Monday, 26 Oct 2026 | 08:31 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Shaan Masood Leads Pakistan Squad

Shaan Masood Leads Pakistan Squad
  • Hindi News
  • Sports
  • Shaan Masood Leads Pakistan Squad | Bangladesh Tour; Sarfaraz Ahmed Coach

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शान मसूद को बांग्लादेश दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

8 मई से ढाका में शुरू होने वाली इस सीरीज में शान मसूद टीम की कप्तानी करेंगे। इस स्क्वॉड में चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है। यह सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है।

4 नए चेहरों को मौका, बाबर और शाहीन टीम में बरकरार

टीम में अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, अजान ओवैस और मोहम्मद गाजी घोरी के रूप में चार नए खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं, टीम में अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को भी शामिल किया गया है।

फिलहाल अजान ओवैस, इमाम-उल-हक और साजिद खान जैसे खिलाड़ी लाहौर के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) कैंप में तैयारी कर रहे हैं।

सरफराज अहमद को नई जिम्मेदारी, असद शफीक और उमर गुल भी कोचिंग स्टाफ में

इस दौरे के लिए कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया गया है। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उनके साथ पूर्व क्रिकेटर असद शफीक को बैटिंग कोच और उमर गुल को बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई है।

ढाका और सिलहट में होंगे मैच

सीरीज का पहला मुकाबला 8 से 12 मई तक ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 16 से 20 मई तक सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

कराची में लगेगा ट्रेनिंग कैंप, 2 मई को रवाना होगी टीम

बांग्लादेश रवानगी से पहले पाकिस्तानी टीम 27 अप्रैल से 1 मई तक कराची में एक विशेष ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेगी। जो खिलाड़ी फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे हैं, वे अपनी टीम का सफर खत्म होने के बाद इस कैंप से जुड़ेंगे। PSL फाइनल में खेलने वाले खिलाड़ी सीधे बांग्लादेश पहुंच सकते हैं। टीम 2 मई को ढाका के लिए उड़ान भरेगी।

पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम:

शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, अजान ओवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हार्दिक ने एक्स-वाइफ और बेटे को गिफ्ट की लग्जरी कार:नताशा और अगस्त्य डिफेंडर की डिलीवरी लेते दिखे, कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए

February 22, 2026/
3:23 pm

इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य पांड्या को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है।...

comscore_image

May 15, 2026/
4:34 pm

  Heart Attack in Gym: आजकल जिम में वर्कआउट करते समय अचानक हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले तेजी...

China Deploys J-20 Stealth Fighters at LAC Airbases

July 30, 2026/
6:07 pm

नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक व्यावसायिक सैटेलाइट तस्वीरों में दावा किया गया है कि चीन ने भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण...

7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्तियों में पहुंचेंगे मंत्री-विधायक, सांसद:हर विधानसभा के 50 बडे़ गांवों में होंगे बीजेपी के सम्मेलन, पुराने वर्कर्स के घर जाएंगे नेता

March 29, 2026/
12:05 am

7 से 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान की कमान सीधे तौर पर...

भागवत बोले- RSS को 86 संभागों में बांटेंगे:लेकिन काम का तरीका नहीं बदलेगा; कहा- बयान गलत तरीके से दिखाने वालों पर हंसी आती है

March 19, 2026/
10:00 pm

मोहन भागवत ने कहा कि RSS का काम बहुत तेजी से बढ़ रहा है और लोगों की उम्मीदें भी बढ़...

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की भारत को धमकी:कहा- अगला युद्ध बॉर्डर तक नहीं रहेगा, कोलकाता तक पहुंचेंगे; उनके घरों में ही उन पर हमला करेंगे

April 5, 2026/
10:17 am

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए भारत को धमकी दी...

राजनीति

Shaan Masood Leads Pakistan Squad

Shaan Masood Leads Pakistan Squad
  • Hindi News
  • Sports
  • Shaan Masood Leads Pakistan Squad | Bangladesh Tour; Sarfaraz Ahmed Coach

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शान मसूद को बांग्लादेश दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

8 मई से ढाका में शुरू होने वाली इस सीरीज में शान मसूद टीम की कप्तानी करेंगे। इस स्क्वॉड में चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है। यह सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है।

4 नए चेहरों को मौका, बाबर और शाहीन टीम में बरकरार

टीम में अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, अजान ओवैस और मोहम्मद गाजी घोरी के रूप में चार नए खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं, टीम में अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को भी शामिल किया गया है।

फिलहाल अजान ओवैस, इमाम-उल-हक और साजिद खान जैसे खिलाड़ी लाहौर के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) कैंप में तैयारी कर रहे हैं।

सरफराज अहमद को नई जिम्मेदारी, असद शफीक और उमर गुल भी कोचिंग स्टाफ में

इस दौरे के लिए कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया गया है। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उनके साथ पूर्व क्रिकेटर असद शफीक को बैटिंग कोच और उमर गुल को बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई है।

ढाका और सिलहट में होंगे मैच

सीरीज का पहला मुकाबला 8 से 12 मई तक ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 16 से 20 मई तक सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

कराची में लगेगा ट्रेनिंग कैंप, 2 मई को रवाना होगी टीम

बांग्लादेश रवानगी से पहले पाकिस्तानी टीम 27 अप्रैल से 1 मई तक कराची में एक विशेष ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेगी। जो खिलाड़ी फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे हैं, वे अपनी टीम का सफर खत्म होने के बाद इस कैंप से जुड़ेंगे। PSL फाइनल में खेलने वाले खिलाड़ी सीधे बांग्लादेश पहुंच सकते हैं। टीम 2 मई को ढाका के लिए उड़ान भरेगी।

पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम:

शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, अजान ओवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket