Monday, 02 Nov 2026 | 12:59 PM

Trending :

Rohtak News: Veer Sahu Statement on Sapna Choudhary Controversy

रोहतक35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोहतक में सपना चौधरी को लेकर अपनी बात कहते हुए वीर साहू। इनसेट में वीर साहू (दाएं) और धर्मेंद्र हुड्डा (बाएं) ।

जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की वीडियो के बाद अश्लील कंटेंट विवाद में घिरीं हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के समर्थन में उनके पति वीर साहू सामने आए हैं। रोहतक के महम चौबीसी में हुई खाप पंचायत के बाद वीर साहू ने कहा, “महम चौबीसी के चबूतरे की अपनी मर्यादा है। यहां आकर अगर कोई निजी खुंदक निकालता है, तो उससे ज्यादा जलील आदमी कोई नहीं हो सकता। खाप के मंच का इस्तेमाल किसी को भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए नहीं करना चाहिए।”

वीर साहू ने कहा कि धर्मेंद्र हुड्डा का सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने का एक अलग तरीका रहा है, लेकिन उन्हें अपनी भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। विरोध करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन उसका भी एक तरीका होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी धर्मेंद्र हुड्डा से कोई निजी बातचीत या संपर्क नहीं है।

धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो जारी कर सपना चौधरी पर हरियाणा की लड़कियों को बिगाड़ने का आरोप लगाया था। हुड्डा ने कहा था कि हरियाणा में डांस और सोशल मीडिया के जरिए जो अश्लीलता और फूहड़ता फैल रही है, उसके लिए कुछ एक्ट्रेस और डांसर जिम्मेदार हैं। इसके बाद इस मुद्दे पर चर्चा के लिए खापों ने महापंचायत बुलाई थी।

रोहतक में पत्नी सपना चौधरी के बचाव में बयान देते वीर साहू। उन्होंने कहा कि सपना के साथ मेरा जो भी विवाद है वो निजी है।

पढ़िए, सपना चौधरी विवाद और खाप पंचायत पर क्या बोले वीर साहू…

  • ‘विवाद तो महादेव-पार्वती के बीच भी होता था’: सपना चौधरी से जुड़े विवाद पर वीर साहू ने कहा, “हमारे बीच प्यार हो, विवाद हो या कोई और बात, वह हमारा निजी मामला है। महादेव और पार्वती के बीच भी विवाद होता था। अब हमारे बीच कोई विवाद है या नहीं, यह भी हमारे बीच की बात है। जिसका जितने समय तक साथ लिखा होता है, वह उतने समय तक साथ रहता है।”
  • ‘खापों की आड़ में कुछ लोग अपना कांटा निकालने आते हैं’: वीर साहू ने कहा कि कुछ लोग खापों की आड़ लेकर अपने निजी स्वार्थ और पुरानी खुंदक निकालने की कोशिश करते हैं। मैं खापों के बीच इसलिए आया हूं, क्योंकि खापों ने हमेशा मेरा साथ दिया है। जब मेरा छोटा बेटा हुआ था, तब खाप मेरे साथ खड़ी थी और आज मैं खाप के साथ खड़ा हूं।
  • ‘युवाओं की राय भी सुनी जानी चाहिए’: खाप पंचायत के दौरान वीर साहू युवाओं की ओर से बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा कि पंचायत का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा देना है, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया जा रहा। युवाओं के सुझाव भी सुने जाने चाहिए। इसी वजह से कुछ युवा नाराज होकर पंचायत छोड़कर चले गए। आखिर में उन्होंने कहा, “हर कोई राम बनने की लड़ाई लड़ रहा है, कोई लक्ष्मण भी बनकर देखे।”
हरियाणवी डांसर-एक्ट्रेस सपना चौधरी को लेकर जाट आरक्षण हिंसा मामलों में फरार चल रहे धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो जारी कर विवादित टिप्पणी की थी।

अब जानिए धर्मेंद्र ने सपना चौधरी पर क्या टिप्पणी की थी…

  • सपना चौधरी पर अभद्र टिप्पणी से वीडियो की शुरुआतः धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो की शुरुआत में कहा कि यह वीडियो सपना चौधरी के लिए बनाया गया है। इसके बाद सपना चौधरी के लिए लगातार आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। वीडियो के थंबनेल में भी उनके लिए अपमानजनक शब्द लिखे।
  • हरियाणा में ‘गंदगी फैलाने’ का लगाया आरोपः वीडियो में धर्मेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि सपना चौधरी ने डांस के नाम पर हरियाणा और पूरे नॉर्थ इंडिया में गंदगी फैलाई। सपना के कारण हरियाणा की लड़कियां स्टेज, छतों और गलियों में डांस करने लगी हैं और यह स्थिति उनकी वजह से बनी है।
  • ‘मर्द कुछ नहीं होते’ बयान पर निशानाः सपना चौधरी के “मर्द कुछ नहीं होते” वाले बयान का जिक्र करते हुए धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा- जिन लोगों ने उन्हें स्टार बनाया, उन्हीं मर्दों पर वह टिप्पणी कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि गांव के काका-ताऊ जैसे दर्शकों ने ही सपना चौधरी को लोकप्रिय बनाया। मर्द ही तेरे पर ₹100-100 घालते (देते) थे।
  • ₹20 करोड़ के फ्रॉड केस का जिक्रः धर्मेंद्र हुड्डा ने दावा किया- सपना चौधरी ने दो बच्चों के बाद वीर साहू पर केस किया और अपनी सुरक्षा को लेकर शिकायत भी की थी। सपना चौधरी पर 15 से 20 करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले हैं और यदि मेरे गलत हैं तो मेरे पर मानहानि का केस कर देना चाहे।

सपना ने पोस्ट कर किया था पलटवार

सपना चौधरी ने अपने विदेशी दौरे के दौरान शेयर की एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा- "सुंदरता सिर्फ ध्यान खींचती है, मगर इंसान का अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है।" उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यूजर्स ने इस पोस्ट पर धर्मेंद्र हुड्डा से जुड़े कमेंट किए।

सपना चौधरी ने अपने विदेशी दौरे के दौरान शेयर की एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा- “सुंदरता सिर्फ ध्यान खींचती है, मगर इंसान का अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है।” उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यूजर्स ने इस पोस्ट पर धर्मेंद्र हुड्डा से जुड़े कमेंट किए।

अब जानिए…वीर साहू और सपना चौधरी की कन्ट्रोवर्सी

सपना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

विवाद तब सार्वजनिक हुआ, जब सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। सपना का कहना है कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा।

फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले बढ़ी चिंता

सपना की ओर से एडवोकेट प्रीति सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ जल्द रिलीज होने वाली है और उसका प्रीमियर भी होने वाला है। ऐसे में सपना को सुरक्षा की जरूरत है। वीर साहू किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। इससे सपना की सुरक्षा और उनके काम पर असर पड़ सकता है।

मजिस्ट्रेट ने संपर्क न करने के आदेश दिए

न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या उनके आसपास जाने से भी रोका गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिवादी किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को आदेश दिया है कि वे अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

——————–

यह भी पढ़ें :-

हरियाणवी सिंगर बोले-अश्लील डांस देखने वाले इसी पंचायत में बैठे:खाप प्रधान ने कहा-फोन खोलते ही गंद दिखता; लड़कियां किसी के साथ भी भाग रहीं

हरियाणा के महम चबूतरे पर हुई पंचायत हुक्के और अश्लील कंटेंट पर फोकस रही। पंचायत में कलाकारों और खाप प्रतिनिधियों ने अश्लीलता और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन पर कई सुझाव दिए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 में भी बारिश के आसार:मैनचेस्टर में आज 55% चांस; आर्चर की वापसी, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार

July 4, 2026/
4:29 am

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार शाम 7 बजे मैनचेस्टर के ओल्ड...

authorimg

April 5, 2026/
6:13 am

जमशेदपुर: गर्मी का मौसम शुरू होते ही आम लोगों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने...

Shahrukh Khan & Suhana Ganpati Darshan at Lalbaugcha Raja

September 22, 2026/
8:40 am

16 मिनट पहले कॉपी लिंक शाहरुख खान ने गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ पंडाल पहुंचकर गणपति...

अरिजीत सिंह गुरुद्वारे में कीर्तन गाया करते थे:सिंगर के पिता ने बताया कि लाहौर से उनका सिख परिवार बंगाल में कैसे बस गया?

March 2, 2026/
5:30 am

सिंगर अरिजीत सिंह के पिता सुरिंदर सिंह ने हाल ही में बताया कि विभाजन के बाद उनका सिख परिवार लाहौर...

वर्ल्ड अपडेट्स:लंदन के बेडफोर्ड में दो ट्रेनों की टक्कर, 1 की मौत; 89 घायल

June 20, 2026/
7:51 am

ब्रिटेन की राजधानी लंदन से करीब 90 किलोमीटर दूर बेडफोर्ड इलाके में शुक्रवार शाम दो ट्रेनों की टक्कर हो गई।...

प्रभास की 'फौजी' पर भड़के सुभाष चंद्र बोस के पोते:बोले- हिटलर-नेताजी की मुलाकात को गलत तरीके से दिखाया; तथ्यों से छेड़छाड़ की, माफी मांगें

October 26, 2026/
3:05 pm

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ की आलोचना की है। न्यूज एजेंसी IANS...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Rohtak News: Veer Sahu Statement on Sapna Choudhary Controversy

Rohtak News: Veer Sahu Statement on Sapna Choudhary Controversy

रोहतक35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोहतक में सपना चौधरी को लेकर अपनी बात कहते हुए वीर साहू। इनसेट में वीर साहू (दाएं) और धर्मेंद्र हुड्डा (बाएं) ।

जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की वीडियो के बाद अश्लील कंटेंट विवाद में घिरीं हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के समर्थन में उनके पति वीर साहू सामने आए हैं। रोहतक के महम चौबीसी में हुई खाप पंचायत के बाद वीर साहू ने कहा, “महम चौबीसी के चबूतरे की अपनी मर्यादा है। यहां आकर अगर कोई निजी खुंदक निकालता है, तो उससे ज्यादा जलील आदमी कोई नहीं हो सकता। खाप के मंच का इस्तेमाल किसी को भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए नहीं करना चाहिए।”

वीर साहू ने कहा कि धर्मेंद्र हुड्डा का सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने का एक अलग तरीका रहा है, लेकिन उन्हें अपनी भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। विरोध करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन उसका भी एक तरीका होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी धर्मेंद्र हुड्डा से कोई निजी बातचीत या संपर्क नहीं है।

धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो जारी कर सपना चौधरी पर हरियाणा की लड़कियों को बिगाड़ने का आरोप लगाया था। हुड्डा ने कहा था कि हरियाणा में डांस और सोशल मीडिया के जरिए जो अश्लीलता और फूहड़ता फैल रही है, उसके लिए कुछ एक्ट्रेस और डांसर जिम्मेदार हैं। इसके बाद इस मुद्दे पर चर्चा के लिए खापों ने महापंचायत बुलाई थी।

रोहतक में पत्नी सपना चौधरी के बचाव में बयान देते वीर साहू। उन्होंने कहा कि सपना के साथ मेरा जो भी विवाद है वो निजी है।

रोहतक में पत्नी सपना चौधरी के बचाव में बयान देते वीर साहू। उन्होंने कहा कि सपना के साथ मेरा जो भी विवाद है वो निजी है।

पढ़िए, सपना चौधरी विवाद और खाप पंचायत पर क्या बोले वीर साहू…

  • ‘विवाद तो महादेव-पार्वती के बीच भी होता था’: सपना चौधरी से जुड़े विवाद पर वीर साहू ने कहा, “हमारे बीच प्यार हो, विवाद हो या कोई और बात, वह हमारा निजी मामला है। महादेव और पार्वती के बीच भी विवाद होता था। अब हमारे बीच कोई विवाद है या नहीं, यह भी हमारे बीच की बात है। जिसका जितने समय तक साथ लिखा होता है, वह उतने समय तक साथ रहता है।”
  • ‘खापों की आड़ में कुछ लोग अपना कांटा निकालने आते हैं’: वीर साहू ने कहा कि कुछ लोग खापों की आड़ लेकर अपने निजी स्वार्थ और पुरानी खुंदक निकालने की कोशिश करते हैं। मैं खापों के बीच इसलिए आया हूं, क्योंकि खापों ने हमेशा मेरा साथ दिया है। जब मेरा छोटा बेटा हुआ था, तब खाप मेरे साथ खड़ी थी और आज मैं खाप के साथ खड़ा हूं।
  • ‘युवाओं की राय भी सुनी जानी चाहिए’: खाप पंचायत के दौरान वीर साहू युवाओं की ओर से बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा कि पंचायत का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा देना है, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया जा रहा। युवाओं के सुझाव भी सुने जाने चाहिए। इसी वजह से कुछ युवा नाराज होकर पंचायत छोड़कर चले गए। आखिर में उन्होंने कहा, “हर कोई राम बनने की लड़ाई लड़ रहा है, कोई लक्ष्मण भी बनकर देखे।”
हरियाणवी डांसर-एक्ट्रेस सपना चौधरी को लेकर जाट आरक्षण हिंसा मामलों में फरार चल रहे धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो जारी कर विवादित टिप्पणी की थी।

हरियाणवी डांसर-एक्ट्रेस सपना चौधरी को लेकर जाट आरक्षण हिंसा मामलों में फरार चल रहे धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो जारी कर विवादित टिप्पणी की थी।

अब जानिए धर्मेंद्र ने सपना चौधरी पर क्या टिप्पणी की थी…

  • सपना चौधरी पर अभद्र टिप्पणी से वीडियो की शुरुआतः धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो की शुरुआत में कहा कि यह वीडियो सपना चौधरी के लिए बनाया गया है। इसके बाद सपना चौधरी के लिए लगातार आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। वीडियो के थंबनेल में भी उनके लिए अपमानजनक शब्द लिखे।
  • हरियाणा में ‘गंदगी फैलाने’ का लगाया आरोपः वीडियो में धर्मेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि सपना चौधरी ने डांस के नाम पर हरियाणा और पूरे नॉर्थ इंडिया में गंदगी फैलाई। सपना के कारण हरियाणा की लड़कियां स्टेज, छतों और गलियों में डांस करने लगी हैं और यह स्थिति उनकी वजह से बनी है।
  • ‘मर्द कुछ नहीं होते’ बयान पर निशानाः सपना चौधरी के “मर्द कुछ नहीं होते” वाले बयान का जिक्र करते हुए धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा- जिन लोगों ने उन्हें स्टार बनाया, उन्हीं मर्दों पर वह टिप्पणी कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि गांव के काका-ताऊ जैसे दर्शकों ने ही सपना चौधरी को लोकप्रिय बनाया। मर्द ही तेरे पर ₹100-100 घालते (देते) थे।
  • ₹20 करोड़ के फ्रॉड केस का जिक्रः धर्मेंद्र हुड्डा ने दावा किया- सपना चौधरी ने दो बच्चों के बाद वीर साहू पर केस किया और अपनी सुरक्षा को लेकर शिकायत भी की थी। सपना चौधरी पर 15 से 20 करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले हैं और यदि मेरे गलत हैं तो मेरे पर मानहानि का केस कर देना चाहे।

सपना ने पोस्ट कर किया था पलटवार

सपना चौधरी ने अपने विदेशी दौरे के दौरान शेयर की एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा- "सुंदरता सिर्फ ध्यान खींचती है, मगर इंसान का अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है।" उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यूजर्स ने इस पोस्ट पर धर्मेंद्र हुड्डा से जुड़े कमेंट किए।

सपना चौधरी ने अपने विदेशी दौरे के दौरान शेयर की एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा- “सुंदरता सिर्फ ध्यान खींचती है, मगर इंसान का अच्छा चरित्र दिल जीत लेता है।” उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यूजर्स ने इस पोस्ट पर धर्मेंद्र हुड्डा से जुड़े कमेंट किए।

अब जानिए…वीर साहू और सपना चौधरी की कन्ट्रोवर्सी

सपना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

विवाद तब सार्वजनिक हुआ, जब सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। सपना का कहना है कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा।

फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले बढ़ी चिंता

सपना की ओर से एडवोकेट प्रीति सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ जल्द रिलीज होने वाली है और उसका प्रीमियर भी होने वाला है। ऐसे में सपना को सुरक्षा की जरूरत है। वीर साहू किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। इससे सपना की सुरक्षा और उनके काम पर असर पड़ सकता है।

मजिस्ट्रेट ने संपर्क न करने के आदेश दिए

न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या उनके आसपास जाने से भी रोका गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिवादी किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को आदेश दिया है कि वे अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

——————–

यह भी पढ़ें :-

हरियाणवी सिंगर बोले-अश्लील डांस देखने वाले इसी पंचायत में बैठे:खाप प्रधान ने कहा-फोन खोलते ही गंद दिखता; लड़कियां किसी के साथ भी भाग रहीं

हरियाणा के महम चबूतरे पर हुई पंचायत हुक्के और अश्लील कंटेंट पर फोकस रही। पंचायत में कलाकारों और खाप प्रतिनिधियों ने अश्लीलता और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन पर कई सुझाव दिए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket