Monday, 06 Apr 2026 | 10:22 AM

Trending :

सीहोर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज:दिन में गर्मी, रात में बारिश; जानिए पिछले हफ्ते किस तरह बदलता रहा टेम्प्रेचर क्या अल्ट्रावायलेट किरणें आंखों के लिए भी खतरनाक? गर्मियों में इससे कैसे करें बचाव, डॉक्टर से जानिए टिप्स जाह्नवी बोलीं- मैं पूरी तरह से मां पर निर्भर थी:उनके जाने के बाद कई गलत फैसले लिए, कई लोगों ने निजी जिंदगी में दखल दिया जाह्नवी बोलीं- मैं पूरी तरह से मां पर निर्भर थी:उनके जाने के बाद कई गलत फैसले लिए, कई लोगों ने निजी जिंदगी में दखल दिया Cancer treatment in India: कैंसर के ये डॉक्टर हो गए बेकार! मरीजों का नहीं कर सकते इलाज,PMJAY का नया नियम बना नासूर ‘अपना ब्लाउज फाड़ो…’: केरल कांग्रेस नेता ने पार्टीजनों से चुनावी प्रतिद्वंद्वियों को फंसाने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल करने को कहा | भारत समाचार
EXCLUSIVE

Health Tips: बदलता मौसम बच्चों को कर सकता है बीमार, मान लें डॉक्टर की सलाह, बिना दवा-इलाज गुजरेगा पूरा सीजन!

authorimg

Last Updated:

Health Tips For Changing Season: मौसम बदल रहा है और अभी से तेज गर्मी पड़ने लगी है. ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के बीमार पड़ने के चांस ज्यादा रहते हैं. पलामू के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव विशाल ने बताया कि इस मौसम में कैसे बच्चों का ध्यान रखा जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

पलामू. अब मौसम बदलने लगा है. इसी क्रम में अगर पलामू की बात करें तो यहां मौसम तेजी से गर्म हो रहा है और इसकी शुरुआत के साथ बच्चों की सेहत को लेकर चिंता भी बढ़ गई है. इस मौसम में सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर पड़ता है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है. बदलता मौसम अक्सर बच्चों को बीमार करके जाता है. तापमान बढ़ने के साथ शरीर में पानी की कमी, संक्रमण और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अभिभावकों के लिए जरूरी है कि वे बच्चों की सेहत पर खास ध्यान दें और खान-पान व साफ-सफाई से जुड़े नियमों का पालन करें.

डायरिया और उल्टी की हो सकती है समस्या
गर्मी के मौसम में बच्चों में डायरिया, दस्त और उल्टी की समस्या तेजी से बढ़ने लगती है. डॉक्टरों के अनुसार तापमान बढ़ने के कारण खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया और वायरस जल्दी पनपते हैं. खासकर एस्ट्रो वायरस जैसे पेट के वायरस भोजन के जरिए शरीर में पहुंच जाते हैं, जिससे बच्चों में डायरिया और उल्टी की शिकायत शुरू हो जाती है. इसलिए बच्चों के खान-पान और साफ-सफाई पर खास ध्यान देना जरूरी है.

हाइजीन का रखें खास ध्यान
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव विशाल ने लोकल18 को बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए हाइजीन बनाए रखना सबसे जरूरी होता है. बच्चों के लिए खाना बनाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोना चाहिए. अगर बच्चे हाथ से खाना खाते हैं तो उन्हें भी हाथ धोकर ही खाना खाने की आदत डालनी चाहिए. खाने को हमेशा साफ बर्तनों में रखें और उसे ढककर रखें ताकि मक्खी या धूल से बचाया जा सके. साफ पानी का उपयोग करना और बर्तनों की नियमित सफाई भी जरूरी है.

शरीर में पानी की कमी न होने दें
गर्मी के मौसम में बच्चों के शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए. बच्चों को थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पिलाते रहना जरूरी है. डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के वजन के अनुसार पानी देना चाहिए. उदाहरण के लिए अगर बच्चे का वजन लगभग 10 किलो है तो उसे दिनभर में करीब 500 एमएल पानी जरूर मिलना चाहिए. इसके अलावा ओआरएस का घोल और नमक-चीनी का घोल भी समय-समय पर देना फायदेमंद होता है.

हीट वेव से बचाव भी जरूरी
उन्होंने कहा कि तेज धूप और हीट वेव बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. इस दौरान बच्चों में हीट स्ट्रोक, नाक से खून आना, अचानक दस्त शुरू होना या बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए दोपहर के समय बच्चों को बाहर धूप में नहीं ले जाना चाहिए और उन्हें घर के अंदर सुरक्षित रखना चाहिए. छह महीने तक के शिशुओं को नियमित रूप से मां का दूध देना जरूरी है. इसके बाद बच्चों को पानी युक्त आहार जैसे दाल का पानी और पानी वाले फल भी दिए जा सकते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कंप्यूटर लैब में सिस्टम बंद, फिर भी छात्रों का प्रैक्टिकल:RDVV के छात्र बोले- सालों से ऐसा हो रहा; कांग्रेस विधायक ने विधासभा में उठाया मुद्दा

February 27, 2026/
6:30 am

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग में गुरुवार को डिजिटल फॉरेंसिक थर्ड...

चहल ने तोड़ा जडेजा का IPL रिकॉर्ड:7-16 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट, अर्शदीप का 11 बॉल का ओवर; PBKS-GT मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स

April 1, 2026/
4:30 am

IPL में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस पर 3 विकेट से जीत दर्ज की। न्यू चंडीगढ़ में हुए...

सिंगर हनी सिंह के पुणे शो से पहले विवाद:जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन अफसर ने भेजा नोटिस, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर एक्शन

April 3, 2026/
11:23 am

बॉलीवुड सिंगर व रैपर यो यो हनी सिंह के महाराष्ट्र के पुणे कंसर्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा की फिफ्टी:बासित अली बोले- काश ऐसे 2-3 खिलाड़ी पाकिस्तान में होते; आमिर ने उन्हें 'स्लॉगर' कहा था

March 11, 2026/
9:05 am

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पर की गई टिप्पणी को लेकर मोहम्मद आमिर...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

Health Tips: बदलता मौसम बच्चों को कर सकता है बीमार, मान लें डॉक्टर की सलाह, बिना दवा-इलाज गुजरेगा पूरा सीजन!

authorimg

Last Updated:

Health Tips For Changing Season: मौसम बदल रहा है और अभी से तेज गर्मी पड़ने लगी है. ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के बीमार पड़ने के चांस ज्यादा रहते हैं. पलामू के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव विशाल ने बताया कि इस मौसम में कैसे बच्चों का ध्यान रखा जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

पलामू. अब मौसम बदलने लगा है. इसी क्रम में अगर पलामू की बात करें तो यहां मौसम तेजी से गर्म हो रहा है और इसकी शुरुआत के साथ बच्चों की सेहत को लेकर चिंता भी बढ़ गई है. इस मौसम में सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर पड़ता है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है. बदलता मौसम अक्सर बच्चों को बीमार करके जाता है. तापमान बढ़ने के साथ शरीर में पानी की कमी, संक्रमण और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अभिभावकों के लिए जरूरी है कि वे बच्चों की सेहत पर खास ध्यान दें और खान-पान व साफ-सफाई से जुड़े नियमों का पालन करें.

डायरिया और उल्टी की हो सकती है समस्या
गर्मी के मौसम में बच्चों में डायरिया, दस्त और उल्टी की समस्या तेजी से बढ़ने लगती है. डॉक्टरों के अनुसार तापमान बढ़ने के कारण खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया और वायरस जल्दी पनपते हैं. खासकर एस्ट्रो वायरस जैसे पेट के वायरस भोजन के जरिए शरीर में पहुंच जाते हैं, जिससे बच्चों में डायरिया और उल्टी की शिकायत शुरू हो जाती है. इसलिए बच्चों के खान-पान और साफ-सफाई पर खास ध्यान देना जरूरी है.

हाइजीन का रखें खास ध्यान
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव विशाल ने लोकल18 को बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए हाइजीन बनाए रखना सबसे जरूरी होता है. बच्चों के लिए खाना बनाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोना चाहिए. अगर बच्चे हाथ से खाना खाते हैं तो उन्हें भी हाथ धोकर ही खाना खाने की आदत डालनी चाहिए. खाने को हमेशा साफ बर्तनों में रखें और उसे ढककर रखें ताकि मक्खी या धूल से बचाया जा सके. साफ पानी का उपयोग करना और बर्तनों की नियमित सफाई भी जरूरी है.

शरीर में पानी की कमी न होने दें
गर्मी के मौसम में बच्चों के शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए. बच्चों को थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पिलाते रहना जरूरी है. डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के वजन के अनुसार पानी देना चाहिए. उदाहरण के लिए अगर बच्चे का वजन लगभग 10 किलो है तो उसे दिनभर में करीब 500 एमएल पानी जरूर मिलना चाहिए. इसके अलावा ओआरएस का घोल और नमक-चीनी का घोल भी समय-समय पर देना फायदेमंद होता है.

हीट वेव से बचाव भी जरूरी
उन्होंने कहा कि तेज धूप और हीट वेव बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. इस दौरान बच्चों में हीट स्ट्रोक, नाक से खून आना, अचानक दस्त शुरू होना या बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए दोपहर के समय बच्चों को बाहर धूप में नहीं ले जाना चाहिए और उन्हें घर के अंदर सुरक्षित रखना चाहिए. छह महीने तक के शिशुओं को नियमित रूप से मां का दूध देना जरूरी है. इसके बाद बच्चों को पानी युक्त आहार जैसे दाल का पानी और पानी वाले फल भी दिए जा सकते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket