Wednesday, 25 Nov 2026 | 03:35 PM

Trending :

Nargis Fakhri Enjoys Jaipurs Desi Style

Nargis Fakhri Enjoys Jaipurs Desi Style

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी इन दिनों अपने जयपुर दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘जयपुर को खूबसूरत दिखाने के लिए किसी फिल्टर की जरूरत नहीं थी… और मुझे भी नहीं’

.

कैप्शन के साथ एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें पिंकसिटी की खूबसूरती, यहां की संस्कृति, खानपान और आम जिंदगी को बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है। वीडियो में नरगिस किसी सेलिब्रिटी की तरह नहीं, बल्कि एक आम पर्यटक की तरह जयपुर की गलियों में घूमती, स्थानीय लोगों से मिलती और शहर के रंग में रंगी नजर आती हैं।

वीडियो की शुरुआत जयपुर की ऐतिहासिक और गुलाबी इमारतों से होती है। इसके बाद नरगिस को शहर की संकरी और रंग-बिरंगी गलियों में घूमते, बाजारों की रौनक निहारते और स्थानीय संस्कृति को करीब से महसूस करते देखा जा सकता है।

रिक्शा की सवारी और कठपुतली के साथ भी नरगिस ने वीडियो बनाया।

उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि जयपुर की असली खूबसूरती उसकी विरासत, लोग और रोजमर्रा की जिंदगी में बसती है, जिसे किसी फिल्टर की जरूरत नहीं। यहां उन्होंने कठपुतली के साथ जयपुर की कहानी को एन्जॉय किया, यहां की ज्वैलरी को भी अपने साथ जोड़ते हुए दिखाया।

चाय की टपरी पर बनाया कुल्हड़ वाली चाय

वीडियो का सबसे चर्चित हिस्सा वह रहा, जब नरगिस जयपुर की मशहूर साहू टी स्टॉल पर पहुंचीं। यहां उन्होंने खुद चाय बनाना सीखा, चाय को अपने हाथों से तैयार किया और फिर कुल्हड़ में बैठकर उसका स्वाद लिया। फाइव स्टार लाइफस्टाइल की आदी मानी जाने वाली अभिनेत्री का यह सादगीभरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

चाय की टपरी पर नरगिस ने चाय बनाई और उसका स्वाद चखा।

स्थानीय लोगों के बीच बैठकर चाय पीते हुए नरगिस ने मुस्कुराते हुए बातचीत भी की। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को देखकर फैंस लगातार उनकी सादगी और जमीन से जुड़े व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं।

लग्जरी कार छोड़ चुनी ई-रिक्शा की सवारी

जयपुर घूमने के लिए नरगिस ने लग्जरी गाड़ियों की बजाय ई-रिक्शा को चुना। वीडियो में वह ई-रिक्शा में बैठकर शहर की पुरानी गलियों, बाजारों और ऐतिहासिक रास्तों का आनंद लेती नजर आती हैं। रिक्शा की सवारी के दौरान उनके चेहरे पर उत्साह और सुकून साफ दिखाई देता है। उन्होंने रास्ते भर शहर की खूबसूरत इमारतों, रंग-बिरंगे बाजारों और स्थानीय जीवन को कैमरे में कैद किया।

हवामहल घूमने के साथ नरगिस जयपुर की गलियों में भी घूमती नजर आई।

अपने इस ट्रैवल वीडियो में नरगिस ने जयपुर की शॉपिंग, स्थानीय बाजारों, हस्तशिल्प, पारंपरिक माहौल और शहर की जीवंत संस्कृति को भी जगह दी है। उन्होंने यह संदेश दिया कि किसी शहर को समझना हो तो उसके लोगों के बीच जाना चाहिए, स्थानीय स्वाद चखना चाहिए और उसकी गलियों में वक्त बिताना चाहिए। उनका यह वीडियो केवल पर्यटन नहीं, बल्कि जयपुर की संस्कृति और जीवनशैली का एक खूबसूरत अनुभव बनकर सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

नरगिस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में जयपुर की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि नरगिस ने जयपुर को उसी रूप में दिखाया है, जैसा यह वास्तव में है बिना किसी बनावट और बिना किसी फिल्टर के।

नरगिस फाखरी ने अपने करियर की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय मॉडलिंग से की थी। भारत में उन्हें पहचान रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘रॉकस्टार’ (2011) से मिली। पहली ही फिल्म में उनके अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस को काफी सराहा गया।

इसके बाद उन्होंने ‘मैं तेरा हीरो’, ‘मद्रास कैफे’, ‘हाउसफुल 3’, ‘अजहर’, ‘बैंजो’, ‘अमावस’ और हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाई’ सहित कई फिल्मों में काम किया। अभिनय के साथ-साथ अपनी फिटनेस, ग्लैमरस व्यक्तित्व और ट्रैवल लाइफस्टाइल के कारण भी वह हमेशा चर्चा में रहती हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केजरीवाल बोले- जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय की उम्मीद खत्म:उनके बेटे को केंद्र से सबसे ज्यादा केस मिले, शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट नहीं जाऊंगा

April 27, 2026/
10:07 am

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले मामले में हाईकोर्ट में पेश होने से इनकार कर दिया है।...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-518 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

May 5, 2026/
4:23 pm

आखरी अपडेट:05 मई, 2026, 16:23 IST असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का मजाक उड़ाया,...

भोपाल के ऋषिपुरम में शराब दुकान का विरोध:26 दिन से धरना दे रहे; कहा- 5 दिन में दुकान नहीं हटी तो उग्र प्रदर्शन करेंगे

April 30, 2026/
1:53 pm

भोपाल के अवधपुरी स्थित ऋषिपुरम में शराब दुकान की शिफ्टिंग का मामला तूल पकड़ रहा है। रहवासी 80 फीट स्थित...

Ayushman Mohapatra CBSE 10th Perfect 100 Score

April 19, 2026/
2:10 pm

8 मिनट पहले कॉपी लिंक CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ओडिशा के आयुष्मान मोहपात्र ने 500/500 नंबर स्कोर किए...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आंदोलन:तीन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग; 24 फरवरी को विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस

February 21, 2026/
9:50 pm

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी 24 फरवरी 2026 को भोपाल में मध्य प्रदेश विधानसभा का घेराव करेगी। इस संबंध में शनिवार शाम...

तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिला तो एससी क्षेत्र टीवीके समर्थकों, राज्यपाल को निर्देश देने की मांग

May 8, 2026/
6:57 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित तमिलगा वेत्री कज़गम (टीवीके) ने राज्यपाल से सरकार...

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारत की पॉसिबल-11:पडिक्कल को मिल सकता है मौका; हर्ष दुबे या मानव सुथार कर सकते हैं डेब्यू

June 5, 2026/
4:30 am

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम...

India Private Rocket Launch Success

July 19, 2026/
8:19 am

नई दिल्ली15 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर रिलायंस से जुड़ी रही। EPFO ने अब अपनी आधिकारिक वेबसाइट...

राजनीति

Nargis Fakhri Enjoys Jaipurs Desi Style

Nargis Fakhri Enjoys Jaipurs Desi Style

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी इन दिनों अपने जयपुर दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘जयपुर को खूबसूरत दिखाने के लिए किसी फिल्टर की जरूरत नहीं थी… और मुझे भी नहीं’

.

कैप्शन के साथ एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें पिंकसिटी की खूबसूरती, यहां की संस्कृति, खानपान और आम जिंदगी को बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है। वीडियो में नरगिस किसी सेलिब्रिटी की तरह नहीं, बल्कि एक आम पर्यटक की तरह जयपुर की गलियों में घूमती, स्थानीय लोगों से मिलती और शहर के रंग में रंगी नजर आती हैं।

वीडियो की शुरुआत जयपुर की ऐतिहासिक और गुलाबी इमारतों से होती है। इसके बाद नरगिस को शहर की संकरी और रंग-बिरंगी गलियों में घूमते, बाजारों की रौनक निहारते और स्थानीय संस्कृति को करीब से महसूस करते देखा जा सकता है।

रिक्शा की सवारी और कठपुतली के साथ भी नरगिस ने वीडियो बनाया।

उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि जयपुर की असली खूबसूरती उसकी विरासत, लोग और रोजमर्रा की जिंदगी में बसती है, जिसे किसी फिल्टर की जरूरत नहीं। यहां उन्होंने कठपुतली के साथ जयपुर की कहानी को एन्जॉय किया, यहां की ज्वैलरी को भी अपने साथ जोड़ते हुए दिखाया।

चाय की टपरी पर बनाया कुल्हड़ वाली चाय

वीडियो का सबसे चर्चित हिस्सा वह रहा, जब नरगिस जयपुर की मशहूर साहू टी स्टॉल पर पहुंचीं। यहां उन्होंने खुद चाय बनाना सीखा, चाय को अपने हाथों से तैयार किया और फिर कुल्हड़ में बैठकर उसका स्वाद लिया। फाइव स्टार लाइफस्टाइल की आदी मानी जाने वाली अभिनेत्री का यह सादगीभरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

चाय की टपरी पर नरगिस ने चाय बनाई और उसका स्वाद चखा।

चाय की टपरी पर नरगिस ने चाय बनाई और उसका स्वाद चखा।

स्थानीय लोगों के बीच बैठकर चाय पीते हुए नरगिस ने मुस्कुराते हुए बातचीत भी की। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को देखकर फैंस लगातार उनकी सादगी और जमीन से जुड़े व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं।

लग्जरी कार छोड़ चुनी ई-रिक्शा की सवारी

जयपुर घूमने के लिए नरगिस ने लग्जरी गाड़ियों की बजाय ई-रिक्शा को चुना। वीडियो में वह ई-रिक्शा में बैठकर शहर की पुरानी गलियों, बाजारों और ऐतिहासिक रास्तों का आनंद लेती नजर आती हैं। रिक्शा की सवारी के दौरान उनके चेहरे पर उत्साह और सुकून साफ दिखाई देता है। उन्होंने रास्ते भर शहर की खूबसूरत इमारतों, रंग-बिरंगे बाजारों और स्थानीय जीवन को कैमरे में कैद किया।

हवामहल घूमने के साथ नरगिस जयपुर की गलियों में भी घूमती नजर आई।

हवामहल घूमने के साथ नरगिस जयपुर की गलियों में भी घूमती नजर आई।

अपने इस ट्रैवल वीडियो में नरगिस ने जयपुर की शॉपिंग, स्थानीय बाजारों, हस्तशिल्प, पारंपरिक माहौल और शहर की जीवंत संस्कृति को भी जगह दी है। उन्होंने यह संदेश दिया कि किसी शहर को समझना हो तो उसके लोगों के बीच जाना चाहिए, स्थानीय स्वाद चखना चाहिए और उसकी गलियों में वक्त बिताना चाहिए। उनका यह वीडियो केवल पर्यटन नहीं, बल्कि जयपुर की संस्कृति और जीवनशैली का एक खूबसूरत अनुभव बनकर सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

नरगिस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में जयपुर की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि नरगिस ने जयपुर को उसी रूप में दिखाया है, जैसा यह वास्तव में है बिना किसी बनावट और बिना किसी फिल्टर के।

नरगिस फाखरी ने अपने करियर की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय मॉडलिंग से की थी। भारत में उन्हें पहचान रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘रॉकस्टार’ (2011) से मिली। पहली ही फिल्म में उनके अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस को काफी सराहा गया।

इसके बाद उन्होंने ‘मैं तेरा हीरो’, ‘मद्रास कैफे’, ‘हाउसफुल 3’, ‘अजहर’, ‘बैंजो’, ‘अमावस’ और हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाई’ सहित कई फिल्मों में काम किया। अभिनय के साथ-साथ अपनी फिटनेस, ग्लैमरस व्यक्तित्व और ट्रैवल लाइफस्टाइल के कारण भी वह हमेशा चर्चा में रहती हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket