Friday, 10 Apr 2026 | 03:35 PM

Trending :

अक्षय कुमार से मिलने नंगे पैर पैदल निकला फैन:राजकोट से 700 किमी चलकर मुंबई पहुंचा, एक महीने इंतजार के बाद मुलाकात हुई ‘बीजेपी कभी भी बाबरी मस्जिद बनाने वाले किसी के साथ गठबंधन नहीं कर सकती’: पश्चिम बंगाल में अमित शाह | राजनीति समाचार रायसेन कलेक्टर का औचक निरीक्षण, गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं पर सख्ती:किसानों से लिया फीडबैक; लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए मुंबई एयरपोर्ट पर ₹38 करोड़ का 29.37 किलो सोना जब्त:24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार, कपड़ों-बैग में छिपाकर ला रही थीं ‘सबसे बड़ा घुसपैठिया गुजरात से आया’: असम में कन्हैया कुमार का अमित शाह पर परोक्ष हमला | राजनीति समाचार स्मार्टफोन की लत दिमाग को बना रहा 10 साल बूढ़ा? ‘डिजिटल डिटॉक्स’ से ब्रेन हेल्‍थ को ऐसे करें रीवर्स, रिसर्च में बड़ा खुलासा
EXCLUSIVE

Hardik Pandya; MI Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Hardik Pandya; MI Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update | Rohit Sharma Rinku Singh Varun Chakravarthy

स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

MI पांच बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) की चैंपियन है। पिछले सीजन टीम तीसरे स्थान पर रही थी। वहीं, KKR ने 2012, 2014 और 2024 में खिताब जीते हैं, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए खास नहीं रहा और टीम 8वें स्थान पर रही थी।

वानखेड़े में कोलकाता सिर्फ 2 मैच जीती

मुंबई इंडियंस का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रिकॉर्ड काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मुकाबलों में MI ने 24 मैच जीते हैं, जबकि KKR को 11 जीत मिली। वानखेड़े में दोनों टीमें 12 बार आमने-सामने हुईं। 10 मुकाबले होम टीम मुंबई ने जीते। वहीं, कोलकाता को सिर्फ 2 में जीत मिली।

मुंबई की बैटिंग और बॉलिंग दोनों मजबूत

मुंबई इंडियंस इस बार खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। टीम में टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय खिलाड़ियों कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह के साथ रोहित शर्मा भी शामिल हैं, जिससे बल्लेबाजी और नेतृत्व दोनों मजबूत नजर आते हैं।

विदेशी खिलाड़ियों में रायन रिकेल्टन, शेरफन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और ट्रेंट बोल्ट जैसे नाम टीम को और बैलेंस्ड बना रहे हैं।

गेंदबाजी में बुमराह और बोल्ट की जोड़ी बेहद खतरनाक मानी जा रही है। इनके अलावा शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे अनुभवी भारतीय गेंदबाज टीम को मजबूती देते हैं, जबकि नमन धीर एक बार फिर फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।

कोलकाता के पास शानदार ओपनर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 4 गेंदबाजों के बाहर होने के बाद थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी अहम भूमिका निभा सकते हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट की बड़ी जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती पर होगी, जो टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

वहीं बल्लेबाजी में KKR काफी मजबूत दिखती है। टीम के पास 1 से 8 नंबर तक विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, ऐसे में गेंदबाजी की कमी को वे बैटिंग से कवर करने की कोशिश करेंगे। स्क्वॉड में न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट जैसे शानदार ओपनर्स हैं, जबकि कैमरन ग्रीन और सुनील नारायण जैसे दो शानदार ऑलराउंडर टीम को मजबूती देते हैं।

टीम अपडेट- KKR के 4 पेसर्स बाहर

हर्षित राणा और आकाशदीप इंजरी के कारण बाहर हो गए, वहीं बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान राजनीतिक विवाद के कारण IPL नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका के मथीश पथिराना भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह मुंबई से जुड़ चुके हैं।

पिच रिपोर्ट- नई गेंद से स्विंग, बाउंस मिलेगा

वानखेड़े की पिच आमतौर पर गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस विकेट पर पेसर्स को भी मदद मिलती है। खास तौर से नई गेंद से यहां स्विंग और उछाल अच्छा मिलता है।

यहां अब तक IPL के 123 मैच खेले गए हैं। 57 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 66 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/1 है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।

मुंबई में मौसम सामान्य रहेगा

मुंबई में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना करीब 25% है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 15 किमी प्रति घंटा रह सकती है। कुल मिलाकर मौसम सुहावना बना रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर/मिचेल सैंटनर, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक, ब्लेसिंग मुजरबानी।

मैच कहां देख सकते हैं?

IPL मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं।

———————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

RCB का IPL में सबसे तेज 200+ रनचेज:कोहली की एक वेन्यू में सबसे ज्यादा फिफ्टी, ईशान के 3000 रन पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL का सबसे तेज रनचेज करके 19वें सीजन में जीत से शुरुआत की। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हरा दिया। RCB ने 202 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Shreya Ghoshal Mocks Punjabi Songs, Style

March 8, 2026/
5:00 am

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल पंजाबी गीतों का मजाक उड़ाती हुई। मशहूर बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने एक पॉडकास्ट में पंजाबी...

Sholay: Holis Bollywood Twist Revealed

March 4, 2026/
6:02 am

12 घंटे पहले कॉपी लिंक होली का त्योहार बॉलीवुड फिल्मों के गानों के बिना अधूरा है, क्योंकि त्योहार का जश्न...

ask search icon

April 6, 2026/
3:34 pm

Last Updated:April 06, 2026, 15:34 IST Health Tips: अनिद्रा और माइग्रेन जैसी समस्याएं आजकल आम हो गई हैं, जिससे लोगों...

कांग्रेस नेताओं ने लगाए कटनी पुलिस पर आरोप:कहा- अपराध बढ़े, अफसर शराब पकड़ने और चालान काटने में लगे

February 22, 2026/
6:52 pm

कटनी में बढ़ते अपराधों और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ आक्रामक...

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

Hardik Pandya; MI Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update

Hardik Pandya; MI Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Hardik Pandya; MI Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update | Rohit Sharma Rinku Singh Varun Chakravarthy

स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

MI पांच बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) की चैंपियन है। पिछले सीजन टीम तीसरे स्थान पर रही थी। वहीं, KKR ने 2012, 2014 और 2024 में खिताब जीते हैं, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए खास नहीं रहा और टीम 8वें स्थान पर रही थी।

वानखेड़े में कोलकाता सिर्फ 2 मैच जीती

मुंबई इंडियंस का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रिकॉर्ड काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मुकाबलों में MI ने 24 मैच जीते हैं, जबकि KKR को 11 जीत मिली। वानखेड़े में दोनों टीमें 12 बार आमने-सामने हुईं। 10 मुकाबले होम टीम मुंबई ने जीते। वहीं, कोलकाता को सिर्फ 2 में जीत मिली।

मुंबई की बैटिंग और बॉलिंग दोनों मजबूत

मुंबई इंडियंस इस बार खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। टीम में टी-20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय खिलाड़ियों कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह के साथ रोहित शर्मा भी शामिल हैं, जिससे बल्लेबाजी और नेतृत्व दोनों मजबूत नजर आते हैं।

विदेशी खिलाड़ियों में रायन रिकेल्टन, शेरफन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और ट्रेंट बोल्ट जैसे नाम टीम को और बैलेंस्ड बना रहे हैं।

गेंदबाजी में बुमराह और बोल्ट की जोड़ी बेहद खतरनाक मानी जा रही है। इनके अलावा शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे अनुभवी भारतीय गेंदबाज टीम को मजबूती देते हैं, जबकि नमन धीर एक बार फिर फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।

कोलकाता के पास शानदार ओपनर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 4 गेंदबाजों के बाहर होने के बाद थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी अहम भूमिका निभा सकते हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट की बड़ी जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती पर होगी, जो टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

वहीं बल्लेबाजी में KKR काफी मजबूत दिखती है। टीम के पास 1 से 8 नंबर तक विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, ऐसे में गेंदबाजी की कमी को वे बैटिंग से कवर करने की कोशिश करेंगे। स्क्वॉड में न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट जैसे शानदार ओपनर्स हैं, जबकि कैमरन ग्रीन और सुनील नारायण जैसे दो शानदार ऑलराउंडर टीम को मजबूती देते हैं।

टीम अपडेट- KKR के 4 पेसर्स बाहर

हर्षित राणा और आकाशदीप इंजरी के कारण बाहर हो गए, वहीं बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान राजनीतिक विवाद के कारण IPL नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका के मथीश पथिराना भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह मुंबई से जुड़ चुके हैं।

पिच रिपोर्ट- नई गेंद से स्विंग, बाउंस मिलेगा

वानखेड़े की पिच आमतौर पर गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस विकेट पर पेसर्स को भी मदद मिलती है। खास तौर से नई गेंद से यहां स्विंग और उछाल अच्छा मिलता है।

यहां अब तक IPL के 123 मैच खेले गए हैं। 57 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 66 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/1 है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।

मुंबई में मौसम सामान्य रहेगा

मुंबई में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना करीब 25% है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 15 किमी प्रति घंटा रह सकती है। कुल मिलाकर मौसम सुहावना बना रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर/मिचेल सैंटनर, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक, ब्लेसिंग मुजरबानी।

मैच कहां देख सकते हैं?

IPL मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं।

———————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

RCB का IPL में सबसे तेज 200+ रनचेज:कोहली की एक वेन्यू में सबसे ज्यादा फिफ्टी, ईशान के 3000 रन पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL का सबसे तेज रनचेज करके 19वें सीजन में जीत से शुरुआत की। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हरा दिया। RCB ने 202 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket