Sunday, 31 May 2026 | 10:17 AM

Trending :

PSG ने लगातार दूसरी बार चैंपियंस लीग खिताब जीता:सेलिब्रेशन में तोड़फोड़ और आगजनी, 416 लोग गिरफ्तार; 7 सुरक्षाकर्मी घायल तान्या मित्तल को अमीर पति नहीं चाहिए:बोलीं- मेरा पार्टनर रोज मुझसे 10-15 लाख रुपए मांगे और मैं दे सकूं अमिताभ के बाद तेंदुलकर ने वैभव की तारीफ की:बोले- इस लड़के में कुछ खास, टेस्ट के लिए जल्दबाजी न करें; नेचुरल गेम खेलने दें पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी:नई दरें 1 जून से लागू होंगी; देश के भीतर ईंधन खरीदने वालों पर कोई असर नहीं पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी:नई दरें 1 जून से लागू होंगी; देश के भीतर ईंधन खरीदने वालों पर कोई असर नहीं भारतीय महिला टीम दूसरा टी-20 26 रन से हारी:इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर की,केम्प ने 39 रन बनाने के साथ 2 विकेट लिए
EXCLUSIVE

raw milk health risks | kaccha doodh peene ke nuksan | कच्चा दूध पीने के नुकसान | कच्चा दूध पीना चाहिए या नहीं |

authorimg

Last Updated:

Raw Milk Health Risks: अगर आप भी बॉडी बनाने या वजन बढ़ाने के चक्कर में सुबह-सुबह कच्चा दूध और अंडा गटक लेते हैं, तो संभल जाइए. यह आदत आपको सेहतमंद बनाने के बजाय सीधे अस्पताल पहुंचा सकती है. डॉक्टरों ने खुलासा किया है कि कच्चे दूध के सेवन से पेट की टीबी जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है.

देहरादून: दूध को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पीने का गलत तरीका आपको फायदे की जगह बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. आजकल कई लोग, खासकर युवा, वजन बढ़ाने के लिए कच्चे दूध में अंडा मिलाकर पीना पसंद करते हैं. लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे बेहद खतरनाक बताया है. बिना उबला दूध पीने से न केवल पेट खराब होता है, बल्कि यह पेट की टीबी जैसी गंभीर और लाइलाज दिखने वाली बीमारियों का कारण भी बन सकता है.

कच्चे दूध से बढ़ता है पेट की टीबी का खतरा
कच्चे दूध से होने वाली सबसे डरावनी बीमारी है ‘पेट की टीबी’ (Gastrointestinal Tuberculosis). देहरादून के टीबी एवं छाती विशेषज्ञ डॉ. अनुराग अग्रवाल बताते हैं कि इंसानों की तरह गाय-भैंसों को भी टीबी हो सकती है. अगर किसी संक्रमित मवेशी का दूध बिना उबाले पी लिया जाए, तो उसमें मौजूद ‘माइकोबैक्टीरियम बोविस’ जैसे कीटाणु सीधे इंसान की आंतों पर हमला कर देते हैं. ग्रामीण इलाकों में आज भी कई लोग सीधे मवेशी से दूध निकालकर उसे कच्चा ही पी लेते हैं, जो इस बीमारी को दावत देने जैसा है.

फूड पॉइजनिंग और बैक्टीरिया का हमला
बिना उबले दूध में सिर्फ टीबी ही नहीं, बल्कि साल्मोनेला, ई. कोली और लिस्टेरिया जैसे खतरनाक बैक्टीरिया भी होते हैं. ये बैक्टीरिया पेट में जाकर तेज ऐंठन, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग पैदा करते हैं. अगर किसी व्यक्ति की इम्यूनिटी कम है, तो ये कीटाणु खून के जरिए शरीर के दूसरे अंगों को भी अपनी चपेट में ले सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्चा अंडा और कच्चा दूध एक साथ लेना पाचन तंत्र और लिवर पर बहुत ज्यादा दबाव डालता है, जिससे शरीर धीरे-धीरे अंदर से कमजोर होने लगता है.
यह भी पढ़ें: गर्मी में अंगूर पेट में लगा देगा आग! एक्सपर्ट से जानें खाने का सही तरीका, वरना अस्पताल जाना पड़ेगा

दूध को उबालना है जरूरी
डॉक्टरों के मुताबिक, दूध पीने का सबसे सुरक्षित तरीका उसे अच्छी तरह उबालकर ही इस्तेमाल करना है. दूध को उबालने से उसमें मौजूद सभी हानिकारक रोगाणु नष्ट हो जाते हैं और वह पीने लायक सुरक्षित हो जाता है. डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अगर किसी को पेट की टीबी हो भी जाए, तो डरने की जरूरत नहीं है. फेफड़ों की टीबी की तरह इसका इलाज भी संभव है. समय पर पता चलने पर 6 से 12 महीने के कोर्स से यह पूरी तरह ठीक हो सकती है. लेकिन समझदारी इसी में है कि दूध को हमेशा गर्म करके या गुनगुना करके ही पिएं.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Bangladesh Cricket World Cup Probe

May 12, 2026/
7:19 am

Hindi News Sports Bangladesh Cricket World Cup Probe | Habibul Bashar Dastagir Named ढाका3 मिनट पहले कॉपी लिंक पूर्व कप्तान...

मूवी रिव्यू – ‘शतक’:सौ साल की विचारधारा पर बनी फिल्म, क्या इतिहास के कठिन सवालों का जवाब देती है या सिर्फ एक पक्ष दिखाती है?

February 20, 2026/
9:47 am

‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ एक ऐसी फिल्म है जो एक लंबे वैचारिक और ऐतिहासिक सफर को स्क्रीन पर समेटने...

फ्रांस में 100 से ज्यादा स्कूलों में चाइल्ड एब्यूज स्कैंडल:3 साल की बच्ची का 'मॉनिटर' ने रेप किया; केस की खुली सुनवाई शुरू

May 27, 2026/
1:30 pm

फ्रांस इस समय एक बड़े चाइल्ड एब्यूज स्कैंडल से जूझ रहा है। पेरिस समेत 100 से ज्यादा स्कूलों और डे-केयर...

US President Donald Trump waves prior boarding Air Force One at Joint Base Andrews, Maryland, on May 12, 2026 as he departs for a 3-day state visit to China. (Photo: AFP)

May 13, 2026/
12:51 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 12:51 IST आंतरिक कलह बाद में खुलकर सामने आ गई जब अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने अन्नाद्रमुक...

इंदौर नगर निगम ने ढोल बजाकर लगाई बकायादारों की सूची:राजवाड़ा पर लगाया पोस्टर, 57 बड़े बकायादारों के नाम किए चस्पा

February 24, 2026/
7:04 pm

इंदौर के राजवाड़ा पर नगर निगम ने ढोल बजाकर बकायादारों की सूची चस्पा की है। पोस्टर पर बकायादारों के नाम...

कृषि भूमि अधिग्रहण पर किसानों को चार गुना मुआवजा:भाजपा ने प्रदेश सरकार के फैसले का बैतूल में किया स्वागत

April 23, 2026/
4:50 pm

बैतूल में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के किसान हितैषी फैसलों की जानकारी दी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

raw milk health risks | kaccha doodh peene ke nuksan | कच्चा दूध पीने के नुकसान | कच्चा दूध पीना चाहिए या नहीं |

authorimg

Last Updated:

Raw Milk Health Risks: अगर आप भी बॉडी बनाने या वजन बढ़ाने के चक्कर में सुबह-सुबह कच्चा दूध और अंडा गटक लेते हैं, तो संभल जाइए. यह आदत आपको सेहतमंद बनाने के बजाय सीधे अस्पताल पहुंचा सकती है. डॉक्टरों ने खुलासा किया है कि कच्चे दूध के सेवन से पेट की टीबी जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है.

देहरादून: दूध को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पीने का गलत तरीका आपको फायदे की जगह बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. आजकल कई लोग, खासकर युवा, वजन बढ़ाने के लिए कच्चे दूध में अंडा मिलाकर पीना पसंद करते हैं. लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे बेहद खतरनाक बताया है. बिना उबला दूध पीने से न केवल पेट खराब होता है, बल्कि यह पेट की टीबी जैसी गंभीर और लाइलाज दिखने वाली बीमारियों का कारण भी बन सकता है.

कच्चे दूध से बढ़ता है पेट की टीबी का खतरा
कच्चे दूध से होने वाली सबसे डरावनी बीमारी है ‘पेट की टीबी’ (Gastrointestinal Tuberculosis). देहरादून के टीबी एवं छाती विशेषज्ञ डॉ. अनुराग अग्रवाल बताते हैं कि इंसानों की तरह गाय-भैंसों को भी टीबी हो सकती है. अगर किसी संक्रमित मवेशी का दूध बिना उबाले पी लिया जाए, तो उसमें मौजूद ‘माइकोबैक्टीरियम बोविस’ जैसे कीटाणु सीधे इंसान की आंतों पर हमला कर देते हैं. ग्रामीण इलाकों में आज भी कई लोग सीधे मवेशी से दूध निकालकर उसे कच्चा ही पी लेते हैं, जो इस बीमारी को दावत देने जैसा है.

फूड पॉइजनिंग और बैक्टीरिया का हमला
बिना उबले दूध में सिर्फ टीबी ही नहीं, बल्कि साल्मोनेला, ई. कोली और लिस्टेरिया जैसे खतरनाक बैक्टीरिया भी होते हैं. ये बैक्टीरिया पेट में जाकर तेज ऐंठन, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग पैदा करते हैं. अगर किसी व्यक्ति की इम्यूनिटी कम है, तो ये कीटाणु खून के जरिए शरीर के दूसरे अंगों को भी अपनी चपेट में ले सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्चा अंडा और कच्चा दूध एक साथ लेना पाचन तंत्र और लिवर पर बहुत ज्यादा दबाव डालता है, जिससे शरीर धीरे-धीरे अंदर से कमजोर होने लगता है.
यह भी पढ़ें: गर्मी में अंगूर पेट में लगा देगा आग! एक्सपर्ट से जानें खाने का सही तरीका, वरना अस्पताल जाना पड़ेगा

दूध को उबालना है जरूरी
डॉक्टरों के मुताबिक, दूध पीने का सबसे सुरक्षित तरीका उसे अच्छी तरह उबालकर ही इस्तेमाल करना है. दूध को उबालने से उसमें मौजूद सभी हानिकारक रोगाणु नष्ट हो जाते हैं और वह पीने लायक सुरक्षित हो जाता है. डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अगर किसी को पेट की टीबी हो भी जाए, तो डरने की जरूरत नहीं है. फेफड़ों की टीबी की तरह इसका इलाज भी संभव है. समय पर पता चलने पर 6 से 12 महीने के कोर्स से यह पूरी तरह ठीक हो सकती है. लेकिन समझदारी इसी में है कि दूध को हमेशा गर्म करके या गुनगुना करके ही पिएं.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket