Saturday, 12 Sep 2026 | 01:50 AM

Trending :

Rahul Roy Blushes on 90s Nostalgia Special

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय टीवी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ के ‘90s नॉस्टैल्जिया स्पेशल’ एपिसोड में शनिवार को नजर आए। वह शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए और कंटेस्टेंट निया शर्मा के साथ कुकिंग करते दिखाई दिए।

एपिसोड के दौरान अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश ने राहुल रॉय के लोकप्रिय गानों पर उनके साथ डांस भी किया। शो में 90 के दशक की यादों को लेकर कई मजेदार बातचीत हुई।

इसी दौरान कृष्णा अभिषेक ने राहुल रॉय से पूछा, “राहुल सर, हमने सुना है कि आपकी 300 गर्लफ्रेंड्स थीं।” यह सवाल सुनकर राहुल रॉय ब्लश करते नजर आए। वहीं विक्की जैन, अभिषेक कुमार, करण कुंद्रा और एल्विश यादव भी उनकी ओर देखने लगे।

इसके बाद भारती सिंह ने मजाक में कहा, “समर्थ (समर्थ जुरेल) और अभिषेक, सुन लो, तुम्हें एक नहीं मिलती और इनके पास 300 गर्लफ्रेंड्स थीं।” इस पर कृष्णा ने भी चुटकी लेते हुए कहा, “इनको एक मिलती है तो वह भी दोनों को छोड़कर चली जाती है।”

भारती और कृष्णा ने समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार की चुटकी ली।

बातचीत के दौरान भारती सिंह ने राहुल रॉय से पूछा कि क्या वह कभी एक गर्लफ्रेंड के साथ दूसरी के आने पर पकड़े गए थे। इस पर राहुल रॉय ने जवाब में ‘नहीं’ कहा। तब कृष्णा अभिषेक ने मजाक करते हुए कहा कि उस समय सोशल मीडिया नहीं था, इसलिए वह नहीं फंसे।

शो में कृष्णा ने यह भी जिक्र किया कि स्टारडम के दौर में फीमेल फैंस राहुल रॉय के कपड़े तक फाड़ देती थीं। इस बात पर राहुल रॉय ने सहमति जताई।

राहुल रॉय हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कंटेंट क्रिएटर के साथ कुछ रील्स में नजर आए थे। इसके चलते कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था। इसके बाद राहुल रॉय ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी।

एक्टर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था,

QuoteImage

मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता के साथ करता हूं। मुझे कुछ लीगल मामलों के लिए पेमेंट करना है और ये आज के नहीं हैं, ये उस समय के हैं जब ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, उससे पहले के। अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है।

QuoteImage

उन्होंने आगे यह भी लिखा,

QuoteImage

अगर आप सच में इतने चिंतित हैं, तो मेरी मदद करें कि मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम मिल सके, ताकि मैं इन मामलों का पेमेंट कर सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं और ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना जरूरी है। मैं जितने समय तक जीवित हूं, काम करना चाहता हूं। यह मेरे दिमाग को एक्टिव रखता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते।

QuoteImage

राहुल रॉय की पोस्ट।

राहुल रॉय की पोस्ट।

राहुल रॉय का यह वीडियो डॉ. वनिता घाडगे देसाई नाम के हैंडल से शेयर किया गया था। इसमें राहुल गाने ‘तेरे दर पे सनम’ पर कंटेंट क्रिएटर के साथ नजर आए। यह गाना 1993 की फिल्म ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ का है, जिसमें राहुल के साथ पूजा भट्ट थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने वीडियो को लेकर कहा था कि राहुल जबरदस्ती वीडियो बनाते दिख रहे हैं, जबकि कुछ ने उनके एक्सप्रेशन की कमी पर सवाल उठाए।

राहुल रॉय को फिल्म आशिकी से पहचान मिली थी राहुल रॉय ने 1990 में फिल्म ‘आशिकी’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने ‘सपने साजन के’ और ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी फिल्मों में काम किया, जिनमें उनकी रोमांटिक इमेज देखने को मिली। हालांकि बाद की उनकी ‘गजब तमाशा’ और ‘गुमराह’ जैसी कई फिल्में चली नहीं और करियर धीमा पड़ गया।

बिग बॉस से फिर मिली लोकप्रियता राहुल रॉय ने 2006 में टीवी शो ‘बिग बॉस’ का पहला सीजन जीतकर दोबारा लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रखा और फिल्म ‘एलान’ (2011) प्रोड्यूस की।

हाल के कुछ सालों में उन्होंने ‘अदा… ए वे ऑफ लाइफ’, ‘टू बी ऑर नॉट टू बी’, और ‘आगरा’ जैसी इंडिपेंडेंट फिल्मों में काम किया। वो आखिरी बार 2023 में फिल्म ‘आगरा’ में दिखे थे।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Holi Color Removal Tips: Skin-Friendly Ubtan

March 2, 2026/
4:30 am

4 दिन पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक इस साल होली 4 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी। लोग रंग-गुलाल, मिठाई और...

पूर्व सरपंच बोले-पैसे देकर मासूम शर्मा को कहीं नचवा लो:पंच चुनाव जीतकर दिखाए, जींद में महापंचायत की तैयारी; सिंगर ने स्टेज से उतारा था

February 20, 2026/
12:45 pm

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच का ‘स्टेज विवाद’ अब तूल पकड़ता जा रहा है। जींद में पूर्व सरपंच...

खरगोन में क्लिनिक में इलाज के बाद छात्रा की मौत:डॉक्टर अस्पताल में छोड़कर भागा; गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

March 29, 2026/
8:06 pm

खरगोन के बिस्टान में एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान 16 वर्षीय छात्रा आयुषी पटेल की मौत हो गई।...

शिल्पा शेट्टी बोलीं- रात 9 बजे सो जाती हूं:पार्टी नहीं करती; फिटनेस हो या शादी, चीट नहीं कर सकते, यही है मेरी लाइफस्टाइल

June 21, 2026/
4:30 am

मकाऊ में आयोजित दैनिक भास्कर एशिया अवॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस 2026 के दौरान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सफलता, फिटनेस, परिवार और...

फिल्म 'काला हिरण' का फर्स्ट लुक रिलीज:नाम बदलकर सलमान खान और लॉरेंस का जिक्र किया गया; देखें वीडियो

June 12, 2026/
10:40 am

सलमान खान के चर्चित काला हिरण मामले से प्रेरित फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक जारी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Rahul Roy Blushes on 90s Nostalgia Special

Rahul Roy Blushes on 90s Nostalgia Special

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय टीवी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ के ‘90s नॉस्टैल्जिया स्पेशल’ एपिसोड में शनिवार को नजर आए। वह शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए और कंटेस्टेंट निया शर्मा के साथ कुकिंग करते दिखाई दिए।

एपिसोड के दौरान अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश ने राहुल रॉय के लोकप्रिय गानों पर उनके साथ डांस भी किया। शो में 90 के दशक की यादों को लेकर कई मजेदार बातचीत हुई।

इसी दौरान कृष्णा अभिषेक ने राहुल रॉय से पूछा, “राहुल सर, हमने सुना है कि आपकी 300 गर्लफ्रेंड्स थीं।” यह सवाल सुनकर राहुल रॉय ब्लश करते नजर आए। वहीं विक्की जैन, अभिषेक कुमार, करण कुंद्रा और एल्विश यादव भी उनकी ओर देखने लगे।

इसके बाद भारती सिंह ने मजाक में कहा, “समर्थ (समर्थ जुरेल) और अभिषेक, सुन लो, तुम्हें एक नहीं मिलती और इनके पास 300 गर्लफ्रेंड्स थीं।” इस पर कृष्णा ने भी चुटकी लेते हुए कहा, “इनको एक मिलती है तो वह भी दोनों को छोड़कर चली जाती है।”

भारती और कृष्णा ने समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार की चुटकी ली।

भारती और कृष्णा ने समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार की चुटकी ली।

बातचीत के दौरान भारती सिंह ने राहुल रॉय से पूछा कि क्या वह कभी एक गर्लफ्रेंड के साथ दूसरी के आने पर पकड़े गए थे। इस पर राहुल रॉय ने जवाब में ‘नहीं’ कहा। तब कृष्णा अभिषेक ने मजाक करते हुए कहा कि उस समय सोशल मीडिया नहीं था, इसलिए वह नहीं फंसे।

शो में कृष्णा ने यह भी जिक्र किया कि स्टारडम के दौर में फीमेल फैंस राहुल रॉय के कपड़े तक फाड़ देती थीं। इस बात पर राहुल रॉय ने सहमति जताई।

राहुल रॉय हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कंटेंट क्रिएटर के साथ कुछ रील्स में नजर आए थे। इसके चलते कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था। इसके बाद राहुल रॉय ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी।

एक्टर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था,

QuoteImage

मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता के साथ करता हूं। मुझे कुछ लीगल मामलों के लिए पेमेंट करना है और ये आज के नहीं हैं, ये उस समय के हैं जब ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, उससे पहले के। अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है।

QuoteImage

उन्होंने आगे यह भी लिखा,

QuoteImage

अगर आप सच में इतने चिंतित हैं, तो मेरी मदद करें कि मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम मिल सके, ताकि मैं इन मामलों का पेमेंट कर सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं और ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना जरूरी है। मैं जितने समय तक जीवित हूं, काम करना चाहता हूं। यह मेरे दिमाग को एक्टिव रखता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते।

QuoteImage

राहुल रॉय की पोस्ट।

राहुल रॉय की पोस्ट।

राहुल रॉय का यह वीडियो डॉ. वनिता घाडगे देसाई नाम के हैंडल से शेयर किया गया था। इसमें राहुल गाने ‘तेरे दर पे सनम’ पर कंटेंट क्रिएटर के साथ नजर आए। यह गाना 1993 की फिल्म ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ का है, जिसमें राहुल के साथ पूजा भट्ट थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने वीडियो को लेकर कहा था कि राहुल जबरदस्ती वीडियो बनाते दिख रहे हैं, जबकि कुछ ने उनके एक्सप्रेशन की कमी पर सवाल उठाए।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने वीडियो को लेकर कहा था कि राहुल जबरदस्ती वीडियो बनाते दिख रहे हैं, जबकि कुछ ने उनके एक्सप्रेशन की कमी पर सवाल उठाए।

राहुल रॉय को फिल्म आशिकी से पहचान मिली थी राहुल रॉय ने 1990 में फिल्म ‘आशिकी’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने ‘सपने साजन के’ और ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी फिल्मों में काम किया, जिनमें उनकी रोमांटिक इमेज देखने को मिली। हालांकि बाद की उनकी ‘गजब तमाशा’ और ‘गुमराह’ जैसी कई फिल्में चली नहीं और करियर धीमा पड़ गया।

बिग बॉस से फिर मिली लोकप्रियता राहुल रॉय ने 2006 में टीवी शो ‘बिग बॉस’ का पहला सीजन जीतकर दोबारा लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रखा और फिल्म ‘एलान’ (2011) प्रोड्यूस की।

हाल के कुछ सालों में उन्होंने ‘अदा… ए वे ऑफ लाइफ’, ‘टू बी ऑर नॉट टू बी’, और ‘आगरा’ जैसी इंडिपेंडेंट फिल्मों में काम किया। वो आखिरी बार 2023 में फिल्म ‘आगरा’ में दिखे थे।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket