Wednesday, 28 Oct 2026 | 05:22 AM

Trending :

EXCLUSIVE

E20 Petrol No Relief | Gold Price Falls Lakhs

नई दिल्ली58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोने-चांदी और एथेनॉल से जुड़ी रही। केंद्र सरकार 22% से लेकर 30% तक एथेनॉल मिले पेट्रोल पर कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं लेगी। अभी ज्यादातर जगहों पर 20% एथनॉल मिला पेट्रोल मिलता है जिसपर कोई राहत नहीं दी गई है।

वहीं, सोने-चांदी के दाम में 11 जून को गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 2,364 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए हो गए। 31 मई को सोना 1.56 लाख पर था। यानी 11 दिन में ही ये 11 हजार रुपए सस्ता हुआ है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 692 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।
  • स्पेस X के IPO की लिस्टिंग होगी।
  • रिटेल महंगाई के आंकड़े आएंगे।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. 20% से ज्यादा एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी जीरो: पेट्रोल पंप पर मिल रहे E20 पेट्रोल पर कोई राहत नहीं; सरकार का दावा- क्लीन फ्यूल को बढ़ावा मिलेगा

केंद्र सरकार 22% से लेकर 30% तक एथेनॉल मिले पेट्रोल पर कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं लेगी। अभी ज्यादातर जगहों पर 20% एथनॉल मिला पेट्रोल मिलता है जिसपर कोई राहत नहीं दी गई है। केंद्र सरकार का कहना है कि इससे कच्चे तेल का इम्पोर्ट कम होगा और क्लीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सोना ₹2,364 गिरकर ₹1.45 लाख का 10 ग्राम हुआ: इस महीने ₹11 हजार सस्ता हो चुका, 1 किलो चांदी की कीमत ₹692 गिरी

सोने-चांदी के दाम में 11 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 2,364 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए हो गए हैं।

31 मई को सोना 1.56 लाख पर था। यानी 11 दिन में ही ये 11 हजार रुपए सस्ता हुआ है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 692 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. शॉपिंग के बदलते ट्रेंड्स: कीमत, सुविधा और ‘वैल्यू फॉर मनी’: चाय कम, कॉफी, चॉकलेट ज्यादा पसंद; भारतीयों की थाली और बास्केट, दोनों बदल रहे

भारतीय उपभोक्ताओं की पसंद बदल रही है। एक ओर लोग चॉकलेट, कॉफी और इंस्टेंट फूड पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कीमत बढ़ने के चलते सिगरेट की खपत घटा रहे हैं। ग्रामीण बाजारों में कम दाम के दम पर कैंपा तेजी से जगह बना रही है, जबकि प्रीमियम बाजारों में कोक और पेप्सी की पकड़ बनी हुई है। सिस्टमेटिक्स रिसर्च की ‘चैनल चेक’ रिपोर्ट बताती है कि इस साल कीमत, सुविधा और ‘वैल्यू फॉर मनी’ खरीदारी के सबसे बड़े आधार बनते जा रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. बिखरी जानकारियों से आईटी कंपनियां तलाश रहीं नए मौके: कॉग्निजेंट ने कर्मियों के ईमेल-चैट से हासिल किया 1,900 करोड़ का बिजनेस; एआई ने की मदद

आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने एक अनोखा एआई सिस्टम तैयार किया है। यह कर्मचारियों के ईमेल, मीटिंग और चैट्स के विश्लेषण से कमाई के नए रास्ते खोज रहा है। कंपनी ने ‘कॉन्टेक्स्ट इंजीनियरिंग’ तकनीक के जरिए अब तक करीब 1,900 करोड़ की नई सेल्स पाइपलाइन तैयार की है। सीईओ रवि कुमार का कहना है कि कंपनी 2026 के आखिर तक यह आंकड़ा 9,500 करोड़ तक पहुंचाएगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. मैट्रिक्स डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन पोवा 8 भारत में लॉन्च: 50MP कैमरा और 1198 घंटे स्टैंडबाय वाली 8000mAh बैटरी; शुरुआती कीमत ₹29,999

टेक कंपनी टेक्नो ने 11 जून को भारत में पोवा सीरीज का नया स्मार्टफोन पोवा 8 लॉन्च किया है। यह फोन पिछले साल आए पोवा 7 के अपग्रेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। नया फोन दो वैरिएंट में आया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है।

स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी और फोन के बैक पैनल पर दिया गया ‘मैट्रिक्स डिस्प्ले’ है, जो अलग-अलग एप्स के नोटिफिकेशन और अलर्ट्स को यूनीक तरीके से दिखाता है। फोन में गेमिंग के लिए मीडियाटेक डिमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
SC ने कहा- ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर 28% GST सही:राज्यों को मनी गेम्स पर बैन लगाने का हक मिला, गेमिंग कंपनियों की याचिकाएं खारिज

May 27, 2026/
5:13 pm

सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को जारी किए गए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिसों...

MI vs PBKS Live Cricket Score, IPL 2026: Stay updated with Mumbai Indians vs Punjab Kings Match Updates and Live Scorecard from Mumbai. (Picture Credit: PTI)

April 16, 2026/
5:58 pm

आखरी अपडेट:16 अप्रैल, 2026, 17:58 IST इस सुधार की एक केंद्रीय विशेषता लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या को 550 से...

कबाड़ के जरिए फर्जी कैशबैक; साइबर ठगी का नया खेल:पार्सल बॉक्स के लेबल से पर्सनल डेटा चुरा रहे ठग, ऐसे बना रहे आपको शिकार

July 18, 2026/
5:21 pm

आपने जो पार्सल अभी-अभी खोला उसका डिब्बा कूड़े में फेंक दिया। लेकिन क्या पता वो डिब्बा आपके बैंक अकाउंट तक...

विजय की रिश्तेदार विमला रानी ब्रिटो ने CNN-News18 से विशेष बातचीत की| तमिलनाडु में 'विजय युग' की शुरुआत

May 16, 2026/
4:05 pm

सीएनएन-न्यूज18 के साथ एक विशेष बातचीत में, विजय की रिश्तेदार विमला रानी ब्रिटो ने अभिनेता से नेता बने थलपति विजय...

'ममता धृतराष्ट्र बन गई हैं': बागी सांसद शताब्दी रॉय का टीएमसी प्रमुख पर विस्फोटक हमला | न्यूज18

June 10, 2026/
3:59 pm

टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय द्वारा ममता बनर्जी पर निशाना साधने के बाद उनके नेतृत्व की तुलना धृतराष्ट्र से करने के...

राजनीति

E20 Petrol No Relief | Gold Price Falls Lakhs

E20 Petrol No Relief | Gold Price Falls Lakhs

नई दिल्ली58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोने-चांदी और एथेनॉल से जुड़ी रही। केंद्र सरकार 22% से लेकर 30% तक एथेनॉल मिले पेट्रोल पर कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं लेगी। अभी ज्यादातर जगहों पर 20% एथनॉल मिला पेट्रोल मिलता है जिसपर कोई राहत नहीं दी गई है।

वहीं, सोने-चांदी के दाम में 11 जून को गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 2,364 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए हो गए। 31 मई को सोना 1.56 लाख पर था। यानी 11 दिन में ही ये 11 हजार रुपए सस्ता हुआ है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 692 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।
  • स्पेस X के IPO की लिस्टिंग होगी।
  • रिटेल महंगाई के आंकड़े आएंगे।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. 20% से ज्यादा एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी जीरो: पेट्रोल पंप पर मिल रहे E20 पेट्रोल पर कोई राहत नहीं; सरकार का दावा- क्लीन फ्यूल को बढ़ावा मिलेगा

केंद्र सरकार 22% से लेकर 30% तक एथेनॉल मिले पेट्रोल पर कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं लेगी। अभी ज्यादातर जगहों पर 20% एथनॉल मिला पेट्रोल मिलता है जिसपर कोई राहत नहीं दी गई है। केंद्र सरकार का कहना है कि इससे कच्चे तेल का इम्पोर्ट कम होगा और क्लीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सोना ₹2,364 गिरकर ₹1.45 लाख का 10 ग्राम हुआ: इस महीने ₹11 हजार सस्ता हो चुका, 1 किलो चांदी की कीमत ₹692 गिरी

सोने-चांदी के दाम में 11 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 2,364 रुपए गिरकर 1.45 लाख रुपए हो गए हैं।

31 मई को सोना 1.56 लाख पर था। यानी 11 दिन में ही ये 11 हजार रुपए सस्ता हुआ है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 692 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. शॉपिंग के बदलते ट्रेंड्स: कीमत, सुविधा और ‘वैल्यू फॉर मनी’: चाय कम, कॉफी, चॉकलेट ज्यादा पसंद; भारतीयों की थाली और बास्केट, दोनों बदल रहे

भारतीय उपभोक्ताओं की पसंद बदल रही है। एक ओर लोग चॉकलेट, कॉफी और इंस्टेंट फूड पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कीमत बढ़ने के चलते सिगरेट की खपत घटा रहे हैं। ग्रामीण बाजारों में कम दाम के दम पर कैंपा तेजी से जगह बना रही है, जबकि प्रीमियम बाजारों में कोक और पेप्सी की पकड़ बनी हुई है। सिस्टमेटिक्स रिसर्च की ‘चैनल चेक’ रिपोर्ट बताती है कि इस साल कीमत, सुविधा और ‘वैल्यू फॉर मनी’ खरीदारी के सबसे बड़े आधार बनते जा रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. बिखरी जानकारियों से आईटी कंपनियां तलाश रहीं नए मौके: कॉग्निजेंट ने कर्मियों के ईमेल-चैट से हासिल किया 1,900 करोड़ का बिजनेस; एआई ने की मदद

आईटी कंपनी कॉग्निजेंट ने एक अनोखा एआई सिस्टम तैयार किया है। यह कर्मचारियों के ईमेल, मीटिंग और चैट्स के विश्लेषण से कमाई के नए रास्ते खोज रहा है। कंपनी ने ‘कॉन्टेक्स्ट इंजीनियरिंग’ तकनीक के जरिए अब तक करीब 1,900 करोड़ की नई सेल्स पाइपलाइन तैयार की है। सीईओ रवि कुमार का कहना है कि कंपनी 2026 के आखिर तक यह आंकड़ा 9,500 करोड़ तक पहुंचाएगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. मैट्रिक्स डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन पोवा 8 भारत में लॉन्च: 50MP कैमरा और 1198 घंटे स्टैंडबाय वाली 8000mAh बैटरी; शुरुआती कीमत ₹29,999

टेक कंपनी टेक्नो ने 11 जून को भारत में पोवा सीरीज का नया स्मार्टफोन पोवा 8 लॉन्च किया है। यह फोन पिछले साल आए पोवा 7 के अपग्रेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। नया फोन दो वैरिएंट में आया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है।

स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी और फोन के बैक पैनल पर दिया गया ‘मैट्रिक्स डिस्प्ले’ है, जो अलग-अलग एप्स के नोटिफिकेशन और अलर्ट्स को यूनीक तरीके से दिखाता है। फोन में गेमिंग के लिए मीडियाटेक डिमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket