Monday, 06 Apr 2026 | 07:30 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Summer Fruits Water Percentage; Watermelon Mango

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Summer Fruits Water Percentage; Watermelon Mango | Cucumber Hydrating Benefits

2 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

गर्मी के मौसम में शरीर की पानी की जरूरत बढ़ जाती है। तेज धूप, पसीना और बढ़ते तापमान के कारण शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स कम होने का रिस्क बढ़ जाता है। इससे थकान, चक्कर, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि डाइट में ऐसे फ्रूट्स शामिल करना जरूरी है, जो शरीर को अंदर से कूलिंग और हाइड्रेशन दें।

तरबूज, खरबूजा, खीरा, संतरा जैसे फल पानी के साथ जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होते हैं, जो शरीर को तरोताजा रखते हैं।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बात उन फलों की, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। साथ ही जानेंगे कि-

  • गर्मियों के किन फलों में पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है?
  • हाइड्रेशन के लिए फलों का जूस पीना बेहतर है या उन्हें काटकर खाना?

एक्सपर्ट: डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

सवाल- ऐसे कौन से फल हैं, जो गर्मियों में हाइड्रेशन में मदद करते हैं?

जवाब- गर्मियों में तापमान बढ़ने पर पसीने के जरिए शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स (इलेक्ट्रोलाइट्स) बाहर निकल जाते हैं। इसे सिर्फ पानी से पूरा नहीं किया जा सकता है, क्योंकि शरीर को हाइड्रेशन के साथ-साथ पोषण की भी जरूरत होती है।

नीचे ग्राफिक में उन फलों की लिस्ट दी गई है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ जरूरी विटामिन-मिनरल्स भी देते हैं।

सवाल- गर्मियों के किन फलों में पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है?

जवाब- गर्मियों के ज्यादातर फलों में पानी की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। नीचे ग्राफिक में पूरी लिस्ट देखिए-

सवाल- क्या हाइड्रेटिंग फ्रूट्स शरीर के टेम्परेचर को मेंटेन करने में भी मदद करते हैं?

जवाब- हां, हाइड्रेटिंग फल शरीर के तापमान को नेचुरली कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इनमें पानी की मात्रा 80% से 95% तक होती है, जो शरीर को ठंडा रखने और पसीने से हुए फ्लूइड लॉस को पूरा करने में मददगार है।

इन फलों में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर का फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने और हीट स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।

सवाल- क्या सिर्फ फल खाकर शरीर की पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है?

जवाब- नहीं, सिर्फ फल से शरीर की पानी की पूर्ति नहीं की जा सकती है। हाइड्रेटिंग फलों से शरीर को अतिरिक्त पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं, लेकिन ये पानी का विकल्प नहीं हैं। सही हाइड्रेशन के लिए दिनभर में 2.5 से 3 लीटर पानी पीना जरूरी है।

सवाल- हाइड्रेशन के लिए फलों का जूस पीना बेहतर है या उन्हें काटकर खाना?

जवाब- फल काटकर खाना जूस पीने से बेहतर होता है। दरअसल फल में फाइबर होता है, जिस कारण फल खाने पर शुगर धीरे-धीरे रिलीज होती है। वहीं जूस में फल के मुकाबले थोड़ा कम फाइबर होता है। जूस पीने पर ब्लड शुगर एकदम तेजी से स्पाइक होता है। छोटे बच्चों को जूस पिला सकते हैं, लेकिन वयस्कों के लिए फल खाना ही बेहतर है।

सवाल- गर्मियों में कौन-से फल ‘नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स’ का काम करते हैं?

जवाब- कुछ फलों में मिनरल्स का सही संतुलन होता है। नारियल पानी इनमें से एक है, जो ब्लड में इलेक्ट्रोलाइट्स को तुरंत सामान्य कर देता है। नीचे ग्राफिक में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स वाले फ्रूट्स की लिस्ट देखिए-

सवाल- ज्यादा पानी वाले फ्रूट्स हाइड्रेशन के अलावा हमारी सेहत पर क्या प्रभाव डालते हैं?

जवाब- हाइड्रेटिंग फ्रूट्स में पानी के साथ-साथ फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और नेचुरल शुगर का मिश्रण होता है। ये ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। सभी फायदे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- गर्मियों में फल खाने का सही समय और तरीका क्या है?

जवाब- सीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि गर्मियों में फल खाने का सबसे सही समय सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने से पहले है। इस समय मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और फल आसानी से पच जाते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में फल खाने का सही तरीका देखिए-

सवाल- क्या फलों को काटकर लंबे समय तक फ्रिज में रखने से उनकी हाइड्रेटिंग वैल्यू कम हो जाती है?

जवाब- डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि इससे फलों की हाइड्रेटिंग वैल्यू पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। जहां तक पोषक तत्वों की बात है तो विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा थोड़ी कम हो सकती है। लेकिन मोटे तौर पर कटे फल को फ्रिज में रखने से उसके पोषक तत्व नष्ट नहीं होते।

हालांकि अगर काटकर बाहर छोड़ दिया जाए तो जरूर वह खराब हो जाता है। फ्रिज के अंदर भी अगर कटे हुए फल को खुला रखा जाए और वह एयरटाइट कंटेनर में न हो तो उसका स्वाद और टेक्सचर बदल सकता है।

हाइड्रेटिंग फ्रूट्स से जुड़े कुछ सवाल-जवाब

सवाल- क्या खट्टे फल भी शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं?

जवाब- हां, संतरा और मौसंबी जैसे खट्टे फल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होते हैं, जो हाइड्रेशन में मदद करते हैं।

सवाल- क्या डायबिटिक लोग भी हाइड्रेटिंग फ्रूट्स खा सकते हैं?

जवाब- हां, डायबिटिक लोग सीमित मात्रा में हाइड्रेटिंग फ्रूट्स खा सकते हैं

सवाल- क्या ज्यादा फल खाने से कोई नुकसान भी हो सकता है?

जवाब- हां, ज्यादा फल खाने से-

  • शरीर में ब्लड शुगर बढ़ सकता है
  • पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
  • वजन बढ़ सकता है।

सवाल- किन लोगों को हाइड्रेटिंग फ्रूट्स खाते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए?

जवाब- डायबिटीज, किडनी और डाइजेस्टिव इश्यू वाले लोगों को मात्रा का खास ध्यान रखना चाहिए।

सवाल- क्या फलों के साथ नमक या मसाला डालकर खाना सही है?

जवाब- कुछ फलों में हल्का काला नमक या मसाला डालकर खा सकते हैं, जैसे (तरबूज, खरबूजा, अमरूद, पपीता, संतरा)। हालांकि इसे सीमित मात्रा में ही लें।

सवाल- क्या पैकेज्ड फ्रूट जूस भी हाइड्रेशन के लिए अच्छा विकल्प है?

जवाब- नहीं, इसमें शुगर ज्यादा और न्यूट्रिशन कम होता है। साथ ही इसमें प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल कलर भी हो सकते हैं। इसलिए हमेशा ताजे फल खाना बेहतर है।

सवाल- क्या धूप से आने के तुरंत बाद फल खाना सही है?

जवाब- नहीं, पहले शरीर का टेम्परेचर सामान्य होने दें, फिर फल खाएं।

सवाल- क्या बाजार में खुले में मिलने वाला फ्रूट चाट खाना सुरक्षित है?

जवाब- नहीं, दुकानदार इसे लंबे समय तक खुले में रखते हैं। साथ ही हाइजीन का भी ख्याल नहीं रखते हैं। फलों की क्वालिटी से भी समझौता करते हैं। इससे संक्रमण और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ता है।

……………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- स्विमिंग पूल में आई इन्फेक्शन का रिस्क: ये 12 कॉमन गलतियां न करें, आंखों के डॉक्टर से जानें 7 आई सेफ्टी टिप्स

गर्मियों में लोग स्विमिंग पूल और वाटर पार्क में एंजॉय करना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये मजा हमारी आंखों के लिए खतरा भी बन सकता है। पूरी खबर पढ़िए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गर्भवती महिला समेत आदिवासी परिवार को पीटा:कटनी में दबंगों की एसपी से शिकायत, आरोपियों को पकड़ने की मांग

March 17, 2026/
5:38 pm

कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के कन्हवारा गांव में एक आदिवासी परिवार दबंगों के डर से दहशत में जीने...

काटजू अस्पताल में हाईटेक प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी सेंटर:3 करोड़ की लागत से हुआ तैयार; मेनोपॉज से इन्फर्टिलिटी तक का इलाज एक छत के नीचे

March 15, 2026/
12:05 am

भोपाल के शासकीय कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में महिलाओं के लिए एक बड़ी और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा शुरू होने जा...

क्रॉस-इंडस्ट्री कोलैबोरेशन का ट्रेंड:‘डकैत’ के बाद 'G2' पर जुटेंगे अदिवि, 'G3' भी हो सकती है अनाउंस

February 24, 2026/
4:23 pm

भारतीय सिनेमा में क्रॉस-इंडस्ट्री कोलैबोरेशन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इस वक्त जिस जोड़ी पर सबसे ज्यादा नजरें...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक आतंकी ढेर:कल रात से ऑपरेशन चल रहा था; एक और आतंकी के छिपे होने की सूचना

April 1, 2026/
8:11 am

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सेना ने बुधवार सुबह एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। यह ऑपरेशन मंगलवार रात से जारी...

arw img

April 2, 2026/
7:16 am

X कन्नौज का मशहूर गुलकंद, देसी गुलाब से किया जाता है तैयार; जानें खासियत   Kannauj Traditional Gulkand: कन्नौज अपनी...

राजनीति

Summer Fruits Water Percentage; Watermelon Mango

Summer Fruits Water Percentage; Watermelon Mango
  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Summer Fruits Water Percentage; Watermelon Mango | Cucumber Hydrating Benefits

2 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

गर्मी के मौसम में शरीर की पानी की जरूरत बढ़ जाती है। तेज धूप, पसीना और बढ़ते तापमान के कारण शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स कम होने का रिस्क बढ़ जाता है। इससे थकान, चक्कर, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि डाइट में ऐसे फ्रूट्स शामिल करना जरूरी है, जो शरीर को अंदर से कूलिंग और हाइड्रेशन दें।

तरबूज, खरबूजा, खीरा, संतरा जैसे फल पानी के साथ जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होते हैं, जो शरीर को तरोताजा रखते हैं।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बात उन फलों की, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। साथ ही जानेंगे कि-

  • गर्मियों के किन फलों में पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है?
  • हाइड्रेशन के लिए फलों का जूस पीना बेहतर है या उन्हें काटकर खाना?

एक्सपर्ट: डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

सवाल- ऐसे कौन से फल हैं, जो गर्मियों में हाइड्रेशन में मदद करते हैं?

जवाब- गर्मियों में तापमान बढ़ने पर पसीने के जरिए शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स (इलेक्ट्रोलाइट्स) बाहर निकल जाते हैं। इसे सिर्फ पानी से पूरा नहीं किया जा सकता है, क्योंकि शरीर को हाइड्रेशन के साथ-साथ पोषण की भी जरूरत होती है।

नीचे ग्राफिक में उन फलों की लिस्ट दी गई है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ जरूरी विटामिन-मिनरल्स भी देते हैं।

सवाल- गर्मियों के किन फलों में पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है?

जवाब- गर्मियों के ज्यादातर फलों में पानी की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। नीचे ग्राफिक में पूरी लिस्ट देखिए-

सवाल- क्या हाइड्रेटिंग फ्रूट्स शरीर के टेम्परेचर को मेंटेन करने में भी मदद करते हैं?

जवाब- हां, हाइड्रेटिंग फल शरीर के तापमान को नेचुरली कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इनमें पानी की मात्रा 80% से 95% तक होती है, जो शरीर को ठंडा रखने और पसीने से हुए फ्लूइड लॉस को पूरा करने में मददगार है।

इन फलों में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर का फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने और हीट स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।

सवाल- क्या सिर्फ फल खाकर शरीर की पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है?

जवाब- नहीं, सिर्फ फल से शरीर की पानी की पूर्ति नहीं की जा सकती है। हाइड्रेटिंग फलों से शरीर को अतिरिक्त पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं, लेकिन ये पानी का विकल्प नहीं हैं। सही हाइड्रेशन के लिए दिनभर में 2.5 से 3 लीटर पानी पीना जरूरी है।

सवाल- हाइड्रेशन के लिए फलों का जूस पीना बेहतर है या उन्हें काटकर खाना?

जवाब- फल काटकर खाना जूस पीने से बेहतर होता है। दरअसल फल में फाइबर होता है, जिस कारण फल खाने पर शुगर धीरे-धीरे रिलीज होती है। वहीं जूस में फल के मुकाबले थोड़ा कम फाइबर होता है। जूस पीने पर ब्लड शुगर एकदम तेजी से स्पाइक होता है। छोटे बच्चों को जूस पिला सकते हैं, लेकिन वयस्कों के लिए फल खाना ही बेहतर है।

सवाल- गर्मियों में कौन-से फल ‘नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स’ का काम करते हैं?

जवाब- कुछ फलों में मिनरल्स का सही संतुलन होता है। नारियल पानी इनमें से एक है, जो ब्लड में इलेक्ट्रोलाइट्स को तुरंत सामान्य कर देता है। नीचे ग्राफिक में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स वाले फ्रूट्स की लिस्ट देखिए-

सवाल- ज्यादा पानी वाले फ्रूट्स हाइड्रेशन के अलावा हमारी सेहत पर क्या प्रभाव डालते हैं?

जवाब- हाइड्रेटिंग फ्रूट्स में पानी के साथ-साथ फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और नेचुरल शुगर का मिश्रण होता है। ये ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। सभी फायदे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- गर्मियों में फल खाने का सही समय और तरीका क्या है?

जवाब- सीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि गर्मियों में फल खाने का सबसे सही समय सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने से पहले है। इस समय मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और फल आसानी से पच जाते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में फल खाने का सही तरीका देखिए-

सवाल- क्या फलों को काटकर लंबे समय तक फ्रिज में रखने से उनकी हाइड्रेटिंग वैल्यू कम हो जाती है?

जवाब- डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि इससे फलों की हाइड्रेटिंग वैल्यू पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। जहां तक पोषक तत्वों की बात है तो विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा थोड़ी कम हो सकती है। लेकिन मोटे तौर पर कटे फल को फ्रिज में रखने से उसके पोषक तत्व नष्ट नहीं होते।

हालांकि अगर काटकर बाहर छोड़ दिया जाए तो जरूर वह खराब हो जाता है। फ्रिज के अंदर भी अगर कटे हुए फल को खुला रखा जाए और वह एयरटाइट कंटेनर में न हो तो उसका स्वाद और टेक्सचर बदल सकता है।

हाइड्रेटिंग फ्रूट्स से जुड़े कुछ सवाल-जवाब

सवाल- क्या खट्टे फल भी शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं?

जवाब- हां, संतरा और मौसंबी जैसे खट्टे फल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होते हैं, जो हाइड्रेशन में मदद करते हैं।

सवाल- क्या डायबिटिक लोग भी हाइड्रेटिंग फ्रूट्स खा सकते हैं?

जवाब- हां, डायबिटिक लोग सीमित मात्रा में हाइड्रेटिंग फ्रूट्स खा सकते हैं

सवाल- क्या ज्यादा फल खाने से कोई नुकसान भी हो सकता है?

जवाब- हां, ज्यादा फल खाने से-

  • शरीर में ब्लड शुगर बढ़ सकता है
  • पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
  • वजन बढ़ सकता है।

सवाल- किन लोगों को हाइड्रेटिंग फ्रूट्स खाते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए?

जवाब- डायबिटीज, किडनी और डाइजेस्टिव इश्यू वाले लोगों को मात्रा का खास ध्यान रखना चाहिए।

सवाल- क्या फलों के साथ नमक या मसाला डालकर खाना सही है?

जवाब- कुछ फलों में हल्का काला नमक या मसाला डालकर खा सकते हैं, जैसे (तरबूज, खरबूजा, अमरूद, पपीता, संतरा)। हालांकि इसे सीमित मात्रा में ही लें।

सवाल- क्या पैकेज्ड फ्रूट जूस भी हाइड्रेशन के लिए अच्छा विकल्प है?

जवाब- नहीं, इसमें शुगर ज्यादा और न्यूट्रिशन कम होता है। साथ ही इसमें प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल कलर भी हो सकते हैं। इसलिए हमेशा ताजे फल खाना बेहतर है।

सवाल- क्या धूप से आने के तुरंत बाद फल खाना सही है?

जवाब- नहीं, पहले शरीर का टेम्परेचर सामान्य होने दें, फिर फल खाएं।

सवाल- क्या बाजार में खुले में मिलने वाला फ्रूट चाट खाना सुरक्षित है?

जवाब- नहीं, दुकानदार इसे लंबे समय तक खुले में रखते हैं। साथ ही हाइजीन का भी ख्याल नहीं रखते हैं। फलों की क्वालिटी से भी समझौता करते हैं। इससे संक्रमण और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ता है।

……………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- स्विमिंग पूल में आई इन्फेक्शन का रिस्क: ये 12 कॉमन गलतियां न करें, आंखों के डॉक्टर से जानें 7 आई सेफ्टी टिप्स

गर्मियों में लोग स्विमिंग पूल और वाटर पार्क में एंजॉय करना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये मजा हमारी आंखों के लिए खतरा भी बन सकता है। पूरी खबर पढ़िए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket