Friday, 09 Oct 2026 | 03:13 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Djokovic Wins, Sinner Survives in London Thriller

  • Hindi News
  • Sports
  • Wimbledon 2026: Djokovic Wins, Sinner Survives In London Thriller

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन की शुरुआत हो गई है। पहले ही दिन कई बड़े खिलाड़ियों को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में जुटे सर्बिया के 39 साल के नोवाक जोकोविच ने चीन के वू यिबिंग को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। हालांकि, उन्हें जीत के लिए चार सेट तक खेलना पड़ा।

वहीं, मौजूदा चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर भी एक समय हार के करीब पहुंच गए थे। लेकिन उन्होंने करीब साढ़े तीन घंटे तक चले मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए पांच सेट में जीत दर्ज की।

महिला एकल में जापान की नाओमी ओसाका ने फ्रांस की एल्सा जैकमोट को 6-1, 7-5 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। ओसाका कोर्ट पर पारंपरिक जापानी परिधान ‘किमोनो’ से प्रेरित सफेद ड्रेस पहनकर उतरीं। विंबलडन के नियमों के मुताबिक सभी खिलाड़ियों को सफेद ड्रेस में ही खेलना होता है।

फ्रेंच ओपन की हार के जोकोविच की वापसी

जोकोविच फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में ब्राजील के युवा खिलाड़ी जोआओ फोंसेका से हारने के बाद पहली बार कोर्ट पर उतरे थे। मैच के बाद जोकोविच ने कहा,’आज का मैच मेरे लिए वाकई चुनौतीपूर्ण था। मैं जीत से खुश हूं, लेकिन पूरी तरह तरोताजा महसूस नहीं कर रहा हूं। सच कहूं तो कोर्ट पर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि यह टूर्नामेंट का पहला ही दौर है।

डिफेंडिंग चैंपियन जैनिक सिनर को साढ़े तीन घंटे तक संघर्ष करना पड़ा

विंबलडन के डिफेंडिंग मेन्स चैंपियन यानिक सिनर को पहले ही राउंड में दुनिया के 50वें नंबर के खिलाड़ी मियोमिर केकमानोविच के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा। हालांकि साढ़े तीन घंटे तक चला यह मुकाबला सिनर ने 5 सेट में जीत लिया। पिछले साल कार्लोस अल्काराज़ को हराकर अपना पहला विंबलडन खिताब जीतने वाले सिनर इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतरे थे। मुकाबले के शुरुआती दबाव में सिनर से कई गलतियां हुईं, जिससे केकमानोविच ने पहला सेट जीत लिया। इसके बाद सिनर ने वापसी की, लेकिन तीसरे सेट में वे कोर्ट पर फिसल कर गिर गए।

चौथे सेट के दौरान सिनर के सफेद जूते से खून बाहर आने लगा था। मैच के बाद उन्होंने बताया कि उनके पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था, लेकिन वे इस दर्द के बाद भी खेलते रहे। साढ़े तीन घंटे चले इस मुकाबले में सिनर ने केकमानोविच को 4-6, 6-3, 6-7, 6-2, 6-3 से हरा दिया। जीत के बाद सिनर ने कहा,’सेंटर कोर्ट पर पहला मैच खेलना सम्मान की बात है। शुरुआत काफी नर्वस करने वाली थी, लेकिन मैं खुश हूं कि मैंने खुद को संभाला और मैच जीत लिया।

नाओमी ओसाका का ‘किमोनो’ लुक

चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका ने मैच जीतने के साथ-साथ फैंस का दिल भी जीता। विंबलडन के सख्त नियम (सिर्फ सफेद कपड़े पहनने की अनुमति) के बीच ओसाका कोर्ट पर पारंपरिक जापानी पोशाक ‘किमोनो स्टाइल की सफेद ड्रेस पहनकर पहुंचीं। जब वे कोर्ट की तरफ जा रही थीं, तो लोग उनके इस फैशन स्टेटमेंट को देखकर हैरान रह गए। ओसाका ने फ्रांस की एल्सा जैकमोट को 6-1, 7-5 से आसानी से मात दी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका ने 100 चीनी कंपनियां को 'मिलिट्री लिस्ट' में डाला:दावा- ये कंपनियां चीनी सेना की मदद कर रहीं, कंपनियों पर प्रतिबंधों का खतरा बढ़ा

June 9, 2026/
12:04 pm

अमेरिका ने अलीबाबा ग्रुप, बायडू और BYD जैसी दिग्गज चीनी टेक और ऑटोमोबाइल कंपनियों को ‘चीनी मिलिट्री कंपनियों’ की लिस्ट...

अमेरिका में 27 साल रही भारतवंशी महिला हिरासत में:ICE ने पूछताछ के बाद किया डिटेन; वेंकटा के पास 2013 से ग्रीन कार्ड

August 19, 2026/
8:14 am

अमेरिका में 27 साल से रह रहीं भारतीय मूल की वेंकटा वासमसेट्टी को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) ने हिरासत...

बाघ के शिकारी अपने बयान से पलटे:बोले- यूरिया से नहीं, बिजली करंट से मारा, खेत में अफीम बचाने बिछाए थे तार

April 5, 2026/
8:45 am

छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र स्थित छातीआम गांव में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के रेडियो कॉलर वाले बाघ के शिकार...

बीजेपी विधायक संजय पाठक से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई टली:जस्टिस से किया था संपर्क, कार्रवाई नहीं होने पर दायर हुई याचिका

March 27, 2026/
9:29 am

हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़ी दो याचिकाओं पर सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी है। जस्टिस से...

पिता की मौत का दर्द कैमरे पर उतरा:युवराज पाराशर ने बताया कैसे निजी दर्द फिल्म का सबसे भावुक दृश्य बना

July 15, 2026/
5:30 am

रिश्तों, माता-पिता के सम्मान और बदलते पारिवारिक मूल्यों पर आधारित फिल्म ‘गुड़हल’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म के राइटर,...

युवक पर धर्मविरोधी रील बनाने का आरोप:हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, पहले भी कर चुका है टिप्पणी

March 17, 2026/
11:05 am

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर सोशल मीडिया पर धर्मविरोधी रील वायरल करने का आरोप लगा...

पश्चिम बंगाल में बीजेपी का मुख्यमंत्री तो कौन होगा मुख्यमंत्री? अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

April 10, 2026/
4:57 pm

बंगाल चुनाव में भाजपा का बड़े पैमाने पर उद्देश्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यभर में आम जनता को बढ़ावा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Djokovic Wins, Sinner Survives in London Thriller

Djokovic Wins, Sinner Survives in London Thriller
  • Hindi News
  • Sports
  • Wimbledon 2026: Djokovic Wins, Sinner Survives In London Thriller

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन की शुरुआत हो गई है। पहले ही दिन कई बड़े खिलाड़ियों को जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में जुटे सर्बिया के 39 साल के नोवाक जोकोविच ने चीन के वू यिबिंग को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। हालांकि, उन्हें जीत के लिए चार सेट तक खेलना पड़ा।

वहीं, मौजूदा चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जैनिक सिनर भी एक समय हार के करीब पहुंच गए थे। लेकिन उन्होंने करीब साढ़े तीन घंटे तक चले मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए पांच सेट में जीत दर्ज की।

महिला एकल में जापान की नाओमी ओसाका ने फ्रांस की एल्सा जैकमोट को 6-1, 7-5 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। ओसाका कोर्ट पर पारंपरिक जापानी परिधान ‘किमोनो’ से प्रेरित सफेद ड्रेस पहनकर उतरीं। विंबलडन के नियमों के मुताबिक सभी खिलाड़ियों को सफेद ड्रेस में ही खेलना होता है।

फ्रेंच ओपन की हार के जोकोविच की वापसी

जोकोविच फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में ब्राजील के युवा खिलाड़ी जोआओ फोंसेका से हारने के बाद पहली बार कोर्ट पर उतरे थे। मैच के बाद जोकोविच ने कहा,’आज का मैच मेरे लिए वाकई चुनौतीपूर्ण था। मैं जीत से खुश हूं, लेकिन पूरी तरह तरोताजा महसूस नहीं कर रहा हूं। सच कहूं तो कोर्ट पर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि यह टूर्नामेंट का पहला ही दौर है।

डिफेंडिंग चैंपियन जैनिक सिनर को साढ़े तीन घंटे तक संघर्ष करना पड़ा

विंबलडन के डिफेंडिंग मेन्स चैंपियन यानिक सिनर को पहले ही राउंड में दुनिया के 50वें नंबर के खिलाड़ी मियोमिर केकमानोविच के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा। हालांकि साढ़े तीन घंटे तक चला यह मुकाबला सिनर ने 5 सेट में जीत लिया। पिछले साल कार्लोस अल्काराज़ को हराकर अपना पहला विंबलडन खिताब जीतने वाले सिनर इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेलने उतरे थे। मुकाबले के शुरुआती दबाव में सिनर से कई गलतियां हुईं, जिससे केकमानोविच ने पहला सेट जीत लिया। इसके बाद सिनर ने वापसी की, लेकिन तीसरे सेट में वे कोर्ट पर फिसल कर गिर गए।

चौथे सेट के दौरान सिनर के सफेद जूते से खून बाहर आने लगा था। मैच के बाद उन्होंने बताया कि उनके पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था, लेकिन वे इस दर्द के बाद भी खेलते रहे। साढ़े तीन घंटे चले इस मुकाबले में सिनर ने केकमानोविच को 4-6, 6-3, 6-7, 6-2, 6-3 से हरा दिया। जीत के बाद सिनर ने कहा,’सेंटर कोर्ट पर पहला मैच खेलना सम्मान की बात है। शुरुआत काफी नर्वस करने वाली थी, लेकिन मैं खुश हूं कि मैंने खुद को संभाला और मैच जीत लिया।

नाओमी ओसाका का ‘किमोनो’ लुक

चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका ने मैच जीतने के साथ-साथ फैंस का दिल भी जीता। विंबलडन के सख्त नियम (सिर्फ सफेद कपड़े पहनने की अनुमति) के बीच ओसाका कोर्ट पर पारंपरिक जापानी पोशाक ‘किमोनो स्टाइल की सफेद ड्रेस पहनकर पहुंचीं। जब वे कोर्ट की तरफ जा रही थीं, तो लोग उनके इस फैशन स्टेटमेंट को देखकर हैरान रह गए। ओसाका ने फ्रांस की एल्सा जैकमोट को 6-1, 7-5 से आसानी से मात दी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket