे की हालत में थे। दस्तावेजों की जांच के बाद ही उन्हें भर्ती किया गया था। हालांकि बाद में परिजनों की आपत्ति पर गंगाराम को उनकी इच्छा अनुसार छोड़ दिया गया। वहीं नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आने के बाद गंगाराम रघुवंशी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं और इसी वजह से उन्हें जबरन वहां भर्ती कराया गया।

Read More »
बुरहानपुर विधायक चिटनिस ने फोफनार क्षेत्र का निरीक्षण किया:5-7 गांवों में कम वोल्टेज, अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या पर अफसरों से चर्चा

बुरहानपुर विधायक चिटनिस ने फोफनार क्षेत्र का निरीक्षण किया:5-7 गांवों में कम वोल्टेज, अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या पर अफसरों से चर्चा

बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही वोल्टेज समस्या को लेकर शुक्रवार दोपहर फोफनार और तुरकगुराड़ा क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की और बड़गांव से तुरकगुराड़ा ग्रिड तक 33 केवी विद्युत लाइन के अधूरे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। फोफनार स्थित विद्युत केंद्र पर अत्यधिक दबाव के कारण आसपास के 5 से 7 गांवों में कम वोल्टेज, बिजली के उतार-चढ़ाव और अनियमित आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी। इससे किसानों, ग्रामीणों और छोटे व्यवसायियों को लगातार परेशानी हो रही थी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए विधायक अर्चना चिटनिस के प्रयासों से वर्ष 2018 में तुरकगुराड़ा में 33-11 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना स्वीकृत हुई थी। लगभग 2.25 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण पूरा हो चुका है। शुरुआत में शासकीय भूमि उपलब्ध न होने के कारण परियोजना में देरी हुई थी, लेकिन लगातार प्रयासों से भूमि उपलब्ध कराकर कार्य पूर्ण कराया गया। विधायक ने तकनीकि सुधारों के निर्देश दिए वर्तमान में फोफनार ग्रिड से तुरकगुराड़ा उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति की जा रही है, लेकिन अत्यधिक लोड के कारण वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसलिए बड़गांव से तुरकगुराड़ा तक 33 केवी लाइन का शीघ्र पूरा होना आवश्यक है, ताकि लोड संतुलित हो सके और विद्युत आपूर्ति में सुधार आए। उपकेंद्र के पूरी तरह से चालू होने के बाद बड़सिंगी, मैथा खारी, भावसा, एकझिरा, चिड़ियापानी, बोरगांव, संग्रामपुर, पिपरी सहित कई गांवों को स्थिर और सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, कृषि समिति अध्यक्ष किशोर पाटिल, नितिन महाजन, दत्तु महाजन, विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री कुंवरसिंह मालवीय, कार्यपालन यंत्री जितेंद्र कुमार पाल, कनिष्ठ यंत्री नसीम अंसारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विधायक चिटनिस ने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और तकनीकी सुधारों के निर्देश भी दिए। बिजली आपूर्ति आवश्यक उल्लेखनीय है कि बुरहानपुर क्षेत्र में केला, गन्ना, कपास और हल्दी जैसी नकदी फसलों का व्यापक उत्पादन होता है, जिसके लिए नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। इस परियोजना के पूर्ण होने से किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी, उत्पादन में वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Read More »
कंप्रेशर टंकी फटने से पंचर दुकानदार की मौके पर मौत:सतना में हवा भरते समय धमाका, अधिक दबाव से हादसे की आशंका

कंप्रेशर टंकी फटने से पंचर दुकानदार की मौके पर मौत:सतना में हवा भरते समय धमाका, अधिक दबाव से हादसे की आशंका

सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र के राजौला में शुक्रवार दोपहर एक हादसा हुआ। बाइक में हवा भरते समय कंप्रेशर टंकी फटने से 42 वर्षीय रामकिशोर प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रामकिशोर प्रजापति राजौला के वार्ड नंबर 12 स्थित हनुमान मंदिर के पास कई सालों से मड़ैया में कंप्रेशर मशीन लगाकर वाहनों के पंचर बनाने का काम करते थे। दोपहर में वह एक बाइक के टायर में हवा भरकर पंचर जांच रहे थे। इसी दौरान, जब वह मड़ैया के अंदर कंप्रेशर मशीन की नॉब बंद करने गए, तो अचानक कंप्रेशर टंकी में जोरदार धमाका हो गया। रामकिशोर की मौके पर ही मौत धमाका इतना तेज था कि कंप्रेशर मशीन के चीथड़े उड़ गए और रामकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चालक बाल-बाल बच गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बाइक चालक के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कंप्रेशर टंकी में हवा का दबाव अधिक होने के कारण यह घटना हुई।

Read More »
Indore Woman Chain Snatched; Son Empties Cupboard

Indore Woman Chain Snatched; Son Empties Cupboard

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..। . तेज रफ्तार का कहर: बाइक-आयशर टक्कर में युवक की मौत गुरुवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया। आजाद नगर, तिलक नगर और पलासिया क्षेत्र में हुए हादसों में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें… दोस्त का पता नहीं बताया तो चाकू घोंपे चाकूबाजी की दो घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विजयनगर में एक युवक को सिर्फ दोस्त का पता न बताने पर चाकू मार दिया गया, वहीं राजेंद्र नगर में बाइक टक्कर के बाद बदला लेने के लिए दो युवकों पर हमला किया गया। पूरी खबर पढ़ें… द्वारकापुरी में महिला की चेन छीनकर भागे बदमाश द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाश गुरुवार को एक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने देर शाम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाणगंगा थाना क्षेत्र में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 129 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए आंकी गई है। पूरी खबर पढ़ें… शादी में गई मां, बेटे ने साफ कर दी अलमारी शहर में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी। विजयनगर इलाके में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे पर घर से नकदी और जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है, वहीं राजेंद्र नगर में बदमाश फ्लैट से दो छात्रों के लैपटॉप चुराकर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें… चीफ इंजीनियर के रिटायरमेंट के अगले दिन री-अपॉइंटमेंट पर रोक मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी में सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर की संविदा नियुक्ति पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई में ही पूरी प्रक्रिया को संदिग्ध मानते हुए नियुक्ति पर स्टे दे दिया। पूरी खबर पढ़ें… आज से हाउस लिस्टिंग ब्लॉक सर्वे शहर में जनगणना के तहत हॉउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) सर्वे का शुभारंभ 1 मई से किया जाएगा। सेल्फ इन्युमरेशन की अवधि समाप्त होने के बाद अब प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। यह सर्वे आगामी एक माह तक चलेगा। पूरी खबर पढ़ें… नाबालिग को घुमाने के बहाने ले गया, होटल में दुष्कर्म इंदौर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पहले उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और होटल में वारदात को अंजाम दिया। दो महीने बाद मोबाइल मिलने पर पूरा मामला उजागर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें… आज से शुरु होगा जनगणना अभियान आगामी जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत नगर निगम सीमा क्षेत्र में 1 मई से मकान सूचीकरण का व्यापक अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण सवालों की जानकारी जुटाई जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… 10 IPS फिर भी 2-3 दिन में मर्डर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में 10 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती के बावजूद अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। अप्रैल महीने में हत्या के 8 मामले सामने आए। औसतन हर दूसरे दिन एक मर्डर हुआ। इसके अलावा हत्या के प्रयास के दो से ज्यादा गंभीर मामले भी दर्ज किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Read More »
राजगढ़ में अनाज उठाव धीमा पड़ने पर कलेक्टर का अल्टीमेटम:दो दिन में काम पूरा नहीं हुआ तो होगी निलंबन की कार्रवाई

राजगढ़ में अनाज उठाव धीमा पड़ने पर कलेक्टर का अल्टीमेटम:दो दिन में काम पूरा नहीं हुआ तो होगी निलंबन की कार्रवाई

राजगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी अब प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गई है। खरीदी केंद्रों पर अनाज का उठाव धीमा होने से बिगड़ते हालात को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को हुई जिला उपार्जन समिति की बैठक में उन्होंने स्पष्ट अल्टीमेटम दिया कि अगले दो दिनों के भीतर लंबित उठाव हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने विशेष रूप से खुले खरीदी केंद्रों से कम उठाव पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीएम नॉन के खिलाफ निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और काम में ढिलाई करने वालों को सीधे तौर पर जवाबदेह ठहराया जाएगा। बैठक में राजगढ़, नरसिंहगढ़ और ब्यावरा क्षेत्रों में धीमी परिवहन व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई। कलेक्टर ने ट्रकों की संख्या बढ़ाने और चालान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी स्थिति में अनाज खरीदी केंद्रों पर रुका नहीं रहना चाहिए। अनुशासनहीनता पर भी सख्ती बरती गई। बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर जिला विपणन अधिकारी और लीड बैंक मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अब कोई भी अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। कुल मिलाकर, प्रशासन ने यह साफ संकेत दे दिया है कि उपार्जन कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही पर सीधी कार्रवाई होगी। प्रशासन का मुख्य ध्यान समय पर उठाव, बेहतर परिवहन और किसानों को बिना किसी परेशानी के भुगतान सुनिश्चित करना है।

Read More »
किसी को छुट्टी का इंतजार तो किसी को सैलरी का:मजदूर दिवस पर पेश है कॉर्पोरेट मजदूरों की जिंदगी, जानने के लिए देखें पूरा वीडियो

किसी को छुट्टी का इंतजार तो किसी को सैलरी का:मजदूर दिवस पर पेश है कॉर्पोरेट मजदूरों की जिंदगी, जानने के लिए देखें पूरा वीडियो

मजदूर शब्द सुनते ही पसीने से लथपथ धूप में सीमेंट की बोरियां उठाते, तो कहीं खेतों में कुदाल चलाते श्रमिकों का चेहरा तो सभी को याद आता है। हां, ये वो श्रमिक हैं जिनके पसीने से देश चलता है। लेकिन एक और मजदूर वर्ग है, जिसे शायद खुद ये एहसास काफी देरी से हुआ कि वो मजदूर है। हां, इस मजदूर को पसीना कम आता है, पीठ पर सीमेंट की बोरियों की जगह लैपटॉप का बस्ता है, लेकिन है तो ये भी मजदूर ही। इसकी भी दिहाड़ी लेट आने पर कटती है। तो इस मजदूर दिवस पर देखें कि आखिर एक कॉर्पोरेट मजदूर को क्या चाहिए…

Read More »
खंडवा में मजदूर दिवस पर MR संगठन का प्रदर्शन:बोलें- केंद्र सरकार ने 29 श्रम कानून खत्म किए, चार नए लेबर कोड में परिवर्तित किया

खंडवा में मजदूर दिवस पर MR संगठन का प्रदर्शन:बोलें- केंद्र सरकार ने 29 श्रम कानून खत्म किए, चार नए लेबर कोड में परिवर्तित किया

1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मप्र मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव (MR) खंडवा के सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर श्रम कार्यालय पहुंचकर श्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव उपस्थित रहे और श्रम कानूनों में किए गए बदलावों पर विरोध जताया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पूर्व के 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर उन्हें चार नए लेबर कोड में परिवर्तित किया गया है। उनका आरोप है कि इन नए श्रम कोड्स के लागू होने से मजदूरों के अधिकार कमजोर हो रहे हैं और शोषण की संभावनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन बदलावों से नौकरी की सुरक्षा, कार्य समय, वेतन और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ज्ञापन के माध्यम से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स ने सरकार से मांग की कि श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए इन लेबर कोड्स पर पुनर्विचार किया जाए और मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर मजदूर हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान यूनिट के अध्यक्ष अनूप फुलमाली, सचिव नवीन आरतानी, वरिष्ठ सदस्य देवेंद्रसिंह सोलंकी, सह सचिव अंकित महेश्वरी, उपाध्यक्ष गुलनाज सिद्दीकी, गौरव सोनी, अंजलि महाजन, सुनील गोस्वामी, शक्ति सिंह सोलंकी, अंकित शहापुरकर, मनीष खेतवास, ऋषदीप और चेतन राठौर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Read More »
मंदसौर में तूफान-कार भिड़ी, दो गंभीर:छह घायल, टक्कर के बाद वाहन पलटा, कार सवार फरार

मंदसौर में तूफान-कार भिड़ी, दो गंभीर:छह घायल, टक्कर के बाद वाहन पलटा, कार सवार फरार

मंदसौर जिले के अचेरी के पास शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि छह अन्य को मामूली चोटें आईं। यह दुर्घटना प्रतापगढ़ से मंदसौर आ रहे एक तूफान वाहन और सामने से आ रही एक कार के बीच टक्कर से हुई। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण कुमावत अपनी 60 वर्षीय पत्नी मांगी बाई के साथ तूफान वाहन (MP44 TA 0399) में सवार होकर इलाज के लिए मंदसौर आ रहे थे। अचेरी के समीप उनकी गाड़ी की सामने से आ रही एक कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तूफान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वहीं, फोर्ड फ्रीस्टाइल कार (MP09 WB 7830) सड़क से नीचे उतर गई। दुर्घटना के तुरंत बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। हादसे में लक्ष्मण कुमावत को हाथ, पैर और कमर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी मांगी बाई की पसलियों और हाथ में चोट लगी। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मण की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया है। तुफान में आठ लोग सवार थे तूफान वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें से छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इनमें कमलाबाई (60 वर्ष), पेपा बाई (70 वर्ष), नरबादी बाई (30 वर्ष), कशिश (14 वर्ष, पिता कन्हैया लाल), सौम्या (6 वर्ष, पिता राकेश) और मानव (11 वर्ष, पिता मुनेश) शामिल हैं। सभी मामूली रूप से घायल लोगों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

Read More »
Indore Vijayanagar Stabbing | Youth Attacked After Asking Friends Address; CCTV Footage Viral

Indore Vijayanagar Stabbing | Youth Attacked After Asking Friends Address; CCTV Footage Viral

Hindi News Local Mp Indore Indore Vijayanagar Stabbing | Youth Attacked After Asking Friends Address; CCTV Footage Viral इंदौर7 मिनट पहले कॉपी लिंक इंदौर में चाकूबाजी की दो घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विजयनगर में एक युवक को सिर्फ दोस्त का पता न बताने पर चाकू मार दिया गया, वहीं राजेंद्र नगर में बाइक टक्कर के बाद बदला लेने के लिए दो युवकों पर हमला किया गया। विजयनगर थाना क्षेत्र में कुलदीप लश्करी (निवासी बड़ी भमोरी) पर गुरुवार को चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक कुलदीप एक जूते की दुकान पर काम करता है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले कुलदीप के दोस्त शिव से सार्थक की कहासुनी हुई थी। इसके बाद सार्थक अपने साथियों के साथ शिव को तलाशते हुए पहुंचा। जब कुलदीप दुकान की ओर जा रहा था, तब आरोपियों ने उसे रोका और दोस्त की जानकारी मांगी। जानकारी न देने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने सार्थक और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV देखकर दी धमकी ‘पुलिस कुछ नहीं कर सकती’ हमले के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपियों को कैमरे की ओर इशारा कर चेताया, लेकिन आरोपियों ने बेखौफ होकर कहा कि पुलिस उनका कुछ नहीं कर सकती। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, हालांकि उनका भागते हुए CCTV फुटेज सामने आया है। राजेंद्र नगर में भी चाकूबाजी, दो घायल राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदात सामने आई। यहां बाइक टक्कर के बाद बदला लेने की नीयत से बदमाशों ने सुनील चौहान और उसके दोस्त विशाल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सुनील पर 5 से ज्यादा वार किए गए, जबकि विशाल के हाथ में चोट आई है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दीपक, हनी प्रधान और राज प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Read More »
डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर:धार में दीनदयाल रसोई में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया

डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर:धार में दीनदयाल रसोई में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया

धार में स्वर्गीय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर की पुण्यतिथि और अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सेवा और समर्पण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और दीनदयाल रसोई योजना के तहत जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर सेवालय ट्रस्ट द्वारा हटवाड़ा स्थित सेवालय क्लीनिक में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के चिकित्सक डॉ. मुकेश चौहान ने 55 मरीजों का परीक्षण कर उपचार दिया। शिविर में मरीजों की बीपी और शुगर की जांच भी नि:शुल्क की गई। एडवोकेट सुहेल निसार के सहयोग से दीनदयाल रसोई योजना में तिथि भोज आयोजित किया गया। ट्रस्ट सदस्यों ने स्वर्गीय डॉ. ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित कर जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में ट्रस्ट संरक्षक डॉ. शरद विजयवर्गीय, एडवोकेट सुहेल निसार और अन्य अतिथियों ने स्वर्गीय डॉ. ठाकुर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके सेवा कार्यों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने जीवनभर गरीब और जरूरतमंदों की सेवा की। कोरोना काल में भी उन्होंने निस्वार्थ भाव से उपचार किया और इसी दौरान संक्रमित होकर प्राण त्याग दिए। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता, ट्रस्ट सदस्य और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय डॉ. ठाकुर के सेवा भाव को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर सिंह ठाकुर ने किया, जबकि आभार अजय सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्य जारी रखे जाएंगे।

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन:फंदे से लटकी मिली बॉडी, दावा- सुसाइड किया, मौत से कुछ घंटों पहले रील पोस्ट की

June 15, 2026/
1:14 pm

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन हो गया है। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 30 साल की एक्ट्रेस ने...

 Gujarat Local Body Election Results 2026 Live Updates

April 28, 2026/
2:58 pm

आखरी अपडेट:28 अप्रैल, 2026, 14:58 IST यहां बताया गया है कि एक संभावित स्पष्टीकरण जटिल विपक्षी गतिशीलता में निहित है,...

IT रूल बदलेंगे- निर्देश नहीं माने तो सेफ हार्बर खत्म:अब हर कंटेंट के लिए सोशल मीडिया कंपनियां ही जिम्मेदार; डेटा डिलीट नहीं कर सकेंगे

March 31, 2026/
7:06 am

केंद्र सरकार ने आईटी नियमन- 2021 में बदलाव का नया मसौदा जारी कर दिया है। इससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सरकारी...

राम मंदिर चोरी का बचाव कर ट्रोल हुए अनुपम खेर:कहा- मुगलों ने मंदिरों में रेप किए, उनकी लूट के सामने ये मामूली चीज

July 13, 2026/
4:30 am

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हुई चोरी के बचाव में दिए अपने बयान को लेकर...

Moradabad news, hindi news, local news, up news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

February 25, 2026/
5:27 pm

Last Updated:February 25, 2026, 17:27 IST पपीता एक स्वास्थ्यवर्धक फल है, जो पाचन सुधारने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कई...

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम हटाए गए:तमीम इकबाल को एड-हॉक कमेटी का हेड बनाया; 90 दिन के अंदर चुनाव होंगे

April 7, 2026/
5:23 pm

टी-20 वर्ल्ड कप विवाद के बाद बांग्लादेश की नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (NSC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल...

सतना में आंधी-बूंदाबांदी से गर्मी से राहत:सुबह से बादलों का डेरा, रात का तापमान 3 डिग्री गिरकर 28.2 पर पहुंचा

April 30, 2026/
9:09 am

सतना में भीषण गर्मी के बीच बुधवार रात से मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। गुरुवार सुबह से तेज हवाओं...

जॉब - शिक्षा

राजनीति