Wednesday, 07 Oct 2026 | 12:21 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Sarabjit Kaur Pakistan Marriage Cancellation

पाकिस्तान गई सरबजीत कौर और याचिका दायर करने की जानकारी देता हुआ उसका पति करनैल सिंह।

सिख जत्थे के साथ दर्शन के बहाने पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का पति करनैल सिंह लाहौर हाईकोर्ट पहुंच गया है। करनैल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सरबजीत को पाकिस्तान से निकालने और भारत भेजने की मांग की है। करनै

.

यही नहीं, पति ने कहा कि सरबजीत ने तीर्थ यात्रा के वीजा नियमों का ही उल्लंघन नहीं किया बल्कि फॉरेनर्स एक्ट और इस्लामी कानून भी तोड़ा है। उसने कहा कि बिना तलाक के नासिर हुसैन के सरबजीत के साथ शारीरिक संबंध अवैध हैं और उस पर रेप की FIR होनी चाहिए। पति ने उसके इस्लाम कबूल करने को भी जबरन धर्म परिवर्तन बताया, क्योंकि इसमें शरिया कानून के तहत प्रक्रिया फॉलो नहीं की गई।

सरबजीत सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी। वहां अचानक वह गायब हो गई। इसके बाद उसने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन किया और मुस्लिम बनकर अपना नाम नूर हुसैन रख लिया। इसके बाद उसे नासिर हुसैन के साथ निकाह कर लिया। सरबजीत ने दावा किया था कि उनके बीच 8 साल से प्रेम संबंध थे। वह ऑनलाइन एक-दूसरे से जुड़े थे। वह अपनी मर्जी से पाकिस्तान आई और नासिर से निकाह करके खुश है।

सरबजीत के खिलाफ दायर याचिका के बारे में जानकारी देते एडवोकेट अली चंगेजी संधू।

सरबजीत के पति और उनके वकील की अहम बातें

  • यात्रा पर PAK आई, यहां शादी कर ली: सरबजीत कौर के पति करनैल सिंह के वकील अली चंगेजी संधू ने कहा- सरबजीत भारत से पाकिस्तान यात्रा पर आई थी। उसने पाकिस्तान में शादी कर ली। इसके बाद सरबजीत के भारतीय पति ने उनके माध्यम से लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
  • तलाक का आवेदन नहीं किया, सबूत भी नहीं: वकील अली चगेंजी ने कहा- सरबजीत कौर पहले से विवाहित थीं। उसने अभी तक भारत में मैरिज एक्ट के तहत तलाक के लिए आवेदन नहीं किया है। पाकिस्तान में भी उन्होंने ऐसा कोई कानूनी सबूत पेश नहीं किया, जिससे यह साबित हो सके कि करनैल सिंह के साथ उनका वैवाहिक संबंध समाप्त हो चुका है। इसलिए उन्हें भारत वापस भेजा जाना चाहिए।
  • सरबजीत को ब्लैकमेल किया, दुबई से पैसे मंगवाए: वकील चंगेजी ने कहा- याचिका में जबरन धर्म परिवर्तन का भी मामला उठाया गया है। वकील के अनुसार, नासिर हुसैन ने उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए। जिसके आधार पर सरबजीत को ब्लैकमेल किया। इसके बाद करनैल सिंह से पैसों की मांग की गई। सरबजीत ने दुबई के माध्यम से पैसे भेजे ताकि उनकी वीडियो लीक न की जाए। ये सभी तथ्य याचिका में शामिल किए गए हैं।
  • पति को फोन कर कहा था- गलत व्यवहार हो रहा: वकील चंगेजी ने बताया कि याचिका में यह भी आरोप है कि पाकिस्तान में विवाह के बाद भी सरबजीत कौर ने करनैल सिंह को फोन किया। जिसमें उसने कहा कि उसके साथ पाकिस्तान में गलत व्यवहार हो रहा है। वह भारत वापस आना चाहती हैं। इस संबंध में एक कॉल रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर याचिका के साथ लगाई गई है।
सरबजीत हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन के साथ इस तरह से खुश नजर आई थी।- फाइल फोटो

  • संविधान-शरिया कोर्ट के हिसाब से निकाह अवैध: वकील ने बताया- इस याचिका में सरबजीत के पाकिस्तानी व्यक्ति नासिर हुसैन से निकाह को अवैध करार देने की मांग की गई है। इसमें तर्क दिया गया है कि नूर हुसैन ने विवाहित गैर-मुस्लिम महिला के लिए फेडरल शरिया कोर्ट और संवैधानिक अदालतों द्वारा निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया।
  • पति ने कहा- हमारी शादी अभी भी वैध: सरबजीत के पति ने याचिका में कहा- हमारी शादी अभी वैध है। सरबजीत ने मुझसे कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया है। उसने इस्लामी कानून, फॉरेनर्स एक्ट 1946, और तीर्थ यात्रा के वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। ऐसी सूरत में उसे पाकिस्तान से निकाला जाना चाहिए।
  • शेल्टर होम में रखें, बात की परमिशन मिले: पति करनैल सिंह ने कहा- इस याचिका के निपटारे तक सरबजीत कौर को वुमन शेल्टर होम में रखा जाए। बेटों और पति यानी याचिकाकर्ता को सरबजीत से फोन पर बात करने की परमिशन मिले। इस मामले में सरबजीत से जुड़ी जो कॉल रिकॉर्डिंग है, उसकी भी फोरेंसिक जांच की जाए। नसीर हुसैन ने सरबजीत की नग्न तस्वीरें और वीडियो रिश्तेदारों के साथ साझा किए। इसकी भी जांच की जाए।
  • बिना तलाक के संबंध अवैध, रेप की कार्रवाई हो: याचिका में आरोप लगाया गया है कि पिछली शादी से तलाक न होने के बावजूद किसी से शारीरिक संबंध बनाना जिनाह माना जाता है। जिनाह का मतलब अवैध यौन संबंध हैं, जो शरिया कानून के तहत पाप या अपराध माने जाते हैं। इसलिए पति ने मांग की कि नासिर हुसैन के खिलाफ जिनाह के आरोपों के तहत भी कार्रवाई हो। उस पर रेप के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। सरबजीत को तुरंत उससे अलग कर वापस भारत भेजना चाहिए।

———-

ये खबरें भी पढ़ें…

PAK गई पंजाबी महिला ने बताई लव स्टोरी:9 साल पहले फेसबुक पर इश्क हुआ, बच्चों से छिपाकर रखती मोबाइल, पति 22 साल से UK में

पंजाब से पाकिस्तान जाकर इस्लाम कबूल करने और नासिर हुसैन से निकाह करने वाली सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा ने एक इंटरव्यू में अपनी पूरी कहानी बताई। सरबजीत कौर ने खुलासा किया कि उसकी और नासिर हुसैन की बातचीत 2016 में फेसबुक के जरिए शुरू हुई थी, जो बाद में दोस्ती से प्यार में बदल गई और 2025 के अंत तक शादी कर ली। (पढ़ें पूरी खबर)

सरबजीत का वकील बोला- इस्लाम खूबसूरत, सिख महिलाएं अपनाएं:जो भी अपनाएगी वह मेरी बहन; PAK में पंजाबी महिला का निकाह करवा चुका

पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा के वकील अहमद हसन पाशा का एक बड़ा बयान सामने आया है। उसने कहा है कि जो भी सिख महिला अपना धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर रही है, वह उसकी बहन के समान है। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मेहली मिस्त्री का टाटा के फैमिली ऑफिस से इस्तीफा:टाटा ट्रस्ट्स से हटाए जाने के कुछ महीने बाद उठाया कदम, टाटा ग्रुप से दूरियां बढ़ीं

July 2, 2026/
11:22 am

मेहली मिस्त्री ने उनके फैमिली इन्वेस्टमेंट ऑफिस ‘आरएनटी एसोसिएट्स’ के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। टाटा ट्रस्ट्स से बाहर...

इंपैक्ट फीचर:अंडरस्टैंडिंग स्पेशियलाइज्ड इनवेस्टमेंट फंड्स, ए न्यू वे टु इन्वेस्ट स्मार्टली

February 27, 2026/
8:30 pm

स्पेशियलाइज्ड इनवेस्टमेंट फंड्स (SIFs) इन्वेस्टर्स को इक्विटी, डेट और हाइब्रिड थीम्स में फोकस्ड स्ट्रेटजीस तक एक्सेस देते हैं। पारंपरिक म्यूचुअल...

1 अप्रैल से 20% एथेनॉल मिक्स पेट्रोल अनिवार्य:तेल कंपनियों को E20 पेट्रोल बेचना होगा, पुरानी गाड़ियों के माइलेज पर असर संभव

February 26, 2026/
6:08 pm

केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस...

Pakistani Minister Mohsin Naqvi met Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi.

June 7, 2026/
9:41 am

आखरी अपडेट:07 जून, 2026, 09:41 IST रेवंत रेड्डी के अनुसार ‘हाइड्रा’ शब्द एडॉल्फ हिटलर का पसंदीदा शब्द था और उन्होंने...

चारधाम यात्रा पर पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा:केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन कर व्यवस्थाओं की सराहना की, प्रशासन-पुलिस की सराहना की

May 20, 2026/
5:14 pm

अभिनेता आशुतोष राणा इन दिनों उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर हैं। बाबा केदारनाथ और भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने...

बंगाल से असम तक: इन 5 राज्यों में क्या पलटेगी सत्ता? ओपीनियन पोल के आंकड़ों वाले आंकड़े आए सामने

March 15, 2026/
11:45 pm

पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव...

जस्टिस स्वर्णकांता बोलीं-मेरे और कोर्ट के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं:चुप नहीं रह सकती; शराब नीति घोटाला के आरोपियों पर अवमानना की कार्रवाई करूंगी

May 14, 2026/
4:58 pm

नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक 13 अप्रैल को शराब नीति घोटाला मामले अरविंद केजरीवाल ने सुनवाई के दौरान कोर्ट...

सरकारी आदेश पर हटाई गई दिलजीत की फिल्म सतलुज:IT रूल 2021 का हवाला दिया, अनुराग कश्यप ने इरानी फिल्ममेकर से की डायरेक्टर की तुलना; पायरेसी जारी

July 7, 2026/
10:34 am

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज 2 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज हुई थी, जिसे बिना कारण बताए...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Sarabjit Kaur Pakistan Marriage Cancellation

Sarabjit Kaur Pakistan Marriage Cancellation

पाकिस्तान गई सरबजीत कौर और याचिका दायर करने की जानकारी देता हुआ उसका पति करनैल सिंह।

सिख जत्थे के साथ दर्शन के बहाने पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का पति करनैल सिंह लाहौर हाईकोर्ट पहुंच गया है। करनैल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सरबजीत को पाकिस्तान से निकालने और भारत भेजने की मांग की है। करनै

.

यही नहीं, पति ने कहा कि सरबजीत ने तीर्थ यात्रा के वीजा नियमों का ही उल्लंघन नहीं किया बल्कि फॉरेनर्स एक्ट और इस्लामी कानून भी तोड़ा है। उसने कहा कि बिना तलाक के नासिर हुसैन के सरबजीत के साथ शारीरिक संबंध अवैध हैं और उस पर रेप की FIR होनी चाहिए। पति ने उसके इस्लाम कबूल करने को भी जबरन धर्म परिवर्तन बताया, क्योंकि इसमें शरिया कानून के तहत प्रक्रिया फॉलो नहीं की गई।

सरबजीत सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी। वहां अचानक वह गायब हो गई। इसके बाद उसने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन किया और मुस्लिम बनकर अपना नाम नूर हुसैन रख लिया। इसके बाद उसे नासिर हुसैन के साथ निकाह कर लिया। सरबजीत ने दावा किया था कि उनके बीच 8 साल से प्रेम संबंध थे। वह ऑनलाइन एक-दूसरे से जुड़े थे। वह अपनी मर्जी से पाकिस्तान आई और नासिर से निकाह करके खुश है।

सरबजीत के खिलाफ दायर याचिका के बारे में जानकारी देते एडवोकेट अली चंगेजी संधू।

सरबजीत के पति और उनके वकील की अहम बातें

  • यात्रा पर PAK आई, यहां शादी कर ली: सरबजीत कौर के पति करनैल सिंह के वकील अली चंगेजी संधू ने कहा- सरबजीत भारत से पाकिस्तान यात्रा पर आई थी। उसने पाकिस्तान में शादी कर ली। इसके बाद सरबजीत के भारतीय पति ने उनके माध्यम से लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
  • तलाक का आवेदन नहीं किया, सबूत भी नहीं: वकील अली चगेंजी ने कहा- सरबजीत कौर पहले से विवाहित थीं। उसने अभी तक भारत में मैरिज एक्ट के तहत तलाक के लिए आवेदन नहीं किया है। पाकिस्तान में भी उन्होंने ऐसा कोई कानूनी सबूत पेश नहीं किया, जिससे यह साबित हो सके कि करनैल सिंह के साथ उनका वैवाहिक संबंध समाप्त हो चुका है। इसलिए उन्हें भारत वापस भेजा जाना चाहिए।
  • सरबजीत को ब्लैकमेल किया, दुबई से पैसे मंगवाए: वकील चंगेजी ने कहा- याचिका में जबरन धर्म परिवर्तन का भी मामला उठाया गया है। वकील के अनुसार, नासिर हुसैन ने उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए। जिसके आधार पर सरबजीत को ब्लैकमेल किया। इसके बाद करनैल सिंह से पैसों की मांग की गई। सरबजीत ने दुबई के माध्यम से पैसे भेजे ताकि उनकी वीडियो लीक न की जाए। ये सभी तथ्य याचिका में शामिल किए गए हैं।
  • पति को फोन कर कहा था- गलत व्यवहार हो रहा: वकील चंगेजी ने बताया कि याचिका में यह भी आरोप है कि पाकिस्तान में विवाह के बाद भी सरबजीत कौर ने करनैल सिंह को फोन किया। जिसमें उसने कहा कि उसके साथ पाकिस्तान में गलत व्यवहार हो रहा है। वह भारत वापस आना चाहती हैं। इस संबंध में एक कॉल रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर याचिका के साथ लगाई गई है।
सरबजीत हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन के साथ इस तरह से खुश नजर आई थी।- फाइल फोटो

सरबजीत हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन के साथ इस तरह से खुश नजर आई थी।- फाइल फोटो

  • संविधान-शरिया कोर्ट के हिसाब से निकाह अवैध: वकील ने बताया- इस याचिका में सरबजीत के पाकिस्तानी व्यक्ति नासिर हुसैन से निकाह को अवैध करार देने की मांग की गई है। इसमें तर्क दिया गया है कि नूर हुसैन ने विवाहित गैर-मुस्लिम महिला के लिए फेडरल शरिया कोर्ट और संवैधानिक अदालतों द्वारा निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया।
  • पति ने कहा- हमारी शादी अभी भी वैध: सरबजीत के पति ने याचिका में कहा- हमारी शादी अभी वैध है। सरबजीत ने मुझसे कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया है। उसने इस्लामी कानून, फॉरेनर्स एक्ट 1946, और तीर्थ यात्रा के वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। ऐसी सूरत में उसे पाकिस्तान से निकाला जाना चाहिए।
  • शेल्टर होम में रखें, बात की परमिशन मिले: पति करनैल सिंह ने कहा- इस याचिका के निपटारे तक सरबजीत कौर को वुमन शेल्टर होम में रखा जाए। बेटों और पति यानी याचिकाकर्ता को सरबजीत से फोन पर बात करने की परमिशन मिले। इस मामले में सरबजीत से जुड़ी जो कॉल रिकॉर्डिंग है, उसकी भी फोरेंसिक जांच की जाए। नसीर हुसैन ने सरबजीत की नग्न तस्वीरें और वीडियो रिश्तेदारों के साथ साझा किए। इसकी भी जांच की जाए।
  • बिना तलाक के संबंध अवैध, रेप की कार्रवाई हो: याचिका में आरोप लगाया गया है कि पिछली शादी से तलाक न होने के बावजूद किसी से शारीरिक संबंध बनाना जिनाह माना जाता है। जिनाह का मतलब अवैध यौन संबंध हैं, जो शरिया कानून के तहत पाप या अपराध माने जाते हैं। इसलिए पति ने मांग की कि नासिर हुसैन के खिलाफ जिनाह के आरोपों के तहत भी कार्रवाई हो। उस पर रेप के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। सरबजीत को तुरंत उससे अलग कर वापस भारत भेजना चाहिए।

———-

ये खबरें भी पढ़ें…

PAK गई पंजाबी महिला ने बताई लव स्टोरी:9 साल पहले फेसबुक पर इश्क हुआ, बच्चों से छिपाकर रखती मोबाइल, पति 22 साल से UK में

पंजाब से पाकिस्तान जाकर इस्लाम कबूल करने और नासिर हुसैन से निकाह करने वाली सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा ने एक इंटरव्यू में अपनी पूरी कहानी बताई। सरबजीत कौर ने खुलासा किया कि उसकी और नासिर हुसैन की बातचीत 2016 में फेसबुक के जरिए शुरू हुई थी, जो बाद में दोस्ती से प्यार में बदल गई और 2025 के अंत तक शादी कर ली। (पढ़ें पूरी खबर)

सरबजीत का वकील बोला- इस्लाम खूबसूरत, सिख महिलाएं अपनाएं:जो भी अपनाएगी वह मेरी बहन; PAK में पंजाबी महिला का निकाह करवा चुका

पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा के वकील अहमद हसन पाशा का एक बड़ा बयान सामने आया है। उसने कहा है कि जो भी सिख महिला अपना धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर रही है, वह उसकी बहन के समान है। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket