Tuesday, 24 Nov 2026 | 11:00 AM

Trending :

Kunicka sadanand lashed out at trollers who did sexual comment on her old bold scene

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लगातार राजनैतिनक मुद्दों पर राय रखने वालीं कुनिका सदानंद तब भड़क गईं, जब कुछ लोगों ने उनके पुराने बोल्ड सीन पर उन पर आपत्तिजनक कमेंट करना शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि कुनिका ने ये तक कह दिया कि भारत में औरतों को जलील करना और मार डालना पाप है।

वायरल किए जा रहे वीडियो में कुनिका सदानंद एक फिल्मी सीन में अमरीश पुरी के साथ पूल में रोमांस करती दिखी थीं। इसे शेयर कर एक यूजर ने लिखा, ये कुनिका हैं, जो आदर्ष के झंडे उठाती हैं और मोदी जी को हर रोज गालियां देती हैं।

इस ट्वीट के जवाब में कुनिका ने पहले तो सफाई देकर लिखा, ‘ये रोल है बेवकूफ। इसे एक्टिंग कहते हैं।’

इसके बावजूद भी उस वीडियो पर कई आपत्तिजनक और अभद्र भाषा वाले कमेंट आते रहे। इस पर भड़ककर कुनिका ने लिखा, ‘इस देश में औरत होना पाप हो गया है। औरतों को मारो, जला दो, कत्ल कर दो, रेप कर दो, उनको गाली दो, लांछन लगाओ, भ्रूण हत्या करो, तौहीन करो, उनका हक और उनसे मौका छीनों। ये सब जायज है हमारे नए भारत में।’

विवाद के बीच कई लोग ऐसे भी रहे जो कुनिका का बचाव करते दिखे। एक महिला ने कुनिका के बचाव में लिखा, ‘किसी एक्ट्रेस के पुराने सीन को लेकर उसे सार्वजनिक रूप से सेक्शुअलाइज करना, मजाक उड़ाना और गंदी बातें करना सनातन संस्कृति नहीं, बल्कि साफ तौर पर औरतों के प्रति घटिया सोच और मिसोजिनी है।’ ‘जो लोग हर समय संस्कार और परंपरा की बातें करते हैं, वही ऑनलाइन महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करके शिकारी जैसी हरकतें कर रहे हैं। हिंदू धर्म महिलाओं का सम्मान सिखाता है, उनका अपमान, पीछा करना या उन्हें नीचा दिखाना नहीं। ऐसी सोच को बढ़ावा देने वाले हर आदमी को शर्म आनी चाहिए।’

तृषा-विजय का बचाव कर ट्रोलिंग का शिकार हुईं कुनिका

दरअसल, कुनिका सदानंद ने हाल ही में थलापति विजय और तृषा कृष्णन का बचाव करते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी भी पत्नी को छोड़ चुके हैं। इसके बाद से ही उन्हें बीजेपी सपोर्टर्स की तरफ से आलोचना झेलनी पड़ रही है।

62 साल की कुनिका सदानंद 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। वो हम साथ-साथ हैं, बेटा, प्यार किया तो डरना क्या, खिलाड़ी, गुमराह, कोयला जैसी दर्जनों फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

कुनिका सदानंद बिग बॉस 19 का हिस्सा रही थीं। इस समय उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। शो में उन्होंने बताया कि उन्होंने घरवालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। बेटे के जन्म के ठीक बाद उनके ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया और बेटे को भी छीन लिया। बेटे की कस्टडी हासिल करने के लिए उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर कोर्ट की फीस भरी थी। एक समय वो कुमार सानू के साथ भी रिलेशनशिप में रही थीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
विमेंस टी-20 वर्ल्डकप- मेजबान इंग्लैंड की जीत से शुरुआत:श्रीलंका को 87 रन से हराया; व्याट-हॉज का शतक, फ्रेया केम्प को 4 विकेट

June 13, 2026/
8:11 am

मेजबान इंग्लैंड ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। उसने शुक्रवार रात को...

BCCI IPL Smart Sunglasses Ban

May 29, 2026/
11:44 am

स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले कॉपी लिंक BCCI की एंटी करप्शन यूनिट ने IPL मैच के दौरान खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों...

गन्ने बनाम बेल का रस: गन्ना या फिर बेल का रस... गर्मी में ऊर्जावान पेय कौन सा है? जानिए फायदे

April 1, 2026/
7:54 pm

गन्ना बनाम बेल का रस: गर्मी का पारा चढ़ना ही शरीर को वर्गीकृत और ऊर्जावान बनाए रखना एक बड़ी चुनौती...

West Bengal CS SC Slams Judicial Officers Attack

April 6, 2026/
7:14 pm

नई दिल्ली20 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल के मालदा में 1 अप्रैल को प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ ऑफिस घेरा। वहीं...

Rajasthan Factory Inspector Exam 2026

September 16, 2026/
12:53 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 19 सितंबर को निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स परीक्षा-2025 का आयोजन सुबह 10 से...

NCERT किताब में ‘ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर पर आज सुनवाई:सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लिया; CJI बोले- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे

February 26, 2026/
5:17 am

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को NCERT के क्लास 8 की सोशल साइंस की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़े चैप्टर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Kunicka sadanand lashed out at trollers who did sexual comment on her old bold scene

Kunicka sadanand lashed out at trollers who did sexual comment on her old bold scene

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लगातार राजनैतिनक मुद्दों पर राय रखने वालीं कुनिका सदानंद तब भड़क गईं, जब कुछ लोगों ने उनके पुराने बोल्ड सीन पर उन पर आपत्तिजनक कमेंट करना शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि कुनिका ने ये तक कह दिया कि भारत में औरतों को जलील करना और मार डालना पाप है।

वायरल किए जा रहे वीडियो में कुनिका सदानंद एक फिल्मी सीन में अमरीश पुरी के साथ पूल में रोमांस करती दिखी थीं। इसे शेयर कर एक यूजर ने लिखा, ये कुनिका हैं, जो आदर्ष के झंडे उठाती हैं और मोदी जी को हर रोज गालियां देती हैं।

इस ट्वीट के जवाब में कुनिका ने पहले तो सफाई देकर लिखा, ‘ये रोल है बेवकूफ। इसे एक्टिंग कहते हैं।’

इसके बावजूद भी उस वीडियो पर कई आपत्तिजनक और अभद्र भाषा वाले कमेंट आते रहे। इस पर भड़ककर कुनिका ने लिखा, ‘इस देश में औरत होना पाप हो गया है। औरतों को मारो, जला दो, कत्ल कर दो, रेप कर दो, उनको गाली दो, लांछन लगाओ, भ्रूण हत्या करो, तौहीन करो, उनका हक और उनसे मौका छीनों। ये सब जायज है हमारे नए भारत में।’

विवाद के बीच कई लोग ऐसे भी रहे जो कुनिका का बचाव करते दिखे। एक महिला ने कुनिका के बचाव में लिखा, ‘किसी एक्ट्रेस के पुराने सीन को लेकर उसे सार्वजनिक रूप से सेक्शुअलाइज करना, मजाक उड़ाना और गंदी बातें करना सनातन संस्कृति नहीं, बल्कि साफ तौर पर औरतों के प्रति घटिया सोच और मिसोजिनी है।’ ‘जो लोग हर समय संस्कार और परंपरा की बातें करते हैं, वही ऑनलाइन महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करके शिकारी जैसी हरकतें कर रहे हैं। हिंदू धर्म महिलाओं का सम्मान सिखाता है, उनका अपमान, पीछा करना या उन्हें नीचा दिखाना नहीं। ऐसी सोच को बढ़ावा देने वाले हर आदमी को शर्म आनी चाहिए।’

तृषा-विजय का बचाव कर ट्रोलिंग का शिकार हुईं कुनिका

दरअसल, कुनिका सदानंद ने हाल ही में थलापति विजय और तृषा कृष्णन का बचाव करते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी भी पत्नी को छोड़ चुके हैं। इसके बाद से ही उन्हें बीजेपी सपोर्टर्स की तरफ से आलोचना झेलनी पड़ रही है।

62 साल की कुनिका सदानंद 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। वो हम साथ-साथ हैं, बेटा, प्यार किया तो डरना क्या, खिलाड़ी, गुमराह, कोयला जैसी दर्जनों फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

कुनिका सदानंद बिग बॉस 19 का हिस्सा रही थीं। इस समय उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। शो में उन्होंने बताया कि उन्होंने घरवालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। बेटे के जन्म के ठीक बाद उनके ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया और बेटे को भी छीन लिया। बेटे की कस्टडी हासिल करने के लिए उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर कोर्ट की फीस भरी थी। एक समय वो कुमार सानू के साथ भी रिलेशनशिप में रही थीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket