Monday, 06 Apr 2026 | 04:25 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Preview, Pitch Report, Playing XI & Weather

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Sri Lanka Vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Match 36: Preview, Pitch Report, Playing XI & Weather

स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
जिम्बाब्वे के ब्रायन ब्रेनेट ने 48 बॉल में 63 रन की नाबाद पारी खेली। - Dainik Bhaskar

जिम्बाब्वे के ब्रायन ब्रेनेट ने 48 बॉल में 63 रन की नाबाद पारी खेली।

जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरे मैच में वर्ल्ड चैंपियन टीम को मात दी है। उसने गुरुवार को कोलंबो में 2014 की वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। टीम ने 13 फरवरी को 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया था।

अब सुपर-8 में टीम का पहला मैच 23 फरवरी को मुंबई में वेस्टइंडीज से होगा। इसके बाद 26 फरवरी को भारत से चेन्नई में मुकाबला होगा। सुपर-8 में जिम्बाब्वे का आखिरी मैच 1 मार्च को दिल्ली में साउथ अफ्रीका से होगा। जिम्बाब्वे ICC रैंकिंग में 11वें नंबर पर है।

इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने 7 पॉइंट्स के साथ ग्रुप B को टॉप किया है। श्रीलंका 6 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

179 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ओपनर ब्रायन बेनेट ने महीश तीक्षणा की बॉल पर चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 48 बॉल पर नाबाद 63 रन बनाए। बेनेट ने 8 चौके लगाए। उनके अलावा, कप्तान सिकंदर रजा ने 45 और तदिवानाशे मारुमनी ने 34 रन का योगदान दिया। दशुन हेमंथा ने 2 विकेट झटके।

टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। ओपनर पथुम निसांका ने 41 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। जबकि पवन रत्नायके ने 44 रन बनाए। जिम्बाब्वे के 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट रायन बर्ल के खाते में आया। मैच का स्कोरकार्ड…

निसांका की फिफ्टी काम न आई श्रीलंका की ओर से ओपनर पथुम निसांका ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने 41 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। इस पारी में 8 चौके शामिल रहे। लेकिन, निसांका की पारी के बावजूद उनकी टीम हार गई।

ग्रुप बी का फाइनल पॉइंट्स टेबल देखिए

जिम्बाब्वे का लीग स्टेज में प्रदर्शन देखिए

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर,ब्लेसिंग मुजरबानी।

——————————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

अपडेट्स

01:17 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

सिकंदर रजा प्लेयर ऑफ द मैच

01:16 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जिम्बाब्वे 6 विकेट से जीता

01:15 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बेनेट ने चौका मारकर जिताया

20वें ओवर की तीसरी बॉल पर ब्रायन बेनेट ने चौका मारकर अपनी टीम को 6 विकेट की जीत दिला दी है। टीम ने एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन टीम को मात दे दी है।

12:45 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बेनेट की फिफ्टी, रजा भी हाफ सेंचुरी के करीब

17वें ओवर में जिम्बाब्वे के ओपनर ब्रायन बेनेट ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने मदुशंका के ओवर की आखिरी बॉल पर चौका लगाया और फिफ्टी पूरी की। कप्तान सिकंदर रजा भी फिफ्टी के करीब हैं।

12:21 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जिम्बाब्वे ने दूसरा विकेट गंवाया, रायन बर्ल आउट

12वें ओवर में जिम्बाब्वे ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर रायन बर्ल 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दसुन शनाका ने कुसल परेरा के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में टीम ने 100 रन का आंकड़ा हासिल किया।

12:14 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक, मारुमनी आउट

तदिवानाशे मारुमनी 34 रन बनाकर आउट हुए। (फोटो- जिम्बाब्वे क्रिकेट)

9वें ओवर की तीसरी बॉल पर जिम्बाब्वे ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर तदिवानाशे मारुमनी (34 रन) को दुनिथ वेल्लालागे ने अपनी ही बॉल पर कैच किया। इसी के साथ 69 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक हुई।

11:55 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पावरप्ले में जिम्बाब्वे 50 पार, ओपनर्स नाबाद

179 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पावरप्ले में 55 रन बना लिए हैं। ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमनी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप भी हो चुकी है।

11:45 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मारुमनी ने ओवर में दो चौके लगाए

जिम्बाब्वे की पारी के दूसरे ओवर में तदिवानाशे मारुमनी ने प्रमोद मदुशन की बॉल पर लगातार दो चौके लगाए। मारुमनी ने मदुशन की तीसरी और 5वीं बॉल पर चौका लगाया। इस ओवर से 12 रन आए।

11:43 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इनिंग ब्रेक : जिम्बाब्वे को 180 रन का टारगेट

11:19 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

20वें ओवर से 14 रन आए, वेल्लालागे के दो चौके

श्रीलंकाई पारी के आखिरी ओवर से 14 रन आए। ब्लेसिंग मुजरबानी के इस ओवर में दुनिथ वेल्लालागे ने लगातार दो चौके लगाए।

11:08 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रैड इवांस को ओवर में दो विकेट, रत्नायके-हेमंथा आउट

19वें ओवर में श्रीलंका ने दो विकेट गंवाए। ब्रैड इवांस की 5वीं बॉल पर पवन रत्नायके 44 रन बनाकर आउट हुए। जबकि छठी बॉल पर दुशन हेमंथ जीरो पर आउट हो गए। इवांस हैट्रिक पर हैं।

10:52 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ग्रीम क्रेमर ने 2 बैटर्स को पवेलियन भेजा

जिम्बाब्वे के ग्रीम क्रेमर ने 2 श्रीलंकाई बैटर्स को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने…

  • 14वें ओवर की चौथी बॉल पर पथुम निसंका को टोनी मुनयोंगा के हाथों कैच कराया। निसंका 62 रन बनाकर आउट हुए।
  • 16वें ओवर की दूसरी बॉल पर कामिंडु मेंडिस को अपनी ही बॉल पर कैच कर दिया। कामिंडु 7 रन ही बना सके।

10:30 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, कुसल मेंडिस आउट

13वें ओवर में श्रीलंका ने दूसरा विकेट गंवा दिया। यहां पर कुसल मेंडिस 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रायन बर्ल ने विकेटकीपर तदिवानाशे मारुमनी के हाथों कैच कराया।

10:24 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

निसांका का अर्धशतक

श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका ने 34 बॉल पर अर्धशतक लगाया।

10:07 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पावरप्ले में श्रीलंका 61/1

पावरप्ले में श्रीलंका ने एक विकेट गंवाया। टीम ने इस दौरान 61 रन बनाए।

10:03 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

श्रीलंका का पहला विकेट 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर गिरा। ब्लेसिंग मुजरबानी ने ने कुसल परेरा के कूल्हों की ओर शॉर्ट गेंद डाली, जिसे परेरा ने फाइन लेग की दिशा में खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट सीधे शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े ग्रीम क्रेमर के हाथों में चला गया। क्रेमर ने आसान कैच लपकते हुए जिम्बाब्वे को पहली सफलता दिलाई। परेरा 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 4 चौके शामिल थे।

09:12 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जिम्बाब्वे के कप्तान ने कहा- टॉस जीतते तो गेंदबाजी ही चुनते

वहीं, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते, खासकर इसलिए क्योंकि बारिश की संभावना है और वह अपने गेंदबाजों को शुरुआती प्रभाव डालने का बेहतरीन मौका देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करना कई चीजें बदल देता है। रजा ने यह भी बताया कि आज स्टेडियम खचाखच भरा रहने वाला है और टीम अभी भी कई चीजों में सुधार कर सकती है। उनका कहना है कि टीम की कोशिश जीत की लय बनाए रखने पर है। टीम में पिछले मैच वाली ही प्लेइंग इलेवन रखी गई है।

09:10 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, टीम में दो बदलाव

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम के कप्तान शनाका ने कहा कि उनकी टीम के बल्लेबाजों के लिए बोर्ड पर अच्छे रन होना जरूरी है, इसलिए उन्होंने पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम में मदुशंका और मदुशन को शामिल किया गया है, जबकि चमीरा और पथिराना इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बिना खेलना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन टीम को मौजूदा खिलाड़ियों के साथ ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो नए खिलाड़ी आए हैं, वे अच्छा काम कर रहे हैं।

09:04 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कुसल मेंडिस श्रीलंका के टॅाप स्कोरर

श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने वर्ल्ड कप में 168 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट 61 रन रहा। गेंदबाजी में महीश तीक्षणा 6 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं।

09:03 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रायन बेनेट जिम्बाब्वे के टॅाप रन स्कोरर

2026 के वर्ल्ड कप में ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 2 मुकाबलों में 112 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी 7 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं।

09:02 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

स्पिनर्स के लिए मददगार होगी कोलंबो की पिच

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रैंडली है। नई गेंद के साथ शुरुआत में यहां गेंद बल्ले पर ठीक-ठाक आती है। लेकिन गेंद थोड़ा सा अपनी चमक खोने के बाद मिडिल ओवर्स में जबरदस्त स्पिन करती है। पिच भी धीरे-धीरे धीमी होती जाती है और गेंदबाजों के फेवर में चला जाती है। यहां पर 160 से 170 रन तक का स्कोर काफी अच्छा माना जाता है, जिसे चेज करना आसान नहीं होता है।

09:01 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वेदर कंडीशन

कोलंबो में बुधवार को बादल और बारिश की आशंका है। टेम्परेचर 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बादशाह के 'टटीरी' सॉन्ग पर अब हरियाणा पुलिस का एक्शन:यूट्यूब-इंस्टाग्राम से 857 लिंक हटाए, शेयर करने वालों की हो रही पहचान, रील्स क्रिएटर्स को चेतावनी

March 23, 2026/
8:38 am

बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह द्वारा अपने आपत्तिजनक सॉन्ग टटीरी को यूट्यूब से हटाने के बाद अब हरियाणा पुलिस ने भी एक्शन...

authorimg

April 4, 2026/
1:37 pm

क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा ‘किस’ (Kiss) आपको उम्र भर के लिए दिमागी बीमारी दे सकता है?...

चुनाव आयोग के पत्र पर बीजेपी की मुहर, कांग्रेस-सीपीएम-टीएमसी ने सवाल उठाया तो आई ईसी की सफाई

March 23, 2026/
8:33 pm

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में अगले कुछ दिनों में वोट खराब है। इस बीच इलेक्शन कमीशन का एक पुराना...

Social Media Side Effects; Teenager Safety Tips

February 12, 2026/
4:30 am

10 दिन पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक सवाल- मैं यूपी की रहने वाली हूं। मेरी 15 साल की बेटी क्लास...

Brent crude jumped 8% to $116 per barrel and is up nearly 60% since the war began in late February. (Image: Reuters)

March 17, 2026/
9:18 am

आखरी अपडेट:मार्च 17, 2026, 09:18 IST कांग्रेस के तीन विधायकों और राजद के एक विधायक के मतदान के लिए नहीं...

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:CM बोले- अमित शाह का नाम लेकर आदमी मरा; हिडन कैमरे से न्यूड VIDEO बनाया; चलती कार में हार्टअटैक; 1 अप्रैल से शराब महंगी

March 24, 2026/
5:55 pm

नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर DM गगनदीप रंधावा के सुसाइड केस से जुड़ी रही। जिसमें एक तरफ...

हरदा जनपद में विधायक प्रतिनिधि और सचिव के बीच मारपीट:रुपयों की मांग और गाली-गलौज के आरोप, दोनों पक्ष थाने पहुंचे

March 24, 2026/
7:29 pm

हरदा में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जनपद परिसर में विधायक प्रतिनिधि और ग्राम पंचायत सचिव के बीच मारपीट...

अशोकनगर में विधानसभा अध्यक्ष के काफिले की गाड़ियां टकराईं:निर्माणाधीन सड़क पर गिट्टी से हुआ हादसा, नरेंद्र सिंह तोमर सुरक्षित

March 10, 2026/
7:29 pm

अशोकनगर-देहरदा मार्ग पर जंघार गांव के पास मंगलवार शाम को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले की दो गाड़ियां...

राजनीति

Preview, Pitch Report, Playing XI & Weather

Preview, Pitch Report, Playing XI & Weather
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Sri Lanka Vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Match 36: Preview, Pitch Report, Playing XI & Weather

स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
जिम्बाब्वे के ब्रायन ब्रेनेट ने 48 बॉल में 63 रन की नाबाद पारी खेली। - Dainik Bhaskar

जिम्बाब्वे के ब्रायन ब्रेनेट ने 48 बॉल में 63 रन की नाबाद पारी खेली।

जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरे मैच में वर्ल्ड चैंपियन टीम को मात दी है। उसने गुरुवार को कोलंबो में 2014 की वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। टीम ने 13 फरवरी को 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया था।

अब सुपर-8 में टीम का पहला मैच 23 फरवरी को मुंबई में वेस्टइंडीज से होगा। इसके बाद 26 फरवरी को भारत से चेन्नई में मुकाबला होगा। सुपर-8 में जिम्बाब्वे का आखिरी मैच 1 मार्च को दिल्ली में साउथ अफ्रीका से होगा। जिम्बाब्वे ICC रैंकिंग में 11वें नंबर पर है।

इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने 7 पॉइंट्स के साथ ग्रुप B को टॉप किया है। श्रीलंका 6 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

179 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ओपनर ब्रायन बेनेट ने महीश तीक्षणा की बॉल पर चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 48 बॉल पर नाबाद 63 रन बनाए। बेनेट ने 8 चौके लगाए। उनके अलावा, कप्तान सिकंदर रजा ने 45 और तदिवानाशे मारुमनी ने 34 रन का योगदान दिया। दशुन हेमंथा ने 2 विकेट झटके।

टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। ओपनर पथुम निसांका ने 41 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। जबकि पवन रत्नायके ने 44 रन बनाए। जिम्बाब्वे के 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट रायन बर्ल के खाते में आया। मैच का स्कोरकार्ड…

निसांका की फिफ्टी काम न आई श्रीलंका की ओर से ओपनर पथुम निसांका ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने 41 बॉल पर 62 रन की पारी खेली। इस पारी में 8 चौके शामिल रहे। लेकिन, निसांका की पारी के बावजूद उनकी टीम हार गई।

ग्रुप बी का फाइनल पॉइंट्स टेबल देखिए

जिम्बाब्वे का लीग स्टेज में प्रदर्शन देखिए

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर,ब्लेसिंग मुजरबानी।

——————————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

अपडेट्स

01:17 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

सिकंदर रजा प्लेयर ऑफ द मैच

01:16 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जिम्बाब्वे 6 विकेट से जीता

01:15 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बेनेट ने चौका मारकर जिताया

20वें ओवर की तीसरी बॉल पर ब्रायन बेनेट ने चौका मारकर अपनी टीम को 6 विकेट की जीत दिला दी है। टीम ने एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन टीम को मात दे दी है।

12:45 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बेनेट की फिफ्टी, रजा भी हाफ सेंचुरी के करीब

17वें ओवर में जिम्बाब्वे के ओपनर ब्रायन बेनेट ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने मदुशंका के ओवर की आखिरी बॉल पर चौका लगाया और फिफ्टी पूरी की। कप्तान सिकंदर रजा भी फिफ्टी के करीब हैं।

12:21 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जिम्बाब्वे ने दूसरा विकेट गंवाया, रायन बर्ल आउट

12वें ओवर में जिम्बाब्वे ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर रायन बर्ल 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दसुन शनाका ने कुसल परेरा के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में टीम ने 100 रन का आंकड़ा हासिल किया।

12:14 PM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक, मारुमनी आउट

तदिवानाशे मारुमनी 34 रन बनाकर आउट हुए। (फोटो- जिम्बाब्वे क्रिकेट)

तदिवानाशे मारुमनी 34 रन बनाकर आउट हुए। (फोटो- जिम्बाब्वे क्रिकेट)

9वें ओवर की तीसरी बॉल पर जिम्बाब्वे ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर तदिवानाशे मारुमनी (34 रन) को दुनिथ वेल्लालागे ने अपनी ही बॉल पर कैच किया। इसी के साथ 69 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक हुई।

11:55 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पावरप्ले में जिम्बाब्वे 50 पार, ओपनर्स नाबाद

179 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पावरप्ले में 55 रन बना लिए हैं। ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमनी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप भी हो चुकी है।

11:45 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मारुमनी ने ओवर में दो चौके लगाए

जिम्बाब्वे की पारी के दूसरे ओवर में तदिवानाशे मारुमनी ने प्रमोद मदुशन की बॉल पर लगातार दो चौके लगाए। मारुमनी ने मदुशन की तीसरी और 5वीं बॉल पर चौका लगाया। इस ओवर से 12 रन आए।

11:43 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इनिंग ब्रेक : जिम्बाब्वे को 180 रन का टारगेट

11:19 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

20वें ओवर से 14 रन आए, वेल्लालागे के दो चौके

श्रीलंकाई पारी के आखिरी ओवर से 14 रन आए। ब्लेसिंग मुजरबानी के इस ओवर में दुनिथ वेल्लालागे ने लगातार दो चौके लगाए।

11:08 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रैड इवांस को ओवर में दो विकेट, रत्नायके-हेमंथा आउट

19वें ओवर में श्रीलंका ने दो विकेट गंवाए। ब्रैड इवांस की 5वीं बॉल पर पवन रत्नायके 44 रन बनाकर आउट हुए। जबकि छठी बॉल पर दुशन हेमंथ जीरो पर आउट हो गए। इवांस हैट्रिक पर हैं।

10:52 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ग्रीम क्रेमर ने 2 बैटर्स को पवेलियन भेजा

जिम्बाब्वे के ग्रीम क्रेमर ने 2 श्रीलंकाई बैटर्स को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने…

  • 14वें ओवर की चौथी बॉल पर पथुम निसंका को टोनी मुनयोंगा के हाथों कैच कराया। निसंका 62 रन बनाकर आउट हुए।
  • 16वें ओवर की दूसरी बॉल पर कामिंडु मेंडिस को अपनी ही बॉल पर कैच कर दिया। कामिंडु 7 रन ही बना सके।

10:30 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, कुसल मेंडिस आउट

13वें ओवर में श्रीलंका ने दूसरा विकेट गंवा दिया। यहां पर कुसल मेंडिस 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रायन बर्ल ने विकेटकीपर तदिवानाशे मारुमनी के हाथों कैच कराया।

10:24 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

निसांका का अर्धशतक

श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका ने 34 बॉल पर अर्धशतक लगाया।

10:07 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पावरप्ले में श्रीलंका 61/1

पावरप्ले में श्रीलंका ने एक विकेट गंवाया। टीम ने इस दौरान 61 रन बनाए।

10:03 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

श्रीलंका का पहला विकेट 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर गिरा। ब्लेसिंग मुजरबानी ने ने कुसल परेरा के कूल्हों की ओर शॉर्ट गेंद डाली, जिसे परेरा ने फाइन लेग की दिशा में खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट सीधे शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े ग्रीम क्रेमर के हाथों में चला गया। क्रेमर ने आसान कैच लपकते हुए जिम्बाब्वे को पहली सफलता दिलाई। परेरा 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 4 चौके शामिल थे।

09:12 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जिम्बाब्वे के कप्तान ने कहा- टॉस जीतते तो गेंदबाजी ही चुनते

वहीं, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते, खासकर इसलिए क्योंकि बारिश की संभावना है और वह अपने गेंदबाजों को शुरुआती प्रभाव डालने का बेहतरीन मौका देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करना कई चीजें बदल देता है। रजा ने यह भी बताया कि आज स्टेडियम खचाखच भरा रहने वाला है और टीम अभी भी कई चीजों में सुधार कर सकती है। उनका कहना है कि टीम की कोशिश जीत की लय बनाए रखने पर है। टीम में पिछले मैच वाली ही प्लेइंग इलेवन रखी गई है।

09:10 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, टीम में दो बदलाव

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम के कप्तान शनाका ने कहा कि उनकी टीम के बल्लेबाजों के लिए बोर्ड पर अच्छे रन होना जरूरी है, इसलिए उन्होंने पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम में मदुशंका और मदुशन को शामिल किया गया है, जबकि चमीरा और पथिराना इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बिना खेलना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन टीम को मौजूदा खिलाड़ियों के साथ ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो नए खिलाड़ी आए हैं, वे अच्छा काम कर रहे हैं।

09:04 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कुसल मेंडिस श्रीलंका के टॅाप स्कोरर

श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने वर्ल्ड कप में 168 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट 61 रन रहा। गेंदबाजी में महीश तीक्षणा 6 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं।

09:03 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रायन बेनेट जिम्बाब्वे के टॅाप रन स्कोरर

2026 के वर्ल्ड कप में ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 2 मुकाबलों में 112 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी 7 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं।

09:02 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

स्पिनर्स के लिए मददगार होगी कोलंबो की पिच

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रैंडली है। नई गेंद के साथ शुरुआत में यहां गेंद बल्ले पर ठीक-ठाक आती है। लेकिन गेंद थोड़ा सा अपनी चमक खोने के बाद मिडिल ओवर्स में जबरदस्त स्पिन करती है। पिच भी धीरे-धीरे धीमी होती जाती है और गेंदबाजों के फेवर में चला जाती है। यहां पर 160 से 170 रन तक का स्कोर काफी अच्छा माना जाता है, जिसे चेज करना आसान नहीं होता है।

09:01 AM19 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वेदर कंडीशन

कोलंबो में बुधवार को बादल और बारिश की आशंका है। टेम्परेचर 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket