Wednesday, 16 Sep 2026 | 08:48 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Smriti Mandhana, Deepti Sharma Break Records

लीड्स1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को 95 रन से हरा दिया। लीड्स में स्मृति मंधाना ने 74 रन की पारी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वे मेंस और विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 चौके पूरे करने वाली पहली बल्लेबाज बनीं।

बुधवार को मंधाना ने मिताली राज और हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में झूलन गोस्वामी के सबसे ज्यादा विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

भारत-नीदरलैंड मैच के रिकॉर्ड्स

1. मंधाना टी-20 में 600 चौके पूरे करने वाली पहली बैटर

मंधाना ने नीदरलैंड के खिलाफ 11 चौके लगाए। उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में 603 चौके हो गए हैं। वे पुरुष या महिला टी-20 इंटरनेशनल में 600 चौके पूरे करने वाली दुनिया की पहली प्लेयर बन गई हैं। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 521 चौकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

2. स्मृति की विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में छठी फिफ्टी

स्मृति ने टी-20 वर्ल्ड कप में छठवां 50+ स्कोर बनाया। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने हरमनप्रीत कौर और मिताली राज के 5 फिफ्टी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

3. दीप्ति के 355 विकेट पूरे, गोस्वामी की बराबरी की

विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के 355 विकेट हो गए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में पूर्व भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बराबरी कर ली है। झूलन के नाम भी 355 इंटरनेशनल क्रिकेट विकेट हैं।

4. भारत का टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय विमेंस टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। यह इस टूर्नामेंट में भारत का पहला 200+ स्कोर भी है। इसस पहले भारत ने 2018 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 194/5 का स्कोर बनाया था।

5. शेफाली-स्मृति में 5वीं बार शतकीय साझेदारी

शेफाली और स्मृति ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े। यह टी-20 इंटरनेशनल में दोनों की 5वीं शतकीय साझेदारी थी। सबसे ज्यादा सेंचुरी पार्टनरशिप के मामले में अब वे दुनिया की संयुक्त रुप से दूसरी जोड़ी है। पहले नंबर पर UAE की ईशा ओझा और थीर्था सतीश हैं। दोनों ने 6 बार यह कारनामा किया है।

5. भारत का टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए। इससे पहले टीम ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट खोकर 59 रन बनाए थे।

6. महिला टी-20 वर्ल्डकप भारत की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी

स्मृति-शेफाली की 115 रन की पार्टनरशिप टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टरनशिप का रिकॉर्ड हरमनप्रीत और जेमिमा के नाम है। दोनों ने 2018 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 134 रन की साझेदारी की थी।

मैच के टॉप-2 मोमेंट्स…

1. श्रेयंका चोट के बाद स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गईं

भारतीय स्पिनर श्रेयंका पाटिल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गईं। नीदरलैंड की पारी के छठे ओवर में फेबे मोल्केनबोएर ने ऑन साइड में शॉट खेला। गेंद को रोकने के लिए दौड़ते समय श्रेयंका का पैर मुड़ गया और वह मैदान पर गिर पड़ीं। वह काफी दर्द में नजर आई। फिजियो ने आकर जांच की। वे अपने दाएं पैर पर खड़ी भी नहीं हो पा रहीं थीं। उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया।

श्रेयंका सिर्फ एक गेंद ही फेंक पाईं। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से बाहर जाना पड़ा।

2. ऋचा ने डी लीडे को स्टंपिंग किया

14वें ओवर में नंदिनी शर्मा ने नीदरलैंड की कप्तान बैबेट डी लीडे को 28 रन पर आउट कर टीम को चौथा विकेट दिलाया। विकेटकीपर ऋचा घोष ने स्टंपिंग पूरी की। डी लीडे ने 27 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल रहे।

नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट लिए।

नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट लिए।

———————————-

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए नीदरलैंड को 95 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए। यह टूर्नामेंट में उसका सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। जवाब में नीदरलैंड 17.3 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'बिहार में घर पर शराब पहुंचाई जा रही है': जीतन राम मांझी ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की | राजनीति समाचार

February 18, 2026/
9:13 pm

आखरी अपडेट:18 फरवरी, 2026, 21:13 IST जीतन राम मांझी ने भ्रष्टाचार, वित्तीय घाटे और तस्करों को छोड़े जाने वाले कमजोर...

Bangladesh President Alleges Yunus Tried to Oust Him

February 23, 2026/
6:41 pm

ढाका9 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने एक इंटरव्यू में अंतरिम सरकार के पूर्व मुखिया मोहम्मद...

सिंगर गिप्पी गरेवाल के घर पर हुई थी फायरिंग:लॉरेंस गैंग ने कहा था- सलमान से कहना आकर बचाए, सिंगर बोले- मेरे उनसे फ्रैंडली रिलेशन नहीं हैं

June 20, 2026/
3:30 pm

पंजाब के पॉपुलर सिंगर और एक्टर रुपिंदर सिंह उर्फ गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर पर साल 2023 में फायरिंग...

अमेजन अब सबसे बड़ी कंपनी:10 साल में पहली बार पिछड़ी वॉलमार्ट, आय के पैमाने पर टेक सपोर्टेड कंपनी आगे निकली

February 21, 2026/
4:48 pm

रिटेल की दुनिया में एक नया युग शुरू हो चुका है। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने वार्षिक राजस्व के मामले...

आरएसएस के कार्यक्रम में तीन कुलपतियों के शामिल होने से केरल में राजनीतिक तूफान, मुख्यमंत्री ने की निंदा | #साफ बात

June 15, 2026/
7:04 pm

केरल में तीन कुलपतियों के आरएसएस कार्यक्रम में शामिल होने से राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है, जिसकी मुख्यमंत्री और...

जैस्मीन भसीन बोलीं-सड़क पार करने से भी डर लगता था:खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी; कहा- खुद को कमजोर साबित होने से बचाना है

May 11, 2026/
4:30 am

जैस्मीन भसीन टीवी इंडस्ट्री का वो चेहरा हैं, जिन्होंने अपने ‘अनफिल्टर्ड’ अंदाज से हर घर में अपनी जगह बनाई है।...

राजनीति

Smriti Mandhana, Deepti Sharma Break Records

Smriti Mandhana, Deepti Sharma Break Records

लीड्स1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को 95 रन से हरा दिया। लीड्स में स्मृति मंधाना ने 74 रन की पारी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वे मेंस और विमेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 चौके पूरे करने वाली पहली बल्लेबाज बनीं।

बुधवार को मंधाना ने मिताली राज और हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में झूलन गोस्वामी के सबसे ज्यादा विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

भारत-नीदरलैंड मैच के रिकॉर्ड्स

1. मंधाना टी-20 में 600 चौके पूरे करने वाली पहली बैटर

मंधाना ने नीदरलैंड के खिलाफ 11 चौके लगाए। उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में 603 चौके हो गए हैं। वे पुरुष या महिला टी-20 इंटरनेशनल में 600 चौके पूरे करने वाली दुनिया की पहली प्लेयर बन गई हैं। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 521 चौकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

2. स्मृति की विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में छठी फिफ्टी

स्मृति ने टी-20 वर्ल्ड कप में छठवां 50+ स्कोर बनाया। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने हरमनप्रीत कौर और मिताली राज के 5 फिफ्टी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

3. दीप्ति के 355 विकेट पूरे, गोस्वामी की बराबरी की

विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के 355 विकेट हो गए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में पूर्व भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बराबरी कर ली है। झूलन के नाम भी 355 इंटरनेशनल क्रिकेट विकेट हैं।

4. भारत का टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय विमेंस टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। यह इस टूर्नामेंट में भारत का पहला 200+ स्कोर भी है। इसस पहले भारत ने 2018 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 194/5 का स्कोर बनाया था।

5. शेफाली-स्मृति में 5वीं बार शतकीय साझेदारी

शेफाली और स्मृति ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े। यह टी-20 इंटरनेशनल में दोनों की 5वीं शतकीय साझेदारी थी। सबसे ज्यादा सेंचुरी पार्टनरशिप के मामले में अब वे दुनिया की संयुक्त रुप से दूसरी जोड़ी है। पहले नंबर पर UAE की ईशा ओझा और थीर्था सतीश हैं। दोनों ने 6 बार यह कारनामा किया है।

5. भारत का टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए। इससे पहले टीम ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट खोकर 59 रन बनाए थे।

6. महिला टी-20 वर्ल्डकप भारत की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी

स्मृति-शेफाली की 115 रन की पार्टनरशिप टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टरनशिप का रिकॉर्ड हरमनप्रीत और जेमिमा के नाम है। दोनों ने 2018 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 134 रन की साझेदारी की थी।

मैच के टॉप-2 मोमेंट्स…

1. श्रेयंका चोट के बाद स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गईं

भारतीय स्पिनर श्रेयंका पाटिल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गईं। नीदरलैंड की पारी के छठे ओवर में फेबे मोल्केनबोएर ने ऑन साइड में शॉट खेला। गेंद को रोकने के लिए दौड़ते समय श्रेयंका का पैर मुड़ गया और वह मैदान पर गिर पड़ीं। वह काफी दर्द में नजर आई। फिजियो ने आकर जांच की। वे अपने दाएं पैर पर खड़ी भी नहीं हो पा रहीं थीं। उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया।

श्रेयंका सिर्फ एक गेंद ही फेंक पाईं। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से बाहर जाना पड़ा।

श्रेयंका सिर्फ एक गेंद ही फेंक पाईं। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से बाहर जाना पड़ा।

2. ऋचा ने डी लीडे को स्टंपिंग किया

14वें ओवर में नंदिनी शर्मा ने नीदरलैंड की कप्तान बैबेट डी लीडे को 28 रन पर आउट कर टीम को चौथा विकेट दिलाया। विकेटकीपर ऋचा घोष ने स्टंपिंग पूरी की। डी लीडे ने 27 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल रहे।

नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट लिए।

नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट लिए।

———————————-

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए नीदरलैंड को 95 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए। यह टूर्नामेंट में उसका सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। जवाब में नीदरलैंड 17.3 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket