Friday, 01 May 2026 | 07:48 PM

Trending :

सतना में खराब ईवी स्कूटर को ‘कचरा गाड़ी’ बनाकर घुमाया:बार-बार खराबी से परेशान मालिक का अनोखा विरोध, बाजार में लोगों से कचरा डलवाया सुप्रीम-कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी:कहा- बिना बताए भारत न छोड़ें; कांग्रेस बोली- खेड़ा को डराने के लिए 60 पुलिसकर्मी भेजे गए खरगोन में नारी शक्ति वंदन बिल का समर्थन:भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली, तख्तियां लेकर नारेबाजी परवल चना दाल सब्जी रेसिपी: घर में बनाएं परवल चना दाल सब्जी, बच्चों की भी बनेगी पसंदीदा; नोट करें सबसे आसान तरीका सनोज मिश्रा पर केरल में पॉक्सो में एफआईआर:कुंभ की वायरल गर्ल के साथ छेड़छाड़ में वीएचपी नेता सहित 4 पर केस दर्ज बुरहानपुर में बिना हेलमेट चालकों पर चालान:पुलिस ने जागरूक कर नियमों का पालन कराया, सीट बेल्ट और नशे में ड्राइविंग पर भी चेतावनी
EXCLUSIVE

ट्रेड यूनियन बोला-नए लेबर कोड श्रमिकों के लिए डेथ वारंट:मजदूर दिवस पर कहा- 10 हजार में मजदूरों से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा

नीमच में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने गांधी वाटिका में सभा की। इस दौरान मजदूर नेताओं ने सरकार की नीतियों और नए लेबर कोड को लेकर जमकर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने साफ मांग रखी कि काम के घंटे 8 ही रहने चाहिए और कम से कम इतना वेतन जरूर मिले जिससे घर चल सके। सभा में कामरेड विजय बैरागी और निरंजन गुप्ता ने बताया कि आज जो मजदूरों को 8 घंटे काम की सुविधा मिली है, उसके लिए शिकागो के शहीदों ने अपनी जान दी थी। उन्होंने अफसोस जताया कि आज के दौर में मजदूर एक बार फिर उन्हीं पुरानी मुसीबतों से घिर गए हैं, जिनके खिलाफ सालों पहले लड़ाई लड़ी गई थी। पुलिसिया कार्रवाई और शोषण पर नाराजगी सुनील शर्मा और नितेश यादव ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश के फैक्ट्रियों में हालात खराब हैं। आरोप लगाया गया कि जब मजदूर अपने हक की बात करते हैं, तो उन पर पुलिस का इस्तेमाल किया जाता है और उन्हें जेल में डाल दिया जाता है। नेताओं ने यह भी कहा कि नीमच और आसपास के इलाकों में मजदूरों से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है, जो सरासर शोषण है। महंगाई और कम वेतन की मार कैलाश चंद्र सेन और मुकेश बाबा ने बताया कि आज के दौर में 8 से 10 हजार रुपए की सैलरी में मकान का किराया देना, बच्चों को पढ़ाना और इलाज कराना नामुमकिन हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि दुनिया में चल रहे युद्ध और महंगाई का सारा बोझ मजदूरों और किसानों की कमर तोड़ रहा है। नए लेबर कोड को बताया ‘डेथ वारंट’ आशा कार्यकर्ता सुनीता धाकड़ ने साल 2025 से लागू हुए चार नए लेबर कोड पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने इसे मजदूरों के लिए ‘डेथ वारंट’ (मौत का फरमान) बताते हुए कहा कि इससे पक्की नौकरियां खत्म हो जाएंगी और मजदूर पूरी तरह से ठेकेदारों के रहमोकरम पर बंधुआ बनकर रह जाएंगे। किसान और मजदूर मिलकर लड़ेंगे लड़ाई आखिर में युवा किसान नेता राधेश्याम नागदा ने कहा कि जिस तरह किसानों ने लंबी लड़ाई लड़कर कृषि कानून वापस कराए थे, अब वैसे ही मजदूर और किसान मिलकर सरकार की इन नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। सभा में बड़ी संख्या में मजदूर और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल की जिस सीट से ममता बनर्जी की विधायकी मैदान में उतरी, वहां घंटों में हुआ खेल, जानें कितने पड़े वोट

April 29, 2026/
10:01 am

पश्चिम बंगाल के 142 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण की वोट चल रही है। सबसे बड़ी भवानीपुर सीट है, जहां...

बस में ‘मोगा-लुधियाना’ बोलकर वायरल हुआ जिम्बाब्वे का स्टूडेंट:कंडक्टर बनकर बनाया VIDEO; गोल्ड टेंपल को सुकून देने वाला बताया, बोला-यहां घर जैसा एहसास

March 27, 2026/
6:40 am

लुधियाना में जिम्बाब्वे का स्टूडेंट तान्याराद्ज़वा प्रॉस्पेरा देंगु उर्फ तान्या इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हैं। CT यूनिवर्सिटी में...

रोटी और चावल का आदर्श सेवन: एक दिन में कितनी रोटी और चावल खाना स्वास्थ्यवर्धक है? ज्यादातर खाने से क्या होता है नुकसान

April 6, 2026/
8:54 pm

रोटी और चावल का आदर्श सेवन: भारतीय थाली बिना रोटी और चावल के अधूरी मानी जाती है। उत्तर भारत में...

'बंगला में घुसपैठ के लिए टीएमसी जिम्मेदार', अमित शाह ने भड़के अभिषेक बनर्जी पर तंज कसते हुए शेख हसीना को लेकर क्या कहा?

April 10, 2026/
11:43 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित अभिषेक ने कश्मीर, दिल्ली में गृह मंत्रालय की...

IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी:28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH का ओपनिंग मैच, विक्ट्री परेड में यहीं भगदड़ मची थी

March 11, 2026/
7:00 pm

IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया है। ओपनिंग मैच 28 मार्च को...

authorimg

March 5, 2026/
6:01 pm

Last Updated:March 05, 2026, 18:01 IST Dental problems in school children: दिल्ली के मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज के...

authorimg

April 25, 2026/
8:38 am

होमताजा खबरlifestyle एक गलती.. लू, बुखार और डीहाइड्रेशन के हो सकते हैं शिकार, जानें लक्षण और बचाव Last Updated:April 25,...

बंगाल में चुनाव ख़त्म होने के बाद भी सीएपीएफ़ के 500 ब्लास्टर्स, सीआरपीएफ़ के डीजी ने दी जानकारी

April 29, 2026/
11:07 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के प्रमुख...

राजनीति

ट्रेड यूनियन बोला-नए लेबर कोड श्रमिकों के लिए डेथ वारंट:मजदूर दिवस पर कहा- 10 हजार में मजदूरों से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा

ट्रेड यूनियन बोला-नए लेबर कोड श्रमिकों के लिए डेथ वारंट:मजदूर दिवस पर कहा- 10 हजार में मजदूरों से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा

नीमच में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने गांधी वाटिका में सभा की। इस दौरान मजदूर नेताओं ने सरकार की नीतियों और नए लेबर कोड को लेकर जमकर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने साफ मांग रखी कि काम के घंटे 8 ही रहने चाहिए और कम से कम इतना वेतन जरूर मिले जिससे घर चल सके। सभा में कामरेड विजय बैरागी और निरंजन गुप्ता ने बताया कि आज जो मजदूरों को 8 घंटे काम की सुविधा मिली है, उसके लिए शिकागो के शहीदों ने अपनी जान दी थी। उन्होंने अफसोस जताया कि आज के दौर में मजदूर एक बार फिर उन्हीं पुरानी मुसीबतों से घिर गए हैं, जिनके खिलाफ सालों पहले लड़ाई लड़ी गई थी। पुलिसिया कार्रवाई और शोषण पर नाराजगी सुनील शर्मा और नितेश यादव ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश के फैक्ट्रियों में हालात खराब हैं। आरोप लगाया गया कि जब मजदूर अपने हक की बात करते हैं, तो उन पर पुलिस का इस्तेमाल किया जाता है और उन्हें जेल में डाल दिया जाता है। नेताओं ने यह भी कहा कि नीमच और आसपास के इलाकों में मजदूरों से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है, जो सरासर शोषण है। महंगाई और कम वेतन की मार कैलाश चंद्र सेन और मुकेश बाबा ने बताया कि आज के दौर में 8 से 10 हजार रुपए की सैलरी में मकान का किराया देना, बच्चों को पढ़ाना और इलाज कराना नामुमकिन हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि दुनिया में चल रहे युद्ध और महंगाई का सारा बोझ मजदूरों और किसानों की कमर तोड़ रहा है। नए लेबर कोड को बताया ‘डेथ वारंट’ आशा कार्यकर्ता सुनीता धाकड़ ने साल 2025 से लागू हुए चार नए लेबर कोड पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने इसे मजदूरों के लिए ‘डेथ वारंट’ (मौत का फरमान) बताते हुए कहा कि इससे पक्की नौकरियां खत्म हो जाएंगी और मजदूर पूरी तरह से ठेकेदारों के रहमोकरम पर बंधुआ बनकर रह जाएंगे। किसान और मजदूर मिलकर लड़ेंगे लड़ाई आखिर में युवा किसान नेता राधेश्याम नागदा ने कहा कि जिस तरह किसानों ने लंबी लड़ाई लड़कर कृषि कानून वापस कराए थे, अब वैसे ही मजदूर और किसान मिलकर सरकार की इन नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। सभा में बड़ी संख्या में मजदूर और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket