Sunday, 06 Sep 2026 | 11:08 PM

Trending :

ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' बताया:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' कहा:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी
EXCLUSIVE

Ayushman Mohapatra CBSE 10th Perfect 100 Score

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ओडिशा के आयुष्मान मोहपात्र ने 500/500 नंबर स्कोर किए हैं। उन्होंने टॉप 5 सब्जेक्ट में परफेक्ट 100 स्कोर किया है। CBSE ने 15 अप्रैल को दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया था।

आयुष्मान अभी 15 साल के हैं और आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल से 10वीं बोर्ड किया है। उनका परिवार ओडिशा के पुरी में हरिराजपुर गांव रहता है।

दैनिक भास्कर से खास बातचीत में आयुष्मान बता रहे हैं अपनी तैयारी के बारे में…

आयुष्मान रिजल्ट को लेकर अपने पहले रिएक्शन के बारे में बताते कहते हैं, ‘स्कूल बस में था जब रिजल्ट अनाउंस हुए। स्कूल से घर लौट रहा था। दोस्तों ने रोल नंबर पूछा और रिजल्ट देखकर बताया। मुझे यकीन नहीं हुआ। लगा कि दोस्त प्रैंक कर रहे हैं। फिर घर आकर खुद रिजल्ट चेक किया। CBSE तीन पोर्टल्स पर रिजल्ट अपलोड करती है, मैंने तीनों जाकर अपना रिजल्ट चेक किया… मुझे तब जाकर यकीन हुआ…

कभी सोचा नहीं था कि मेरा 100% रिजल्ट आएगा। इंग्लिश, साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में तो उम्मीद थी अच्छे नंबर आएंगे, लेकिन मैथमैटिक्स, सोशल साइंस और ओड़िया में भी परफेक्ट 100 आएंगे, ये नहीं सोचा था।

बचपन में मां पढ़ाती थी

बचपन से कभी ट्यूशन नहीं लिया। बचपन में मां ही पढ़ाती थी। अब भी जब तक पढ़ाई खत्म न कर लूं, मां पास ही बैठती है। मां ने बचपन से मेरी पढ़ाई पर काफी ध्यान दिया। अभी छोटी बहन को भी वो ही पढ़ाती हैं।

रोट लर्निंग की बजाय बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर रखे

स्कूल में टीचर्स ने मदद की और घर पर सेल्फ स्टडी से ये हो पाया है। रोट लर्निंग या ज्यादा टाइम पढ़ने की बजाय बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर किया। इसके लिए NCERT बुक्स के अलावा R.D. शर्मा की बुक से प्रैक्टिस किया। साथ ही फिजिक्सवाला का ऑनलाइन कोर्स जॉइन किया था, उनकी रेफरेंस बुक्स भी पढ़ी।

एक किताब पर निर्भर होने की बजाय सिलेबस फॉलो किया

सबसे पहले NCERT का सिलेबस देखें। सिलेबस देखकर घबराएं नहीं। NCERT किताबों का लेटेस्ट एडिशन ही खरीदें। सिर्फ किताबें खत्म करने की बजाय, NCERT के सिलेबस में से कॉन्सेप्ट्स पढ़ें। अगर मैं सिर्फ एक किताब पर निर्भर होता तो कभी 100 नहीं ला पाता। मैथ्स का पेपर हार्ड था, चूंकि मैंने R.D. शर्मा से भी प्रैक्टिस किया था तो मुझे कम समस्या हुई।

पढ़ाई की टाइमिंग को लेकर कंसिस्टेंट रहा

9वीं क्लास से ही फिजिक्सवाला का उड़ान NEET बैच का ऑनलाइन कोर्स लेकर पढ़ रहा था। इसमें भी सारे कॉन्सेप्ट क्लियर करने पर ज्यादा फोकस था। पढ़ाई की टाइमिंग को लेकर कंसिस्टेंट रहा। कभी 8 तो कभी 1 घंटे पढ़ने की बजाय रोजाना 2 से ढाई घंटे पढ़ता था। उसमें भी फाउंडेशनल नॉलेज को स्ट्रॉन्ग करने पर फोकस रहा, न कि एग्जाम क्लियर करने के लिए।

साइंस में इंट्रेस्ट है, खासकर बायोलॉजी। डॉक्टर बनना चाहता हूं। 8वीं क्लास से ही मैंने NEET एग्जाम के बारे में थोड़ा-थोड़ा जानना शुरू कर दिया था, जैसे कि एग्जाम कैसे होता है, इसके बाद करियर ऑप्शंस क्या है। हालांकि, काफी पहले से तय कर लिया था कि डॉक्टर बनना है। इसलिए मैंने अभी साइंस स्ट्रीम में PCB (फिजिक्स, कैमिस्ट्ररी और बायोलॉजी) लिया है। आगे NEET क्रैक करना है।

खुद को सिर्फ पढ़ाई तक लिमिट नहीं किया

बचपन से आर्ट सीख रहा हूं, की-बोर्ड म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना पसंद है। स्कूल के स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में भी बेस्ट देता हूं। कोडिंग सीखा है। जो करता हूं उसमें अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं। खुद को कभी भी सिर्फ पढ़ाई तक लिमिट नहीं किया।

परिवार ने एग्जाम से पहले आश्वासन दिया था। पापा ने कहा था, ‘33% भी लाए तो भी दिक्कत नहीं’। मैंने एग्जाम हॉल में खुद को शांत रखा। एग्जाम से पहले अगर कभी स्ट्रेस होता था, तो मम्मी या दादा से बात लेता था।

वीक सब्जेक्ट्स पर फोकस किया

सोशल साइंस मेरी वीक सब्जेक्ट था, 9वीं में भी इसमें बाकी सब्जेक्ट के मुकाबले कम नंबर आए थे। 9वीं में करीब 96% आए थे। फिजिक्स में भी मेहनत करनी पड़ी थी, क्योंकि कुछ कॉन्सेप्ट क्लियर नहीं थे। एक्सट्रा स्टडी मटेरियल्स के क्वेश्चन पेपर्स सॉल्व किए। पर इसके साथ बाकी सब्जेक्ट्स जो मेरी स्ट्रेंथ थे, उनको छोड़ा नहीं।

ऐसा होता है मेरा स्कूल वाला एक आम दिन

सुबह 6:40 तक स्कूल के लिए तैयार हो जाता था। स्कूल ले जाने के लिए बस आती थी। दोपहर 2 बजे तक स्कूल चलता था। 2:40 तक घर पहुंचता था। खाना खाने के बाद शाम 5 बजे तक थोड़ा फ्री टाइम एन्जॉय करता, आमतौर पर फोन में FIFA या क्विज गेम्स खेलकर।

इसके बाद रात लगभग 8 बजे तक ऑनलाइन कोर्स की क्लासेज होती थी। उसके बाद डिनर और फिर 2 से ढाई घंटे सेल्फ स्टडी का टाइम रहता था। मैक्सिमम 11:30 तक सो जाता था। अब भी यही है।

स्टोरी – सोनाली राय

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

शेफ विकास खन्ना TIME100 लिस्ट में शामिल:स्‍कूल में बुली हुए, गुरुद्वारों में खाना बनाना सीखा, न्‍यूयार्क में बर्तन धोए; जानें प्रोफाइल

सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना को TIME मैगजीन ने 2026 में दुनिया के 100 इन्फ्लुएंशल लोगों की लिस्ट में शामिल किया है। वे इस लिस्ट में शामिल 3 भारतीय मूल की हस्तियों में शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रणवीर सिंह को कांतारा विवाद में कोर्ट से राहत:चार हफ्तों में मंदिर जाकर माफी की शर्त, हाईकोर्ट ने केस निपटाने के संकेत दिए

April 25, 2026/
6:16 pm

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ‘कांतारा मिमिक्री विवाद’ में कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। कोर्ट ने...

तस्वीर का विवरण

April 30, 2026/
8:21 pm

सामग्री: 2 कप दूध, 1 बड़ा चम्मच कस्टर्ड पाउडर, 1 कप कटे हुए फल, 5-6 खजूर या 2 नारियल शहद,...

सोना ₹392 बढ़कर ₹1.59 लाख पर पहुंचा:इस साल ₹26 हजार महंगा हो चुका, चांदी ₹1494 गिरकर ₹2.66 लाख किलो पर आई

May 21, 2026/
12:19 pm

सोने के दाम में आज यानी 21 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10...

बैग से ट्रेन में 40 लाख के जेवर चोरी:उज्जैन से राजगढ़ आ रही थी महिला, चोरों ने बच्चों से जानकारी निकाली

April 27, 2026/
10:09 pm

राजगढ़ में बीना-नागदा ट्रेन में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। उज्जैन से राजगढ़ शादी में आ रही...

शक्ति कपूर अपनी मौत की अफवाह पर भड़के:बोले- मैं बिल्कुल ठीक और खुश हूं, फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा

May 8, 2026/
10:38 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के पिता और दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर अपनी मौत की फर्जी खबरों को लेकर भड़क गए...

राजनीति

Ayushman Mohapatra CBSE 10th Perfect 100 Score

Ayushman Mohapatra CBSE 10th Perfect 100 Score

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ओडिशा के आयुष्मान मोहपात्र ने 500/500 नंबर स्कोर किए हैं। उन्होंने टॉप 5 सब्जेक्ट में परफेक्ट 100 स्कोर किया है। CBSE ने 15 अप्रैल को दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया था।

आयुष्मान अभी 15 साल के हैं और आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल से 10वीं बोर्ड किया है। उनका परिवार ओडिशा के पुरी में हरिराजपुर गांव रहता है।

दैनिक भास्कर से खास बातचीत में आयुष्मान बता रहे हैं अपनी तैयारी के बारे में…

आयुष्मान रिजल्ट को लेकर अपने पहले रिएक्शन के बारे में बताते कहते हैं, ‘स्कूल बस में था जब रिजल्ट अनाउंस हुए। स्कूल से घर लौट रहा था। दोस्तों ने रोल नंबर पूछा और रिजल्ट देखकर बताया। मुझे यकीन नहीं हुआ। लगा कि दोस्त प्रैंक कर रहे हैं। फिर घर आकर खुद रिजल्ट चेक किया। CBSE तीन पोर्टल्स पर रिजल्ट अपलोड करती है, मैंने तीनों जाकर अपना रिजल्ट चेक किया… मुझे तब जाकर यकीन हुआ…

कभी सोचा नहीं था कि मेरा 100% रिजल्ट आएगा। इंग्लिश, साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में तो उम्मीद थी अच्छे नंबर आएंगे, लेकिन मैथमैटिक्स, सोशल साइंस और ओड़िया में भी परफेक्ट 100 आएंगे, ये नहीं सोचा था।

बचपन में मां पढ़ाती थी

बचपन से कभी ट्यूशन नहीं लिया। बचपन में मां ही पढ़ाती थी। अब भी जब तक पढ़ाई खत्म न कर लूं, मां पास ही बैठती है। मां ने बचपन से मेरी पढ़ाई पर काफी ध्यान दिया। अभी छोटी बहन को भी वो ही पढ़ाती हैं।

रोट लर्निंग की बजाय बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर रखे

स्कूल में टीचर्स ने मदद की और घर पर सेल्फ स्टडी से ये हो पाया है। रोट लर्निंग या ज्यादा टाइम पढ़ने की बजाय बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर किया। इसके लिए NCERT बुक्स के अलावा R.D. शर्मा की बुक से प्रैक्टिस किया। साथ ही फिजिक्सवाला का ऑनलाइन कोर्स जॉइन किया था, उनकी रेफरेंस बुक्स भी पढ़ी।

एक किताब पर निर्भर होने की बजाय सिलेबस फॉलो किया

सबसे पहले NCERT का सिलेबस देखें। सिलेबस देखकर घबराएं नहीं। NCERT किताबों का लेटेस्ट एडिशन ही खरीदें। सिर्फ किताबें खत्म करने की बजाय, NCERT के सिलेबस में से कॉन्सेप्ट्स पढ़ें। अगर मैं सिर्फ एक किताब पर निर्भर होता तो कभी 100 नहीं ला पाता। मैथ्स का पेपर हार्ड था, चूंकि मैंने R.D. शर्मा से भी प्रैक्टिस किया था तो मुझे कम समस्या हुई।

पढ़ाई की टाइमिंग को लेकर कंसिस्टेंट रहा

9वीं क्लास से ही फिजिक्सवाला का उड़ान NEET बैच का ऑनलाइन कोर्स लेकर पढ़ रहा था। इसमें भी सारे कॉन्सेप्ट क्लियर करने पर ज्यादा फोकस था। पढ़ाई की टाइमिंग को लेकर कंसिस्टेंट रहा। कभी 8 तो कभी 1 घंटे पढ़ने की बजाय रोजाना 2 से ढाई घंटे पढ़ता था। उसमें भी फाउंडेशनल नॉलेज को स्ट्रॉन्ग करने पर फोकस रहा, न कि एग्जाम क्लियर करने के लिए।

साइंस में इंट्रेस्ट है, खासकर बायोलॉजी। डॉक्टर बनना चाहता हूं। 8वीं क्लास से ही मैंने NEET एग्जाम के बारे में थोड़ा-थोड़ा जानना शुरू कर दिया था, जैसे कि एग्जाम कैसे होता है, इसके बाद करियर ऑप्शंस क्या है। हालांकि, काफी पहले से तय कर लिया था कि डॉक्टर बनना है। इसलिए मैंने अभी साइंस स्ट्रीम में PCB (फिजिक्स, कैमिस्ट्ररी और बायोलॉजी) लिया है। आगे NEET क्रैक करना है।

खुद को सिर्फ पढ़ाई तक लिमिट नहीं किया

बचपन से आर्ट सीख रहा हूं, की-बोर्ड म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना पसंद है। स्कूल के स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में भी बेस्ट देता हूं। कोडिंग सीखा है। जो करता हूं उसमें अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं। खुद को कभी भी सिर्फ पढ़ाई तक लिमिट नहीं किया।

परिवार ने एग्जाम से पहले आश्वासन दिया था। पापा ने कहा था, ‘33% भी लाए तो भी दिक्कत नहीं’। मैंने एग्जाम हॉल में खुद को शांत रखा। एग्जाम से पहले अगर कभी स्ट्रेस होता था, तो मम्मी या दादा से बात लेता था।

वीक सब्जेक्ट्स पर फोकस किया

सोशल साइंस मेरी वीक सब्जेक्ट था, 9वीं में भी इसमें बाकी सब्जेक्ट के मुकाबले कम नंबर आए थे। 9वीं में करीब 96% आए थे। फिजिक्स में भी मेहनत करनी पड़ी थी, क्योंकि कुछ कॉन्सेप्ट क्लियर नहीं थे। एक्सट्रा स्टडी मटेरियल्स के क्वेश्चन पेपर्स सॉल्व किए। पर इसके साथ बाकी सब्जेक्ट्स जो मेरी स्ट्रेंथ थे, उनको छोड़ा नहीं।

ऐसा होता है मेरा स्कूल वाला एक आम दिन

सुबह 6:40 तक स्कूल के लिए तैयार हो जाता था। स्कूल ले जाने के लिए बस आती थी। दोपहर 2 बजे तक स्कूल चलता था। 2:40 तक घर पहुंचता था। खाना खाने के बाद शाम 5 बजे तक थोड़ा फ्री टाइम एन्जॉय करता, आमतौर पर फोन में FIFA या क्विज गेम्स खेलकर।

इसके बाद रात लगभग 8 बजे तक ऑनलाइन कोर्स की क्लासेज होती थी। उसके बाद डिनर और फिर 2 से ढाई घंटे सेल्फ स्टडी का टाइम रहता था। मैक्सिमम 11:30 तक सो जाता था। अब भी यही है।

स्टोरी – सोनाली राय

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

शेफ विकास खन्ना TIME100 लिस्ट में शामिल:स्‍कूल में बुली हुए, गुरुद्वारों में खाना बनाना सीखा, न्‍यूयार्क में बर्तन धोए; जानें प्रोफाइल

सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना को TIME मैगजीन ने 2026 में दुनिया के 100 इन्फ्लुएंशल लोगों की लिस्ट में शामिल किया है। वे इस लिस्ट में शामिल 3 भारतीय मूल की हस्तियों में शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket