Tuesday, 22 Sep 2026 | 09:48 PM

Trending :

Greg Abel Leads, Tim Cook Praised by Buffett in Sweater

  • Hindi News
  • Business
  • Berkshire Meeting: Greg Abel Leads, Tim Cook Praised By Buffett In Sweater

ओमाहा, अमेरिकी28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वॉरेन बफेट जो आमतौर पर सूट-बूट में दिखते हैं, इस बार स्वेटर में पहली रो में बैठे नजर आए।

बर्कशायर हैथवे की सालाना शेयरहोल्डर्स मीटिंग 1 मई को हुई। कंपनी के नए CEO ग्रेग एबेल पहली बार मीटिंग लीड किया। 93 साल के वॉरेन बफेट जो आमतौर पर सूट-बूट में दिखते हैं, इस बार स्वेटर में पहली रो में बैठे नजर आए।

रिटायरमेंट मोड में दिख रहे बफेट ने मीटिंग में एपल में किए गए अपने निवेश और CEO टिम कुक की कामयाबी की कहानी सुनाई। बफेट ने कहा कि टिम कुक ने स्टीव जॉब्स जैसे लेजेंड की जगह ली और खुद को साबित करके दिखाया।

बफेट ने हालांकि मैनेजमेंट से दूरी बना ली है, लेकिन एपल जैसे बड़े निवेश पर उनकी बातों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। बर्कशायर के पोर्टफोलियो में एपल आज भी सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखता है।

बर्कशायर हैथवे के नए CEO ग्रेग एबेल।

बर्कशायर हैथवे के नए CEO ग्रेग एबेल।

10 साल पहले $35 बिलियन का जुआ खेला था

बफेट ने मीटिंग में याद दिलाया कि करीब एक दशक पहले बर्कशायर ने एपल पर एक बड़ा दांव खेला था। उस वक्त कंपनी ने अपने कुल संसाधनों का लगभग 10% यानी 35 बिलियन डॉलर (करीब 2.91 लाख करोड़ रुपए) एपल के शेयरों में लगा दिए थे।

बफेट ने कहा, ‘तब टिम कुक को औसत अमेरिकी निवेशक भी ठीक से नहीं जानता था। हमने इतनी बड़ी रकम एक ऐसे शख्स के हाथ में सौंप दी थी, जिसने एक लेजेंड (स्टीव जॉब्स) के बाद कमान संभाली थी।’

1 मई को ओमाहा, नेब्रास्का में बर्कशायर हैथवे की सालाना शेयरधारकों की बैठक से पहले, लोग कन्वेंशन हॉल में प्रवेश करते हुए।

एपल के निवेश से बर्कशायर को 5 गुना से ज्यादा फायदा

बफेट ने बताया कि एपल में किया गया निवेश बर्कशायर के लिए जैकपॉट साबित हुआ है। 35 बिलियन डॉलर का वह शुरुआती निवेश आज बढ़कर 185 बिलियन डॉलर (करीब 15.42 लाख करोड़ रुपए) हो चुका है।

इसमें डिविडेंड और शेयरों की बढ़ी हुई कीमत दोनों शामिल हैं। अपने मजाकिया अंदाज में बफेट बोले, ‘इतना पैसा बनाने के लिए मुझे एक धेला भी काम नहीं करना पड़ा। हम बर्कशायर में दूसरों से काम कराने और पैसे बटोरने में काफी माहिर हैं।’

बफेट बोले- टिम कुक खड़े हों और तालियां स्वीकार करें

मीटिंग के दौरान बफेट ने दर्शकों के बीच बैठे टिम कुक को खड़े होने के लिए कहा। उन्होंने शेयरहोल्डर्स से कहा कि वे टिम कुक का शुक्रिया अदा करें। बफेट ने कहा, ‘स्टीव जॉब्स के जाने के बाद हर कोई सवाल कर रहा था कि एपल को कौन संभालेगा? स्टीव की मौत के बाद टिम ने जिम्मेदारी ली। स्टीव जॉब्स जैसे दिग्गज की जगह लेना और उनके रिकॉर्ड को पार करना अमेरिकी बिजनेस मैनेजमेंट के करिश्मों में से एक है।’

सितंबर में टिम कुक छोड़ेंगे अपना पद

यह मीटिंग इसलिए भी अहम थी क्योंकि टिम कुक इसी साल सितंबर में एपल के टॉप एग्जीक्यूटिव का पद छोड़ने वाले हैं। उनकी जगह जॉन टर्नस कंपनी की कमान संभालेंगे। बफेट ने टिम कुक के कार्यकाल को एपल के इतिहास का सबसे शानदार दौर बताया।

उन्होंने याद किया कि कैसे एपल एक गैराज से शुरू हुई, स्टीव जॉब्स को कंपनी से निकाला गया, फिर उनकी वापसी हुई और आईफोन जैसा प्रोडक्ट आया। लेकिन जॉब्स के बाद कंपनी को उस ऊंचाई पर बनाए रखना टिम कुक की ही काबिलियत थी।

ग्रेग एबेल के नेतृत्व में पहली मीटिंग

इस साल की मीटिंग इसलिए भी खास थी क्योंकि यह पहली बार था जब ग्रेग एबेल CEO के तौर पर मंच संभाल रहे थे। बफेट ने हालांकि मैनेजमेंट से दूरी बना ली है, लेकिन एपल जैसे बड़े निवेश पर उनकी बातों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। बर्कशायर के पोर्टफोलियो में एपल आज भी सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय महिला की हत्या:शादी से इनकार करने पर 16 साल छोटे लड़के ने गोली मारी, सुसाइड किया

September 13, 2026/
4:43 am

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की महिला शालिनी ठाकुर की हत्या कर दी गई। आरोपी ने कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो...

अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों पर धोखाधड़ी का केस:फर्जी दस्तावेजों से ₹150 करोड़ का लोन लिया, फिर पैसे दूसरी कंपनियों में भेजे

May 26, 2026/
12:23 pm

अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़ी कंपनियों के तत्कालीन निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया...

Shubman Gill becomes 2nd Indian to score 700 runs in one edition of IPL as captain. (Picture Credit: Creimas)

May 30, 2026/
1:54 am

आखरी अपडेट:30 मई, 2026, 01:54 IST पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नतीजों को आप सरकार के शासन मॉडल...

2 बाइकों की टक्कर में 1 की मौत:बैतूल-नागपुर हाईवे पर हादसा; ढाबे के पास टकराए वाहन, 3 घायल अस्पताल में भर्ती

April 13, 2026/
12:01 pm

बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बानूर खापा के पास रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक किसान...

दृश्यम 3 की रिलीज टली:2 अप्रैल की जगह अब 21 मई को आएगी मूवी, इसी दिन एक्टर मोहनलाल का बर्थडे

March 24, 2026/
4:50 pm

मलयालम एक्टर मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट बदल गई है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में...

परशुराम जयंती: 1100 महिलाएं कलश यात्रा का नेतृत्व करेंगी:ग्वालियर में 10 मई को भव्य चल समारोह, मथुरा-वृंदावन की झांकियां होंगी आकर्षण

April 10, 2026/
3:58 pm

शहर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर इस वर्ष 10 मई को भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। आयोजन समिति...

Venu Srinivasan Resigns Tata Trust

April 5, 2026/
5:00 am

नई दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर टाटा ट्रस्ट से जुड़ी रही। टाटा ग्रुप के सात ट्रस्टों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Greg Abel Leads, Tim Cook Praised by Buffett in Sweater

Greg Abel Leads, Tim Cook Praised by Buffett in Sweater
  • Hindi News
  • Business
  • Berkshire Meeting: Greg Abel Leads, Tim Cook Praised By Buffett In Sweater

ओमाहा, अमेरिकी28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वॉरेन बफेट जो आमतौर पर सूट-बूट में दिखते हैं, इस बार स्वेटर में पहली रो में बैठे नजर आए।

बर्कशायर हैथवे की सालाना शेयरहोल्डर्स मीटिंग 1 मई को हुई। कंपनी के नए CEO ग्रेग एबेल पहली बार मीटिंग लीड किया। 93 साल के वॉरेन बफेट जो आमतौर पर सूट-बूट में दिखते हैं, इस बार स्वेटर में पहली रो में बैठे नजर आए।

रिटायरमेंट मोड में दिख रहे बफेट ने मीटिंग में एपल में किए गए अपने निवेश और CEO टिम कुक की कामयाबी की कहानी सुनाई। बफेट ने कहा कि टिम कुक ने स्टीव जॉब्स जैसे लेजेंड की जगह ली और खुद को साबित करके दिखाया।

बफेट ने हालांकि मैनेजमेंट से दूरी बना ली है, लेकिन एपल जैसे बड़े निवेश पर उनकी बातों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। बर्कशायर के पोर्टफोलियो में एपल आज भी सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखता है।

बर्कशायर हैथवे के नए CEO ग्रेग एबेल।

बर्कशायर हैथवे के नए CEO ग्रेग एबेल।

10 साल पहले $35 बिलियन का जुआ खेला था

बफेट ने मीटिंग में याद दिलाया कि करीब एक दशक पहले बर्कशायर ने एपल पर एक बड़ा दांव खेला था। उस वक्त कंपनी ने अपने कुल संसाधनों का लगभग 10% यानी 35 बिलियन डॉलर (करीब 2.91 लाख करोड़ रुपए) एपल के शेयरों में लगा दिए थे।

बफेट ने कहा, ‘तब टिम कुक को औसत अमेरिकी निवेशक भी ठीक से नहीं जानता था। हमने इतनी बड़ी रकम एक ऐसे शख्स के हाथ में सौंप दी थी, जिसने एक लेजेंड (स्टीव जॉब्स) के बाद कमान संभाली थी।’

1 मई को ओमाहा, नेब्रास्का में बर्कशायर हैथवे की सालाना शेयरधारकों की बैठक से पहले, लोग कन्वेंशन हॉल में प्रवेश करते हुए।

1 मई को ओमाहा, नेब्रास्का में बर्कशायर हैथवे की सालाना शेयरधारकों की बैठक से पहले, लोग कन्वेंशन हॉल में प्रवेश करते हुए।

एपल के निवेश से बर्कशायर को 5 गुना से ज्यादा फायदा

बफेट ने बताया कि एपल में किया गया निवेश बर्कशायर के लिए जैकपॉट साबित हुआ है। 35 बिलियन डॉलर का वह शुरुआती निवेश आज बढ़कर 185 बिलियन डॉलर (करीब 15.42 लाख करोड़ रुपए) हो चुका है।

इसमें डिविडेंड और शेयरों की बढ़ी हुई कीमत दोनों शामिल हैं। अपने मजाकिया अंदाज में बफेट बोले, ‘इतना पैसा बनाने के लिए मुझे एक धेला भी काम नहीं करना पड़ा। हम बर्कशायर में दूसरों से काम कराने और पैसे बटोरने में काफी माहिर हैं।’

बफेट बोले- टिम कुक खड़े हों और तालियां स्वीकार करें

मीटिंग के दौरान बफेट ने दर्शकों के बीच बैठे टिम कुक को खड़े होने के लिए कहा। उन्होंने शेयरहोल्डर्स से कहा कि वे टिम कुक का शुक्रिया अदा करें। बफेट ने कहा, ‘स्टीव जॉब्स के जाने के बाद हर कोई सवाल कर रहा था कि एपल को कौन संभालेगा? स्टीव की मौत के बाद टिम ने जिम्मेदारी ली। स्टीव जॉब्स जैसे दिग्गज की जगह लेना और उनके रिकॉर्ड को पार करना अमेरिकी बिजनेस मैनेजमेंट के करिश्मों में से एक है।’

सितंबर में टिम कुक छोड़ेंगे अपना पद

यह मीटिंग इसलिए भी अहम थी क्योंकि टिम कुक इसी साल सितंबर में एपल के टॉप एग्जीक्यूटिव का पद छोड़ने वाले हैं। उनकी जगह जॉन टर्नस कंपनी की कमान संभालेंगे। बफेट ने टिम कुक के कार्यकाल को एपल के इतिहास का सबसे शानदार दौर बताया।

उन्होंने याद किया कि कैसे एपल एक गैराज से शुरू हुई, स्टीव जॉब्स को कंपनी से निकाला गया, फिर उनकी वापसी हुई और आईफोन जैसा प्रोडक्ट आया। लेकिन जॉब्स के बाद कंपनी को उस ऊंचाई पर बनाए रखना टिम कुक की ही काबिलियत थी।

ग्रेग एबेल के नेतृत्व में पहली मीटिंग

इस साल की मीटिंग इसलिए भी खास थी क्योंकि यह पहली बार था जब ग्रेग एबेल CEO के तौर पर मंच संभाल रहे थे। बफेट ने हालांकि मैनेजमेंट से दूरी बना ली है, लेकिन एपल जैसे बड़े निवेश पर उनकी बातों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। बर्कशायर के पोर्टफोलियो में एपल आज भी सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket