Sunday, 26 Jul 2026 | 03:12 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Parents Set Rs 15,000 Monthly Limit

Parents Set Rs 15,000 Monthly Limit

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पेटीएम ने टीनेजर्स के लिए ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए वे बिना खुद का बैंक अकाउंट खोले सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।

इस नए फीचर में पैरेंट्स को बच्चों के खर्च पर नजर रखने, मंथली लिमिट तय करने और रीयल-टाइम ट्रैकिंग करने की पूरी सुविधा मिलेगी।

फिनटेक फर्म वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (पेटीएम) ने 18 मई, सोमवार को आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान किया है।

पैरेंट्स के पास रहेगा खर्च का पूरा कंट्रोल

कंपनी के बयान के मुताबिक, पैरेंट्स और परिवार के भरोसेमंद सदस्य अपने बच्चों को सुरक्षित और रेगुलेटेड पेमेंट एक्सेस दे सकते हैं।

वे अपने पेटीएम एप के जरिए बच्चों के लिए एक तय खर्च सीमा निर्धारित कर सकेंगे। इससे पैरेंट्स अपने बच्चों के हर ट्रांजैक्शन को लगातार ट्रैक कर पाएंगे और उनका कंट्रोल हमेशा बना रहेगा।

रोजमर्रा के खर्चों को डिजिटल बनाने की कोशिश

भारत में टीनेजर्स हर दिन शॉपिंग, मोबाइल रिचार्ज, मेट्रो किराया, कैब बुकिंग और स्कूल-कॉलेज की कैंटीन जैसे जरूरी कामों के लिए लगातार डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं।

वर्तमान में कई बच्चे इन खर्चों के लिए पूरी तरह पैरेंट्स या कैश पर निर्भर हैं। ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ के जरिए बच्चों को एक सुरक्षित माध्यम मिलेगा, जिससे परिवारों में छोटी उम्र से ही जिम्मेदार वित्तीय आदतें विकसित करने में मदद मिलेगी।

अब ओटीपी मांगने की जरूरत नहीं होगी

इस फीचर के एक्टिवेट होने के बाद टीनेजर्स अपने खुद के फोन में पेटीएम एप का इस्तेमाल करके ऑनलाइन और ऑफलाइन मर्चेंट्स को सुरक्षित यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे।

इसके लिए अब उन्हें पेमेंट करते समय पैरेंट्स से ओटीपी मांगने, उनका फोन उधार लेने या पैरेंट्स को वॉट्सएप पर क्यूआर कोड भेजने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।

15 हजार का मंथली कैप तय किया गया

पेटीएम पॉकेट मनी के तहत पैरेंट्स एनपीसीआई के ‘यूपीआई सर्कल’ के माध्यम से बच्चों को इनवाइट कर सकते हैं। इसके तहत पूरे यूपीआई नेटवर्क पर मंथली लिमिट अधिकतम 15,000 रुपए और एक बार में इंडिविजुअल पेमेंट की लिमिट 5,000 रुपए तक सेट की जा सकती है।

यह सर्विस सेविंग्स और करंट दोनों तरह के अकाउंट्स पर अवेलेबल है, लेकिन इससे इंटरनेशनल पेमेंट्स और कैश विड्रॉल करने पर पाबंदी रहेगी।

स्पेंड समरी से पूरा बजट ट्रैक होगा

यह नया फीचर पेटीएम स्पेंड समरी के साथ पूरी तरह इंटीग्रेट है, जो हर एक पेमेंट को ऑटोमैटिकली अलग-अलग कैटेगरीज में बांट देता है।

इससे परिवार आसानी से अपने कुल खर्चों पर नजर रख सकते हैं, पॉकेट मनी के बजट को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं और बच्चों को पैसों के सही इस्तेमाल की सीख दे सकते हैं। एप में पेमेंट हिस्ट्री देखने का भी पूरा ऑप्शन मिलेगा।

सुरक्षा के लिए इन-बिल्ट सेफ्टी मेजर्स

पेटीएम ने इसमें सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। फीचर एक्टिवेट होने के शुरुआती 30 मिनट में केवल 500 रुपए और पहले 24 घंटों में अधिकतम 5,000 रुपए तक का ही ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा।

किसी भी समय जरूरत पड़ने पर पैरेंट्स अपने पेटीएम यूपीआई पिन का इस्तेमाल करके खर्च की लिमिट को बदल सकते हैं या बच्चों का एक्सेस तुरंत कैंसल कर सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस लॉक होना भी अनिवार्य है।

पेटीएम पॉकेट मनी इस तरह सेट करें

  • सबसे पहले अपने फोन में अपडेटेड पेटीएम एप खोलें और ‘टू मोबाइल / कॉन्टैक्ट’ पर टैप करें।
  • अब एक्टिवेशन प्रोसेस शुरू करने के लिए ‘पॉकेट मनी’ ऑप्शन पर जाएं और उस कॉन्टैक्ट को सिलेक्ट करें जिसके लिए इसे सेटअप करना है।
  • इसके बाद उस कॉन्टैक्ट नंबर से लिंक्ड यूपीआई आईडी दर्ज करें या उनका यूपीआई क्यूआर कोड एंटर करें।
  • अकाउंट सेटअप को आगे बढ़ाने के लिए मांगे गए जरूरी दस्तावेजों (डॉक्यूमेंट्स) को वेरिफाई करें।
  • अब अपना प्राइमरी बैंक अकाउंट चुनें, अपना पेटीएम यूपीआई पिन डालें और प्रीसेट या कस्टम ऑप्शंस में से कोई एक मंथली लिमिट तय करें।
  • सेटअप पूरा होने के बाद नामित यूजर (बच्चे) को एक्टिवेशन के लिए इनविटेशन एक्सेप्ट करना होगा। यदि एप में यह विकल्प नहीं दिख रहा है, तो एप स्टोर या प्ले स्टोर से एप अपडेट करें।

क्या होता है यूपीआई सर्कल और इन-बिल्ट सेफ्टी?

यूपीआई सर्कल: यह नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा शुरू की गई एक खास तकनीक है। इसके तहत एक प्राइमरी बैंक अकाउंट होल्डर अपने परिवार के किसी ऐसे सदस्य को डिजिटल पेमेंट की अनुमति दे सकता है, जिसके पास अपना खुद का बैंक अकाउंट नहीं है। इसमें पूरा कंट्रोल मैन अकाउंट होल्डर के पास ही रहता है।

इन-बिल्ट सेफ्टी: ऑनलाइन फ्रॉड या गलत ट्रांजैक्शन से बच्चों को बचाने के लिए एप के भीतर पहले से तय किए गए सुरक्षा नियम होते हैं। जैसे नए एक्टिवेशन पर शुरुआती लिमिट लगाना, इंटरनेशनल पेमेंट ब्लॉक रखना और पैरेंट्स को सीधे यूपीआई पिन से पूरा एक्सेस ब्लॉक करने की पावर देना।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Assam CMs Wife 3 Passports

April 5, 2026/
7:44 pm

Hindi News National Assam CMs Wife 3 Passports | 52000 Crore Case; Sarma Threatens Defamation गुवाहाटी14 मिनट पहले कॉपी लिंक...

सुदर्शन बोले-चेन्नई की बस देखने सड़क पर खड़ा रहता था:आज उनके खिलाफ खेलना खास, शुभमन गिल को बताया मास्टरमाइंड

May 21, 2026/
6:11 pm

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बताया कि एक समय ऐसा था, जब वह सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स की...

गायकवाड ने मुंबई के खिलाफ जीत मुकेश को समर्पित की:मां के निधन के बावजूद मैदान पर उतरे थे गेंदबाज; टीम ने भी काली पट्टी बांधी

April 24, 2026/
1:03 pm

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की 103 रनों की शानदार जीत एक भावुक मोड़...

Netanyahu Trump Secret Meeting: Iran Attack Decision

April 8, 2026/
12:48 pm

वॉशिंगटन डीसी14 मिनट पहले कॉपी लिंक तारीख: 11 फरवरी जगह: व्हाइट हाउस, वॉशिंगटन डीसी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सुबह...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी मास्क लगाकर जयपुर एयरपोर्ट से निकले:फैंस की रिक्वेस्ट पर उतारा, फोटो क्लिक करवाई; बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर भी देंगी परफॉर्मेंस

May 16, 2026/
2:33 pm

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी शनिवार को जयपुर पहुंचे। एक्टर अपनी आगामी फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Parents Set Rs 15,000 Monthly Limit

Parents Set Rs 15,000 Monthly Limit

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पेटीएम ने टीनेजर्स के लिए ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए वे बिना खुद का बैंक अकाउंट खोले सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।

इस नए फीचर में पैरेंट्स को बच्चों के खर्च पर नजर रखने, मंथली लिमिट तय करने और रीयल-टाइम ट्रैकिंग करने की पूरी सुविधा मिलेगी।

फिनटेक फर्म वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (पेटीएम) ने 18 मई, सोमवार को आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान किया है।

पैरेंट्स के पास रहेगा खर्च का पूरा कंट्रोल

कंपनी के बयान के मुताबिक, पैरेंट्स और परिवार के भरोसेमंद सदस्य अपने बच्चों को सुरक्षित और रेगुलेटेड पेमेंट एक्सेस दे सकते हैं।

वे अपने पेटीएम एप के जरिए बच्चों के लिए एक तय खर्च सीमा निर्धारित कर सकेंगे। इससे पैरेंट्स अपने बच्चों के हर ट्रांजैक्शन को लगातार ट्रैक कर पाएंगे और उनका कंट्रोल हमेशा बना रहेगा।

रोजमर्रा के खर्चों को डिजिटल बनाने की कोशिश

भारत में टीनेजर्स हर दिन शॉपिंग, मोबाइल रिचार्ज, मेट्रो किराया, कैब बुकिंग और स्कूल-कॉलेज की कैंटीन जैसे जरूरी कामों के लिए लगातार डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं।

वर्तमान में कई बच्चे इन खर्चों के लिए पूरी तरह पैरेंट्स या कैश पर निर्भर हैं। ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ के जरिए बच्चों को एक सुरक्षित माध्यम मिलेगा, जिससे परिवारों में छोटी उम्र से ही जिम्मेदार वित्तीय आदतें विकसित करने में मदद मिलेगी।

अब ओटीपी मांगने की जरूरत नहीं होगी

इस फीचर के एक्टिवेट होने के बाद टीनेजर्स अपने खुद के फोन में पेटीएम एप का इस्तेमाल करके ऑनलाइन और ऑफलाइन मर्चेंट्स को सुरक्षित यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे।

इसके लिए अब उन्हें पेमेंट करते समय पैरेंट्स से ओटीपी मांगने, उनका फोन उधार लेने या पैरेंट्स को वॉट्सएप पर क्यूआर कोड भेजने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।

15 हजार का मंथली कैप तय किया गया

पेटीएम पॉकेट मनी के तहत पैरेंट्स एनपीसीआई के ‘यूपीआई सर्कल’ के माध्यम से बच्चों को इनवाइट कर सकते हैं। इसके तहत पूरे यूपीआई नेटवर्क पर मंथली लिमिट अधिकतम 15,000 रुपए और एक बार में इंडिविजुअल पेमेंट की लिमिट 5,000 रुपए तक सेट की जा सकती है।

यह सर्विस सेविंग्स और करंट दोनों तरह के अकाउंट्स पर अवेलेबल है, लेकिन इससे इंटरनेशनल पेमेंट्स और कैश विड्रॉल करने पर पाबंदी रहेगी।

स्पेंड समरी से पूरा बजट ट्रैक होगा

यह नया फीचर पेटीएम स्पेंड समरी के साथ पूरी तरह इंटीग्रेट है, जो हर एक पेमेंट को ऑटोमैटिकली अलग-अलग कैटेगरीज में बांट देता है।

इससे परिवार आसानी से अपने कुल खर्चों पर नजर रख सकते हैं, पॉकेट मनी के बजट को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं और बच्चों को पैसों के सही इस्तेमाल की सीख दे सकते हैं। एप में पेमेंट हिस्ट्री देखने का भी पूरा ऑप्शन मिलेगा।

सुरक्षा के लिए इन-बिल्ट सेफ्टी मेजर्स

पेटीएम ने इसमें सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। फीचर एक्टिवेट होने के शुरुआती 30 मिनट में केवल 500 रुपए और पहले 24 घंटों में अधिकतम 5,000 रुपए तक का ही ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा।

किसी भी समय जरूरत पड़ने पर पैरेंट्स अपने पेटीएम यूपीआई पिन का इस्तेमाल करके खर्च की लिमिट को बदल सकते हैं या बच्चों का एक्सेस तुरंत कैंसल कर सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस लॉक होना भी अनिवार्य है।

पेटीएम पॉकेट मनी इस तरह सेट करें

  • सबसे पहले अपने फोन में अपडेटेड पेटीएम एप खोलें और ‘टू मोबाइल / कॉन्टैक्ट’ पर टैप करें।
  • अब एक्टिवेशन प्रोसेस शुरू करने के लिए ‘पॉकेट मनी’ ऑप्शन पर जाएं और उस कॉन्टैक्ट को सिलेक्ट करें जिसके लिए इसे सेटअप करना है।
  • इसके बाद उस कॉन्टैक्ट नंबर से लिंक्ड यूपीआई आईडी दर्ज करें या उनका यूपीआई क्यूआर कोड एंटर करें।
  • अकाउंट सेटअप को आगे बढ़ाने के लिए मांगे गए जरूरी दस्तावेजों (डॉक्यूमेंट्स) को वेरिफाई करें।
  • अब अपना प्राइमरी बैंक अकाउंट चुनें, अपना पेटीएम यूपीआई पिन डालें और प्रीसेट या कस्टम ऑप्शंस में से कोई एक मंथली लिमिट तय करें।
  • सेटअप पूरा होने के बाद नामित यूजर (बच्चे) को एक्टिवेशन के लिए इनविटेशन एक्सेप्ट करना होगा। यदि एप में यह विकल्प नहीं दिख रहा है, तो एप स्टोर या प्ले स्टोर से एप अपडेट करें।

क्या होता है यूपीआई सर्कल और इन-बिल्ट सेफ्टी?

यूपीआई सर्कल: यह नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा शुरू की गई एक खास तकनीक है। इसके तहत एक प्राइमरी बैंक अकाउंट होल्डर अपने परिवार के किसी ऐसे सदस्य को डिजिटल पेमेंट की अनुमति दे सकता है, जिसके पास अपना खुद का बैंक अकाउंट नहीं है। इसमें पूरा कंट्रोल मैन अकाउंट होल्डर के पास ही रहता है।

इन-बिल्ट सेफ्टी: ऑनलाइन फ्रॉड या गलत ट्रांजैक्शन से बच्चों को बचाने के लिए एप के भीतर पहले से तय किए गए सुरक्षा नियम होते हैं। जैसे नए एक्टिवेशन पर शुरुआती लिमिट लगाना, इंटरनेशनल पेमेंट ब्लॉक रखना और पैरेंट्स को सीधे यूपीआई पिन से पूरा एक्सेस ब्लॉक करने की पावर देना।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket