Thursday, 23 Jul 2026 | 01:29 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Parliament 2026 Photos; Rahul Gandhi om birla anurag thakur| Women’s Reservation Bill

Parliament 2026 Photos; Rahul Gandhi om birla anurag thakur| Women's Reservation Bill
  • Hindi News
  • National
  • Parliament 2026 Photos; Rahul Gandhi Om Birla Anurag Thakur| Women’s Reservation Bill

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संसद के विशेष सत्र में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन बिल पर चर्चा चल रही थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी स्पीच के दौरान कहा कि उनकी और PM की पत्नी नहीं है। वहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल हमेशा भाषण देकर भाग जाते हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि सोनिया, सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं।

देखिए लोकसभा के टॉप-7 मोमेंट्स…

1. राहुल बोले- मेरी और PM की पत्नी नहीं

राहुल ने महिला आरक्षण बिल पर स्पीच शुरू करते हुए कहा कि इस हम सभी इस कमरे में बैठे सभी लोग जानते हैं कि महिलाओं के मुद्दे क्या हैं। घर में मां, बहनें और पत्नियां हैं। हम इनसे बहुत कुछ सीखते हैं। हालांकि, मेरी और प्रधानमंत्री जी की पत्नी नहीं है। इसके बाद सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्य हंसने लगे।

2. नड्डा ने खड़गे की सीढ़ियां उतरने में मदद की

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मदद की। दरअसल जब खड़गे राज्यसभा के अंदर सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तब नड्डा ने खड़गे का हाथ पकड़कर उनकी सीढ़ियां उतरने में मदद की।

3. राहुल ने जादूगर और गार्डन का किस्सा सुनाया

राहुल ने अपनी स्पीच के दौरान गार्डन और जादूगर का किस्सा सुनाया। राहुल ने बताया कि जादूगर की कहानी सुनाने के दौरान जगलिंग की और बॉक्स में ताला लगाने की एक्टिंग करके बताई। उन्हें जब ओम बिरला ने फिर टोका तो राहुल बोले सर सुनाने दीजिए मजा आएगा। मैं आर्टिस्ट हूं चित्र बनाता हूं।

4. स्पीकर बिरला बोले- राहुल जी जादू की जगह बिल पर बोल लीजिए

राहुल गांधी जब जादूगर से जुड़ा किस्सा सुना रहे थे तो सभी हंस रहे थे। स्पीकर ओम बिरला ने भी हंसते हुए कहा कि राहुल जी आप जादू पर बोलने से अच्छा है बिल पर बोल लीजिए। इसके बाद हंगामा हो गया, और राहुल बैठ गए। स्पीकर ने कहा- आप जो चौराहे पर बोलते हैं वो ही संसद में बोलो, ऐसा नहीं होता, ये संसद की अपनी गरिमा होती है।

5. अनुराग ठाकुर बोले- राहुल भाषण देकर भाग जाते हैं

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सदन का नियम कहता है कि जिस व्यक्ति ने भाषण समाप्त किया हो उसे सदन में रुकना होता है लेकिन राहुल गांधी हमेशा भाषण देकर भाग जाते हैं। सुनने के लिए कभी तैयार नहीं होते। ये असत्य बोलकर यहां से भाग खड़े होते हैं।

6. निशिकांत बोले- सोनिया, सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस अध्यक्ष बनीं

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- पिछले दो दिन से हमारी सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए चिंतित है। देर रात तक हम यहां उपस्थित रहे। मुझे लगा कि कांग्रेस के जो लीडर हैं उनका जो भाषण है वो एक शो जैसा था, जैसा कि माइकल जैक्सन का। आज 17 तारीख है वो भी खास है क्योंकि 17 अप्रैल 1987 को राजीव गांधी पर बोफोर्स का आरोप लगा। 17 अप्रैल 1998 को सोनिया गांधी सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस की अध्यक्ष हो गईं।

7. केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे

नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल पैर में चोट लगने के बाद व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे। आज लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीन संसोधन बिलों पर वोटिंग होगी।

—————————————-

संसद के विशेष सत्र की यह खबर भी पढ़ें…

राहुल बोले- बालाकोट, नोटबंदी, सिंदूर का जादूगर पकड़ा गया:एनडीए बोला- यह पीएम का अपमान

2023 का महिला आरक्षण कानून लागू, आधी रात नोटिफिकेशन जारी, इसमें बदलाव के लिए सरकार 3 नए बिल लाई

शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी, दक्षिण के 5 राज्यों की सीटें 129 से 195 हो जाएंगी

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सुप्रीम कोर्ट में चुनावों में वोटिंग अनिवार्य करने की मांग:याचिका खारिज; CJI बोले- जरूरत जागरूकता की है, हम किसी को मजबूर नहीं कर सकते

April 16, 2026/
1:01 pm

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को देश में वोटिंग अनिवार्य करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया।...

ममता ने कहा- दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें:अमित शाह बोले- घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया, अब देश से निकालेंगे

April 16, 2026/
6:08 am

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बंगाली नव वर्ष के अवसर पर लोगों को ‘पोइला बोइशाख’ की...

NZ Vs SA 5th T20 2026 Update; Connor Esterhuizen

March 25, 2026/
3:58 pm

स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले कॉपी लिंक साउथ अफ्रीका ने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड को पांचवें टी-20 में 33 रन से हरा...

नए आपराधिक कानूनों को लेकर इंदौर में मंथन:संचालक लोक अभियोजन ने कहा-बदलते विधिक परिदृश्य में अभियोजन अधिकारियों का निरंतर प्रशिक्षण आवश्यक

February 23, 2026/
8:44 am

अभियोजन अधिकारियों की व्यावसायिक दक्षता संवर्धन के उद्देश्य से रविवार को इंदौर संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

ब्रिटेन में मंदिर की जगह मुस्लिमों को बेचने पर विवाद:हिंदू समाज ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई; नीलामी की प्रक्रिया गलत होने का आरोप

July 14, 2026/
4:06 am

लंदन से 120 किमी दूर पीटरबरो में 40 साल पुराने मंदिर और कम्युनिटी सेंटर की बिक्री को पर विवाद हो...

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल आज:लॉर्ड्स में टूर्नामेंट की दो अजेय टीमें आमने-सामने; इंग्लैंड दूसरे, ऑस्ट्रेलिया सातवें खिताब की तलाश में

July 5, 2026/
4:30 am

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। मेजबान इंग्लैंड एक बार 2009...

धीरेंद्र शास्त्री का गांव अब प्रॉपर्टी हब:बागेश्वर धाम की आड़ में खेती की जमीन पर बना रहे कॉलोनी, भोपाल-इंदौर से ऊंचे दाम

February 21, 2026/
7:01 am

‘हीरे जैसी रिटर्न’, ‘6 महीने में 50% मुनाफा’, ‘धाम के सबसे नजदीक प्लॉट’ जैसे दावे हर दीवार पर चिपके हैं।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Parliament 2026 Photos; Rahul Gandhi om birla anurag thakur| Women’s Reservation Bill

Parliament 2026 Photos; Rahul Gandhi om birla anurag thakur| Women's Reservation Bill
  • Hindi News
  • National
  • Parliament 2026 Photos; Rahul Gandhi Om Birla Anurag Thakur| Women’s Reservation Bill

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संसद के विशेष सत्र में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन बिल पर चर्चा चल रही थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी स्पीच के दौरान कहा कि उनकी और PM की पत्नी नहीं है। वहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल हमेशा भाषण देकर भाग जाते हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि सोनिया, सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं।

देखिए लोकसभा के टॉप-7 मोमेंट्स…

1. राहुल बोले- मेरी और PM की पत्नी नहीं

राहुल ने महिला आरक्षण बिल पर स्पीच शुरू करते हुए कहा कि इस हम सभी इस कमरे में बैठे सभी लोग जानते हैं कि महिलाओं के मुद्दे क्या हैं। घर में मां, बहनें और पत्नियां हैं। हम इनसे बहुत कुछ सीखते हैं। हालांकि, मेरी और प्रधानमंत्री जी की पत्नी नहीं है। इसके बाद सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्य हंसने लगे।

2. नड्डा ने खड़गे की सीढ़ियां उतरने में मदद की

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मदद की। दरअसल जब खड़गे राज्यसभा के अंदर सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तब नड्डा ने खड़गे का हाथ पकड़कर उनकी सीढ़ियां उतरने में मदद की।

3. राहुल ने जादूगर और गार्डन का किस्सा सुनाया

राहुल ने अपनी स्पीच के दौरान गार्डन और जादूगर का किस्सा सुनाया। राहुल ने बताया कि जादूगर की कहानी सुनाने के दौरान जगलिंग की और बॉक्स में ताला लगाने की एक्टिंग करके बताई। उन्हें जब ओम बिरला ने फिर टोका तो राहुल बोले सर सुनाने दीजिए मजा आएगा। मैं आर्टिस्ट हूं चित्र बनाता हूं।

4. स्पीकर बिरला बोले- राहुल जी जादू की जगह बिल पर बोल लीजिए

राहुल गांधी जब जादूगर से जुड़ा किस्सा सुना रहे थे तो सभी हंस रहे थे। स्पीकर ओम बिरला ने भी हंसते हुए कहा कि राहुल जी आप जादू पर बोलने से अच्छा है बिल पर बोल लीजिए। इसके बाद हंगामा हो गया, और राहुल बैठ गए। स्पीकर ने कहा- आप जो चौराहे पर बोलते हैं वो ही संसद में बोलो, ऐसा नहीं होता, ये संसद की अपनी गरिमा होती है।

5. अनुराग ठाकुर बोले- राहुल भाषण देकर भाग जाते हैं

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सदन का नियम कहता है कि जिस व्यक्ति ने भाषण समाप्त किया हो उसे सदन में रुकना होता है लेकिन राहुल गांधी हमेशा भाषण देकर भाग जाते हैं। सुनने के लिए कभी तैयार नहीं होते। ये असत्य बोलकर यहां से भाग खड़े होते हैं।

6. निशिकांत बोले- सोनिया, सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस अध्यक्ष बनीं

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- पिछले दो दिन से हमारी सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए चिंतित है। देर रात तक हम यहां उपस्थित रहे। मुझे लगा कि कांग्रेस के जो लीडर हैं उनका जो भाषण है वो एक शो जैसा था, जैसा कि माइकल जैक्सन का। आज 17 तारीख है वो भी खास है क्योंकि 17 अप्रैल 1987 को राजीव गांधी पर बोफोर्स का आरोप लगा। 17 अप्रैल 1998 को सोनिया गांधी सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस की अध्यक्ष हो गईं।

7. केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे

नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल पैर में चोट लगने के बाद व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे। आज लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीन संसोधन बिलों पर वोटिंग होगी।

—————————————-

संसद के विशेष सत्र की यह खबर भी पढ़ें…

राहुल बोले- बालाकोट, नोटबंदी, सिंदूर का जादूगर पकड़ा गया:एनडीए बोला- यह पीएम का अपमान

2023 का महिला आरक्षण कानून लागू, आधी रात नोटिफिकेशन जारी, इसमें बदलाव के लिए सरकार 3 नए बिल लाई

शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी, दक्षिण के 5 राज्यों की सीटें 129 से 195 हो जाएंगी

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket