Sunday, 13 Sep 2026 | 09:04 AM

Trending :

EXCLUSIVE

IPL टिकट ब्लैक करने वाला गिरोह पकड़ाया:फ्लाइट से सभी वेन्यू पर टिकट बेचने जाते थे 3 आरोपी; ₹20 हजार में बिक रहे थे फ्री पास

8 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के पास IPL मैचों की टिकटों और कॉम्प्लिमेंट्री पास की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली गेट के पास 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच से पहले खुद को DDCA का अधिकृत प्रतिनिधि बताकर क्रिकेट प्रेमियों को ठग रहे थे। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये पास अरुण जेटली स्टेडियम में पास एक पेट्रोल पंप में बिक रहे थे। पुलिस ने 54 मैच टिकट बरामद किए हैं, जिनमें 33 ऐसे कॉम्प्लिमेंट्री पास हैं जिन पर ‘नॉट फॉर सेल’ लिखा हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने X पर इस पोस्ट के जरिए जानकारी दी… टिकटों को दोगुनी कीमत पर बेचा जा रहा था पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकीम (मुरादाबाद), गुफरान उर्फ साजिद (जामिया नगर) और मोहम्मद फैसल (सीलपुर) के रूप में हुई है। ये आरोपी मुफ्त पास को ₹20,000 प्रति पास की भारी-भरकम कीमत पर बेच रहे थे, जबकि सामान्य टिकटों को प्रिंट रेट से दोगुने दाम पर बेचा जा रहा था। DCP संजीव कुमार यादव (IPS) ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। अगर किसी और व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लाइट से पूरे देश में फैला रखा था नेटवर्क पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में सक्रिय था। आरोपी फ्लाइट से उन शहरों की यात्रा करते थे जहां IPL मैच आयोजित होते थे। आरोपी स्टेडियम के अंदर ऑनलाइन सट्टेबाजी (सट्‌टा) करने वालों और हाई-प्रोफाइल जेबकतरों को प्रीमियम टिकट मुहैया कराते थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन आरोपियों को भारी मात्रा में कॉम्प्लिमेंट्री पास कहाँ से और किसके जरिए मिल रहे थे। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
क्राइम ब्रांच के अनुसार इन तीनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में टिकट ब्लैक करने के कई मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी फैसल के खिलाफ पंजाब में जुआ अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹25,000 नकद और 54 टिकट बरामद कर आईपीसी की जगह नए कानूनों (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ———————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। इस हार के बाद दिल्ली प्लेऑफ रेस से लगभग बाहर हो गई है। वहीं, नाइट राइडर्स की उम्मीदें अभी कायम हैं। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
arw img

April 23, 2026/
1:04 pm

X सेहत का खजाना है ये घास, बालों से लेकर सांस की बीमारियों में वरदान!   Health Tips: दूधी घास,...

विनेश फोगाट बोलीं- बृजभूषण के शोषण की मैं भी विक्टिम:गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, यहां मेरे साथ गलत हुआ तो भारत सरकार जिम्मेदार होगी

May 3, 2026/
1:06 pm

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर कई गंभीर आरोप...

PBKS Vs DC LIVE Score IPL 2026

May 11, 2026/
10:34 pm

आखरी अपडेट:11 मई, 2026, 22:34 IST पश्चिम एशिया में तनातनी के बीच तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने भी सर्वदलीय...

चीन बोला- भारत का अरुणाचल का मैप जारी करना गलत:कहा- इससे चीन का दावा नहीं बदलेगा; भारत ने 3 दिन पहले नक्शा जारी किया था

August 10, 2026/
10:46 pm

चीन ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं के भारतीय मानचित्र पर मानक नाम दर्ज करने...

मूवी रिव्यूः भूत बंगला:भूल भुलैया जैसी उम्मीद देकर अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी ने किया निराश, डर-कॉमेडी में अधूरापन, कहानी और म्यूजिक भी बेअसर

April 17, 2026/
10:00 am

रेटिंग- 2.5/5 रनटाइम- 174 मिनट 57 सेकंड स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तबू, परेश रावल, राजपाल यादव डायरेक्टर- प्रियदर्शन अक्षय...

तस्वीर का विवरण

May 18, 2026/
10:53 am

मैंगो करी के लिए सामग्री नोट कर लें – पका आम, बेसन, दही, हींग, इमली का पेस्ट, नारियल का दूध,...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

IPL टिकट ब्लैक करने वाला गिरोह पकड़ाया:फ्लाइट से सभी वेन्यू पर टिकट बेचने जाते थे 3 आरोपी; ₹20 हजार में बिक रहे थे फ्री पास

IPL टिकट ब्लैक करने वाला गिरोह पकड़ाया:फ्लाइट से सभी वेन्यू पर टिकट बेचने जाते थे 3 आरोपी; ₹20 हजार में बिक रहे थे फ्री पास

8 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के पास IPL मैचों की टिकटों और कॉम्प्लिमेंट्री पास की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली गेट के पास 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच से पहले खुद को DDCA का अधिकृत प्रतिनिधि बताकर क्रिकेट प्रेमियों को ठग रहे थे। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये पास अरुण जेटली स्टेडियम में पास एक पेट्रोल पंप में बिक रहे थे। पुलिस ने 54 मैच टिकट बरामद किए हैं, जिनमें 33 ऐसे कॉम्प्लिमेंट्री पास हैं जिन पर ‘नॉट फॉर सेल’ लिखा हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने X पर इस पोस्ट के जरिए जानकारी दी… टिकटों को दोगुनी कीमत पर बेचा जा रहा था पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकीम (मुरादाबाद), गुफरान उर्फ साजिद (जामिया नगर) और मोहम्मद फैसल (सीलपुर) के रूप में हुई है। ये आरोपी मुफ्त पास को ₹20,000 प्रति पास की भारी-भरकम कीमत पर बेच रहे थे, जबकि सामान्य टिकटों को प्रिंट रेट से दोगुने दाम पर बेचा जा रहा था। DCP संजीव कुमार यादव (IPS) ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। अगर किसी और व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लाइट से पूरे देश में फैला रखा था नेटवर्क पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में सक्रिय था। आरोपी फ्लाइट से उन शहरों की यात्रा करते थे जहां IPL मैच आयोजित होते थे। आरोपी स्टेडियम के अंदर ऑनलाइन सट्टेबाजी (सट्‌टा) करने वालों और हाई-प्रोफाइल जेबकतरों को प्रीमियम टिकट मुहैया कराते थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन आरोपियों को भारी मात्रा में कॉम्प्लिमेंट्री पास कहाँ से और किसके जरिए मिल रहे थे। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
क्राइम ब्रांच के अनुसार इन तीनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में टिकट ब्लैक करने के कई मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी फैसल के खिलाफ पंजाब में जुआ अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹25,000 नकद और 54 टिकट बरामद कर आईपीसी की जगह नए कानूनों (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ———————————– IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। इस हार के बाद दिल्ली प्लेऑफ रेस से लगभग बाहर हो गई है। वहीं, नाइट राइडर्स की उम्मीदें अभी कायम हैं। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket