Sunday, 22 Nov 2026 | 10:58 AM

Trending :

Shyam Manav Ups Bounty on Baba Claims

Shyam Manav Ups Bounty on Baba Claims

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ‘दिव्य दरबार’ और उनके दावों को लेकर छिड़ा विवाद एक बार फिर गर्मा गया है। अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बाबा के चमत्कारों को सिरे से नकारते हुए अब चुनौती की राशि को 30 लाख से बढ़ाकर सीधे 80 लाख रुपए

.

समिति के संयोजक श्याम मानव ने इस चुनौती के लिए धीरेंद्र शास्त्री के सामने नागपुर के पत्रकार भवन का प्रस्ताव रखा था, लेकिन बाबा ने साफ कहा है कि जिसे भी परीक्षा लेनी है वो दरबार में आए।

अब जबकि धीरेंद्र शास्त्री नागपुर से लौट आए हैं। श्याम मानव का कहना है कि लगातार दो बार चुनौती स्वीकार करने में वो शास्त्री नाकाम रहे हैं और एक बार फिर भाग गए हैं।

भास्कर ने अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संयोजक श्याम मानव से बात कर समझा कि आखिर वो क्यों बाबा के दरबार पर सवाल उठा रहे हैं।

चुनौती का नया स्वरूप: शर्तें बाबा की नहीं, विज्ञान की चलेंगी

समिति ने साफ किया था कि इस बार मुकाबला बाबा के ‘दिव्य दरबार’ में नहीं, बल्कि नागपुर के ‘पत्रकार भवन’ में होगा। इसके पीछे समिति का तर्क है कि बाबा के अपने दरबार में जानकारी जुटाने के कई गुप्त तरीके हो सकते हैं, जिन्हें नियंत्रित करना मुश्किल है।

चुनौती की शर्तें अब भी बरकरार

1. निष्पक्ष मैदान: यह परीक्षण केवल नागपुर के पत्रकार भवन में हो सकेगा।

2. कड़ी निगरानी: एक पंच कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें बाबा की सहमति भी शामिल होगी। परीक्षण के दौरान बाबा और वहां मौजूद अन्य लोगों के मोबाइल फोन सीलबंद कर दिए जाएंगे।

3. 90% सटीकता का पैमाना: बाबा के सामने अचानक 10 अनजान व्यक्ति लाए जाएंगे। उन्हें उन व्यक्तियों का नाम, उनके पिता का नाम, सरनेम और मोबाइल नंबर बताना होगा। इसके अलावा, पास में रखी 10 वस्तुओं की पहचान अपनी ‘दिव्य दृष्टि’ से करनी होगी।

4. दोहरा परीक्षण: यदि बाबा पहली बार में सफल होते हैं, तो 5 दिन बाद नए लोगों के साथ दोबारा यही प्रक्रिया दोहराई जाएगी। दोनों बार 90 फीसदी सही नतीजे आने पर ही उन्हें 80 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।

धीरेंद्र शास्त्री अपने दरबार में लोगों का पर्चा बनाते हैं। श्याम मानव ने इसे पाखंड बताया है।

44 साल की साख बनाम ‘बाबागिरी’

समिति के संयोजक श्याम मानव ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा, “हम पिछले 44 सालों से कह रहे हैं कि इस दुनिया में कोई दिव्य शक्ति नहीं होती। अगर धीरेंद्र शास्त्री खुद को सिद्ध कर देते हैं, तो मैं उनके चरणों में माथा टेक दूंगा, अपनी संस्था बंद कर दूंगा और उनका भक्त बन जाऊंगा।”

समिति ने बाबा के दावों की तुलना आधुनिक तकनीक से करते हुए एक दिलचस्प उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में एयरपोर्ट पर फेशियल रिकग्निशन (चेहरा पहचानने वाली तकनीक) से भी ऐसा काम होता है। बिना कागज देखे ही इंसान का नाम, पासपोर्ट और बुकिंग की जानकारी मिल जाती है।

‘चुनौती से भाग रहे हैं महाराज’

समिति का ये भी कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री कभी भी इस चुनौती को स्वीकार नहीं करेंगे। समिति का आरोप है कि बाबा अपने दरबार में अपने ही लोगों को खड़ा करते हैं और फोटो या अन्य माध्यमों से 5 मिनट में उनकी जानकारी निकाल लेते हैं। समिति ने सवाल उठाया कि जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जैसे बड़े लोग उनके सामने नतमस्तक हो जाते हैं, तो बाबा को किस बात का डर था? आरोप लगाया गया है कि महाराज और समिति दोनों जानते हैं कि उनके पास कोई दिव्य शक्ति नहीं है। वे केवल अंधविश्वास का फायदा उठाकर लोगों को ठग रहे हैं। समिति के अनुसार, “उन्हें पता था कि अगर वे इस निष्पक्ष चुनौती में शामिल हुए, तो उनकी ‘बाबागिरी’ का धंधा बंद हो जाएगा। यही कारण है कि वे एक बार फिर इस चुनौती से भाग खड़े हुए।”

श्याम मानव ने चुनौती पत्र पब्लिश कराके धीरेंद्र शास्त्री की टीम को दिया था।

तीन साल पहले भी श्याम मानव ने दी थी चुनौती

जनवरी 2023 में धीरेंद्र शास्त्री कथा वाचन करने नागपुर गए थे। उस समय भी श्याम मानव ने उन्हें चुनौती दी थी। चुनौती यह थी कि धीरेंद्र शास्त्री सार्वजनिक रूप से ऐसे 10 लोगों के बारे में सही-सही जानकारी बताएं- जैसे नाम, फोन नंबर और निजी विवरण। ये 10 लोग श्याम मानव की ओर से चुना जाए, न कि बाबा की टीम की ओर से। उन्होंने कहा था कि यदि शास्त्री यह साबित कर दें, तो वे उन्हें 30 लाख रुपए देंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने स्वीकार की चुनौती

उन्होंने चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि कोई भी ‘खुजली’ हो, दरबार में आ जाइए। हमारे पास जो विद्या होगी और जो शक्ति होगी, हम उसका प्रस्तुतिकरण करेंगे। हम जादूगर नहीं हैं। हमें जो ईश्वर प्रेरणा देगा, हम उसी के अनुसार लोगों का मार्गदर्शन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…

धीरेंद्र शास्त्री बोले- जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर के रेशम बाग में 26 से 30 अप्रैल तक श्रीराम कथा कर रहे हैं। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव के बीच आस्था, अध्यात्म और विज्ञान को लेकर विवाद बढ़ गया है। श्याम मानव ने 80 लाख रुपए की चुनौती दी, जिसे बाबा ने स्वीकार किया। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सीएम हाउस में हुई बीजेपी कोर ग्रुप की पहली बैठक:देर से पहुंचे विजयवर्गीय, शिवराज को छोड़कर डेढ़ दर्जन दिग्गज रहे मौजूद

April 14, 2026/
11:14 pm

सीएम हाउस में बीजेपी के नए कोर ग्रुप की पहली बैठक हुई। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में केन्द्रीय...

'ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे भंसाली':एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने बताया फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग का किस्सा

October 23, 2026/
9:42 am

एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने हाल ही में बताया कि फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर...

authorimg

April 29, 2026/
8:50 pm

वर्कआउट से पहले क्या खाना चाहिए, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है. कई लोग खाली पेट एक्सरसाइज...

धुरंधर फ्रेंचाइजी ने फिल्म इंडस्ट्री को दी नई जान:कंगना बोलीं- बॉलीवुड देश से कट रहा था, रणवीर की मूवी ने जगाई उम्मीद

April 16, 2026/
8:32 pm

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने भारतीय...

कांग्रेस को झटका, बीजेपी में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई, जानें किस सीट से मिल सकता है मौका?

March 18, 2026/
12:53 pm

असम की राजनीति में आज बड़ा उलटफेर हो गया है. नागावनो डेमोक्रेट प्रद्युत बोरदोलोई आधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी को...

Rachin Ravindra; ENG Vs NZ T20 World Cup LIVE Score Update

February 27, 2026/
7:20 am

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Shyam Manav Ups Bounty on Baba Claims

Shyam Manav Ups Bounty on Baba Claims

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ‘दिव्य दरबार’ और उनके दावों को लेकर छिड़ा विवाद एक बार फिर गर्मा गया है। अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बाबा के चमत्कारों को सिरे से नकारते हुए अब चुनौती की राशि को 30 लाख से बढ़ाकर सीधे 80 लाख रुपए

.

समिति के संयोजक श्याम मानव ने इस चुनौती के लिए धीरेंद्र शास्त्री के सामने नागपुर के पत्रकार भवन का प्रस्ताव रखा था, लेकिन बाबा ने साफ कहा है कि जिसे भी परीक्षा लेनी है वो दरबार में आए।

अब जबकि धीरेंद्र शास्त्री नागपुर से लौट आए हैं। श्याम मानव का कहना है कि लगातार दो बार चुनौती स्वीकार करने में वो शास्त्री नाकाम रहे हैं और एक बार फिर भाग गए हैं।

भास्कर ने अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संयोजक श्याम मानव से बात कर समझा कि आखिर वो क्यों बाबा के दरबार पर सवाल उठा रहे हैं।

चुनौती का नया स्वरूप: शर्तें बाबा की नहीं, विज्ञान की चलेंगी

समिति ने साफ किया था कि इस बार मुकाबला बाबा के ‘दिव्य दरबार’ में नहीं, बल्कि नागपुर के ‘पत्रकार भवन’ में होगा। इसके पीछे समिति का तर्क है कि बाबा के अपने दरबार में जानकारी जुटाने के कई गुप्त तरीके हो सकते हैं, जिन्हें नियंत्रित करना मुश्किल है।

चुनौती की शर्तें अब भी बरकरार

1. निष्पक्ष मैदान: यह परीक्षण केवल नागपुर के पत्रकार भवन में हो सकेगा।

2. कड़ी निगरानी: एक पंच कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें बाबा की सहमति भी शामिल होगी। परीक्षण के दौरान बाबा और वहां मौजूद अन्य लोगों के मोबाइल फोन सीलबंद कर दिए जाएंगे।

3. 90% सटीकता का पैमाना: बाबा के सामने अचानक 10 अनजान व्यक्ति लाए जाएंगे। उन्हें उन व्यक्तियों का नाम, उनके पिता का नाम, सरनेम और मोबाइल नंबर बताना होगा। इसके अलावा, पास में रखी 10 वस्तुओं की पहचान अपनी ‘दिव्य दृष्टि’ से करनी होगी।

4. दोहरा परीक्षण: यदि बाबा पहली बार में सफल होते हैं, तो 5 दिन बाद नए लोगों के साथ दोबारा यही प्रक्रिया दोहराई जाएगी। दोनों बार 90 फीसदी सही नतीजे आने पर ही उन्हें 80 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।

धीरेंद्र शास्त्री अपने दरबार में लोगों का पर्चा बनाते हैं। श्याम मानव ने इसे पाखंड बताया है।

धीरेंद्र शास्त्री अपने दरबार में लोगों का पर्चा बनाते हैं। श्याम मानव ने इसे पाखंड बताया है।

44 साल की साख बनाम ‘बाबागिरी’

समिति के संयोजक श्याम मानव ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा, “हम पिछले 44 सालों से कह रहे हैं कि इस दुनिया में कोई दिव्य शक्ति नहीं होती। अगर धीरेंद्र शास्त्री खुद को सिद्ध कर देते हैं, तो मैं उनके चरणों में माथा टेक दूंगा, अपनी संस्था बंद कर दूंगा और उनका भक्त बन जाऊंगा।”

समिति ने बाबा के दावों की तुलना आधुनिक तकनीक से करते हुए एक दिलचस्प उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में एयरपोर्ट पर फेशियल रिकग्निशन (चेहरा पहचानने वाली तकनीक) से भी ऐसा काम होता है। बिना कागज देखे ही इंसान का नाम, पासपोर्ट और बुकिंग की जानकारी मिल जाती है।

‘चुनौती से भाग रहे हैं महाराज’

समिति का ये भी कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री कभी भी इस चुनौती को स्वीकार नहीं करेंगे। समिति का आरोप है कि बाबा अपने दरबार में अपने ही लोगों को खड़ा करते हैं और फोटो या अन्य माध्यमों से 5 मिनट में उनकी जानकारी निकाल लेते हैं। समिति ने सवाल उठाया कि जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जैसे बड़े लोग उनके सामने नतमस्तक हो जाते हैं, तो बाबा को किस बात का डर था? आरोप लगाया गया है कि महाराज और समिति दोनों जानते हैं कि उनके पास कोई दिव्य शक्ति नहीं है। वे केवल अंधविश्वास का फायदा उठाकर लोगों को ठग रहे हैं। समिति के अनुसार, “उन्हें पता था कि अगर वे इस निष्पक्ष चुनौती में शामिल हुए, तो उनकी ‘बाबागिरी’ का धंधा बंद हो जाएगा। यही कारण है कि वे एक बार फिर इस चुनौती से भाग खड़े हुए।”

श्याम मानव ने चुनौती पत्र पब्लिश कराके धीरेंद्र शास्त्री की टीम को दिया था।

श्याम मानव ने चुनौती पत्र पब्लिश कराके धीरेंद्र शास्त्री की टीम को दिया था।

तीन साल पहले भी श्याम मानव ने दी थी चुनौती

जनवरी 2023 में धीरेंद्र शास्त्री कथा वाचन करने नागपुर गए थे। उस समय भी श्याम मानव ने उन्हें चुनौती दी थी। चुनौती यह थी कि धीरेंद्र शास्त्री सार्वजनिक रूप से ऐसे 10 लोगों के बारे में सही-सही जानकारी बताएं- जैसे नाम, फोन नंबर और निजी विवरण। ये 10 लोग श्याम मानव की ओर से चुना जाए, न कि बाबा की टीम की ओर से। उन्होंने कहा था कि यदि शास्त्री यह साबित कर दें, तो वे उन्हें 30 लाख रुपए देंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने स्वीकार की चुनौती

उन्होंने चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि कोई भी ‘खुजली’ हो, दरबार में आ जाइए। हमारे पास जो विद्या होगी और जो शक्ति होगी, हम उसका प्रस्तुतिकरण करेंगे। हम जादूगर नहीं हैं। हमें जो ईश्वर प्रेरणा देगा, हम उसी के अनुसार लोगों का मार्गदर्शन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…

धीरेंद्र शास्त्री बोले- जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर के रेशम बाग में 26 से 30 अप्रैल तक श्रीराम कथा कर रहे हैं। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव के बीच आस्था, अध्यात्म और विज्ञान को लेकर विवाद बढ़ गया है। श्याम मानव ने 80 लाख रुपए की चुनौती दी, जिसे बाबा ने स्वीकार किया। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket